मथुरा

मथुरा : वृन्दावन व गोवधर्न में श्रद्धालुओं के साथ लूट व छिनैती की घटना आम हो चली हैं। लेकिन, इलका पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं।

Read More

वृन्दावन : ब्रज के पौराणिक कुंडों के सजाने संवारने के अपने कार्यक्रमों की श्रृंखला में ब्रज फाउण्डेशन ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम जैंत में पौराणिक जय कुंड के नवनिर्माण का बीड़ा उठाया है।

Read More

मथुरा : थाना वृंदावन की रिपोर्टिंग चौकी जैंत के गांव में नामजदों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Read More

मथुरा : कृष्ण जन्मस्थान व शाही ईदगाह सुरक्षा परिषद की तिमाही बैठक प्रदेश के एडीजी सुरक्षा गुप्ता ने मथुरा पहुंच कर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ दोनो परिसरों का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दोनो परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतनें के निर्देश दिए।

Read More

मथुरा : थाना मर्गोरा क्षेत्र नैनकला में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज नहीं मिलनें पर विवाहिता को फांसी पर लटका दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

गोवर्धन संत निवास पर रामानुजाचार्य जयंती महोत्सव का दीप प्रज्वलित करते संत   गोवर्धन। राधाकुंड परिक्रमा मार्ग के संत निवास पर सोमवार को रामानुजाचार्य जयंती वार्षिक महोत्सव धार्मिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ गिरिराज संत सेवाश्रम के महंत राधा मोहन दास, संत निवास के महंत देवकीनंदन महाराज ने संयुक्त रूप से रामानुजाचार्य के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर आयोजित संत सम्मेलन में महंत राधा मोहन दास सिद्ध जी ने कहा कि बिना आचार्य व गुरू के कल्याण नहीं हो सकता है। मानव दान देने के बाद दान लेने का भागीदार बनता है। प्राचीन परंपरा में पहले ब्राह्मण पढक़र विद्वान बनता है। उसके बाद अपनी विद्या को दूसरों के लिए आदान प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि जगद्गुरू स्वामी रामानुजाचार्य जी ने 12 वीं सदी के शुरू में ही विशिष्टाद्वैत दर्शन का अद्भुत विस्तार किया। मानव जैसा करेगा वैसा ही वैभव प्राप्त करेगा। बिना विश्वास के प्रीति संभव नहीं है। इस मौके पर महंत देवकी नंदन महाराज, गिरीश दास त्यागी जी महाराज, रघुनाथ सिद्ध जी महाराज आदि ने रामानुजाचार्य जी के जीवन आदर्श पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उद्वव नारायण शर्मा, ईश्वर दास तिलपत वाले बाबा, माधव नारायण शर्मा, गोवर्धन भारती, संजय शास्त्री, लक्ष्मण सिंह, दीनदयाल पटवारी, रघुवीर रामानुज मामा जी, देवकी नंदन शर्मा आदि थे।

Read More



Mediabharti