मथुरा

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसजी कालेज के पास गैस से भरा टैंकर अचानक पलट जाने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। टेकर पलटनें से टैंकर से गैस रिसाव होने की आशंका प्रबल हो गई। इसी से क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों व के्रन के माध्यम से गैस के टैंकर को सीधा कराया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वही टैकर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं टैकर पलटनें से हाईवें पर दोनो ओर लम्बी लम्बी वाहनों की कतार लग गई। जिसें पुलिस ने बमुश्किल सुचारू कराया।

Read More

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के श्याम सुन्दर कालौनी जमुनावाग रोड पर अज्ञात चोरों ने घर के वाहर खड़ी वैगन आर कार को चोरी कर ले गये। घटना की रिपोर्ट गाड़ी स्वामी बाबूलाल सैनी पुत्र गिर्राज प्रसाद सैनी निवासी श्याम सुन्दर कालौनी जमुना बाग रोड ने अज्ञात चोरों के विरूद्व चोरी की तहरीर क्षेत्रीय पुलिस को दी हैं। लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की हैं।

Read More

  मथुरा। थाना हाईवें के माधवपुरी में क्षेत्र के विजय सारस्वत पुत्र पीके सारस्वत निवासी पाली खेड़ा थाना हाईवें ने माधवपुरी में रामदत्त पुत्र रोशन लाल की परचूनी की दुकान पर घुसकर दुकान स्वामी रामदत्त से दस हजार रूपयें की चोथ माॅगी। चैथ नहीं देने पर चाकू से मिला कर जान से मारने का प्रयास किया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ आये तो नामजद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।

Read More

लाखों की नगदी जलने की भी आशंका, पाॅच घंटें तक लगती रही आग, दमकलों ने बमुश्किल पाया काबू, नागरिकों सुरक्षा संगठन के स्वयं सेवकों ने भी संभाला मोर्चा, जनता की सराहना मथुरा। शहर के बीच मुकुन्द काॅम्पलेक्स की आठ दुकानों में शार्ट सर्किट से लगी आग ने भयकर रूप धारण कर लिया। आग की लम्बी लम्बी लपटें आग की भयकंरता का परिचय दे रही थी। आग से आठ दुकानों में करोड़ों रूपयें का भरा कपड़ा जलकर पुरी तरह खाक हो गया। शहर के बीचों बीच दुकानों में लगी आग से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। जहा स्थानीय लोग आग पर काबू करने में जुटें हुए थे। वहीं पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर फायर बिग्रेंड की दमकलों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग प्रातः 8.30 बजे लगी तो दोपहर करीब 12 बजें तक सुलगती रहीं। आग से कपड़ा व्यापारी का करोड़ों रूपयें का का नुकासान होना बताया जा रहा हैं। आग की घटना से व्यापारी का होकश पख्ता थे।  मिली जानकारी के अनुसार शहर के मुकुन्द काॅम्पलेक्स तीन मंजिला इमारत में कपड़ें के थोक व फुटकर व्यापार होता हैं। और मुकन्द काम्पलेक्स में के पीछें वाले गेट पर मेघश्याम की कपड़ें के आठ दुकाने है। मेघश्याम रात्रि में अपवनी दुकानें बन्द करके गये थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि सुवह उनकी जीवन का पूजी जलकर खाक हो जायेगी। मेघश्याम की दुकान में प्रातः करीब 7 बजे इन्वेटर में शार्ट सार्किट हुआ और उसमें निकली चिंगारी से पहलें एक दुकान में आ लगी। लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी और आग भीतर भीतर ही सुलगती रही और आग ने इतना भयंकर रूप से लिया कि उसकी लगातार उसकी आठ दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया दुकानों से आग की लम्बी लम्बी लपटें दिखाई देने लगी तो क्षेत्रीय लोगों घटना स्थल की ओर दोड़ पड़े और आग की सूचना दुकान स्वामी को देकर आग को बुझाने में जुट गये वहीं क्षेत्रीय लोगों ने घटना की सूचना फायर विग्रेंड की दी। सूचना मिलतें ही कोतवाली प्रभारी कुंवरपाल सिंह मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और उन्होंने भी मोर्चा संभाल लिया। कोतवाली पुलिस व फायर बिग्रेंड कर्मी आग को बुझाने में जुटें हुए थे लेकिन आग की लपटे रूकनें का नाम ही नही ले रही थी। इसी बीच नागरिक सुरक्षा संगठन के के दर्जन भर स्वयं सेवक भी आग बुझाने में जुट गये। स्वयं सेवकों व फायर व्रिगेंड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर करीब 6 घंटें की कड़ी मशक्त के बाद काबू पाया जा सका। आग की घटना से व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गये। वह भी आग की विभीषिकां को देखकर उन्होंने जिला प्रशासन से पीडि़त व्यापारी को मुआवजा दिलाये जाने की माॅग की हैं। आग की सूचना पर नगर मजिस्टेंªट व क्षेत्राधिकारी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया हैं। बताया जाता है कि दुकान में करीब 35 लाख रूपयें की नगद धनराशि भी रखी थी जो जलकर पुरी तरह खांक हो गई बतायी जा रही हैं। आग से व्यापरी का करोड़ों रूपयें का नुकसान होना बताया जा रहा हैं।

Read More

मथुरा। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में परम् सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के द्वितीय वार्षिक भण्डारा सत्संग मेला जय गुरुदेव आश्रम मथुरा में 16 से 21 मई तक वृहत स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। मेला व्यवस्थाओं को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिये आयोजन समिति तथा व्यवस्थाओं के 35 विभाग स्थापित किये गये हैं। आवास, बिजली, पानी आदि की व्यवस्थायें तेजी से चल रही हैं। संगतों के भण्डारा (लंगर) का आना प्रारम्भ हो गया है। इस अवसर पर प्रातः 5.30 बजे व सायं 5 बजे सत्संग साधना, सत्संग गोष्ठियां व दहेज रहित विवाह आदि के कार्यक्रम होंगे। पूरे मेला में कई स्थानों पर शर्बत व पानी प्याऊ लगाये जायेंगे।

Read More

मथुरा। जिला कांग्रेंस मथुरा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। आबिद हुसैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेंस के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है। गाॅव ब्लाक, नगर तहसील तथा न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेंस संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु कार्य करना चाहिए। इसके लिए ब्लाक प्रभारी, तहसील प्रभारी तथा न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति कर अतिशीघ्र घोषणा की जायेगी। जिससे कांग्रेंस की सदस्यता अभियान ब्लाक नगर तथा गाॅव गाॅव में कैम्प लगाकर किया जा सकें। जनपद में किसानों मजदूरों, व्यापारियों तथा आम आदमी की छोटी से छोटी समस्याओं के समाधान हेतु आन्दोलन कर कांग्रेंस समाजसेवा के रूप में काम करेगी। कांग्रेंस ही देश में एक ऐसी पार्टी है तो सभी जाति व धर्मो को साथ लेकर चलती है। कांग्रेंस पार्टी ने ही देश को बलिदान एवम् कुर्बानी देकर आजाद कराया। स्व0 श्रीमती इन्दिरा गान्धी ने अपने परिवार के लोगों की कुर्वानी व बलिदान देकर देश को एक सशक्त ताकतवर बनाकर सम्पूर्ण विश्व में भारत का नाम स्वर्ण अक्षर में लिया जाता हैं। आज गान्धी परिवार ही सोनिया गांधी व राहुल गांधी इस देश की खुशहाली व मजबूती दे सकता हैं। बैठक को महेन्द्र सिंह, बहादूर सिंह, पवन कुमार, श्याम सुन्दर, दिनेश सरदार, विनोद खंडेलवाल, प्रवीन ठाकुर, कपिल पंडित, कृष्णवीर सिंह, महताप सिंह, हेम कुमार गुप्ता, राकेश दिवाकर, कान्ति प्रसाद गर्ग, कुश कुमार सिंह, आलोक सिंह, अशर्फी देवी, हाजी सलीमशाह, रामनारायण मैथिल, महावीर प्रसाद शर्मा, हाजी नसीम, चमन नागर, सुनील जैन, दिनेश दीक्षित, आदि ने सम्बोन्ध्ति किया। बैठक में दयाराम, सुरेन्द्र सिंह, विनेश सनवाल, गुड्डू कुरैशी, बबलू खान, हनीफ मुल्ला, बबलू चैहान, महेन्द्र राजपूत, अरविन्द सारस्वत, संजय शर्मा, असलम कुरैशी, राजपाल सिंह, गंगाराम पंडित, पप्पू गोला, शकील खान, खिल्लू, इलियास, लियाकत, अब्दुल कलाम राइन, ओम प्रकाश, भागवत दीक्षित, सोहनलाल मिश्रा, रिन्कू, वाल्मीकि, आदि लोग उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti