मथुरा

गोवर्धन। गिरिराज धाम गोवर्धन में रविवार को दसविसा स्थित सुप्रसिद्ध मुकुट मुखारविंद मदिंर से श्री गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना कर बैंड बाजो कक साथ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। श्रीमद् भागवत के शुभारंभ के मौके पर दसविसा स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर पर भागवत किंकर हरिदास सोंमदत्त दीक्षित ठाकुर जी के सानिध्य मेें मंत्रोच्चारणों के बीच पूजा अर्चना की गई। इसके बाद आयोजकों द्वारा दूध,घी शहद, गंगा जल इत्यादी से बने पंचामृत से गिर्राज गिर्राज महाराज की क अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया गया। शोभायात्रा दसविसा के मुकुट मुखारविंद मंदिर से प्रारम्भ होकर, दसविसा, सौंख अड्डा, दानघाटी मंदिर, आन्यौर परिक्रमा होती हई तीर्थ विकास ट्रस्ट पहुंची, शोभायात्रा में श्रीमद् भागवत जी को धारण कर चल रहे थे। वहीं महिला पीत वस्त्र पहने हुये सिर पर 108 मंगल कलश धारण कर चले रहे थे। सैकडों भक्त बैंड बाजों की सुर मधुर धुन के बीच हरी नाम संर्कीतन के बीच झूमते हुये चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। कथा के प्रथम दिन भागवत भास्कर हरि सोमदत्त दीक्षित ठाकुर जी समस्त भक्तों को श्री मद् भागवत कथा का रसपान कराते हुए श्रीमद् भागवत कथा का महात्म समझाया। उन्होने ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा एक कल्प वृक्ष के समान है श्रीमद् भागवत के श्रवण से मनुष्य को सभी पापों  से मुक्ति मिल जाती है। उन्होने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया है। श्रीमद् भागवत कथा के दशम स्कन्ध के पांच अध्याओं में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया है। अगर मनुष्य भगवान श्रीकृष्ण की इन लीलाओं का श्रवण कर ले तो निश्चित ही मनुष्य को उसके द्वारा किये सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और इस भव सागर से सहज ही पार हो सकता। अंत में आयोजकों द्वारा श्रीमद्भागवत जी की आरती उतारकार श्रीमद् भागवत जी को विश्राम दिया गया। इस मौके पर आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि गृहस्थ संत रमाकांत गोस्वामी का फूल माला व दुपटृटा पहनाकर जोर दार स्वागत किया गया। रात्रि में परम पूज्य विभूषित परम पूज्य स्वामी हरगोविन्द स्वामी के निर्देन में रासलीला लीला का आयोजन किया गया। रासलीला के आयोजन पर रात्रि में सैकडों की संख्या में श्री कृष्ण की लीलाओं के सागर में भाव विभोर नजर आये। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में राधाकृष्ण सेवा समिति का विशेष योगदान रहा। आयोजक परिवार कृष्ण चरण अनुरागी, सत्य प्रकाश गुप्ता, देश बन्धु गुप्ता, विपिन गुप्ता, एवं सस्त गुप्ता परिवार व राधाकृष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन चन्द कौशिक, सियाराम शर्मा, गणेश पहलवान, गिरधारी सेठी, प्रेम कौशिक, कृष्ण मुरारी शर्मा प्रबंधक तीर्थ विकास ट्रस्ट, राजू फौजी आदि थे।

Read More

मथुरा। नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर उन्हें सौ शैया अस्पताल वृन्दावन से यमुना पुल तक मार्ग की मरम्मत तथा यमुना किनारे गाइड बांध बनाये जाने के लिये पत्र दिया। उनके द्वारा बताया गया कि सिचाई विभाग मथुरा द्वारा इस कार्य की डीपीआर लखनऊ भेजी जा चुकी है तथा अनुमानित व्यय 8 करोड़ है। यह धनराशि पिछले वर्ष की सिचाई विभाग के आपदा प्रबंधन से स्वीकृत किये जाने का आश्वासन  दिया गया था, परन्तु सिचाई विभाग द्वारा स्वीकृति नही दी गई और मरम्मत का कार्य नही हो पाया। मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह भी लाया गया कि यह मार्ग कई जनपदों का सम्पर्क मार्ग है तथा बंद पड़ा है। श्री माथुर ने मुख्यमंत्री से सिचाई विभाग के आपदा प्रबंधन से 8 करोड़ की यह राशि स्वीकृत किये जाने के लिये अनुरोध किया ताकि इस जर्जर मार्ग की मरम्मत एवं गाइड बांध का निर्माण किया जा सके। श्री माथुर ने मथुरा अलीगढ़ मार्ग पर यमुना नदी के जर्जर पुल की मरम्मत कराये जाने के लिये भी मुख्यमंत्री को पत्र दिया। उन्होंने बताया कि यह पुल तमाम शहरों को मथुरा से जोड़ता है तथा बियरिंग खराब हो जाने के कारण थरथराता है। श्री माथुर ने यह भी बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व इस पुल की मरम्मत हेतु 3.55 करोड़ का आगणन लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाकर  शासन को भेजा गया था परन्तु धनराशि स्वीकृत नही किये जाने के कारण मरम्मत का कार्य नही हो सका। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि 2 वर्षाें में कीमत बढ़ जाने के कारण प्राथमिकता के आधार पर संशोधित आगणन बनाये जाने तथा तद्नुसार वर्ष 2014-15 के बजट में धनराशि का प्रावधान किये जाने हेेतु आदेश दिये जाये ताकि इस महत्वपूर्ण परन्तु जर्जर यमुना पुल की मरम्मत हो सके।

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के बाबूगढ़ में रात्रि के समय खेत में फसल काटनें के बाद झाड़ फुंस में आग लगाने के दौरान आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और देखतें ही देखतें आग खेतों में होती हुई ग्राम की दौड़ गई जिससें ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। लोगों घरों से निकलकर वाहर की और भागने लगें सूचना पर कई दमकलों ने पहुंच कर करीब पाॅच घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ग्राम में तबाही हो चुकी थसी। दर्जनों मकान चल कर खाक हो गये वहीं खेतों में कटी फसलें जल कर राख हो गये तथा करीब दर्जन भर पशुओं की जलकर मौत हो गई। ग्राम में आग सूचना मिलतें ही जिला प्रशासन में हडकम्प मच गया। आनन फानन में जहाॅ फायर बिग्रेंड व पुलिस बल ने पहुंच कर स्थिति को नित्रंयण में किया वहीं अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था, उप जिलाधिकारी छाता सहित आला अधिकारी भी ग्राम में पहुंच गये। अधिकारियों ने घटना सथल का वारीकी से निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का आकंलन शुरू कर दिया। आला अधिकारियों ने आग से पीड़ित करीब 74 लोगों के नुकसान होने की सूचना बनाई हैं। जिन्हें मुआवजें दिये जाने की कार्यवाही की हैं। वहीं आग से पीड़ि़तों के लिए जिला प्रशासन ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं आग से पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उनके रहनें व भोजन की व्यवस्था की गई हैं। वहीं सामाजिक संस्थान में आग पीड़ितों को राहत पहुंचानें के लिए आगे आई और उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रशासन के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर आग से पीड़ितों को हर संभव मदद देने के लिए कन्धा से कन्धा मिलाकर जुट गये हैं।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान ने जनपद के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम प्रधानों को निर्देश दिये है की जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते आमजन को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपने अपने क्षेत्र में खराब पड़ें हैण्डपम्पों को तीन दिन के अन्दर ठीक कराना सुनिश्चित करें। हैन्डपम्पों को ठीक कराने के लिए शिकायत कक्ष की स्थापना कर दी है जिसका दूरभाष 0565 2471084 नम्बर हैं।

Read More

सप्त देवालयों में चंदन लेपन व सर्वांग दर्शन का आनन्द दिया भगवान ने भक्तों ने किया झरोखों से दर्शन वृन्दावन। नगर में अक्षय तृतीया पर्व तथा भगवान परशुराम जयन्ती महोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया। इस पर्व का विशेष आकर्षण वर्ष भर में एकमात्र आज ही के दिन होने वाले ठा0 बाँके बिहारी के चरण दर्शन का रहा। इस अवसर पर नगर के सप्त देवालयों में भगवान के चन्दन लेपन श्रृंगार व सर्वांग दर्शन का आनन्द भी भक्तों ने लिया। इस चन्दन व कर्पूर मिश्रित चन्दन को प्रातः से ही गोस्वामी जनों ने घिसकर भगवान के श्रीअंगों के लिए तैयार किया था। इस अवसर पर मन्दिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने अपने आराध्य ठा0 बाँके बिहारी के चरण दर्शन हेतु अपने सभी कार्य छोड़कर मन्दिर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस दिन एक खास बात यह भी होती है कि यह चन्दन श्रृंगार बद्रीधाम में ही होते हैं, इसीलिए गोस्वामी हरिदास जी महाराज ने ब्रजवासियों को ब्रज में रहकर ही बद्रीनाथ धम के दर्शन का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने आराध्य बाँके बिहारी से अनुमति माँग कर उनका चन्दन लेपन व सर्वांग दर्शन की परम्परा का प्रारम्भ किया था। इस अवसर पर नगर के भक्तों के साथ साथ आस पास के अनेकों गाँवों तथा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित मुम्बई आदि स्थानों से भी भक्तगणों ने आकर भगवान के श्रीचरण दर्शन का आनन्दलाभ लिया। नगरवासियों ने भी बाहर से आने वाले श्रद्वालुओं की सुविध हेतु शीतल पेयजल, मीठा जल, रूहआफजा, मीठा व ठण्डा दूध आदि की प्याऊ तथा कचौड़ी पूड़ी आदि खाद्य सामग्रियों का वितरण आदि की भी व्यवस्था की थी। आज ही के दिन भगवान परशुराम जयन्ती होेने के चलते जगह जगह विप्र बन्धुओं ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की तथा विप्र समाज के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया। इस क्रम में युवा ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेवा संघ सहित अन्य विप्र संगठनों ने विप्राधिपति भगवान परशुराम को पूजकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Read More

यमुना रक्षक दल की मासिक बैठक में रमेश सिसौदिया को सौंपा गया यमुना रक्षक दल के राष्टिय महासचिव का पदभार  गोविन्द मठ वृन्दावन में यमुना रक्षक दल की मासिक बैठक में सैकड़ों ब्रजवासियों ने भाग लिया। जिले के विभिन्न ग्रामों से आये यमुनाभक्तों ने अपने विचार प्रस्तुत किये व यमुना की मुक्ति- शुद्धि के लिये संकल्पबद्ध हुये। सोमवार को हुयी इस बैठक का संचालन रमेश सिसौदिया द्वारा किया गया जिसमें यमुना रक्षक दल ने अपनी आगे रणनीति पर मंथन किया। यमुना रक्षक दल द्वारा गउघाट पर  किये जा रहे यमुना सफाई अभियान में सफाई अभियान में हुये व्यय व उसमें सहयोगकर्ताओं के नाम के साथ-साथ अपने दल में मासिक दानदाताओं व दल के मासिक व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया गया। इस ब्यौरे में यमुना रक्षक दल द्वारा बताया गया कि सफाई अभियान 3 फरवरी से दल व नगरपालिका के संयुक्त प्रयास से प्रारम्भ हुआ। अभियान के प्रारम्भिक दिनों में नगर पालिका द्वारा ही अभियान को 1 जेसीबी,  टेक्टरों और मजदूरों के बल पर गति दी जा रही थी । उसके बाद गुरू शरणानन्द जी महाराज व जिला प्रशासन द्वारा भी जेसीबी व टेक्टर भेज कर अभियान को और तेज कर दिया। लगभग 25 दिन के कार्य होने के पश्चात् नगर पालिका, जिला प्रशासन व गुरू शरणानन्द जी महाराज के द्वारा सफाई अभियान को दिया जा रहा सहयोग कारण वश रूक गया और फिर यमुना रक्षक दल द्वारा जनता से सफाई कार्य को गति देने के लिये सहयोग की अपील की गई और इस अभियान में यमुना भक्तों के द्वारा जेसीबी व टेक्टर चलवाकर अभियान को अग्रसर किया गया। वर्तमान में गुरू शरणानन्द जी द्वारा भेजे गये 3 जेसीबी, 1 पोपलेन मशीन और 12 टेक्टरों की सहायता से सफाई अभियान जोर शोर से चल रहा है। दल द्वारा दिये गये ब्यौरे में 143000 रू. के कर्जे के बारे में भी बताया गया है जो कि सफाई अभियान को निरन्तर रखने के लिये लिया गया है। दल के द्वारा हर छोटे बड़े दानदाता व व्यय का ब्यौरा मासिक बैठक में सार्वजनिक किया। उपरोक्त जानकारी रमेश सिसौदिया जी द्वारा दी गई। मासिक बैठक में यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी द्वारा रमेश सिसौदिया जी को राष्टिय महासचिव का पदभार सौंपा गया। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि हमारे दल का एक मात्र उद्देश्य यमुना को मुक्त एवं शुद्ध करा ब्रज के प्राचीन घाटों पर पुनः अविरल लाना है और दल इसके लिये कार्यरत है हमारे द्वारा वर्तमान पर घाटों को साफ कर उन पर स्वच्छ जल ला यमुना की पुरातन छवि प्रकट करने के लिये सफाई कार्य किया जा रहा है। इस सफाई कार्य में सहयोग करने वाले यमुना भक्तों के नाम पहले भी मीडिया द्वारा सभी के सामने आते रहे है और आज इस बैठक में उन सभी दान दाताओं के नाम सार्वजनिक कर दिये गये है जो यमुना रक्षक दल के अभियान में सहयोग कर रहे है ताकि किसी के हृदय में कोई संशय न रह जाये । हम अपने अभियान को ब्रजवासियों के सहयोग से गति देते रहेगें एवं एक दिन यमुना भक्त मिलकर ब्रज में पुनः लाकर रहेगें। यमुना रक्षक दल के राष्टिय महासचिव रमेश सिसौदिया ने कहा कि दल अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिये हर स्तर पर प्रयास कर रहा है। यमुना रक्षक दल के प्रयासों का प्रभाव जल्द ही सभी के सामने आयेगा। यमुना रक्षक दल के राष्टिय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि यमुना रक्षक दल पूर्ण मनोबल के साथ यमुना की मुक्ति के लिये प्रयासरत है। यमुना आन्दोलन को बल प्रदान करने हेतु दल द्वारा गांव-गांव प्रभात फेरी व जनजागरण अभियान शुरू कर आन्दोलन से यमुना भक्तों को जोड़ा जा रहा है। यमुना रक्षक दल की राष्टिय प्रवक्ता डा.लक्ष्मी गौतम ने कहा कि घाटों पर चल रहे सफाई अभियान से वहां की शोभा बढ़ रही है। यमुना मां की कृपा से इतने कम स्तर पर जल स्त्रोत निकलने अब उन घाटों पर स्वच्छ जल बहेगा। घाटों के सामने यमुना का स्वच्छ जल स्त्रोत फूट चुका है यह यमुना भक्तों के सच्चे प्रयास के चलते ही संभव हो सका है।  इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष डा. राजवीर सिंह, शहर अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, शहर उपाध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, वृन्दावन अध्यक्ष श्री दास प्रजापति, भरत सिंह, राधेश्याम जी, बलवीर सिसौदिया, नीरेश यादव, फौजी बाबा, भोला बाबा, आदि उपस्थित रहे।          

Read More



Mediabharti