मथुरा : भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर में विशाल जनसभा आयोजित कि गई। इसमे उन्होंने युवाओं से राष्ट्र के लिए एकजुट होंने का आह्वान किया।
Read More
मथुरा : भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर में विशाल जनसभा आयोजित कि गई। इसमे उन्होंने युवाओं से राष्ट्र के लिए एकजुट होंने का आह्वान किया।
Read More
नई दिल्ली : सरकार ने मूल्य आधारित नीलामी के जरिए करोड़ों रुपये के स्टॉक के अधिसूचित मूल्य पर बिक्री करने की घोषणा की है। इस नीलामी के जरिए (i) 8.35 प्रतिशत सरकारी शेयर, 2022 की पांच हजार करोड़ रुपये के अधिसूचित मूल्य पर (ii) 8.24 प्रतिशत सरकारी शेयर, 2027 की नौ हजार करोड़ रुपये के अधिसूचित मूल्य पर (iii) 9.20 प्रतिशत शेयर, 2030 की 3 हजार करोड़ रुपये के अधिसूचित मूल्य पर और (iv) 9.23 प्रतिशत सरकारी शेयर, 2043 की 3 हजार करोड़ रुपये के अधिसूचित मूल्य पर बिक्री करने की घोषणा की है। यह नीलामी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बृहस्पतिवार 17 अप्रैल 2014 को उसके मुंबई फोर्ट स्थित कार्यालय में की जाएगी। शेयरों की बिक्री के लिए अधिसूचित राशि के पांच प्रतिशत तक शेयर, सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी में गैर-प्रतिस्पर्धी बोली सुविधा की योजना के अनुसार योग्य व्यक्तियों और संस्थाओं को आवंटित किए जाएंगे। नीलामी के परिणाम उसी दिन यानी 17 अप्रैल को घोषित कर दिए जाएंगे। सफल बोलीकर्ताओं को 21 अप्रैल को भुगतान करना होगा। (Samiksha Bharti News Service)
Read More
नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ द्वारा संकलित प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 14 अप्रैल को बढ़कर 105.91 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। जबकि, पिछले कारोबारी दिवस 11 अप्रैल को यह 105.17 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी। रुपये के संदर्भ में 11 अप्रैल के 6338.60 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल की तुलना में 14 अप्रैल को यह कीमत बढ़कर 6383.20 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। 11 अप्रैल 2014 की तुलना में 14 अप्रैल को रुपये और डॉलर की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और यह 60.27 रुपये प्रति डॉलर रही।
Read More
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 12 राज्यों की 121 लोकसभा सीटों पर मतदाता को लुभाने का कार्य शाम तक समाप्त जाएगा। ज्ञात हों कि, 121 सीटों के लिए 17 अप्रैल को मतदान होना हैं। वहीं, नौ चरणों में हो रहे आम चुनाव के पांचवें चरण में सबसे अधिक 121 सीटों पर मतदाता वोट डालने जाएंगे। ईधर, कर्नाटक की 28, राजस्थान की 20, महाराष्ट्र की 19, यूपी और ओडिशा की 11-11, मध्य प्रदेश की 10, बिहार की 7, झारखंड की 6, पश्चिम बंगाल की 4, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू कश्मीर और मणिपुर की 1-1 सीट शामिल है। वहीं, 17 को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 12 राज्यों की 121 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशीयों के भाग्य का फैसला होंगा। ज्ञाक है कि अबतक चार चरणों में 16वीं लोकसभा के लिए 111 सीटों पर चुनाव कराया जा चुका है।
Read More
मुंबई : भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने आईपीएल भारतीय कोच रखने की बात पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं और हमारे पास बेहतर कोच है। प्रसाद ने कहा, 'मैंने कई ऐसे खिलाड़ी देखें हैं जो विदेशी खिलाड़ियों से बेहतर है। प्रसाद ने टीम मलिकों को सलाह देते हुए कहा कि टीम प्रबंधन में भारतीय कोचों को रखने की जरूरत है क्योंकि आईपीएल में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी मैदान में खेल सकते हैं और बाकी सात खिलाड़ी भारतीय हैं। ज्ञात हो कि प्रसाद आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग्स को बतैर गेंदबाजी कोच अपनी सेवाएं दे चुके है और इस वर्ष वह किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आईपीएल टीम को प्रशिक्षण देना चुनौती है क्योंकि, सब कुछ नतीजा देने पर निर्भर करता है।
Read More
मां के जागरण में झूमते भक्त और प्यारा सजा मां का दरबार गोवर्धन। कस्बे के सब्जी मण्डी यूनियन द्वारा माँ भगवती का विशाल जागरण विगत रात्रि को बड़े ही धूमधाम से बड़ा बाजार स्थित सब्जी मण्डी के लछमन न्दिर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस दौरान पूरी रात चलते रहे इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा माँ भगवती के भजनों और भेंटों का कार्यक्रम चलता रहा। मथुरा से अलीगड़ आगरा से आये गायक कलाकारों की भक्तिमय प्रस्तुतियो ंपर भक्तों ने मां के जागरण का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान भेंट गायिका आगरा की गौरी देवी की प्रस्तुति चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है पर मौजूद भक्तगण झूमने पर मजबूर हो गये। इसके साथ गायकों ने इस मौके पर माता के धार्मिक भजनों की श्रंखला को अनवरत चलने दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन मण्डी के सब्जी विक्रेताओं के संगठन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर बिरजो सैनी, बन्टी अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, सीताराम सैनी, गुडडा सेठ, नथिया पण्डित, भोला अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, गिरधारी सेठी, बिजेन्द्र सैनी, डा0 संजीव कौशल, लालू ठाकुर, ओमप्रकाश खण्डेलवाल, बांके सैनी, राजेश अग्रवाल, लछमन मोदी, मोहन खण्डेलवाल आदि मौजूद रहे।
Read More