मथुरा

मथुरा। कांग्रेस रालोद गठबंधन प्रत्याशी जयंत चैधरी ने आज कहा कि बुजर्गांे का आशीर्वाद युवाओं ओर महिलाओं की शक्ति उनके साथ है तो उन्हें कोई अपने लक्ष्य की प्राप्ति से डिगा नहीं सकता। मेरा लक्ष्य है चैधरी चरण सिंह के सिद्वांतों पर आगे बढ़ते हुये किसान मजदूर गरीब का जीवन स्तर बेहतर बनाना। श्री चैधरी नंदगांव विकास खण्ड के ग्राम गौहारी दौताना चंदौरी गुहेता सातविसा गुहेता दसविसा नगला हसनपुर खरौठ सुपाना बरचावली आदि में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चैधरी साहब ने कभी एक व्यक्ति के लिये नहीं बल्कि समाज के लिये संघर्ष किया। उनके इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुये उन्होंने भी किसान मजदूर गरीब की आवाज को बुलन्द करने का प्रयास किया है इसमें काफी कुछ सपफलता मिली है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिये रालोद ने मथुरा मंे बीएसएफ की एक युनिट स्थापित कराई स्थापना समारोह में आये गृह मंत्री ने इस युनिट में मथुरा के युवाओं की भागीदारी की घोषणा की इससे जनपद के काफी युवाओं को रोजगार मिलेंगे और उनका सामाजिक जीवन विकास के रास्ते पर आ जायेगा।

Read More

मथुरा। आगामी 18 अप्रैल को बहुजन समाजपार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन कुमारी मायावती की विशाल रैली गौसना गांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास होगी। अभी से इसकी तैयारियां चल रही है। टैंट का कार्य शुरू हो गया है। बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा चुनाव कन्वीनर इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने बताया कि बहिनजी की रैली के लिए बसपाईयों में बेहद उत्साह है। यह रैली ऐतिहासिक होगी। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुट गये है। इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री का निर्णय बसपा सुप्रीमो मायावती करेंगी। उनके हाथ मजबूत करने के लिए बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी को मथुरा से जिताना है और जुझारू कार्यकर्ता इसके लिए जुट गये हैं। योगेश का सभी वर्गो में अच्छा प्रभाव है और उनकी सज्जनता तथा पुष्पा शर्मा के वृंदावन क्षेत्र में कराये कार्य से लोग खुश हैं। 18 अप्रैल को होने वाली रैली का प्रचार प्रसार कार्यकर्ताओं में अभी से शुरू हो गया है। 

Read More

मथुरा। लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी विशाल चैहान ने अधिनस्थ अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये तथा मतदान स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश जारी किये हैं। जिलाधिकारी विशाल चैहान ने सामान्य लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारियों को लेकर पूर्व में दिये गये दिशा निर्देशों की समीक्षा हेतु अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में जिलाधिकारी ने मतदाता कार्डो का वितरण, चुनाव आचार संहिता का अनुपालन, तथा मतदेय स्थलों की सुरक्षा सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की तथा जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वहाॅ की व्यवस्थाओं का देखने तथा कमी पाये जाने पर उन्हें दुर कराये जाने की निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामान न करने पड़ें विशेषकर विकलांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं की दृष्टिगत शौचालय दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में सभी जिला स्तरीय व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Read More

मथुरा : कांग्रेस रालोद गठबंधन प्रत्याशी सांसद जयंत चौधरी के पक्ष में 15 अप्रैल को सुरीर में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह वरिष्ठ नेता डॉ. अमर सिंह और रामपुर की सांसद जया प्रदा चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

Read More

मथुरा : ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज में 'मतदाता जागरूकता अभियान' शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुरुआत डॉ अखिलेश यादव, विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि सिंह, जे दयाल द्वारा सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया गया।

Read More

मथुरा : भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हेमा मालिनी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई की मार ने लोगों का जीवन यापन कठिन हो गया है। देश के विकास और स्तिथरता बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि मोदी के नेंतृत्वा में भाजपा सरकार बनाई जाए।

Read More



Mediabharti