मथुरा

मथुरा। शहर कोतवाली में युवती ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने की रिपोर्ट नामजद युवक के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार असरफ पुत्री समीर निवासी बद्रीनगर शहरी कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि औसाफ पुत्र असफाक निवासी वाग काजियान भूतेश्वर शहर कोतवाली ने अपने तीन अन्य साथियों के सहयोग से उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया तथा जब उसने शादी का दवाव बनाया तो नामजद युवक ने अपने साथियों के सहयोग से उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 ने जिलाधिकारी को भेजे गये पत्र में अवगत कराया है कि जिन विभागों की गाडि़यों का प्रयोग निर्वाचन कार्य में जिलाधिकारी द्वारा लिया जायेगा उन सरकारी गाडि़यों की मरम्मत सम्बन्धित विभागों द्वारा जिलाधिकारी की स्वीकृति से करायी जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि मरम्मत से पूर्व गाडि़यों का निरीक्षण परिवहन विभाग के स्थानीय सम्भागीय परिवहन अधिकारियों, यदि जिले मे नियुक्त हों अथवा प्राविधिक निरीक्षकों द्वारा किया जायेगा जो प्रत्येक गाड़ी की आवश्यक मरम्मत के अनुमान बनाकर सम्बन्धित विभाग के प्राधिकारी को भेजेगे। विभिन्न विभाग अपनी गाडि़यों का अनुरक्षण बजट में उपलब्ध प्राविधान के अनुसार ही करेंगे तथा इसके लिये अतिरिक्त धनराशि देय नहीं होगी। उन्होंने यह बताया है कि निर्वाचन के लिये अधिग्रहित प्रति गाड़ी पर औसतन 20 हजार रूपया व्यय किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त यदि किसी गाड़ी पर अधिक व्यय आवश्यक हुआ तो उसके लिये मण्डलायुक्त अपने मण्डल के सभी जिलों की पूरी गाडि़यों के लिये 2 लाख 50 हजार रूपये तक स्वीकृत कर सकते है।

Read More

मथुरा। थाना गोबिन्द नगर पुलिस ने क्षेत्र में छापा मार कार्यवाही कर ताश के पत्तों से हारजीत की वाजी लगाते हुए वकील पुत्र रसीउद्दीन निवासी मंडी रामदास थाना गोबिन्द नगर को उसके 11 साथियों के साथ बन्दी बनाया हैं। पुलिस ने इनकी जामा तलाशी के दौरान 33 हजार रूपयें की नगदी बरामद की हैं।

Read More

मथुरा :  दुर्गाशक्ति नागपाल नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि स्वीप योजनांतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनपद मथुरा में विभिन्न तहसीलों एवं स्थलों पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।

Read More

मथुरा : थाना हाईवें क्षेत्र के बालाजी पूरम में एक विवाहिता की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

Read More

मथुरा : यमुना रक्षक दल घाटों की सफाई और सौन्दर्यीकरण में जुटा हुए है। वहीं दल के द्वारा मथुरा पालिकाध्यक्ष को पत्र लिख गउघाट से चमेली देवी के मध्य बंद पड़े शौचालय को चालू कराने और किशन गंगा घाट से चमेली देवी के बीच यमुना में गिर रहे तीन नालों की दिशा मोड़ने के लिए पत्र लिखा गया।

Read More



Mediabharti