मथुरा : भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने वेटेनरी कॉलेज, औरंगाबाद, दामोदरपुरा, अग्रवाल लाइफ लाइन, विर्जापुर, धनगाव एवं महोली में भाजपा नेता डॉ. देवेन्द्र शर्मा, रविकांत गर्ग, राजेश, चौधरी, डीएन गौतम के साथ मिल जनसंपर्क किया।
Read More
मथुरा : भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने वेटेनरी कॉलेज, औरंगाबाद, दामोदरपुरा, अग्रवाल लाइफ लाइन, विर्जापुर, धनगाव एवं महोली में भाजपा नेता डॉ. देवेन्द्र शर्मा, रविकांत गर्ग, राजेश, चौधरी, डीएन गौतम के साथ मिल जनसंपर्क किया।
Read More
मथुरा। शहर के हद्रय स्थल होलीगेट पर नाली में एक मानव भ्रूण मिलनें से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मानव भू्रण को देख आसपास के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भू्रण को कपड़ें में लपेट कर फैंका गया था। लोगों का कहना है कि यह भू्रण किसी युवती के पाप की निशानी है जिसें जन्म देने से पहलें ही निकलवाकर अपने पाप को छिपाया हैं।
Read More
मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के गोवर्धन रोड पर टैक्टर की टक्कर से सडक किनारे खड़ें युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट मृतक के जीजा ने अज्ञात टैक्टर चालक के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार टैक्टर संख्या यू पी 85 6912 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़ें अशोक चैहान नामक युवक में टक्कर मार दी जिससें अशोक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना की रिपोर्ट मृतक के जीजा जगदीश सिंह पुत्र भूरी सिंह निवासी गोबिन्द नगर मथुरा ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
Read More
फरह के कई ग्रामों में गठबंधन प्रत्याशी ने की चुनावी सभाऐं मथुरा। काॅग्रेस रालोद गठबंधन प्रत्याशी सांसद जयंत चैधरी ने कहा कि नौजवानों में आत्म विश्वास होता है वे बुर्जगों के सपनों को साकार करने का माद्द्ा रखते है उसी के अनुरूप उन्होंने अपने बुर्जगों की पहचान और छवि को कमजोर होने नहीं दिया है। किसान मजदूरों के साथ तीन पीढियों के रिश्तों को वे और मजबूत करने आये है। धर्म जाति और गोत्र की लड़ाई नहीं ये लड़ाई मुद्दों की है और पिछली बार के मुद्दो पर वे काफी हद तक सफल साबित हुए है। श्री चैधरी फरह विकास खण्ड के छडंगांव, भुडरसू, सेरसा, पिलुआ में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बगैर नाम लिये भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि प्रचार प्रसार पर जो अरबों रूपया उनके द्वारा खर्च किया जा रहा है वह कहां से आ रहा है, क्या वो लोग जो उनके चुनाव के पीछे है वे उनके पीएम बनने पर उससे स्वार्थ सिद्वि नहीं करेंगे। चुनावी जनसभा में पूर्व मंत्री एवं छाता के विद्यायक ठा0 तेजपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हाल के वर्षों में जो सड़क व खरजों का काम हुआ वह चैधरी चरण सिंह की देन है। उन्होंने ही अपने प्रधानमंत्रित्व काल में ग्रामीण विकास मंत्रालय की थी। इससे पूर्व गठबंधन प्रत्याशी ने छाता पहुंच कर काॅंग्रेस रालोद पदाधिकारियों के साथ साझा बैठक कर चुनाव प्रचार अभियान की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता अभयपाल सिंह ने की तथा ऊधम सिंह, सावित्री सिंह, आसिफ कुरैशी, युसुफ कुरैशी, ठकुरी सिंह, मोहन सिंह, सत्यपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह, अजय सिंह, भूपसिंह, खगुल भारद्वाज, आदि ने रालोद काॅग्रेस नेताओं का स्वागत किया वहीं दूसरी ओर काॅग्रेस की जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन व पीसीसी सदस्य ब्रजमोहन बाल्मीकि ने गोवर्धन, दोसेरस, मुडसेरस, हाथिया, लालपुर, शाहपुर, विसम्भरा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर गठबंध्न प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे।
Read More
मथुरा। जनपद में यमुना रक्षक दल के द्वारा सफाई कार्य जारी है। विगत 2 माह से यमुना किनारे चल रहे सफाई कार्य से यमुना के घाट सुन्दर दिखाई देने लगे है। आज गुरूवार को श्री ग्रुप के डारेक्टर राम अग्रवाल द्वारा सफाई अभियान में जेसीबी व टेक्टर चलवाये गये। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल के राष्ट्रीय एजेण्डे में यमुना के मुद्दे को शामिल नहीं किया गया है क्योकि यमुना उनके लिये वोट पैदा नहीं करती है। यमुना रक्षक दल का मुख्य उद्देश्य यमुना को ब्रज में लाना है और दल इसके लिये सदैव प्रयास करता रहेगा। यमुना के घाट श्री कृष्ण स्वरूप है इन घाटो को गन्दा करना भी पाप है। घाट ब्रज की पुरातन विरासत है इनकी रक्षा करना हर ब्रजवासी का कर्तव्य है। दल के सचिव रविन्द्र नरवार ने कहा कि यमुना को ब्रज में लाने की तैयारी में घाटों की सफाई की जा रही है। इस सफाई अभियान से लोगो में जाग्रति आ रही है। मथुरा विश्व प्रसिद्ध स्थल है और हम ब्रजवासियों को मिलकर यमुना, घाट, वन, पर्वत आदि ब्रज की विरासतों की रक्षा कर ब्रज की गरिमा विश्व में स्थापित रखनी है। इस अवसर पर दल के संगठन मंत्री रमेश सिसौदिया, त्रिलोकी व्यास, मदन व्यास, महेन्द्र राजपूत, शरद वर्मा, हिमाशु व्यास, गोलू पंडित, अनिल चतुर्वेदी, भोला पंडित, प्रान्जुल, अमृतलाल आमे आदि उपस्थित थे।
Read More
मथुरा। आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अनुज गर्ग ने नवीन मंडी स्थल कोसीकला, में पूर्व प्रधानमंत्री चैंधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसानों, व्यापारियों व मजदूरों से जनसम्पर्क कर आसप पार्टी के लिए मतदान करने की अपील की। तत्पश्चात छाता क्षेत्र के नवीपुर, कोटवन, उपराला, पैगाव, लालपुर, कामर, पीपरवाला, कदौना, खिटविटा, साॅचैली, महराना, भदोहर, आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर जनता से आम आदमी पार्टी को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर अनुज गर्ग ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा चलाई गई भ्रष्टाचार व राजनीति बदलनें की मुहिम से कांग्रेंस, भाजपा जैसे दल बौखलायें हुए हैं। और मनगढ़न्त आरोप लगाकर आप के नायक कैजरीवाल की छवि को धूमिल करने में जुटें हैं। जनसम्पर्क में रितु गर्ग, पूरन सिंह एडवोकेट, सुरेश उपमन्यु, नितिन चैधरी, औंकार कौशिक, रिषिराज रावत, दीनदयाल, अभिषेक कौशिक, कन्हैयालाल सर्राफ, प्रशान्त माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, रिशव जैन, शैलेन्द्र अग्रवाल, रवी सरीन, अनिल चैधरी, ब्रजेश अग्रवाल, गौरव चैधरी, आदि थे।
Read More