मथुरा : थाना छाता क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अकबरपुर के पास टैम्पो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दंपती पंकज और पत्नी पूरनदेवी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उपचार के दौरान पति की मृत्यु हो गई।
Read More
मथुरा : थाना छाता क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अकबरपुर के पास टैम्पो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दंपती पंकज और पत्नी पूरनदेवी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उपचार के दौरान पति की मृत्यु हो गई।
Read More
मुंबई : देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार की सुबह तेज गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 139.23 अंक की गिरावट के साथ 22,576.10 पर और निफ्टी 38.65 अंक की गिरावट के साथ 6,757.75 पर खुला। वहीं, केवल टाटा मोटस के शेयर में उल्लेखनीय बढ़त वहीं, सेसा गोआ, भेल, हिंडाल्को और गेल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
Read More
मथुरा : थाना गोविन्द नगर क्षेत्र के मसानी तिराहा पर ट्रक और टाटा मैजिक के मध्य हुई आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
Read More
चुनाव प्रचार ने नहीं पकड़ा जोर मथुरा। लोकसभा चुनावों को लेकर जहाॅ सभी राजनैतिक पार्टीयों ने अपनी सभी गिले शिकवें भुलाकर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए ऐड़ी से चोटी का चोर लगाना शुरू कर दिया हैं। वहीं नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देखने वाली भारतीय जनता पार्टी स्थानीय गुटवाजी के चलते कार्यकर्ता कई धड़ों में वट कर अलग अलग थलग पड़ गया हैं। पार्टी के नेता जहाॅ अपने अहम के कारण किसी के आगे झूकनें को तैयार नहीं है वहीं भाजपा प्रत्याशी के वाहरी होने के कारण प्रत्याशी को यह समझ नहीं आ रहा कि वह किसें अपने साथ रखें किसे नहीं। जहाॅ भाजपा के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने भाजपा प्रत्याशी को आर्थिक मदद कर उन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही हैं। वहीं पार्टी का दूसरा गुट इसके जब्त विरोध में खुलकर सड़क पर आ गया हैं। वहीं जनपद इकाई व शहर इकाई में दो धड़ों में बटी हुई हैं। अगर जिला इकाई पार्टी प्रत्याशी के साथ खड़ी होती है तो शहर इकाई प्रत्याशी से दूरी बना लेती है वहीं अगर शहर इकाई प्रत्याशी के नजदीक होने का प्रयास करती है तो जिला इकाई प्रत्याशी से दूरी बना लेती है। पार्टी पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं में इस तरह की फजीहत देख भाजपा प्रत्याशी को भी अब अपना चुनाव प्रचार करने में कठनाई का सामना करना पड़ रहा हैं। यब देखना है कि पार्टी प्रत्याशी कई गुटों में भाजपा को अपने लिए एकजुट कर पाते है या नहीं यह तो अब आने वालजा समय ही बतायेगा। हालाकि यह गुटवाजी शहर इकाई व जिला इकाई में नहीं है उक्त गुटवाजी ब्लाक स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक बटी हुई हैं। लेकिन भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए ना तो भाजपा के हाईकमान ने ही कोई पहल कर सभी धड़ों को एक साथ बैठाने के प्रयशस किये और नाहि स्थानीय किसी वरिष्ठ नेता ही इस बार पार्टी को विजयी बनाने के लिए कोई सार्थक प्रयास किये। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी में इस से पहले भी गुटवाजी रही है लेकिन चुंनाव के समय सभी नेता गुटवाजी छोड़ पार्टी प्रत्याशी को जीताने में एकजुट होते थे लेकिन इस बार यह कुछ दिखाई नहीं दे रहा हैं। अब अगर भाजपा प्रत्याशी को जनपद में हार का मुंह देखना पड़ा तो इसें लिए भाजपा की गुटवाजी ही जिम्मेदार होगी। हालांकि गुटों में वंटें पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी में कितनें भी गुट हो लेकिन इस बार मोदी की लहर ही इतनी जबरदस्त है कि प्रत्याशी की जीत पर इस गुटवाजी का कोई असर नहीं पड़ेगा।
Read More
देवी मन्दिरों में हुआ माॅ का जगराता मथुरा। चैत्र नवरात्री महोत्सव का आज रामनवमी के दिन पूजा अर्चना व कन्या लागुंराओं को भोजन कराने के साथ समापन हो गया। इसें लेकर प्रभात वेला में नगर के विभिन्न देवी माॅ के मन्दिरों में माॅ के भक्तों का पूजा अर्चना के लिए ताता लगा रहा हैं। नवरात्रों के अन्तिम दिन होने के चलते नवरात्रि का ब्रत रखने वाले श्रद्वालुओं ने भी अन्तिम दिन प्रभातवेला में जहाॅ मन्दिरों में जाकर माॅ के दरवार में पूजा अर्चना की। तथा दिन के मघ्य में माॅ के पीर कन्या और लागुंरा के रूप में विभिन्न बच्चों को भोजन व उपहार देकर नवरात्रि उपवास का समापन किया। सांयकाल विभिन्न मन्दिरों में जागरण के माघ्यम से माॅ का गुणगान किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में छावनी स्थित काली मन्दिर, पुराना बस स्टेंण्ड स्थित बगुला मुखी मन्दिर, जयसिंह पुरा स्थित चामुन्उा मन्दिर, तथा नये बस स्टेंण्ड स्थित कंकाली मन्दिर तथा मसानी स्थित पथवारी पर भव्य रोशन व रात्रि जागरण का आयोजन किये गये। जिसमें माॅ के दर्शनार्थ देररात्रि तक भक्तों का सैलाव उमड़ता रहा। वहीं श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान द्वारा सरस्वती कुण्ड स्थित श्रीसुरेशवरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व पर नव दिवसीय हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति वृंदावन के संत स्वामी महेशानंद सरस्वती द्वारा की गई। तपश्चात आरती कर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कन्या लागुरों का पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक एससी कुशवाह एंव अध्यक्षा ऊषा देवी ने सभी को नवमी की बधाई दी।
Read More
मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं मथुरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह धनगर ने क्षेत्र के ग्राम नगला ताल, नगला भीम, मन्सू गढ़ी, छायरी, बिजौली, टेटीगाॅव, केहरीगढ़ी, पिलूखनी, नगला सूरज में जनसम्पर्क कर मतदाताओं के घर घर जाकर वोट माॅगें। इस अवसार पर उन्होंने मतदाताओं से कहा कि राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी एक कल्याणकारी देश व प्रदेश की स्थापना करना चाहती है, जब तक शोषित, उपेक्षित, एवं वंचित तथा अल्पसंख्यकों का स्तर ऊचाॅ नहीं होगा तब तक कल्याणकारी देश व प्रदेश की स्थापना नहीं हो सकती। इस लिए राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी ही एक पार्टी है जो उनके हकों के लिये लड़ रही है। जनसम्पर्क के दौरान उसके साथ दिनेश चन्द्र धनगर,, विजयपाल ध्नगर, रवि ध्नगर, राकेश धनगर, देवेन्द्र धनगर, राज कुमार धनगर, रूपेश धनगर, राजकुमार नट, कमलेश बाबू धनगर, भिक्की लाल धनगर, बन्टू कश्यप, राकेश सिंह धनगर, शिब्बों धनगर, राकेश धनगर, हरीश धनगर, हेमन्त माहौर आदि मौजूद थे।
Read More