मथुरा

सविता पांडे मुट्ठीभर आसमान और सीमाबद्ध धरती का अक्स समेटे भारतीय स्त्री ने आंगन की भीतियों को लाल गेरू से पोतकर उसपर बड़ा.सा ष्सष् लिख दिया। यह साहित्य का ष्सष् था। एक खूबसूरत ष्सष् जो स्त्री.चेतना को गुनगुनी धूप में सेंक सकता था और उनकी मुट्ठी में सितारे भर सकता था। यह ष्सष् अद्भुत रूमानियतए शान्तिए रहस्यों और पवित्रता से भरा था। साहित्य के ष्सष् ने स्त्री के ष्स्ष् के साथ सामंजस्य बिठाया और स्त्रीत्व की नई परिभाषा रच डाली। देवीए मांए प्रेयसीए पत्नीए कुटनीए पतिता की आक्रांत छवियों से भयभीत नारी ने नए आयाम और संभावनाएं खोज निकालीं। दयाए करुणाए प्रेमए सौंदर्यए कोमलताए विश्वास और ईश्वरीय शक्ति होने की जड़ता से परे स्त्री.मन को सारे उद्वेगोंए द्वंद्व और तनाव को बिला देने वाला वह तार चाहिए था जो मन.से.मन का संवाद स्थापित कर सके। उसके सुंदर सपनों की सबसे लुभावनी वस्तु ष्घरष् और उसकी परिधि के बाहर आने वाले कुलए कुटुम्बए परिवारए कबीलेए कस्बे में उसके अनिश्चितए मुश्किल और आशंकित जीवन को इबारत का स्वर चाहिए था। ये स्वर और सपने समकालीन स्त्री लेखन में गहराई से प्रतिध्वनित होते हैं। उसने रोजमर्रा की बाधा दौड़ों के बीच जीना और लिखना सीख लिया। लेखन ने स्त्री को नई ऊर्जाए कीर्ति और आत्मनिर्भरता दी। आत्मिक निर्भरता। स्वप्न। अब कोरे कागज वह मोर्चा बन गए जहां वह अपनी हर बात लिख सकती थी और हर लड़ाई लिखकर जीत सकती थी। उसकी लेखनी पुराने अर्थोंए संदर्भोंए आकड़ोंए पराधीनता की बेड़ियों को तोड़ने के सफलतम प्रयास करती रही। आजादी की सदी से अधिक समय और उसके पूर्व लेखिकाओं ने न सिर्फ शारीरिकए आर्थिक और परिवारिक शोषणों को उल्लिखित कर कलम उठाने का साहस किया बल्कि सामाजिकए राजनैतिकए सांस्कृतिक.वैचारिकए आर्थिक समकालीन मुद्दों पर भी खूब लिखा। यह समस्त विश्व की बानगी है। संपूर्ण विश्व में जन्म लेने वाली चेतना की महागाथा। स्त्रीगाथा। अभिव्यक्ति की इस उड़ान और स्वतंत्रता ने तमाम भाषाओं और अलग.अलग काल.खंडों में स्त्री स्वर को गरिमा दी है। स्त्री.मुक्ति भले ही अभी एक ष्नाराष् बनकर रह गया हो लेकिन सृजन और विचार की दुनिया में महिलाओं की उपस्थिति ने स्थापित दृष्टिकोणों को बदला ही है। चाहे यूरोपियन साहित्य हो या अन्य विदेशी भाषाएं सब में स्त्रियों की अभिव्यक्ति के समान रंग मुखरित हैं। 18वीं सदी के इंग्लैण्ड में मेरी वुलस्टोनक्राफ्ट अपनी पुस्तक ष्विंडिकेशनष् में स्त्री शिक्षा और अधिकारों की आवाज पुष्ट करती हैं जो स्त्रियों को उनकी पहचानए आजादी और समानता दिला सके। महिलाओं की आर्थिक.समाजिक और कलात्मक आवश्यकताओं के स्वर वर्जिनिया वुल्फ मुखर करती हैं तो वही फ्रांस की प्रसिद्ध लेखिका सिमोन द बोउवार स्त्री को पुरुष का दूसरा भाग संबोधित कर अपनी पुस्तक ष्द सेकेंड सेक्सष् में तमाम कोणों से स्त्री शक्ति की भूमिका और उसे सेकेण्ड्री बनाने के उपक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहती हैं कि श्स्त्री पैदा नही होतीए बना दी जाती हैश्। एलिन सोवाल्टर ष्गायनोक्रिटिक्सष् थ्योरी उद्धृतकर स्त्री जाति की शारीरिकए मानसिकए भाषायी और सांस्कृतिक अवयवों की सुंदर व्याख्या करती हैं तो सिल्विया प्लैथ पितृसत्ता को न सिर्फ एक क्रूर संचालक बल्कि बर्बादी और विनाश की ओर धकेलने वाला बल कहती हैं।  शिम्बोस्काए क्लाशए जेटकिन जैसी लेखिकाओं विदेशी साहित्य में स्त्रीवादी सिद्धांत की एक अनुशासन के रूप में पूरी तरह से परिपक्व और बहुआयामी अस्तित्व की व्याख्या करती हैं। जॉर्ज एलियट और इसाक डेनिसन छद्म पुरुष नामों से लिखने का दबाव झेलती दिखती हैं जो अपने को महिलापने से अलग करके एक लेखिका के रूप में प्रमाणित कर सकें। विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्य में भी वरिष्ठ पीढ़ी के साथ नई युवतर पीढ़ी भी सक्रिय हैं। महाश्वेता  देवीए मयनामती ;बंगालीद्धय प्रतिभा रायए कुकुन्तला कुमारी देवी ;उड़ियाद्धय अमृता प्रीतम ;पंजाबीद्धय लल्ला देवीए बेगम हव्वा खातूनए पंडितानी अरनिमाल ;कश्मीरीद्धय लीलावती मुंशी ;गुजरातीद्धय दासी जनाबाईए लक्ष्मीबाई तिलक ;मराठीद्धय औवैयारए आंडल ;तमिलद्ध नालपट्टू बालामणिअम्माए ललिताम्बिंका ;मलायलमद्ध आदि विभिन्न बोलियों. भाषाओं की लेखिकाओं के लेखन में रचनात्मक स्वर हैं जो सिर्फ ष्महिला. लेखनष् तक सिमटे नहीं रह सकते। वे मनुष्यता बनाए और बचाए रखने के स्वर हैं जो किसी प्रकार के रचनात्मक आरक्षण की दरकार नहीं रखते। महिला.लेखन की संपूर्णता का प्रतिबिंब वैदिक साहित्यए संस्कृत साहित्यए प्राकृत साहित्य अप्रभंष साहित्य तक में दिखता है। रोमषा लोपामुद्राए श्रद्वाए कामायनीए यमीए वैवस्तीए पालोमीए शचीए विष्वधाराए अपालाए ममताए वाक्ए अदितिए शाष्वतीए आत्रेयीए ब्रम्हवादिनी घोषा इत्यादि ऋषिकाओं द्वारा रचित साहित्य तत्कालीन लोकजीवन की प्रतिबिंब है। लोक साहित्य और लोकगीतों से झांकती नारी मन की विभिन्न अभिव्यक्तियां लोक.चेतना और मनोवृतियों के अंतरावलंबित स्वरूप को तो दर्शाती ही हैं। हिन्दी स्त्री.लेखन में महादेवी वर्मा से लगायत जयश्री रायए नीलाक्षी सिंहए प्रत्यक्षाए शिल्पी आदि अनेक लेखन में स्त्री से जुड़े सवाल उठाते और औपचारिक स्वीकृति पाते रहे। दर्शनए इतिहासए भूगोलए अर्थशास्त्रए समाजशास्त्रए यौनविज्ञानए कानूनए मनोविश्लेषणए फिल्म और कला के क्षेत्रों में ज्ञानक्षेत्र का स्त्रीवादी संस्करण साहित्य के माध्यम से मुखरित हुआ है। प्रभा खेतान के श्अन्या से अनन्याष् ;आत्मकथाद्ध लिखने के साहस को नारी.विमर्श  की ष्स्वतंत्रताष् की तरह देखा जाना चाहिए। कृष्णा सोबती की ष्मित्रो मरजानीष्ए मृदुला गर्ग का ष् चितकोबराष्ए मन्नू  भंडारी का ष्महाभोजष्ए इस्मत चुगताई की ष्लिहाफष्ए लवलीन का ष्चक्रवातष्ए मैत्रेयी पुष्पा का ष्गुड़िया भीतर गुड़ियाष् जैसी ढेरों कृतियां विभिन्न आयामों को छूते साहित्य का उदाहरणभर नहीं स्त्री की नई परिभाषा है जो उसे पुरुष की अंकशायनी बने रहने भर से इतर करता है। सुभद्रा कुमारी चौहानए महादेवी वर्माए अमृता भारतीए महाश्वेता देवी जैसी लेखिकाओं ने हर तरह के समाजिक और रचनात्मक आंदोलनों में बढ़.चढ़कर भागीदारी की और जोखिम उठाए। अन्नपूर्णा देवीए उषा देवी मित्राए चंद्रकिरण सौनरेक्साए शिवरानी देवीए कौशल्या अश्क स्वतंत्रता पूर्व के आरंभिक दौर में कठिन समय की लेखिकाएं रहीं जिन्होंने अपनी मूक अभिव्यक्तियों को कलम की धार संग बहने देने का कठिन साहस किया। सतीत्वए पत्नीत्वए मातृत्व जैसे विषयों संग नारी चेतना के आत्मबोध और संघर्षरत छवियों को चित्रित किया। उनकी रचनाओं ने निश्चय ही स्त्री की परजीविता और मूल्यों की वकालत की है। अलका सरागवीए गगन गिलए चित्रा मुद्गलए नासिरा शर्माए मृदुला गर्गए मेहरून्निसा परवेजए कुसुम अंचलए मंजुल भगत आदि की कृतियां आत्म विद्रोहए जीवन मूल्यों के पुनर्स्थापन और समन्वयनए परिवर्तनए चुनौतीपूर्ण दात्विबोध जैसे विषयों से पटी हैं और नए मानव मूल्य गढ़ती हैं जो पारंपरिक मूल्यों के तिलिस्मी रहस्य को तोड़कर उपजी हैं। आज का समय महिलाओं के उत्थान के चारों ओर घुम रहा है और समस्त विश्व में एक अलग तरह की संघर्ष चेतना एक साथ पनप रही है। निश्चय ही भारतीय परिवेश में भी यह चेतना समा रही है और महिला साक्षरता वृद्धिए महिलाओं संबंघी कानूनोंए मीडियाए स्त्री.पुरुष संबंधों पर इसका व्यापक असर पड़ा है। इन बदलते हुए कानूनोंए शिक्षा व्यवस्था मीडिया के प्रभावों और नारीवादी आदोलनों ने लेखिकाओं को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता से लबरेज तो किया ही हैए उनके लिखने का तेवर भी बदला है। व्यक्तिगत ष्स्पेसष् की अवधारणा को नया प्रारूप मिला है जिसने पारंपरिक ढांचे को हिलाकर रख दिया है। पुरुष सत्ता के वर्चस्ववादी मूल्यों को इससे झटका लगा है। मूल्यों के खांचे टूट से गए हैं। गजब का राजनैतिक और वैचारिक लेखन समाज को केंद्र में रखकर हुआ है। लेकिनए यह दुर्भाग्य ही है कि महिलाओं के लेखन को ष्महिला.लेखनष् के सांचे में सेट कर दिया गया है। अपने लिखे को महिलापने से अलग रखने का दबाव लेखिकाओं पर बना ही रहता है। लेखन में नारीवाददर्शन की तहकीकात और शोध तो होना ही चाहिए लेकिन ष्महिला लेखनष् के पुर्वाग्रह से आसक्त हुए बिना। समय कब का आ चुका है कि महिला लेखन की अलग से इकहरी तस्वीर खिंचनी बंद की जाए और महिला लेखन के इकहरे ढांचे को तोड़ दिया जाए जो साहित्य से लचीलापन और विविधता छीन लेता है। महिला लेखन को ष्घरष् की दीवारों और छप्परों के साथ जोड़ दिया गया है। दांपत्य जीवन के संदर्भ विवाहेत्तर संबंधए पारिवारिक मूल्य निज स्वंतत्रताए नीति.अनीति जैसे विषयों को अगर महिलाओं ने देखाए समझा और रचा है तो यह ष्घरष् के दायरे में रहकर तीव्रए गहन अनुभूतियों को कलमबद्ध करना ही है ष्घरष् स्त्री.पुरुष का सम्मिलित ठिया है। एक लेखक विशुद्ध रचनाकार होता है। महिला या पुरुष नहीं। अनुभूतिए अभिव्यक्तिए स्वानुभवों और आत्मचेतना की अभिव्यक्ति को बांटना कितना सही हैण्ण्ण्घ् महिलाओं के लेखन और सोच में प्रखरताए परिपक्वता और नई भंगिमा ने नए धरातल का निर्माण किया है। इस डगमगाते धरातल के संरक्षण के लिए नए कानून और अधिकार बने तो हैं लेकिन साहित्य की तरह ही आम महिला वर्ग का प्राय उसे नहीं दिला सके हैं। नारी लेखन समस्त स्त्री जाति के मौन शब्द हैं। स्त्री ने स्त्री की दबी.घुटी पीड़ा को अभिव्यक्त किया है। चाहे वह पीड़ा और मुखालफत तसलीमा नसरीन के जन धर्मी .जीवनधर्मी साहित्य में या अरुंधति राय के ष्खतरनाकष् लेखन में व्यक्त हुआ हो या बहुत ही शांत चित्र आक्रोश के साथ ष्एक कहानी यह भीष् में। लेखिकाओं ने अन्य स्त्रियों को उनके अधिकारों और मूल्यो के प्रति सचेत किया है। लेकिनए जिनके लिए नारी चेतना को झकझोरता लेखन किया जाता है उनतक पहुंचता ही नहीं। दरअसल यह कमी सिर्फ महिला लेखन संदर्भ में नहीं समूचे हिन्दी साहित्य की दुखभरी बानगी है। कथा लेखन के क्षेत्र में लेख्किाओं की कमी और समाज से दूरी सालती जरूर है। जहां महिलाओं की जनसंख्या प्रतिशत ही कम हो वहां लेखन के क्षेत्र में कमी स्वाभाविक ही है। इसी क्रम में पाठकों और प्रशंसकों में भी पुरुष ही अधिक हैं। फिर भी संभावनाओं की धरती हरियाती जा रही है। नए परिवेश में नई प्रतिभाएं न सिर्फ अंकुरित हो रही हैंए उनसे सुंदर फूल और मीठे फल भी मिल रहे हैं। सृजनात्मक दुनिया विस्तारित हुई है। ष्मेरी देह वापस करोष् तो ठीक है लेकिन स्त्री लेखन को यह भी सावधानी तो बरतनी ही है कि ष्दलित.विमर्शष् की तरह ष्शेष समाजष् को दुश्मन न मान लिया जाए या स्त्री अधिकारों की बात करते . करते पूरे पुरुष समाज को ही प्रतिद्वंदी न मान लिया जाए। स्त्री लेखन को देह. विमर्श बनाने से बचना होगा। देह ओर देह के पार खुले आकाश को घर बनाना होगा। श्रीमद्भगवद्गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं कि वह स्त्रियों में कीर्तिए श्रीए वाक्ए स्मृतिए मेधाए धृति और क्षमा के रूप में विराजते हैं। इसलिए स्त्री मुक्ति भारतीय रास्ता यही हो सकता है कि सप्त शक्तियां फूल सकें और खिल सकें। स्त्री मुक्ति एक विचारए शक्ति है। इसलिए नारी मुक्ति को भारतीय रास्ता देने की जरूरत है।  स्त्री लेखन को जीवन के अनेक रंग अभी रचने हैं। जीवन को सुंदर बनाना है। व्यापक भी! ;ैंउपोीं ठींतजप छमूे ैमतअपबमद्ध

Read More

आकर्षक ढंग से सजा दाउजी मंदिर व इनसेट मंेे दाउजी महाराज बलदेव। गर्मी की शुरूआत होते ही देवालयों में देवविग्रहों को शीतलता प्रदान करने के लिए फूल बंगलाओं का आयोजन होना शुरू हो गया है। मंगलवार को ठा0 श्री दाउजी महाराज के मंदिर में भव्य फूलबंगला का आयोजन किया गया। फूल बंगला के दर्शनों को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पडी। मंदिर परिसर दाउजी महाराज की जय, माता रेवती की जय, के जयकारांे से गुंजयमान हो रहा था। वहीं श्रद्वालु भक्त अपने इष्टदेव दाउजी महाराज व माता रेवती का माखन मिश्री का भोग लगाकर मनौतियां मांग रहे थें। वहीं मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में भी भजनों की स्वर लहरियों पर भक्तजन भाव विभोर होकर थिरक रहे थें। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस अवसर पर पुजारी रामनिवास शर्मा, सेवायत राजू पाण्डेय, विष्णु पाण्डेय, रिंकू, सौनू ठेकेदार, जीतू शर्मा, राजकुमार वर्मा, सुजीत वर्मा, कप्पा पाण्डेय, देवकीनंदन वर्मा, केदारनाथ, मुनेश, रिंकू सौनी, राम, कान्हा, वंशीधर ऐडबोकेट, रामकुमार पाण्डेय, दिनेश, सतीश पाण्डेय, नवीन वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थें।

Read More

डीएनवी कालेज द्वारा आयोजित बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का दृश्य बलदेव। मथुरा बार ऐसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का बलदेव में डीएनवी कालेज के द्वारा बद्री भवन पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बार के अध्यक्ष विजयपाल तौमर, उपाध्यक्ष अशोक कुमार पाठक, सचिव प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, ओडीटर मधुगुप्ता, सयुक्त सचिव अरविंद कुमार को कालेज के चेयरमैन राजकुमार वर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह व दुपट्टा उडाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन बलदेव रामकृष्ण वर्मा, बंशीधर तेहरिया, अजय उपाध्याय, रामप्रसाद पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, शेलेश दुबे, महेश शर्मा, मुनेश, देवकी नंदन वर्मा, सुजीत वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थें।

Read More

मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नरेश यादव मथुरा की छात्रा अन्नू को स्वर्ण पदक से नवाजते हुए मथुरा। जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित दीक्षांत समारोह में मथुरा की बेटी कु0 अन्नू सिंह को दो स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। पहला स्वर्ण पदक एमएससी (माइक्रो बायलाॅजी) में सर्वाधिक अंक 86 प्रतिशत प्राप्त करने पर दिया गया। यह पदक दीक्षान्त समारोह में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नरेश यादव द्वारा प्रदान किया गया तथा विश्व विद्यालय के टाॅपरों में भी टाॅप चुनने पर शिक्षा, पाठ्येत्तर गतिविधियां एवं समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के उपलक्ष्य में ‘भारत के राष्ट्रपति डा0 शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक’ से भी छात्रा अन्नू सिंह को सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित भारत के पूर्व न्यायाधीश रमेशचन्द लाहोटी ने अपने कर कमलों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रतिभाशाली छात्रा अन्नू सिंह केन्द्रीय विद्यालय मथुरा कैंट में कार्यरत शिक्षक एनपी सिंह की सुपुत्री हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो0 डी0बी0 अग्रवाल (संघ लोकसेवा आयोग) नई दिल्ली ने की। कार्यक्रम में म0प्र0 राज्यपाल रामनरेश यादव ने सभी छात्र छात्राओं की अग्रणी भूमिका की प्रशंसा की। अपने अध्यक्षीय भाषण मेें कुलाधिपति श्री यादव ने देश में गिरते शिक्षा के स्तर पर चिंता व्यक्त की। मुख्य अतिथि संघ लोकसभा आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो0 डी0पी0 अग्रवाल ने चरित्र बल को भारत की पहचान बताते हुए युवा वर्ग को नैतिक चारित्रिक आचरण की ओर अभिमुख होने को कहा। यहां मथुरा स्थित कु0 अन्नू सिंह के परिजनों में खुशी की लहर है वहीं केन्द्रीय विद्यालय कैंट मथुरा के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी कु0 अन्नू को बधाई दी है।

Read More

भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पं0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती हुई मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा पत्याशी और सुप्रसिद्ध सिने स्टार हेमा मालिनी ने आज भारतीय जनता पार्टी के जुबली पार्क स्थित जिला कार्यालय पर दीप प्रज्वलन कर चुनावी कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनपेद में बेरोजगारी दूर करने के लिए पूरी योजनाएं हैं। यहां कल कारखाने नहीं जिन्हें स्थापित कराना बहुत आवश्यक है। उसके लिए मेंरा प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने जनपद में फिल्म इंडस्ट्रीे स्थापित करने की बात कही। उन्होंने जनमानस से कहा कि मथुरा में यमुना का प्रदूषण दूर होना चाहिए और इसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि मैं नृत्यांगना रहीं हूं। उसी को देखते हुए मेरे मन में विचार है कि यहां के युवा वर्ग जो कलाकार हैं और किन्हीं कारणोंवश वे फिल्म इंडस्ट्री तक नहीं पहुुंच पाते उनके लिए मैं मथुरा में फिल्म इंडस्ट्री की स्थापना कराने का प्रयास करूंगी। इसके साथ ही श्री मालिनी ने दीन दयाल धाम फरह जाकर पं0 दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके सिद्धान्तों को अपनाने की प्रतिबद्धत्ता जाहिर की। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डी0पी0 गोयल, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, रविकांत गर्ग, प्रणतपाल, संजय शर्मा, योगेन्द्र चतुर्वेदी, मनीषा गुप्ता सहित भाजपा के लोग मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। वजीजी विश्व विद्यालय ग्वालियर द्वारा ‘स्वर्ण जयंती वर्ष’ में आयोजित ‘दीक्षांत समारोह’ में मथुरा की बेटी कु. अन्नू सिंह को दो स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। पहला स्वर्ण पदक एमएससी (माइक्रो बायलाॅजी) में सर्वाधिक अंक 86 प्रतिशत प्राप्त करने पर दिया गया। यह पदक दीक्षान्त समारोह में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नरेश यादव द्वारा प्रदान किया गया तथा विश्व विद्यालय के टाॅपरों में भी टाॅप चुनने पर शिक्षा, पाठ्येत्तर गतिविधियां एवं समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के उपलक्ष्य में ‘भारत के राष्ट्रपति डा. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक’ से भी छात्रा अन्नू सिंह को सम्मानित किया गया।  समारोह में उपस्थित भारत के पूर्व न्यायाधीश रमेशचन्द लाहोटी ने अपने कर कमलों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रतिभाशाली छात्रा अन्नू सिंह केन्द्रीय विद्यालय मथुरा कैंट में कार्यरत शिक्षक एनपी सिंह की सुपुत्री हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डी.बी अग्रवाल (संघ लोकसेवा आयोग) नई दिल्ली ने की। कार्यक्रम में म.प्र. राज्यपाल रामनरेश यादव ने सभी छात्र-छात्राओं की अग्रणी भूमिका की प्रशंसा की, अपने अध्यक्षीय भाषण मेें कुलाधिपति श्री यादव ने देश में गिरते शिक्षा के स्तर पर चिंता व्यक्त की। मुख्य अतिथि संघ लोकसभा आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. डीपी अग्रवाल ने चरित्रबल को भारत की पहचान बताते हुए युवा वर्ग को नैतिक-चारित्रिक आचरण की ओर अभिमुख होने को कहा।  यहां मथुरा स्थित कु. अन्नू सिंह के परिजनों में खुशी की लहर है वहीं केन्द्रीय विद्यालय कैंट मथुरा के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी कु. अन्नू को बधाई दी है।   

Read More



Mediabharti