मथुरा

1960 के दशक में सुंदर व्यक्तित्वए घुंघराले बालों और मनमोहक मुस्कान लिए शशि कपूर भारतीय सिनेमा में अपनी आकर्षक रोमांटिक छवि लिए छा गए। गंभीर कला और निर्देशन इस आकर्षण में चार.चांद लगा गए। पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूरए कपूर परिवार के नए फूल की तरह महकने और अपनी छटा बिखेरने लगे। पत्नी जेनिफर केंडल भी एक सफल फिल्म कलाकार थीं। बेटे करन कपूरए कुणाल कपूर और बेटी संजना भी खानदानी अभिनय के रंग में रंगे हैं और फिल्मों में कुछ भूमिकाएं भी की हैं। ष्ष्मेरे पास मां हैष्ष् ;दीवारद्ध... हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत संवाद शशि कपूर के नाम है। शशि कपूर ;18 मार्च 1938द्ध साठ के दशक के प्रसिद्ध रोमांटिक स्टार थे जिन्हें बाद के दशकों में एक गंभीर कलाकार और प्रोड्यूसर होने की प्रशंसा मिली। इन्होंने एक्टिंग की शुरुआत मात्र छह वर्ष की उम्र से पिता पृथ्वीराज कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ष्शकुंतलाष् से की। फिर ष्आगष् और ष्आवाराष् फिल्मों में भी बच्चे की भूमिका में दिखे। 1953 से 1956 के बीच भारत यात्रा पर आई जेनिफर केंडल के थियोट्रिकल ग्रुप ष्शेक्सपियेरेनाष् से जुड़ने के बाद 1960 में शशि ने फिर से फिल्मों की ओर रुख किया। उनकी शुरुआती सफल फिल्मों में ष्वक्तष् और ष्जब.जब फूल खिलेष् शामिल हैं। इनकी बहुत सारी आरंभिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकीं और शशि को स्वयं को एक कलाकार के रूप में प्रमाणित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरंभिक दौर की सफल फिल्मों में ष्प्यार का मौसमष् और ष्चोर मचाए शोरष् थीं। 1970 के दशक में ष्दीवारष्ए ष्कभी.कभीएष् ष्त्रिशूलष्ए ष्सुहागष् और ष्काला पत्थरष्ए श्नमक हलालश् जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन के साथ दूसरी मुख्य भूमिकाएं अदाकर शशि ने अपार सफलता अर्जित की। इंडो.सोवियत प्रोडक्शन के तहत अमिताभ बच्चन की फिल्म ष्अजूबाष् को निर्देशित भी किया। शशि कपूर ने ष्फिल्म.वालाजष् के नाम से अपनी स्वयं की प्रोडक्शन कंपनी भी बनाई और कला उपयोग की कई मुख्य फिल्मों को प्रोड्यूज कियाए जिनमें शामिल हैं. श्याम बेनेगल की ष्जुनूनष् और ष्कलयुगष्ए अपर्णा सेन की ष्36 चौरंगी लेनष् और गिरीश कर्नाड की ष्उत्सवष्। मेनस्ट्रीम फिल्मों में रचनात्मक अवसरों की कमी को कला.फिल्मों खासतौर से ष्जुनूनष् और ष्कलयुगष् जैसी फिल्मों ने पाट दिया। बहुत सारी ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में काम करके शशि ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति बटोरी। मर्चेंट आयवरी प्रोडक्शन की ष्शेक्सपीयर वाल्लाहष् ;1960द्धए ष्बॉम्बे टॉकीष्;1970द्धए ष्हीट ऐण्ड डस्टष् ;1982द्धए ष्पेरटी पॉलीष् ;1967द्धए ष्सिद्धार्थष्;1972द्धए और ष्सैमी ऐण्ड रोजी गेट लेडष् ;1987द्ध इन फिल्मों में शुमार हैं। शशि कपूर की आखिरी फिल्में 1998 की ष्जिन्नाष्ए जिसमें इन्होंने एक वक्ता की भूमिका निभाई है और मर्चेंट आयवरी प्रोडक्शन्स की ष्साइट स्ट्रीट्सष् ;1988द्ध रहीं। इसके बाद वह फिल्मों से रिटायर हो गए। हाल में 55वें वार्षिक फिल्मफेयर अवार्ड्स में इन्हें ष्फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंटष् अवार्ड से सम्मानित किया गया। शशि कपूर को भारत सरकार ने ष्पद्म भूषणष् प्रदान किया। इससे पूर्व फिल्म ष्दीवारष् के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के लिए फिल्मफेयर अवार्डए रमेश शर्मा की ष्न्यू देल्ही टाइम्सष् के लिए सर्वश्रेष्ठ कलाकार के फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजे गए। इस्माईल मर्चेंट की ष्मुहाफिजष् में कवि की भूमिका के लिए भी फिल्मफेयर अवार्डों में नामित किए गए। शशि कपूर की रोमांटिक छवि भारतीय फिल्म इण्डस्ट्री में हमेशा याद की जाएगी। उनकी गंभीर कला और निर्देशन ने हिंदी फिल्मों को विभिन्न आयाम वाली कला और व्यवसायिक फिल्में दी जिनकी याद और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।  कपूर खानदान की लंबी फिल्मी विरासत में शशि कपूर एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इससे इतर एक महान कलाकार जिनकी कला और आवाज हमेशा दर्शकों के दिलों में बसी रहेगी। थिएटर और पृथ्वी थिएटर से उनका गहरा लगाव रहा है। आज भी शशि कपूर हर रविवार पृथ्वी थिएटर में शो देखने जाते हैं।

Read More

मथुरा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2014 के व्यय प्रेक्षक महेन्द्र सिंह जनपद में पधार चुके है और वे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में निवास कर रहे है। व्यय पे्रक्षक महेन्द्र सिंह सांयकाल 5ः00 बजे से 6ः00 बजे तक निरीक्षण गृह गेस्ट हाऊस के सभाकक्ष में आमजन से मिलेंगे। पे्रक्षक महोदय के कार्यालय का दूरभाष नं0 0565 2470229 एवं 2470231 तथा मोबाइल नं0 9410649483 है।

Read More

  मथुरा। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनुज गर्ग का चुनाव प्रचार अभियान निरन्तर जारी हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को यर्थाथ से अवगत कराकर अपने मत का सही उपयोग करने की अपील की जा रही हैं। श्री गर्ग ने इसी क्रम में जनकपुरी, बल्देवपुरी, प्रोंफेसर कालौनी, राधिका बिहार, शंकर बिहार, कृष्णानगर आदि क्षेत्रों में सक्रिय प्रचार अभियान चलाया जिसमें नाटक कलाकारों ने भ्रष्टाचार मुक्ति भारत की कल्पना साकार कर अपनी प्रस्तुति जनता के बीच दी। नाटक कम्पनी के निदेशक दीप कुमार सह निदेशक दुर्वागोवयां, मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि आप प्रत्याशी अनुज गर्ग को विपक्षी पार्टियों के वाहरी प्रत्याशी होने का लाभ अनुज गर्ग को मिल रहा हैं। लोग अब पुनः पिछलें लोकसभा चुनाव के दौरान की गई भूल को दोहराना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि आने वाला समय ऐसा होगा कि नेता अपनी कथनी व करनी के अन्तर से जनता को मूर्ख बनाने से पहले सौ बार सोचनें को मजबूर होगा। मतदाता इसबार आम आदमी के पक्ष में नजर आ रहा हैं। क्योंकि वह सत्ता में बदलाव चाहता है, जनसम्पर्क अभियान में आकाश गौड़, निर्मल राजपुत, मधूर सेठ, कुलदीप चैधरी, लोनी वोरा, राहुल नायक, ज्योति रावत, गरिमा शर्मा, मोहिनी त्यागी, लोकेश, जाफर साहा, आबिद अन्सारी, रिचा, शैफाली श्रीवास्तव, दीपा कश्यप आदि थे।

Read More

मथुरा। जनशिक्षण संस्थान मथुरा प्रथम के प्रशिक्षकों व कर्मचारियों हेतु दो दिवसीय क्षमता निर्माण कर्मशाला का आयोजन पं0 दीनदयाल उपाध्याय, पशु चिकित्सा, वैटनरी कालेज में किया गया। जिसका शुभारंभ माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक डा0 एसके मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण व गन्दी बस्तियों निवासियों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षकों के क्षमता विकास की अति आवश्यकता है। संस्थान का यह प्रयास सराहनीय है। जिला वचाल कल्याण समिति की अध्यक्षा सुनीता शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सम्पूर्ण महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। डाॅ0 बीएल यादव, डा0 वाईके शर्मा, डा0 ब्रजमोहन, डा0 रवीन्द्र कुमार राजपुर, श्रीमती अभिलाषा कुलश्रेष्ठ ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षार्थियों के चयन हेतु सर्वे कर उनके अन्दर जागरूकता उत्पन्न करनेव स्वसहायता समूह बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महामानव विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा ने जीवन सम्बर्धन शिक्षा, के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आत्मज्ञान, आपसी सम्बन्ध, निर्माण, विश्लेषक, सोच, तनाव, प्रबन्धन, सम्बेदनशीलता, आपसी सम्वाद, रचानात्मक सोच, रकर ही व्यक्ति कैसे सुखी रह सकता है। डा0 नीलम चैहान ने महिलाओं में भोजन, बच्चों के पालन-पोषण, पोष्टिक आधार पर चर्चा की। संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, एउवेकेट ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Read More

संघ की बैठक में रखे प्रस्ताव पर शीघ्र ही हो सकता है अमल वृन्दावन। स्थानीय निकाय अध्यक्ष संघ की एक बैठक पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम के कैम्प कार्यालय पर आहुत की गयी, जिसमें आगामी 24 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों में संघ द्वारा भी प्रत्याशी खड़ा किये जाने पर चर्चा की गयी। इस बैठक में सौंख के नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा के राष्ट्रीय स्वर्णकार महासंघ का अध्यक्ष बनाये जाने पर उनका वृन्दावन में ही स्वागत किये जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी। इसके साथ ही वृन्दावन नगर पालिका तथा कोसी नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी की नियुक्ति न हो पाने के चलते सफाई व्यवस्था हेतु डीजल एवं ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन आदि हेतु आवश्यक धन की निकासी नहीं हो पा रही, जिससे कि नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, को लेकर निर्णय लिया गया कि इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी से कहा जाये कि वे एक सप्ताह के समय में प्रशासन से वार्ता कर इस समस्या का समाधान निकलवायें। अन्यथा की स्थिति में यह तय किया गया कि नगर पंचायतों व नगर पालिका परिषदों में सफाई, पानी व अन्य विकास कार्य बन्द कर दिये जायें। बैठक में राया नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ झूठे आरोप लगाने वालों की बातें जब तक आरोप सिद्व न हों, मीडिया में खबर न दी जाये और साथ ही इन आरोप लगाने वालों से शपथ पत्र भी लिये जायें। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा सहित महासचिव जगपाल सिंह व सौंख पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष वृन्दावन मुकेश गौतम, पालिकाध्यक्ष कोसीकलाँ भागवत प्रसाद रूहेला, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मथुरा राजेश गुप्ता, नंदगाँव पंचायत अध्यक्ष बदन सिंह, बरसान से प्रतिनिधि महेश कुमार, महावन से उदयवीर सिंह, राधाकुण्ड से दाऊ, छाता से भगवती देवी, बल्देव से रामकृष्ण वर्मा व चैमुँहा से बिहारी राम पहलवान उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एसके शर्मा के घर पर आज भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी पहुंची। जहां उनका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनमानस द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। फिल्म स्टार को देखने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। महिला पुरुष और छात्र हेमा मालिनी को देखने के लिए श्री शर्मा के कार्यालय पर पहुंच गये। इस अवसर पर हेमा मालिनी ने कहा कि वे ब्रज की सेवा के लिए चुनाव लड़ रही हैं। कृष्ण कन्हैया और राधारानी के ब्रज की सेवा उनके मन में थी और भारतीय जनता पार्टी ने इसका अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एसके शर्मा ने उनका जोरदार स्वागत किया और चुनाव में विजय होने का भरोसा दिलाया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व चेयरमैन रविंद्र पाण्डे, विधायक अजय पोईया, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद थे। 

Read More



Mediabharti