लोकसभा नामांकन प्रक्रिया के चैथे दिन कलेक्टैªट पर उमड़ा जनसैलाब
रालोद-कांग्रेस प्रत्याशी के साथ उमड़े जनसैलाब से बढ़ी अन्य दलों में बेचैनी
कलैक्ट्रेट पर जिलाधिकारी विशाल चैहान को अपना नामांकन सौंपते क्रमशः रालोद-कांग्रेस के प्रत्यशी जयन्त चैधरी, सपा प्रत्याशी ठा0 चन्दन सिंह, आप प्रत्याशी अनुज गर्ग, निर्दलीय प्रत्याशी मोहन श्याम व समाज कल्याण पार्टी प्रत्याशी हेमेन्द्र वीर सिंह
नामांकन से पूर्व यमुना पूजन करते जयन्त चैधरी और उनके समर्थन में उमड़े विशाल जनसैलाब का दृश्य
अलग अन्दाज की पहचान बनाने वाली आप पार्टी के प्रत्याशी भी खुली जीप में खड़े होकर नामांकन को जाते हुए
मथुरा। लोकसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के चैथे दिन कलेक्टेªट पर आज जनसैलाव उमड़ पड़ा जिसे रोकने के लिए जहाॅ प्रशासन को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं रालोद काग्रेंस गठबन्धन प्रत्याशी जयन्त चैधरी के साथ उमड़े समर्थकों के जन सैलाब ने विरोधियों की हवा उड़ा दी। साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ठा0 चन्दन सिंह भी ने नामांकन जुलूस निकाल कर अपनी ताकत का एहसास कराया एवं आप प्रत्याशी तथा दो निर्दलीय प्रत्याशी कुल पाॅच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसके चलते कलक्टेªट जाने वाले सभी मार्गो के अलावा पूरा शहर जाम के झाम में पफंसा रहा जिससें लोगों को अपने गन्तव्य को जाने में परेशानी का सामना करना पड़ां।
कांग्रेंस रालोद गठबन्धन प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद जयन्त चैधरी अपने समर्थकों के साथ आवास से चलकर स्थानीय विश्राम घाट पहुंचें जहाॅ मंत्रोच्चारण के साथ यमुना महारानी का पूजन किया तत्पश्चात जयन्त अपने निवास विजय लक्ष्मी नगर पहुंचे तथा अपने साथ समर्थकों से विचार विमर्श करने के बाद स्थानीय जुवली पार्क में एकत्रित हुए। हजारों रालोद काग्रेंस कार्यकर्ताओं व समर्थकों के मध्य पहुंचे जहाॅ से खुले ट्रक पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए कलेक्टेªट की ओर वढ़ा जुलूस में उमड़ें सैलाव व वाहनों के चलते शहर के डेम्पीयर नगर से क्वालिटी तिराहे तक जाम की स्थित पैदा हो गई। जुलूस के साथ चल रहें पुलिस प्रशासन ने जाम खुलवाकर मार्ग खाली कराया। तत्पश्चात कारंवा चैंधरी चरण सिंह अमर रहें, अजीत सिंह जिन्दावाद, हमारा नेता कैसा होगा, जयन्त चैधरी जैसा हो के नारों के बीच टैंक चैराहा पहुंचा जहाॅ विभिन्न मार्गो से आये कार्यकर्ता भी उक्त जुलूस में शामिल हो गये। जुलूस में जयन्त चैधरी के साथ विद्यायक तेजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार, शहर अध्यक्ष श्याम चतुर्वेर्दी सहित अन्य पदाधिकारी ट्रक में सवार होकर कार्यकर्ताओं में जोश के साथ साथ नागरिकों का अभिवादन करते चल रहें थे। टैक चैराहा पर व्यवस्थाओं के लिए मौजूद पुलिस प्रशासन ने बडें वाहनों को वेरियर लगाकर रोक दिया। केवल जयन्त चैधरी वाले वाहन को ही आगे जाने दिया। जैसे ही कारंवा कलेक्टेªट द्वार से पहले बैरियर के पास पहुंचा। वहाॅ पहलें से तैनात अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर अनिल यादव ने जयन्त चैधरी के साथ मात्र पाॅच समर्थकों को अन्दर जाने की अनुमति दी जहाॅ जयन्त चैधरी ने समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी विशाल चैहान के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन प्रस्तुत करने के बाद अपने समर्थकों को सम्बोधित करते जयन्त चैधरी ने कहा कि जनपद के विकास के साथ साथ यमुना प्रदूषण मुक्ति उनका पहला कार्य है अपने पिछलें कार्यकाल में उन्होंने सांसद निधि से ईमानदारी के साथ जनपद का विकास कराया है अगर इस बार भी जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो भू अधिग्रहण, यमुना प्रदूषण, सहित जनपद का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकता में रहेगे। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेंस विधान मंडल दल के नेता विद्यायक प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, नगर अध्यक्ष बिहारी कान्त तिवारी, विद्यायक तेजपाल सिंह, पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिकरवार, रालोद नेता युनिश कुरैशी, चैं0 धर्मसिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष चैं0 अनूप सिंह, नगर अध्यक्ष श्याम चतुर्वेदी सहित अनेकों जिला व नगर के पदाधिकारी शामिल थे। इसी के साथ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ठा0 चन्दन सिंह अपने केन्द्रीय चुनावी कार्यालय से हजारों समर्थकों के साथ सर्वप्रथम विश्राम घाट पहुंचे जहाॅ यमुना महारानी का पूजन किया तत्पश्चात भूतेश्वर स्थित केन्द्रीय चुनाव कार्यालय से उनका काफिला शुरू हुआ। जिसमें ठा0 चन्दन सिंह, सपा के परिष्ठ नेता डा0 अशोक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, बीबी सिंह, प्रों0 गोपाल प्रसाद शुक्ला, पूर्व विद्यायक कुशल पाल सिंह, महिला नेत्री मीना शर्मा, नगर अध्यक्ष चैं0 सईद के साथ खेले गाड़ी में सवार होकर शहर के डीगगेट, दरेशी रोड, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, होलीगेट, कोतवाली रोड होते हुए टेंक चैराहा पहुंचे काफिला में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अपनी पार्टी के पहचान लाल टोपी पहनें हुए गर्मजोशी के साथ मुलायम सिंह जिन्दाबाद, अखिलेश यादव जिन्दावाद, समाजवादी पार्टी जिन्दावाद के नारे लगाते हुए चल रहें थे वहीं ठा0 चन्दन सिंह अपने समर्थकों के साथ हाथ जोड़ कर जनता का अभिनन्दन करते चल रहें थे। उनके जुलूस में शामिल भारी वाहनों को भी पुलिस प्रशासन ने टैंक चैराहा पर रोक दिया केवल जिस गाड़ी में चन्दन सिंह सवार थे उसे आगे बढ़ा दिया गया। काफिला जैसे ही कलक्टेªट के गेट पर पहुंचा, गाड़ी में सवार चन्दन सिंह पार्टी जिलाध्यक्ष सहित अपने प्रस्ताव साथियों के साथ पैदल चलकर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचे जहाॅ उन्होंने अपना नामांकन तीन सैटों में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ठा0 चन्दन सिंह ने कहा कि वाहरी प्रत्याशियों को चुनने का फल जनता पाॅच साल से भोग रही है इस बार पुनः छलनें के लिए वाहरी प्रत्याशी आ गये हैं। एक वो है जो पिछली वार जीतनें के बाद जनता से दूरी बनाये रहें वहीं दूसरी भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसे प्रत्याशी को मैदान में लाये है जिसका राजनीति व जनसेवा से कोई सरोकार नहीं है वह केवल फिल्मी आकर्षण के बल पर जनता को छलना चाहती है, जनता इस वार ऐसे वाहरी प्रत्याशियों को सबक सिखायेगी। आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अनुज गर्ग का नामांकन जुलूस भूतेश्वर स्थित कार्यालय से प्रारंभ हुआ। जुलूस में प्रत्याशी अनुज गर्ग जिलाध्यक्ष डा0 ललित शर्मा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खुली जीप में जनता का अभिनन्दन करते चल रहे थे। वहीं महिला व पुरूष कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का चुनाव चिन्ह झाडू लेकर आम आदमी पार्टी को लाना है, भ्रष्टाचार मिटाना, आदि नारे लगाते चल रहें थे। अनुज गर्ग का जुलूस शहर के भरतपुर गेट, घीयामंडी, चैक बाजार, स्वामी घाट, विश्राम घाट पहुंच कर यमुना पूजन किया। इसके पश्चात उनका कारंवा शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ जिला मुख्यालय पहुंचा जहाॅ अनुज गर्ग ने जिलाध्यक्ष के साथ प्रस्तावकों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन करने के पश्चात अनुज गर्ग ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि काग्रेंस, भाजपा सपा, बसपा जैसी पार्टियों ने देश का नाश कर दिया है इनकी मिली भगत से देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया हैं और इसी भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आप के नेता केजरीवाल ने आप आदमी के साथ मिलकर इसे मिटाने का वीढ़ा उठाया है जिससें विभिन्न राजनैतिक दलों की चुल हिल कई है और यही सभी दल एक होकर आप पार्टी को परास्त करने में जुटें हैं। नामांकन जुलूस में जिला संयोजक डा0 ललित मोहन शर्मा के साथ रवि सारस्वत, अजय बन्धु, किसान नेता रामबाबू कटेलिया, रवी सरीन, अनिल कसेरे, देवेन्द्र गर्ग, विजय शोरावाला, अवनीश गर्ग, अर्पित गर्ग कसेरो, प्रदीप चतुर्वेदी, सुभाष सक्सैना आदि साथ चल रहें थे। प्रारंभ में निर्दलीय प्रत्याशी मोहन श्याम व समाज कल्याण पार्टी के प्रत्याशी हेमेन्द्र वीर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन प्रस्तुत किया। चुनाव प्रक्रिया में आज पाॅच नामांकन दाखिले किये गये एक नामांकन पूर्व में हो चुका है इसी के साथ अब तक नामांकन की संख्या 6 हो चुकी हैं।
Read More