मथुरा

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरूआती कारोबारों में तेजी का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.19 बजे 35.40 अंकों की तेजी के साथ 21,868.01 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 11.45 अंकों की तेजी के साथ 6,528.10 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 40.07 अंकों की तेजी के साथ 21,872.68 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.35 अंकों की तेजी के साथ 6,530.00 पर खुला।

Read More

मुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरूआती कारोबार में गुरूवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.14 बजे 78.80 अंकों की गिरावट के साथ 21,754.06 पर कारोबार करते देखे गए, जबकि निफ्टी भी करीब इसी समय 25.70 अंकों की गिरावट के साथ 6,498.35 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 35.25 अंकों की गिरावट के साथ 21797.61 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.70 अंकों की गिरावट के साथ 6508.35 पर खुला। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली रू मनीष तिवारी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए है वह लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। बताया जा रहा है कि तिवारी ने कांग्रेस आलाकमान को इसकी जानकारी दे दी है। साथ ही इस बात की जानकारी भी दी जा रही है कि कांग्रेस पार्टी तिवारी की बात को स्वीकार कर लेगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि मनीष तिवारी ने खराब तबीयत का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था

Read More

शान्ति सेवा धाम पर हजारों श्रद्धालुओं ने मनाया होली महोत्सव शान्ति सेवा धाम में अपने अनुयायियों के साथ होली खेलते देवकी नन्दन ठाकुर जी वृन्दावन। वृन्दावन में आकर कन्हैया की भक्ति का रंग स्वतः ही चढ़ जाता है। एक बार अगर कृष्ण प्रेम में रंग गये तो इस रंग के ऊपर फिर दुनियांदारी का रंग नहीं चढ़ता। कृष्ण की भक्ति हमें प्रेम करना सिखाती है। आज पूरे संसार को मानवता और दयालुता के रंग की सबसे ज्यादा जरूरत है। हम सभी को बैरए वैमनस्य और दुर्भाव को छोड़कर एक दूसरे के प्रेम के रंग में रंगना चाहिये। छटीकरा स्थित शान्ति सेवा धाम पर 9 मार्च से चल रहे होली महोत्सव में रविवार को देवकीनन्दन ठाकुरजी महाराज ने कथा श्रवण को आये भक्तों को उपदेश देते हुये उक्त बातें कहीं। विभिन्न स्थानों से ब्रजवास को आये श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि कन्हैया की नगरी से प्रेम का सन्देश लेकर जायें। प्रवचन के पश्चात शुरू हुये होली महोत्सव में श्रद्धालुओं ने महाराज श्री के साथ जलेबीए लड्डूए फूलए रंग और गुलाल की रंगारंग होली खेली। दोपहर 3 बजे शुरू हुये कार्यक्रम में महाराज श्री ने ब्रज की होली गीतों और भजनों से कृष्ण भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया । पूरे आश्रम प्रांगण में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कुछ देर बाद ही होली की उमंग और तरंग और बढ़ी तो चारों और गुलाल और रंग की अद्भुत छटा दिखायी देने लगी। महाराज श्री ने गुलाल के साथ पिचकारी से रंग बरसाना शुरू किया तो भक्त उमंग में नाचने लगेे। कार्यक्रम में ब्रज के लोक कलाकारों द्वारा लठामार होली का प्रदर्शन किया गया। देर सांय तक यह कार्यक्रम चलता रहा। इस अवसर पर एमएल सोनीए राजेश कुमारए एचपी अग्रवालए आरके जैनए विजय शर्माए रवि रावतए जगदीश वर्माए मधु कपूर आदि के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने सम्मिलित होकर ब्रज की होली का आनन्द उठाया।

Read More

जिला अस्पताल के निकट ग्राहक जागरूकता शिविर लगाते समिति के लोग मथुरा। उपभोक्ता सरंक्षण एवं कल्याण समिति द्वारा ग्राहक जागरूक शिविर जिला अस्पताल के समक्ष लगाया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को सम्बोन्धित करते हुए अध्यक्ष वेदप्रकाश यादवए उपाध्यक्ष अरूण सिंह आर्यए ने केहा कि उपभोक्ता वाद का हल्ला अपना देश में बहुत मचाया जाता है परन्तु सबसे ज्यादा वेचारी भी उपभोक्ता के हिस्से में आती हैं। सरंक्षण कानून बनने के बाद भी उपभोक्ता मिलावट व ठगी का शिकार हो रहें हैं। सत्यानन्द शर्माए अर्चना माथुरए ने कहा कि जागरूक नागरिक का कर्तव्य है कि वह सचेत होकर समाज व देश का नुकसान होने से बचाये। कार्यक्रम में वेद प्रकाश पांडेयए दिलीप वर्माए आदि उपस्थित थे।

Read More

वृन्दावन। बंगाल से वृन्दावन घूमने आये युवक का साथी दो लाख रूपये लेकर फरार हो गया, काफी खोजबीन करने के बाद जब उसे नहीं मिला तब जाकर पीडित के द्वारा इस घटना की शिकायत कोतवाली वृन्दावन में साथी के खिलाफ की गई। मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले स्थित ग्राम कमल टोला, थाना वैष्णव नगर क्षेत्र का निवासी धीरेन्द्र सरकार पुत्र कमल सरकार अपने एक अन्य साथी अमित कुमार मिश्र निवासी ग्राम बांगी टोला, थाना कालिया चैक जिला मालदा पश्चिम बंगाल के साथ में वृन्दावन घूमने आया था। पीडित धीरेन्द्र ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि दिनांक 18 मार्च 2014 को वृन्दावन स्थित जयपुर मंदिर के समीप से उसका साथी किराये भाडे के रूपये सहित दो लाख रूपये लेकर अचानक चंपत हो गया। साथी अमित कुमार मिश्र के न दिखने पर पीडित ने काफी उसकी खोजबीन कर डाली लेकिन कहीं नहीं मिला। अंत में हार कर बंगाल के पीडित यात्री ने अपने साथी के खिलाफ दो लाख रूपये लेकर भाग जाने की शिकायत कोतवाली वृन्दावन दी। उसने बताया कि उन्हें वृन्दावन के बाद गोवर्धन राधाकुन्ड जाना था लेकिन उससे पहले ही उसका साथी गायब हो गया।

Read More



Mediabharti