जम्मू । पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर से जम्मू के पास आरएस पुरा सेक्टर और अरनिया सेक्टर में फायरिंग की है। फायरिंग बीएसएफ की पोस्ट पर की जा रही है। रातभर से फायरिंग जारी रही। वहीं बीएसएफ भी पाक की फायरिंग का मुंहतोड जवाब दे रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएफ की जवाबी फायरिंग में पांच से छह पाकिस्तानी रेंजर्स की पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा है। गोलाबारी से सीमा से सटे गांव के लोगों में दहशत है। दहशत के कारण लोग गांव छोडकर जा रहे हैं। कल सुबह से रात तक हुई फायरिंग में 11 लोग पाकिस्तानी मोर्टार शेल की वजह से जख्मी हुए हैं। कल राजौरी के नौशेरा में सेना की जवाबी कार्यवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी को देखते हुए राजौरी में सीमा से सटे इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इन इलाकों के निवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाक रेंजर्स की फायरिंग में आरएस पुरा के सुचेतगढ में सात महिलाएं जख्मी हुई हैं। ये महिलाएं एक कार्यक्रम में जा रही थीं। साभार-khaskhabar.com
Read More




