मथुरा

मथुरा । थाना बल्देव के नगला टीका निवासी रेखा रानी पुत्री जगदीश प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक आल्टो कार और पांच लाख रूपये की मांग पूरी न करने पर उसका उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में फतेसिंह, प्रेमवति, लालसिंह, यशोदा निवासीगण धनगांव हाइवे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

Read More

मथुरा । थाना कोसीकलां अन्तर्गत मौहल्ला हरदेव गंज निवासी लीलाधर की पुत्री को विनय पुत्र श्याम बाबू निवासी मीना नगर कोसीकलां आदि दो लोग बहला-फुसलाकर भगा ले गये। 

Read More

मथुरा । गत 8 जुलाई को माया टीला क्षेत्र में रिक्शा चालक धर्मेन्द्र का बिजली के खम्भे से हाथ चिपक जाने और सूचना देने के बाद भी लाइन मैन द्वारा विद्युत आपूर्ति देर से काटने के कारण हुई मौत पर मृतक के पिता छैलबिहारी निवासी अर्जुनपुरा ने एसडीओ मसानी विद्युत केन्द्र क्षेत्रीय जेई माया टीला हालन गंज तथा लाइन मैन माया टीला हालनगंज के खिलाफ धारा 304 में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

Read More

मथुरा । थाना शेरगढ़ अन्तर्गत घड़ी घीमा निवास तारादेवी पत्नी सुनील पुत्री बने सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी पुत्री से दहेज में कार और एक लाख रूपये की मांग पूरी न करने पर 18 वर्षीय नेहा को ससुरालीजनों ने मारा पीटा और जमीन पर पटक कर हत्या कर दी। इस सम्बन्ध में हंसराज पुत्र सामन्ता निवासी नेहरू काॅलोनी फरिदाबाद आदि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है घटना 17 जून की है। 

Read More

मथुरा। जनपद के लगभग 350 नगरीय आंगनबाडी केन्द्रों पर हौसला पोषण योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं व अतिकुपोषित बच्चों को गर्म पका भोजन परोसने का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने सोमवार को नगर के सदर बाजार स्थित आंगनबाडी केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं एवं अति कुपोषित बच्चों को गर्म पका  भोजन स्वयं परोसकर योजना का शुभारंभ किया और विभागीय कार्यकर्ताओं को इसे प्रभावी रूप से नियमित संचालित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर के वार्ड-8 व 13 की 34 गर्भवती महिलाओं एवं 29 अतिकुपोषित बच्चों को भोजन परोसा गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से आयरन की गोलियां भी खिलाई गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार दत्तात्रेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रवीन कुमार, खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश कुमार, क्षेत्रीय मुख्य सेविकायें एवं वार्ड सदस्य आदि उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। ब्रज में आने वाले धनतेरस, दीपावली,गोवर्धन पूजा,यमद्वितीया आदि की व्यवस्थाओ व् जनपद में व्याप्त जन समस्याओ को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार जिलाधिकारी मथुरा नितिन बंसल को ज्ञापन दिया व अविलम्ब समस्याओ के निराकरण की मांग की। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य  डॉ डीपी गोयल, पूर्व विधायक प्रनतपाल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष रविन्द्र पाण्डेय व् युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल चैधरी की अगुआई में भाजपा पदाधिकारियो -कार्यकर्ताओ का प्रतिनिधिमण्डल आज जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिला व् जनपद की स्थिति से अवगत कराया।  प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी से आने वाले त्योहारो को लेकर होने वाली व्यवस्थाओँ जैसे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई, फाॅगिंग दवा छिड़काव, पेयजल, मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, ग्रामीण व शहरी सड़को का निर्माण करने, आवश्यक पेचवर्क, अवैध वसूली रहित पार्किंग व प्रवेश  व्यवस्था, मथुरा के महाविद्या कालोनी में मृत बालक पार्थ की मृत्यु के लिए जिम्मेदार मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव भी मौजूद थे। ज्ञापन देने वालो में डॉ डीपी गोयल,प्रनतपाल सिंह,रविन्द्र पाण्डेय,सतपाल सिंह,ब्रजेंद्र नागर,अजय गोयल  रामकिशन पाठक मुकेश आर्यबन्धु,अल्तमस निजाम, रामदास चतुर्वेदी,राजेन्द्र सिंह होरा ,मयंक शर्मा, गौरव मिश्रा, धीरेन्द्र पाण्डेय,हर्ष गौड़,, सी एस धनगर, योगेश अग्रवाल  सोनू चैहान,अभिषेक सोनी ,तिरवन आदि उपस्तिथ थे

Read More



Mediabharti