मथुरा

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रुद्रपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को की ‘खाट सभा’ की। इस पंचायत के खत्म होते ही लोग बैठने के लिए लाई खटिया लेकर चलते बने। टीवी चैनलों में दिखाई गई तस्वीरों में लोग खाट लेकर जाते हुए और कुछ लोग खाट के लिए छीना-झपटी करते हुए दिखाई दिए। लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के ‘चाय पर चर्चा’ की तर्ज पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले देवरिया में ‘खाट सभा’ का आयोजन किया था। इससे पहले राहुल ने किसान यात्रा की शुरूआत की। राहुल ने कहा कि उन्होंने सरकार पर दबाव डालने के लिए 2500 किमी लंबी यह यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वह किसानों के दुख-दर्द और समस्याएं सुनेंगे और किसानों की बातों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया था जबकि मोदी सरकार ने अपने उद्योगपति दोस्तों का कर्ज माफ किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार किसानों को भूल गई है। उन्होंने कहा कि आज किसानों की हालत खराब है और किसान खेती-बाड़ी के साथ साथ मजदूरी करने को मजबूर हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आज एक किसान जितना पैसा खेत में डालता है, उतना पैसा उस खेत से निकलता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मजदूरों के लिए एक तरफ जहां मनरेगा जैसी योजना चलाई तो दूसरी ओर किसानों के कर्ज माफ किए। राहुल ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाती रही है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार उद्योगपतियों के हजारों करोड़ के कर्ज तो माफ कर रही है, लेकिन किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। राहुल ने कहा कि देश के किसानों और मजदूरों का दुख कांग्रेस का दुख है। साभार-khaskhabar.com    

Read More

हद को आयुर्वेद में अमृत माना गया है। शहद एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों का बहुत अच्छा स्त्रोत है। इसलिए यह हमारे शरीर को कैंसर और हृदय रोग के अलावा कई अन्य गंभीर बीमारियों से बचाता है। साथ ही यह शरीर में मौजूद नुकसानदेह तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक होता है। इसी वजह से शहद का नियमित सेवन करने से त्वचा कांतिमय बनी रहती है।शहद एक तरह से प्राकृतिक अमृत माना जाता है, जिससे आप वर्कआउट से पहले एक चम्मच ले सकते हैं। चीनी की तरह इसमें आधा फ्रक्टोज और आधा ग्लूकोज होता है, जो शरीर में एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है।शहद एनर्जी बूस्टर-: शहद में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है, जो कि 17 ग्राम एक बडे चम्मच में होता है। कार्बोहाइड्रेट एक ऐसा तत्व होता है, जो शरीर की मांस पेशियों को काम करने के लिए एनर्जी देता है। शहद या मधु न केवल एक औषधि का काम करता है, बल्कि धार्मिक अनुष्ठानों में और सौन्दर्य बढाने में भी विशेष योगदान देता है। शहद और ऊर्जा अत्यधिक थकान में यदि एक चम्मच शहद की ले ली जाये तो वह तुरन्त ऊर्जा देने वाला होता है और व्यक्ति की थकान तुरन्त उतर जाती है।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दो दशक से भी ज्यादा समय तक क्रिकेट के मैदान के साथ लाखों-करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज किया। रिकॉर्डों का अंबार लगाने वाले टीम इंडिया के आधार स्तंभ सचिन को आउट करना आसान नहीं होता था। ऐसे में उनका विकेट लेने वाला हर गेंदबाज खुद को काफी खुशनसीब मानता था। कुछ ऐसी ही खुशी जताई है ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने। लियोन ने सचिन के विकेट को करिअर की सर्वश्रेष्ठ गेंद बताया। लियोन ने 24 फरवरी 2013 को चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन एमए चिदंबरम स्टेडियम में 81 रन के निजी स्कोर पर सचिन को बोल्ड किया था। लियोन ने फ्लाइट डाल सचिन को शॉट खेलने का लालच दिया। सचिन इस गेंद पर पूरी तरह चूक गए और उनके गिल्ले उड़ गए। हर ऑफ स्पिनर का सपना होता है कि वह इस तरह से बल्लेबाज को चखाए। इसीलिए 57 टेस्ट में 211 सफलताएं अर्जित कर चुके 28 वर्षीय लियोन अब भी इस विकेट को याद कर काफी आनंदित होते हैं। लियोन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल की वेबसाइट पर बातचीत करते हुए कहा कि सचिन का विकेट ले वहां मौजूद दर्शकों को चुप कराने में उन्हें काफी मजा आया था। लियोन ने कहा कि सचिन जब भारत में बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो माहौल बिल्कुल जुदा होता है। आप अपने आपको भी नहीं सुन सकते। मेरी जिंदगी में वह समय शोर वाला समय था। मैंने अपने आपको शांत रहने के लिए समझाया। मैं भाग्यशाली रहा कि गेंद रफ पर डाल सका, जो सचिन का विकेट ले गई। मुझे एक पल के लिए लगा जैसे जीवन रुक गया हो। मैंने जब शेन वाटसन, माइकल क्लार्क और मैथ्यू वेड को झूमते हुए देखा तो समझ नहीं पाया कि क्या करूं। मैदान पर भावनाएं ज्वार पर थीं। दर्शक ऐसे चुप हो गए जैसे किसी ने टीवी के रिमोट का म्यूट बटन दबा दिया हो। यह अविश्वसनीय था और संभवतया मेरी करिअर की सर्वश्रेष्ठ गेंद। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का विकेट लेकर मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया। लियोन ने उस मैच में चार विकेट लिए थे। हालांकि भारत ने चार मैच की सीरीज का यह पहला टेस्ट 8 विकेट से जीत लिया। लियोन ने बाद में चौथे टेस्ट में सचिन को दोनों पारियों में पगबाधा आउट किया था।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

इस्लामाबाद । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक ने एकबार फिर से कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया है। पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल राहील ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर घाटी के लोगों का पाकिस्तान कूटनीतिक और नैतिक मोर्चों पर समर्थन करता रहेगा। साथ ही जनरल राहील ने कश्मीर को पाकिस्तान की गले की नस भी बताया। पाकिस्तान सेना प्रमुख रक्षा दिवस के मौके पर रावलपिंडी में जनरल हेडक्वार्टस में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। कार्यक्रम में बोलते हुए जनरल राहील ने कहा कि कश्मीर पाकिस्तान के गले की नस है। उन्होनें कहा कि हम कश्मीर के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए किये गए बलिदानों को सलाम करते हैं। मुद्दे का हल इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को लागू करने में निहित है। साथ ही उन्होनें कूटनीतिक और नैतिक मोर्चों पर कश्मीर के लोगों का समर्थन करने की बात भी कही। साथ ही राहील ने बिना नाम लिए कहा कि मैं सभी दुश्मनों से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि पाकिस्तान रक्षा पहले से ही मजबूत थी और अब ये अजेय हो गई है। साथ ही जनरल राहील ने कहा कि हम अपने दुश्मनों के इरादों को खूब जानते हैं। उनहोनें कहा कि चुनौती कूटनीतिक हो या फिर सैन्य, चुनौती सामी पर हो या फिर शहरों के भीतर, हम अपने दोस्तों और दुश्मनों को अच्छी तरह जानते हैं।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। थाना कोतवाली इलाके के चैकी बाग बहादुर के पास पंजाब नेशनल बैंक हे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के मुकेश कुमार मीना बैंक से दस लाख रूपये विभागीय कार्य के लिए निकाल कर जा ही रहे थे की रोड क्रॉस करने के दौरान दो बाइक सवार बदमाशो ने रूपये से भरा थैला छीन लिए और फरार हो गए बैंक से मात्र 50 कदमो की दूरी पर चैकी बाग बहादुर भी हैं मुकेश अपनी सरकारी जीप से सुबह पंजाब नेशनल बैंक पहुँचा और साथ में गाडी का डाइवर भी था। अब दिन दहाड़े हुई इस घटना से अपराधियो के मंसूबो से साफ पता लगता है की प्रदेश में सत्ताधारी सरकार और उसकी पुलिस का खौफ कितना अपराधियो को हैं आये दिन होने वाली घटनाओं से आम जन मानस में भी भय की स्थिति हैं अपराधी दिन प्रतिदिन घटनाओ को अंजाम दिए जा रहे हैं। लूट की सूचना शहर मे आग की तरह फैल गयी लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटना स्थल का मुआयना किया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही एसपी सिटी ने बदमाशो की तलाश के लिए तीन टीमे लगा दी गयी है। लूट की घटना की जल्द खुलासा करते की बात कही जा रही है।  मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह वन रक्षक मथुरा एमके मीना, वन रक्षक पदम सिंह के साथ अपनी सरकारी गाड़ी संख्या यूपी 32 एन 4144 में सौंख अड्डे स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहंुचे जब वे बैंक से दस लाख रूपये निकालकर सड़क पार रहे थे तभी चैकी बाग बहादुर की तरफ से आते दो बाइक सवार लुटोरों ने उनके हाथ से रूपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गये। सूचना पर इलाका पुलिस सहित पुलिस अधीक्ष नगर क्षेत्राधिकारी नगर और कोतवाली प्रभारी स्थल पर पहंुच गये और घटना की पूरी जानकारी ली। इस सम्बन्ध में वन क्षेत्राधिकारी एमके मीना ने बताया कि दो बाइक सवार युवक पीछे से आये और बैग को लूटकर ले गये। उनके साथ रहे वन रक्षक पदम सिंह का कहना था कि पीछे बैठा लुटेरा आसमानी सफेद चैक की शर्ट पहने हुये था। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों और एक पास के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एसपी सिटी आलोक प्रयदर्शी ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिये चार टीमों का गठन कर दिया गया लुटेरे शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। दिन-दहाड़े हुई लूट की घटना से सारे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 

Read More

मथुरा। नवागत जिलाधिकारी नितिन बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर डीएम बंसल ने सेवाधिकारी मथुरा प्रसाद कौशिक, लाला पंडित, पवन कौशिक, कन्हैया शर्मा, गुड्डू कौशिक आदि के निर्देशन में पूजा की। गिरिराज जी के छप्पन भोग व फूल बंगला के दर्शन किये। डीएम बरसाना में राधाष्टमी पर्व के तैयारियों का जायजा लेकर गोवर्धन पहुंचे। इस अवसर पर दानघाटी मंदिर प्रबंधक डालचंद चौधरी, ईओ नगर पंचायत गोवर्धन टीएन चौबे,सीओ अजय कुमार, एसओ अरविंद कुमार आदि थे। 

Read More



Mediabharti