मथुरा

मुंबई । रिलायंस जियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी दो वजह मानी जा रही है। पहली जियो की फ्री वाइॅस कॉल्स और बेहद सस्ती दरों पर डेटा ऑफर दूसरी इसके विज्ञापन में पीएम नरेंन्द्र मोदी की तस्वीरें। इस मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पहली बार अपना पक्ष रखते रखा है।  भारत के सबसे अमीर शख्स ने कहा कि रिलायंस जियो इंफोकॉम महज एक टेलिकॉम ऑपरेटर नहीं, बल्कि इंटरनेट कंपनी है। यह इंटरनेट ऑफ थिंग्स, वर्चुअल रिऐलिटी और ड्राइवरलेस कारों सहित इनोवेशन की लहर पैदा करेगी। उन्होंने हालांकि कहा कि अभी फोकस कनेक्टिविटी बिजनस को मजबूत बनाने पर है, जिसे सर्विसेज के ऑफिशल लॉन्च के पहले कुछ दिनों में ही जोरदार रेस्पॉन्स मिला है। अंबानी ने अखबारों में जियो के विज्ञापनों में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीरों की आलोचना को खारिज किया। उन्होंने कहा कि जैसे वह आपके पीएम हैं, वैसे ही हमारे पीएम हैं। इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं है। अगर हमने इसे (जियो का लॉन्च) उन्हें समर्पित नहीं किया होता तो यह एक तरह से अनुचित बात होती क्योंकि इस विजन (डिजिटल इंडिया) के लिए उन्हें ज्यादा श्रेय दिया जाना चाहिए। साथ ही अंबानी ने निवेशकों का डर दूर करते हुए कहा कि 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश, जियो के फ्री वाइॅस कॉल्स और बेहद सस्ती दरों पर डेटा ऑफर के बावजूद टेलिकॉम यूनिट लगाई गई पूंजी पर 18-19 पर्सेंट का दमदार रिटर्न देगी। अनिल अंबानी कहा कि मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं कि हमें नुकसान नहीं होगा। हम भले ही बहुत मोटा मुनाफा न बना सकें, लेकिन अपनी पूंजी पर हमें 18-19 पर्सेंट रिटर्न मिलने की पूरी उम्मीद है। फोर्ब्स के मुताबिक, अंबानी के पास 22.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। अंबानी ने आरआईएल के इतिहास का हवाला दिया और कहा कि 40 साल पहले उन्होंने इसे जॉइन किया था और इस दौरान इसने शेयरहोल्डर्स को 20 प्रतिशत के सीएजीआर से रिटर्न दिया है। निवेशकों के धैर्य रखने पर जोर देते हुए अंबानी ने कहा कि मुझे लगता है कि गंभीर निवेशक इसे समझेंगे। करीब दो घंटे चली बातचीत में अंबानी ने बताया कि छोटे भाई अनिल अंबानी के साथ उनके संबंध मधुर हैं। जियो अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में दूसरे ऑपरेटरों जैसा तालमेल करेगी। मुकेश अंबानी ने सेल्युलर ऑपरेटर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया के कामकाज की आलोचना की, जो देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों की प्रतिनिधि संस्था है। अंबानी ने कहा कि वह इसमें लोकतंत्र लाएंगे। अंबानी ने कहा कि कुछ महीनों पहले तक मुझे अहसास नहीं था कि यह है तो असोसिएशन, लेकिन मेंबर्स की वोटिंग उनकी कमाई पर निर्भर करती है। हमारे पास जीरो रेवेन्यू है, लिहाजा हमारी बात का वजन ही नहीं है। यह भले ही सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया है, लेकिन यह एक या दो ऑपरेटरों का ही नजरिया पेश करती है, न कि पूरी इंडस्ट्री का। अंबानी ने कहा कि अगर टॉप दो ऑपरेटरों के पास 51 पर्सेंट हिस्सा तो असोसिएशन का ऑफिशल या सीईओ तो टॉप दो या तीन ऑपरेटरों का एंप्लॉयी जैसा हो जाता है। जब हमारे पास अच्छी आमदनी होगी तो हम इसका दुरुपयोग नहीं करेंगे। इसकी मैं गारंटी दे रहा हूं।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भतीजी का मंगलवार को निधन हो गया। पीएम मोदी की भतीजी 41 वर्षीय निकुंज पिछले 8-9 सालों से हार्ट की बीमारी से जूझ रही थी। पीएम मोदी ने कई बार उसकी कुशलता के बारे में पूछा। अहमदाबाद मिरर की खबर के अनुसार मोदी जब चीन से जी-20 समिट में हिस्सा लेकर भारत वापस आए तो उन्हें अपनी भतीजी के बहुत बीमार होने की खबर मिली। पीएम ने वापस आकर सबसे पहले अपने छोटे भाई प्रहलाद मोदी को फोन कर उनकी बेटी निकुंज के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। साथ ही उन्होनें भतीजी निकुंज के ट्रीटमेंट के बारे में भी फोन पर जानकारी ली। निकुंज की हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार को उसका निधन हो गया। निधन के बाद भी पीएम मोदी ने फोन कर अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी ली। अहमदाबाद मिरर की खबर के अनुसार पीएम के भाई प्रहलाद मोदी ने बताया, नरेंद्रभाई ने चीन से वापस आते ही निकुंज के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। उन्होंने अंतिम संस्कार के बाद भी फोन कर भी इससे जुडे सभी जरूरी काम पूरे करने को कहा। गौरतलब है कि पीएम मोदी की भतीजी निकुंज भोपाल में अपने पति के साथ एक किराए के घर में रहती थीं। निकुंज के दो छोटे बच्चे हैं। निकुंज के पति एक प्राइवेट फर्म में कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करते हैं और निकुंज सिलाई और बच्चों को पढाती थीं। बताया जाता है कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।                साभार-khaskhabar.com  

Read More

गोवर्धन। कस्वा गोवर्धन में अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला चटकाकर बीती रात्रि को मकान में रखे लाखों रूपये के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅचे थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को चोरों की तलास में लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कस्वा गोवर्धन के हाथी दरवाजा स्थित ओमप्रकाश खण्डेलवाल का एक पुराना मकान है। जो काफी समय से बंद पडा हुआ था और परिवार के सदस्य दूसरे मकान में रहते थे। लेकिन पुराने मकान में ओमप्रकाश के छोटे भाई गिरधारी सेठी का कीमती सामान जेवरात नगदी आदि रखे हुए थे।  बीति रात्रि को अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड दिया और मकान में रखे लाखों रूपये के जेवरात एवं हजारों रूपये की नगदी पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गये। जिस घटना की जानकारी होने पर पीडित परिवार ने घटना की जानकारी थाना गोवर्धन पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुॅचे थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों की तलास में पुलिस टीम को लगा दिया और थाना प्रभारी ने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही।  

Read More

मथुरा। थाना गोविन्द नगर के एफ सैक्टर स्थित एक मकान में आज दोपहर गोली चलने से एक युवती घायल हो गयी जिसका उपचार निरजी अस्पताल में चल रहा। गोली कैसे चली इस बारे में कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। इलाका पुलिस को भी इस मामले में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। बताया गया कि थाना गोविन्द नगर के एफ सैक्टर में रहने वाली शिखा उम्र 15 वर्ष घर में थी, अचानक घर से फायर की आवाज सुनी तो, तो पड़ोसी भी सक्रिय हुए और देखा तो युवती के हाथ में गोली लगी थी खून बह रहा था जिसे जिला अस्पताल लाया गया, बाद में काफी सभ्रांत व सफेदपोश लोगों के इकठठे होने पर युवती को किसी प्राइवेट अस्पताल में ले गये। घटना के सम्बन्ध में कोई पुलिस कार्यवाही नही हुई। बताया जा रहा है कि लाइसैंसी रिवाॅल्वर साफ करते समय चली गोली से पास में बैठी किशोरी की मौत हुयी है। समाचार लिखे जाने तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया था।  

Read More

मथुरा। थाना मगोर्रा के गांव सैहा में बीते दो दिनों से लगातार बदमाशों की आवक जारी है हालांकि अभी बदमाश किसी घटना को अंजाम देने में कामयाब नही हो सके है। लेकिन ग्रामीणों को भय सता रहा है पिछले दो दिनों से लगातार मोटर साइकिलों पर दर्जनों लोग गांव में आ रहे है। वही गांव के लोग जगार कर इन पर नजर रखकर सुरक्षा इंतजाम किये है। भयभीत ग्रामीण रोज रात्रि में जाग रहे है। स्थानीय बच्चू काका ने बताया कि नहर की पटरी से आने वाले बदमाश कोसी खुर्द रोड से गुजर रहे हैं। वही आने के दौरान मोटर साइकिलों की लाइटे बंद रखते है। ग्रामीणों को भय है कि कही वे कच्छाधारी गिरोह के लोग तो नहीं है। मगोर्रा पुलिस को भी इस सम्बन्ध में सूचना दी गयी है। वही ग्राम सुरक्षा समितियों को जीवित करने के सरकारी प्रयास दिखावा सबित हो रहे है जिससे सारी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस भरोसे में ही है। 

Read More

मुंबई। हर साल बप्पा (भगवान गणेश) का जोश और उत्साह के साथ स्वागत करने वाले बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र और तुषार कपूर अपने पोते और बेटे को भगवान गणेश का तोहफा मानते हैं। अपने बेटे के साथ इस उत्सव को मनाकर अभिभूत पिता तुषार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, लक्ष्य के साथ यह साल हमारे लिए दोहरा उत्सव है। वह भगवान गणेश का उपहार है। हमारे ऊपर कृपा बरसाने के लिए मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं। तुषार के पिता जितेंद्र कहते हैं, मैं बहुत खुश हूं और दादा के रूप में अपनी खुशी जाहिर नहीं कर सकता। हर साल हम बप्पा को घर लाते हैं और अब लक्ष्य भी मेरा बप्पा है। घर में वह छोटा गणपति है। इस दिग्गज अभिनेता ने बताया कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह बप्पा की पहली आरती में शामिल होने की पूरी कोशिश करते हैं। इस 74 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह बप्पा से स्वच्छ भारत की कामना करते हैं।  साभार-khaskhabar.com      

Read More