मथुरा

दुबई । भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-5 में वापसी करने में सफल रहे हैं।    अश्विन ने तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए चौथा स्थान हासिल किया। इनके अलावा रोहित शर्मा और लोकेश राहुल भी बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रहे हैं। रोहित ने पांच स्थान की छलांग लगाई और 17वें पायदान पर पहुंच गए,  जबकि लोकेश राहुल ने 67 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए रैंकिंग में 31वां स्थान हासिल कर लिया। लोकेश राहुल को हाल ही में अमेरिकी धरती पर वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में नाबाद शतक लगाने का फायदा मिला है। लोकेश राहुल ने इस मैच में 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी, हालांकि बेहद रोमांचक रहे इस मैच में भारत को एक रन से हार झेलनी पड़ी थी। इसी मैच में वेस्टइंडीज की ओर से शतक लगाने वाले एविन लुईस ने भी 288 स्थानों कू छलांग लगाई और 51वें पायदान पर पहुंच गए। आईसीसी टी-20 गेंदबाजों की वरीयता सूची में वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री शीर्ष पर हैं, जबकि चौथे पायदान पर पहुंचे अश्विन शीर्ष वरीय भारतीय गेंदबाज हैं।               साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोटा । जिले के ग्रामीण इलाके में मानवता एक बार फिर शर्मसार हो गई। एंबुलेंस के इंतजार में बीमार पत्नी ने पति के पास बेंच पर लेटे-लेटे ही दम तोड़ दिया। मामला रामगंज मंडी के निकट मोडक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।  निकटवर्ती खेड़ली गांव निवासी उमाशंकर पत्नी माधुरी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर मोडक स्टेशन सीएचसी पर दिखाने लाये थे, जहां सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुनील मित्तल ने तबीयत ठीक नहीं होने पर रेफर कर दिया था। उमाशंकर दो घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। कई बार डॉक्टरों से भी व्यवस्था करने की गुहार लगाई। एंबुलेंस तो नहीं आई, लेकिन उमाशंकर की पत्नी माधुरी ने बेंच पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों को जब पूरे मामले की जानकारी मिली तो हंगामा हो गया। आनन-फानन में ब्लॉक सीएमओ प्रदीप फौजदार ने मोडक स्टेशन सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील मित्तल को एपीओ कर दिया।                साभार-khaskhabar.com  

Read More

दमिश्क । आतंकी संगठन आईएसआईएस का दूसरा सबसे ताकतवर नेता अबू मोहम्मद अल-अदनानी मारा गया है। अल-अदनानी आईएस का प्रवक्ता था। उसे इस आतंकी संगठन में सरगना अबू बक्र अल-बगदादी के बाद दूसरा स्थान प्राप्त था। आईएसआईएस ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है कि अल-अदनानी की मौत सीरिया में हुई है। हालांकि, अमेरिका की अगुवाई वाले नाटो की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस सहित यूरोपीय देशों में हाल के दिनों में आईएसआईएस ने जितने भी हमलों को अंजाम दिया है, उसके पीछे अल-अदनानी का ही दिमाग था। रिपोर्टों के मुताबिक, उसी ने इन हमलों का निर्देश दिया था।इस्लामिक स्टेट ने एक बयान जारी कर कहा कि उसका प्रवक्ता और सीनियर कमांडर मोहम्मद अल-अदनानी मारा गया है। उसकी मौत का बदला लिया जाएगा। संगठन के अनुसार, मोहम्मद अल-अदनानी की मौत तब हुई जब वह उत्तरी सीरिया में सैन्य अभियान के खिलाफ मिशन की निगरानी कर रहा था। आईएसआईएस की अमाक न्यूज एजेंसी ने कहा कि अल-अदनानी अलेप्पो में सैन्य अभियानों को पीछे धकेलने के लिए चलाए जा रहे मिशन की निगरानी के दौरान शहीद हो गया।आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए अल-अदनानी की मौत काफी बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह इस संगठन का सबसे अहम सार्वजनिक चेहरा था। साथ ही अमेरिका की अगुवाई में संगठन के खिलाफ अभियान चला रहे देशों पर कब और कैसे हमला करना है, इस बारे में निर्देश वही जारी करता था।सीएनएन के आतंकवाद संबंधी मामलों के विशेषज्ञ पॉल क्रूकशांक ने कहा कि अल-अदनानी इस आतंकवादी संगठन का प्रमुख चेहरा था। वह सिर्फ एक प्रवक्ता भर नहीं था, बल्कि सबसे सार्वजनिक चेहरा था। कई मामलों में वह बगदादी से भी खतरनाक था क्योंकि वह आईएसआईएस के बाहरी ऑपरेशंस डिविजन की निगरानी करता था। इसी डिविजन की देखरेख में पेरिस सहित यूरोप के बाकी देशों पर हमले हुए।   अल-अदनानी आईएसआईएस के गठन के वक्त से ही उसके साथ जुड़ा हुआ था और वह अल-बगदादी का काफी करीबी माना जाता है। जून 2014 में उसी ने सबसे पहले सीरिया और इराक के कुछ हिस्सों में खलीफा का शासन शुरू किया था।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा(रहीस कुरैशी): थाना हाइवे क्षेत्र के गणेशरा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से कालाबाजारी के लिए जा रही गेहूं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली को गांव के लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले. डीएसओ की टीम मौके पर, मामले को रफा-दफा कराने का आरोप.

Read More

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने फैशन से जुड़ी कई भयंकर गलतियां की हैं। महज 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली 42 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि समय के साथ फैशन की उनकी समझ अच्छी होती गई और लोगों ने इसकी तारीफ भी की। लैक्मे फैशन वीक विंटर...फेस्टीव 2016 से इतर करिश्मा ने से कहा कि फैशन संबंधी मैंने कई भयंकर गलतियां की हैं। फिल्मों में जब मैं आई थी तब मैं बहुत छोटी थी। यह कुछ ऐसा था कि स्कूल के बाद सीधा मैं फिल्म सेट पर पहुंच गई। हमलोग ज्यादा कुछ नहीं जानते थे। चूंकि मैं फिल्म नगरी में ही पली बढी तो फैशन को लेकर मेरी समझ भी विकसित होती गई और मुझे महसूस हुआ कि मेरे अंदर फैशन के अंदाज को लेकर खास समझ है और मुझे खुशी है कि लोग मेरे इस अंदाज को पसंद भी करते हैं। जुबैदा की इस तारिका ने कहा कि आज की पीढी की अभिनेत्रियों के लिए यह बेहद आसान है, क्योंकि उनकी खूबसूरती पर काम करने के लिए एक पूरी टीम होती है। अभिनेत्री ने कहा कि अभी से काफी अरसा पहले जब मैंने शुरुआत की थी तब हमारे पास ऐसी कोई सुविधा नहीं थी कि हम ऐसे अच्छे स्टाइलिस्ट्स, मेकअप आर्टिस्ट्स को रखें। अब तो अभिनेत्रियों के पीछे एक पूरी टीम होती है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज की पीढी की अभिनेत्रियों के लिए खूबसूरत दिखना आसान हो गया है। उन दिनों हमें वही पहनना होता था जो निर्देशक या निर्माता कहते थे। बहरहाल, करिश्मा ने कहा कि जब बात उनके व्यक्तिगत स्टाइल की आती है तो वह क्लासिक दिखना पसंद करती हैं।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.55 बजे 185.83 अंकों की मजबूती के साथ 28,088.49 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 55.45 अंकों की मजबूती के साथ 8,662.90 पर कारोबार करते देखे गए।   बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 109.8 अंकों की मजबूती के साथ 28,012.46 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.3 अंकों की बढ़त के साथ 8,646.75पर खुला।             साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti