मथुरा

नई दिल्ली । रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वालीं महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा कि रियो में हर मैच उनके लिए किसी चुनौती की तरह था। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों सोमवार को देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न ग्रहण करने वालीं भारतीय शटलर सिंधु ने रियो ओलम्पिक की महिला एकल वर्ग स्पर्धा के फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबले में सिंधु को सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलीना मारिन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। विश्व वरीयता में 10वें पायदान पर मौजूद सिंधु ने कहा कि रियो में मेरे लिए हर मैच किसी चुनौती जैसा था। हर मैच से पहले अपने कोच पुलेला गोपीचंद से मैं मैच रणनीति पर खूब बात करती थी। सिंधु की लंबाई पांच फिट 10 इंच है और अपनी अधिकतर समकक्ष महिला खिलाड़ियों की अपेक्षा वे काफी लंबी हैं, लेकिन सिंधु ने इसे किसी बैडमिंटन खिलाड़ी के लिए विशेष लाभ की तरह नहीं देखा। सिंधु ने कहा कि एक बैडमिंटन खिलाड़ी के लिए लंबाई का बहुत ज्यादा महत्व नहीं होता।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

वॉशिंगटन । अमेरिका और भारत दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सामान और हवाई अड्डों का इस्तेमाल कर सकेंगी। भारत और अमेरिका ने इससे संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे भारत के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर और अमेरिकी रक्षामंत्री एश्टन कार्टन ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के बाद एक-दूसरे देश में जाने वाले युद्धपोत और युद्धक विमानों को ईंधन व अन्य संसाधन आसानी से मिल सकेंगे।   दोनों देशों ने किया स्वागत साजो-सामान संबंधी आदान-प्रदान समझौते ‘LEMOA’ पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत करते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कहा कि यह समझौता व्यावहारिक संपर्क और आदान-प्रदान के लिए अवसर प्रदान करेगा। यह समझौता दोनों देशों की सेना के बीच साजो-सामान संबंधी सहयोग, आपूर्ति और सेवा की व्यवस्था प्रदान करेगा।   नवोन्मेष व अत्याधुनिक अवसर देगा समझौता समझौते पर हस्ताक्षर के बाद जारी साझा बयान में कहा गया, उन्होंने इस महत्व पर जोर दिया कि यह व्यवस्था रक्षा प्रौद्योगिकी एवं व्यापार सहयोग में नवोन्मेष और अत्याधुनिक अवसर प्रदान करेगा। अमेरिका ने भारत के साथ रक्षा व्यापार और प्रौद्योगिकी को साझा करने को निकटम साझेदारों के स्तर तक विस्तार देने पर सहमति जताई है। बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध उनके साझा मूल्यों और हितों पर आधारित है।   संसाधनों की हो सकेगी शेयरिंग  ‘LEMOA’ के तहत दोनों देश एक-दूसरे के युद्धक बेड़ों से फ्यूल, वॉटर और फूड जैसे रिसोर्सेज की शेयरिंग करेंगे। हालांकि, इस समझौते का मतलब भारत की धरती पर अमेरिकी सैनिकों की तैनाती नहीं है। भारत के किसी मित्र देश से अगर अमेरिका युद्ध छेड़ता है तो नई दिल्ली उसे यह सुविधा नहीं देगा। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य बल के लिए यह समझौता फायदेमंद है।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार को आश्वासन दिया कि एक आधुनिक राष्ट्र बनने की दिशा में उसके हर कदम पर भारत उसका साथ देगा। साथ ही दोनों देशों ने क्षेत्र में आतंकवाद व उग्रवादी विद्रोह के खिलाफ लड़ाई में सहयोग पर सहमति जताई। इससे यह साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार पर चीन के प्रभाव को कम करने की कोशिश शुरू कर दी है। हथियारबंद ग्रुपों को शांति प्रक्रिया में शामिल करने के लिए सू की के कारण चीन ने अहम भूमिका अदा की थी। इस कोशिश में दोनों देशों की चिंताएं समाहित थीं। इसमें बढ़ती तस्करी और उत्तरी म्यांमार में रोड और रेलवे निर्माण में इनकी मनमानी अहम चिंताएं थीं।   म्यांमार के दिमाग में विद्रोहियों और आर्थिक मसलों पर चीन के दबदबे का अहसास है। इंडिया म्यांमार के साथ अपने संबोधों को रणनीतिक मोड़ देने में लगा है। मोदी म्यांमार के साथ सिक्यॉरिटी और विकास के मोर्चे पर साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। भारत दौरे पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति यू हटिन क्याव के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मोदी ने कहा, आपका महान देश एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। म्यांमार लंबे समय तक सैन्य शासन के तहत रहने के बाद हाल ही में लोकतांत्रिक व्यवस्था के दायरे में आया है। मोदी ने कहा, एक युग जो आपके नेतृत्व की परिपक्वता तथा लोकतंत्र के प्रति आपके लोगों की प्रतिबद्धता से परिभाषित होता है। उन्होंने कहा, और, इसके साथ ही है एक सुस्पष्ट दृष्टिकोण तथा क्षेत्र में म्यांमार को एक स्थिर व आर्थिक रूप से समृद्ध देश बनाने के लिए आपके नेतृत्व की मजबूत प्रतिबद्धता। इस साल मार्च में आंग सान सू की की लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की सरकार के सत्ता में आने के बाद म्यांमार के राष्ट्रपति का यह पहला भारत दौरा है। मोदी ने कहा कि म्यांमार की नई सरकार ने अपना सफर कृषि विकास, औद्योगिक व अवसंरचना के विकास, शिक्षा को मजबूत करने, युवाओं में कौशल को बढ़ाने, नए संस्थानों के निर्माण व मौजूदा संस्थानों को मजबूत करने और आर्थिक समृद्धि के लिए एक मजबूत पथ की तलाश के लिए शुरू किया है तथा देश को एक आधुनिक राष्ट्र बनाने की महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, इस मार्ग में पग-पग पर भारत की 1.25 अरब आबादी आपके साथ साझेदार व मित्र के रूप में खड़ी है। मोदी ने कहा कि भारत के पड़ोसियों में म्यांमार का खास स्थान है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, म्यांमार हमारे लिए खास है। यह भारत के पड़ोसियों में अनूठा स्थान रखता है। उन्होंने कहा, हमारे समाजों के बीच पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जुड़ाव हमारे संबंधों का मजबूत आधार हैं। म्यांमार को एक खास स्थान पर रखते हुए मोदी ने कहा, यह देश भारत और दक्षिणपूर्व एशिया को जोडऩे वाला एक भूमि सेतु है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश परस्पर सामरिक हितों और चिंताओं के प्रति संवेदनशील बने रहने पर सहमत हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश क्षेत्र में आतंकवाद और उग्रवादी विद्रोही गतिविधियों से निपटने के लिए एक-दूसरे को सक्रिय रूप में मदद देंगे। भारत ने सोमवार की वार्ता के दौरान 21 वीं सदी पेंगलोंग सम्मेलन के तहत म्यांमार सरकार और म्यांमार के सशस्त्र जातीय संगठनों के बीच 31 अगस्त से होने वाली शांति वार्ता की पहल के लिए भी पड़ोसी देश को अपना पूरा समर्थन दिया। पहले पेंगलोंग सम्मेलन का आयोजन सू की के पिता और तत्कालीन प्रधानमंत्री आंग सान ने साल 1947 में किया था। मोदी ने कहा कि भारत संपर्क (कनेक्टिविटी), आधारभूत संरचना, क्षमता विनिर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कई अन्य क्षेत्रों में म्यांमार की परियोजनाओं में शामिल है। द्विपक्षीय वार्ता के बाद भारत और म्यांमार ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पहले समझौते में भारत, म्यांमार और थाईलैंड को जोडऩे वाले त्रिस्तरीय राजमार्ग के तामु-कलेवा खंड पर 69 सेतुओं का निर्माण शामिल है। दूसरे समझौते के तहत त्रिस्तरीय राजमार्ग के कलेवा- यार्गी खंड को उन्नत किया जाएगा। तीसरे और चौथे समझौते में अक्षय ऊर्जा तथा पारंपरिक दवा के क्षेत्र में सहयोग शामिल है। इस साल अप्रैल में म्यांमार के तामू में विद्युत आपूर्ति की शुरुआत किए जाने का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि भारत अपने पूर्वी पड़ोसी देश में बिजली उत्पादन बढ़ाने को तैयार है। उन्होंने कहा, हम गत सप्ताह म्यांमार में आए भूकंप के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पगोडा और अन्य ऐतिहासिक स्मारकों के जीर्णोद्धार के लिए भी तैयार हैं। राष्ट्रपति क्याव ने अपने बयान में कहा कि लोगों के समग्र सामाजिक आर्थिक विकास को लेकर दोनों पक्ष सहमत हैं। चार दिवसीय भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति क्याव शनिवार को बोधगया में थे और रविवार को उन्होंने आगरा में ताजमहल का दीदार किया था।               साभार-khaskhabar.com  

Read More

वृंदावन की दर्जनों युवतियों के अश्लील फोटो वायरल कर सनसनी फैला चुका था आरोपी  मथुरा । एक तरफा प्यार में असफल रहने पर एक सीए अंतिम वर्ष का छात्र साइबर कैफे का बेजोड़ अपराधी बन गया और उसने पटना में रहते हुए वृंदावन की दो दर्जन से अधिक युवतियों के कम्प्यूटर से अश्लील फोटो बनाकर बायरल कर दिए। जिससे इस तरह की युवतियों के परिजनों में दहशत थी और ऐसा एक मामला वृंदावन कोतवाली में 23 अगस्त को दर्ज हुआ। इस मामले में पटना के कदमकुंआ थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिससे वायरल किए हुए न्यूड फोटो के प्रिंट और इन्हें बनाने में प्रयोग किए जाने वाला मोबाइल बरामद हुआ है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने आज पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि इस अपराध के अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सीओ सदर के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था, जिसमें साइबर, सर्विलांस द्वारा पीड़ित परिवार से प्राप्त सूचना के आधार पर फेसबुक, व्हाटसऐप व अनेक मोबाइल नम्बर खंगालने के बाद प्रभारी निरीक्षक वृंदावन मुनीश चंद, स्वाट टीम के प्रभारी हरीश वर्धन, सर्विलांस टीम के प्रशांत कुमार ने सारी जानकारियां एकत्र कर 28 अगस्त को बिहार के पटना जिले के कदमकुंआ थाना क्षेत्र से मौहल्ला दरियापुर गोला निवासी धर्मेन्द्र साहू उर्फ अभिराज पुत्र सिकंदर पुत्र लक्ष्मण साहू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए मुल्जिम ने स्वीकारा है कि वह एक लड़की को चाहता लेकिन वह उसे नहीं चाहती थी, जिसकी शिकायत लड़की ने थाने में कर दी। थाने में समझौता हो गया, एक दिन वह कोचिंग जा रही थी, तभी उसे उसने जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। जिसमें रवि ने उसका विरोध किया तो उसने रवि को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें उसे तीन माह तक जेल यातना सहनी पड़ी। एसएसपी ने बताया कि जेल से छूटने केे बाद अभिराज उर्फ सिकन्दर अपने कैरियर के नष्ट होने और लड़की द्वारा लगातार उसकी अनदेखी किए जाने से क्षुब्ध होकर उस लड़की के फोटो से फर्जी फेसबुक तैयार की तथा उसके परिजनों तथा अन्य लड़कियों की फोटो अश्लील फोटो से जोड़कर सोशल मीडिया पर डाल दिए। बताते है कि अभिराज उर्फ सिकंदर की हरकतों से तंग आकर पीड़ित लड़की का परिवार वृंदावन आकर रहने लगा। लेकिन सिकन्दर ने तब भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसने वृंदावन व उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली लगभग तीन दर्जन लड़कियों के फोटो वायरल कर दिए। अभियुक्त ने स्वयं को न्यूड फोटो बनाने का मास्टर माइंड बताते हुए कहा कि धीरे-धीरे यह उसकी कमाई का जरिया बन गया, वह फोटो को फोटो पंच फोटो कट साफ्टवेयर से न्यूड फोटो बनाकर डालने लगे।  एसएसपी ने बताया कि साइबर क्राइम के इस मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपए का इनाम दिया जा रहा है। 

Read More

विकास कार्यों को दी जाएगी पूरी तबज्जो: नितिन बंसल मथुरा । नवागत जिलाधिकारी नितिन बंसल ने आज यहां कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले में पर्यटकों की सुख-सुविधा के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह कराया जाएगा।  वर्ष 2009 के आईएएस श्रीबंसल मूल रूप से पंजाब भटिण्डा के रहने वाले है और वर्ष 2005 में उन्होंने पटियाला विश्वविद्यालय से एमबीवीएस की परीक्षा उत्तीण की। लगभग एक वर्ष तक घर से ही प्राइवेट प्रैक्टिस की और आईएएस की परीक्षा में सफलता हासिल की। सबसे पहले उन्हें कानपुर में संयुक्त मजिस्टेªट बनाया गया और इसके बाद वे इलाहाबाद के मुख्य विकास अधिकारी वर्ष 2012, 13 में रहे। जिलाधिकारी के रूप में उनकी पहली तैनाती कानपुर देहात में रही। जहां वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने में वे सफल रहे। पिछले दो वर्ष लगभग दो माह से वे इटावा के जिलाधिकारी थे और तीसरी पोस्टिंग में उन्हें मथुरा का परिवार ग्रहण करने का मौका मिला है।  स्थानीय लोकनिर्माण विभाग के अतिथि गृह में पत्रकारों से परिचय मुलाकात में श्रीबंसल ने कहा कि जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास कार्यों पर अधिकारी बदलने का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। निवर्तमान जिलाधिकारी श्री शुक्ला द्वारा कराया जा रहा, होलीगेट का सौन्दर्यीकरण अभियान जारी रहेगा। इसमें यदि आवश्यक हुए तो बदलाव लाए जाएंगे जिससे होलीगेट और अधिक सुंदर बने। राशन वितरण प्रणाली में सुधार के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

Read More

मथुरा । अपर जिला मजिस्ट्रेट-वित्त, राजस्व रवीन्द्र कुमार के न्यायालय से गुण्डा एक्ट के अंतर्गत थाना सदर बाजार क्षेत्र के मौहल्ला सब्जी मण्डी, सदर बाजार, मथुरा निवासी इरफान उर्फ इर्फू, अफसर एवं इरशाद उर्फ बोना पुत्रगण रहीश को आगामी 6 माह के लिए जिला बदर करते हुए आदेशित किया है कि इस अवधि में वे जहां आवासित रहेंगे वहां के थानाध्यक्ष के समक्ष प्रति सप्ताह हाजिर होकर अपनी उपस्थिति अंकित करायेंगे।  उन्होंने कहा कि यह निरंतर अपराध कर रहे हैं अतः इन्हें जिला बदर किया जाय। विपक्षीगण के अधिवक्ता की ओर से लगाये आरोपों को गलत व एनसीआर को गांव की पार्टी बंदी के कारण झूठी लगी बताते हुए नोटिस निरस्त कर कार्यवाही समाप्त करने की मांग की। एडीएम ने मामलों की सुनवाई और पत्रावलियों पर उपलब्ध साक्ष्यों के अवलोकन के उपरांत पाया कि इनके विरूद्ध दो अपराध व दो एनसीआर पंजीकृत हैं। अपराधिक हिस्ट्री से विदित है कि ये निरंतर अपराध कर रहे हैं और स्पष्ट है कि ये अभ्यस्त अपराधी हैं। उन्होंने इनके विरू( कार्यवाही उपयुक्त और इनके क्रियाकलाप समाज विरोधी, आम लोगों को भयभीत करने वाले तथा इनके खिलाफ कोई गवाही देने को तैयार नहीं होते को सही मानते हुए मत दिया कि इनके जिले में बने रहने पर इनके द्वारा साक्ष्य प्रभावित करने एवं जनसामान्य में भय का प्रभाव बनाये रखने की प्रबल संभावना है। ऐसी स्थिति में इन्हें दण्डित करते हुए जिला बदर किया जाना समुचित पाये जाने पर उनकी ओर से यह आदेश पारित किये हैं।

Read More



Mediabharti