मथुरा

मथुरा। स्ट्राइक वन के सभी कमान अधिकारियों की एक निर्वाचिका सभा आयोजित की गई। लेप्टीनंट जनरल शौकिन चैहान, युद्ध सेवा मेडल, सेना मैडल, विशिष्ट सेना मैडल, जनरल आफिसर कमांडिग स्ट्राइक वन ने इस सभा को सम्बोधित किया जिसमें स्ट्राइक वन कोर द्वारा निर्धारित उददेशयों तथा भारतीय सेना की उच्च परम्पराओं को कायम रखने के लिए सभा को प्रेरित किया। उन्होने सभी कमान अधिकारियों की उनकी रेजिमेटं द्वारा विभिन्न प्रकार की सामरिक घटनाओं, अव्वल दर्जे का प्रशिक्षण और नागरिक प्रशासन को समय से और प्रभावशाली ढंग से मदद करने पर बधाई भी दी। इस सभा में स्ट्राइक वन के कुल 75 कमान अधिकारी उपस्थित थे। इस सभा के दौरान भारत की बदलती सामाजिक आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना में मानव संसाधन प्रबन्धन के पहलुओं पर चर्चा की गई। इस सभा में सहभागियो के बीच आधुनिक तकनीकी युक्त सैनिकों, उनकी अभिलाषाओं, चुनौतियों और अपेक्षाओं पर भी चर्चा की गई।  यूनिट जीवन के विभिन्न तथ्यों, प्रशिक्षण आौर समस्त सामरिक तैयारीयों के विषय में एक खुला अधिवेशन आयोजित  किया गया।  इस सभा के मुख्य बिंन्दु प्रेरणादायक वार्तालाप और अनुभवों का आदान -प्रदान कुछ सरदार साहिबानों द्वारा किया गया।  

Read More

मथुरा। भूतेश्वर क्षेत्र स्थित फायर बिगे्रड दफ्तर जाने वाले कच्चे रोड पर बने एक कुएं में गिरकर एक विवाहिता की मौत हो गई। मानसिक रूप से विक्षिप्त इस महिला के गिरते ही दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव पुलिस ने कब्जे में कर लिया है। मृतका मंजू 30 पत्नी राकेश निवासी कैलाश नगर थाना कोतवाली की निवासी थी। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह पिछले 3 साल से अपने मायके में रह रही थी। घटनाक्रम के मुताबिक आज प्रातः मंजू घर से टहलने की कहकर निकली और भूतेश्वर क्षेत्र स्थित फायर स्टेशन जाने वाले रास्ते की ओर निकल पडी। अचानक उसका संतुलन बिगडा और वह पास में ही बने एक कुएं में सीधी जा गिरी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर वहां मौजूद दमकल कर्मी दौड़े-दौड़े पहुंचे, कुएं में महिला को गिरा देख उन्होंने फौरन बचाव कार्य प्रारंभ किया।  घंटों की कडी मशक्कत के बाद कुएं से महिला को निकाला जा सका, मगर जब तक काफी देर हो चुकी थी। इस बीच किसी ने महिला की शिनाख्त की तो पुलिस ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मंजू मानसिक विक्षिप्त थी। शव पुलिस ने कब्जे में कर लिया है। 

Read More

मथुरा। फरह कस्बे के निकटवर्ती ग्राम झुडाबई में आज सुबह स्नान करते समय पांव फिसल जाने से एक युवक की कुए में गिर कर दुखद मौत हो गयी जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया।  मिली जानकारी के अनुसार रोहताष 22 वर्ष पुत्र मानसिंह आज सुबह गांव के कुए पर स्नान कर रहा था तभी पांव फिसल जाने से वह कुए में जा गिरा। युवक के कुए में गिरने की सूचना में मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये और युवक को कुए से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसके प्राण पखेरू उड चुके थे। बताया गया कि रोहताष अपने परिवार की तरक्की के लिये फोज में जाने की तैयारी कर रहा था और षीघ्र ही उसे नोकरी मिलने की उम्मीद थी।

Read More

मथुरा। सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत औरंगावाद स्थित राधिका धर्मषाला के पिछवाडे के एक मकान से वीतीरात अज्ञात लोग लाखों रुपये के जेबर कपडा नकदी आदि चुरा ले गये।  मिली जानाकारी के अनुसार राधिका धर्मषाला के पीछे रहने वाले कैलाष सैनी पुत्र जगन्नाथ सैनी अपने परिवार के साथ रात्रि में घर की छत पर सोये हुए थे तभी अज्ञात लोग उनके घर में घुस आये और कमरे में रखे फ्रिज से अलमारी की चाबी लेकर अलमारी खोल ली। अज्ञात लोग अलमारी से पचास हजार रुपये नकदी और लगभग डेढ लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेबर चुरा ले गये। घटना की जानकारी सुबह लगभग चार बजे कैलाष सैनी को तब हुई जब वे रोजाना की भांति जागकर अपने कमरे में पहुंचे जहां सामान अस्तब्यस्त पडा देखकर वे हक्के बक्के रह गये। घटना की तहरीर पुलिस को दी गयी है।

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार अन्तर्गत जमुनाएन्कलेव काॅलोनी के एक मकान में वीतीरात आधा दर्जन सषस्त्र बदमाष घुस आये और दम्पत्ति को मार पीट कर घायल कर हजारों की नकदी व जेबरात लूट ले गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मिली जानकारी के अनुसार वीतीरात लगभग एक बजे आधा दर्जन सषस्त्र बदमाष जमुना एन्कलेव काॅलोनी में रहने वाले सुन्दर स्वरूप षर्मा पुत्र षिव प्रसाद के घर की चाहर दीवारी फांद कर घर में प्रवेष कर गये और सोने चांदी के जेबरात व 32 हजार रुपये नकदी लूट कर ले जाने लगे जिसका विरोध करने पर बदमाषों ने सुन्दर स्वरूप व उसकी पत्नी को लाठी डन्डों से पीट कर घायल कर दिया। बदमाषों के भागने के वाद दम्पत्ति के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर काॅलोनी में जगार हो गयी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घटना स्थल का वारीकी से निरीक्षण किया।

Read More

मथुरा। षहर के दरेसी रोड इलाके में आज सुबह एक व्यक्ति ने एक महिला को चाकू मार कर घायल कर दिया। झगडा किरायेदार और मकानमालिक के बीच का बताया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार षहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत दरेसी रोड पर रहने वाली राविया 34 वर्ष पत्नी दीन मौहम्मद की घर के पास ही मुख्य बाजार में दुकान है जिसे साबिर नामक व्यक्ति ने किराये पर ले रखा है। बताया गया कि आज सुबह राविया साबिर के पास दुकान खाली करने की कहने गयी थी तभी साबिर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया जो उसके हाथ में लगा है। वहीं साबिर का कहना है कि चाकू महिला ने खुद अपने हाथ पर मारा है। कोतवाली पुलिस में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध तहरीर दी है।

Read More



Mediabharti