मथुरा

बीजिंग । भारत जहां एक ओर परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं चीन इस दिशा में रोडा अटकाने में पीछे नहीं हट रहा है। भारत द्वारा परमाणु आपूर्ति समूह (एनएसजी) की सदस्यता हासिल करने की दिशा में बढने का जिक्र करते हुए चीन के आधिकारिक मीडिया ने कहा कि यदि नई दिल्ली को इस विशिष्ट समूह में प्रवेश दिया जाता है, तो भारत और पाकिस्तान के बीच का ‘परमाणु संतुलन’ बिगड़ जाएगा। सरकारी अख्रबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ में छपे एक लेख में कहा गया है, ‘एनएसजी में भारत का प्रवेश दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन को हिला देगा और साथ ही इससे पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता पर संकट के बादल भी मंडराने लगेंगे।’ हालांकि इस लेख में यह भी कहा गया कि चीन 48 सदस्यों वाले परमाणु क्लब में भारत को शामिल किए जाने का स्वागत कर सकता है, बशर्ते यह नियमों के साथ हो।   पाकिस्तान पीछे छूट जाएगा  सरकारी थिंक टैंक ‘चाइना इंस्टीट्यूट्स ऑफ कंटेंपररी इंटरनेशनल रिलेशन्स’ के रिसर्च फेलो फू शियाओकियांग द्वारा लिखे गए इस लेख के जरिए एनएसजी में भारत के प्रवेश के प्रति चीन के कड़े एवं मुखर विरोध को रेखांकित किया गया। इसके साथ ही चीन की इस चिंता को भी उठाया गया कि भारत को सदस्यता मिल जाने पर चीन का सर्वकालिक सहयोगी पाकिस्तान पीछे छूट जाएगा, क्योंकि एनएसजी में प्रवेश मिलने से भारत एक ‘वैध परमाणु शक्ति’ बन जाएगा।  साभार-khaskhabar.com

Read More

बासेटेरे (सेंट किट्स) । दाएं हाथ के ओपनर हाशिम अमला और लेग स्पिनर इमरान ताहिर के दमदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज को 139 रन की करारी शिकस्त दी।    भारतीय समयानुसार बुधवार देर रात खेले गए मैच में कैरेबियाई टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। होल्डर का यह फैसला काफी घातक साबित हुआ।  दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट पर 343 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। अमला ने 99 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 110 रन ठोके। उन्होंने विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के साथ पहले विकेट के लिए 33.1 ओवर में 182 रन जुटाए। कोक ने 103 गेंदों पर छह चौकों की बदौलत 71 रन की पारी खेली।    फाफ डु प्लेसिस 50 गेंदों पर छह चौकों व दो छक्कों की मदद से 73 रन पर अविजित रहे। कप्तान एबी डिविलियर्स ने 19 गेंदों पर एक चौके व दो छक्कों के सहारे 27 रन जुटाए। जेपी डुमिनी 10 रन पर नाबाद लौटे।  जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 38 ओवर में 204 रन पर ही सिमट गई। जोनाथन चाल्र्स ने 41 गेंदों पर सात चौकों व एक छक्के की मदद से 49 रन ठोके। मार्लोन सैमुअल्स ने 24, आंद्रे फ्लेचर ने 21, किरोन पोलार्ड ने 20, होल्डर ने 19, सुनील नरेन ने नाबाद 18 और जिरोम टेलर ने 16 रन का योगदान दिया। ताहिर ने 45 रन पर सात विकेट चटकाए।  तबरेज शम्सी को दो विकेट मिले। ताहिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका चार मैच में 10 अंक के साथ शीर्ष पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया के चार मैच में नौ और वेस्टइंडीज के चार मैच में आठ अंक हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई । देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को गिरावट का रुख बना हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.44 बजे 202.45 अंकों की गिरावट के साथ 26,523.89 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 62.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,144.20 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 40.31 अंकों की गिरावट के साथ 26,686.03 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,180.65 पर खुला।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन जल्द ही फिल्म ‘बेईमान’ लव में नजर आएंगी। फिल्म में वो एक अलग अवतार में नजर आएंगी, इस बात की चर्चा तो निर्देशक पहले कर चुके हैं। फिलहाल तो इस फिल्म से उनके गाने ‘हग मी’ का टीजर रिलीज हुआ है। हर बार की तरह इस गाने में भी सनी अपने डांस से जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं। इस गाने को कनिका कपूर ने गाया है और राघव सच्चर ने इसे कंपोज किया है। बता दें फिल्म में सनी एक बिजनेस वुमन की भूमिका निभाएंगी। जोकि फिल्म का बहुत ही सशक्त किरदार है। अपने किरदार के लिए सनी ने कड़ी मेहनत की है। बेईमान लव में सनी लियोन के साथ उनके पति डेनियल वेबर, रजनीश दुग्गल और राजीव वर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह एक डार्क म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म है, जो 5 अगस्त को रिलीज होगी।    साभार-khaskhabar.com

Read More

लंदन | थिमैया चदंदा के आखरी समय पर किए गए गोल की बदौलत भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को ली वेली हॉकी सेन्टर पर खेले गए मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 2-1 से करारी शिकस्त दी है। थिमैया के अलावा कप्तान एस.वी सुनिल ने भी भारत के लिए गोल किया। वहीं, दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल किम जुहुन ने किया।    भारत के लिए पहला गोल सुनील ने 39वें मिनट में किया। 57वें मिनट में किम ने दक्षिण कोरिया के लिए गोल कर स्कोर बराबर कर दिया, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद थिमैया ने भारत के लिए विजयी गोल दागा। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। उसके चार मैचों में सात अंक हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया की टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है।   भारत को पहले दो क्वार्टरों में गोल करने के कई मौके मिले ,लेकिन दक्षिण कोरिया ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। पहले क्वार्टर में मनदीप सिंह ने विपक्षी टीम के दो डिफेंडरों को छकाते हुए गोल करने की कोशिश की, लेकिन यांग जिहुन ने उन्हें गोल नहीं करने दिया। इसके बाद 29वें मिनट में दक्षिण कोरिया के पास भी गोल करने का मौका था, लेकिन कांग मुंकु के शॉट को भारतीय गोलकीपर पी.आर.श्रीजेश ने रोक दिया।तीसरे क्वार्टर में भारत को कई मौके मिले और इस बार सुनिल ने गोल करने में कोई गलती नहीं की। अक्षदीप सिंह ने गेंद को अपने कब्जे में लिया और आगे बढ़ते हुए विपक्षी टीम के घेरे में सुनील को गेंद पास की, सुनिल ने गोलकीपर होंग को छकाते हुए खाली गोलपोस्ट में गेंद को डाल भारत को एक गोल से आगे कर दिया।   भारत को तीसरे क्वार्टर के अंत में अपनी बढ़त को दोगुनी करने का मौका मिला। भारत को पेनाल्टी कॉर्नर िमला, लेकिन भारतीय टीम इसे गोल में बदलने में नाकामयाब रही। जब लग रहा था कि भारत 1-0 से आगे रहते हुए मैच अपने नाम कर लेगा तभी किम ने 57वें मिनट में मैदानी गोल कर दक्षिण कोरिया को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया। लेकिन कुछ ही सेकेंड में थिमैया ने भारत के लिए विजयी गोल कर दक्षिण कोरिया को जश्न मनाने के मौका नहीं दिया। तलविंदर सिंह ने थिमैया को पास दिया जिसे थिमैया ने आसानी से गोलपोस्ट में डालकर भारत को जीत दिलाई।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

हांग्झू । चीन की ई-वाणिज्य कंपनी अलीबाबा ने मंगलवार को कहा कि उसने 2020 तक 6,000 अरब युआन (912 अरब डॉलर) की कुल बिक्री का लक्ष्य रखा है। यह वित्त वर्ष 2015-16 के 3090 अरब युआन का लगभग दोगुना है। अलीबाबा ने हांग्झू में निवेशक सम्मेलन के दौरान यह अनुमान लगाया। सम्मेलन में कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा ने कहा कि कंपनी के 2036 तक दो अरब उपभोक्ता होने की उम्मीद है, जो 2016 के मुकाबले 42.3 करोड़ अधिक होंगे।    जैक ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों से नकली उत्पादों को हटाने के खिलाफ मुहिम तेज करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा, ‘‘अलीबाबा नकली उत्पादों की बिक्री बंद करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे वादा करता हूं कि जालसाजी, नकली उत्पाद और बौद्धिक संपदा चोरी से निपटने के लिए हम अधिक आश्वस्त हैं और इस समस्या को हल करेंगे।’  साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti