मथुरा

मथुरा। मुख्यमंत्री आगमन के दौरान आज कलैक्ट्रेट परिसर में उस समय हंगामा मच गया एक महिला पुलिस लाइन के गेट के सामने सड़क पर लेट गयी। महिला चिल्ला-चिल्लाकर सीएम से न्याय दिलाने की मांग कर रही थी। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गयी। सीओ रिफाइनरी ने समझा बुझाकर महिला को अलग किया। पीड़ियुवती पायल पुत्री लालसिंह निवासी कृष्णापुरी सदर का कहना था कि उसकी बड़ी बहिन शशि का विवाह धर्मेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र चैधरी निवासी आनंद बिहार कालोनी जमुनापार के साथ हुआ था। जो मूल रूप से अलीगढ के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उसकी बहिन के पति व अन्य ससुरालियों ने दहेज की खातिर उसकी हत्या कर दी जिसका मुकदमा थाना सदर बाजार में लिखा गया लेकिन पुलिस दो वर्ष बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की। दबाव बनाने को पीड़ितों ने उनके परिवार के मुखिया लालसिंह के खिलाफ सदर बाजार में ही अंजली शर्मा नामक महिला द्वारा धारा 376 में अपराध लिखा दिया गया। दहेज हत्या जैसे मामले में तो पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है वहीं फर्जी 376 के मुकदमे में नाजायज राजीनामा के दबाव बनाने के उददेश्य से सदर पुलिस उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है। इस दौरान पीड़ित परिवार की युवती पायल चीख- चीखकर न्याय की गुहार लगाने के साथ मामले की जांच उच्च एजेंसियों से कराने की गुहार कर रही थी। इस दौरान उसने एक शिकायती पत्र भी सीओ को दिया।

Read More

मथुरा। तहसील छाता के 32 ग्रामों के 32 तालाबों को मत्स्य पालन हेतु पांच वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिए पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर आगामी 26 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से किया जायेगा।  उप जिलाधिकारी छाता द्वारा जारी सूचना के अनुसार इनमें ग्राम गाॅगरौली बांगर, हुसैनी, कराहरी, उमराला, गढी बरबारी, सिरथला, दलौता धीमरी, सैनवा, खानपुर, खायरा, फालैन, शहजादपुर बांगर, आजनौख, करहला, साॅखी, अकबरपुर, बठैनकला, पींगरी, अस्तौली, कामर, ऊझानी बांगर, अजीजपुर, पसौली, दहगाॅव, लाडपुर, भरतिया, जंघावली, दौताना, आदमपुर, महरौली एवं चन्दौली स्थित तालाबों के पट्टे होंगे। उन्होंने बताया कि पटटा आंवटन में उ0प्र0 राजस्व कोड नियमावली के अनुसार 0.2 हैक्टेयर से 2 हैक्टेयर तक 2000 रू0 प्रति एकड लगान के आधार पर राजस्व कोड की वरीयता क्रम में सर्वप्रथम मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को और 2 हैक्टेयर से बड़े तालाबों का 4 हजार रू0 प्रति एकड़ लगान के हिसाब से राजस्व कोड की वरीयता क्रम में सर्वप्रथम ग्राम सभा स्तर की मछुआ सहकारी समिति को वरीयता मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में राजीव भवन स्थित मत्स्य कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।   

Read More

मथुरा। एक तरफ लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं तो वहीं धनकुबेर राइजिंग लाइन से कनैक्शन ले रहे हैं। वृन्दावन में इस घटना को लेकर लोग नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। बताया गया कि अटल्ला चुंगी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की सड़क को काटकर अवैध रूप से कनैक्शन दिये जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो उन्हें नहीं मालूम कि आखिर वह कौन शख्स है जिसके आदेश पर ये राइजिंग लाइन का कनेक्शन हो रहा है। एक तरफ तो लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा, वहीँ दूसरी ओर राइजिंग लाइन से कनेक्शन हो रहे हैं। अटल्ला चुंगी क्षेत्र में धन कुबेरों को ये सौगात दी जा रही है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से ऐसे अवैध् कनेक्शनों को रोकने की मांग की है। सूत्रों की मानें तो इस सबके पीछे लाखों का खेल बताया जा रहा है। आला अधिकारियों के आदेशों को हवा हवाई करते हुए पालिका के ठेकेदार वृन्दावन में ऐसे अवैध कनेक्शनों की भरमार किये हुए है। मथुरा को तीर्थस्थल घोषित किया जाये मथुरा। तीर्थ पुरोहित महासंघ ने आज मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जिसमें मथुरा को अब तक तीर्थस्थल घोषित न करने पर चिंता व्यक्त की गयी। कहा गया कि इसी कारण यहां मांस, मदिरा, अण्डे की खुलेआम बिक्री हो रही है। इसे तीर्थस्थल घोषित किया जाये। ब्रज डेवलपमेंट प्लानिंग बोर्ड में मथुरा की बड़ी समस्या ट्रैफिक है। इसके लिये यमुना के पावन तट पर दो पैदल पुल बनवाये जायें ताकि लोग यमुना के घाट और द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन कर सकें। यमुना और मंदिरों के दर्शन हेतु बाहर से प्रवेश करने वाले सुभाष इंटर कालेज, चैक बाजार, गांधी पार्क, छत्ता बाजार, चमेली देवी स्कूल के पास पार्किंग स्थल बनवाये जायें। होलीगेट, छत्ता बाजार, राजाधिराज बाजार, स्वामीघाट, चैक बाजार, छत्ता बाजार आदि में मंदिरों के साइनबोर्ड एक नाम के बनवाये जायंे और इन मार्गों पर आधुनिक लाइट लगवायी जायें। यात्री हेतु चबूतरे और बैंच लगवायी जायें। ब्रज चैरासी कोस यात्रा अंतरगृही परिक्रमा विश्रामघाट से शुरू होती है, इसीलिये प्रयागघाट, रामघाट, रामजीद्वारा, ताजपुरा, चैबियापाड़ा महोली पौर, नगला पायसा, मानिक चैक, रतनकुण्ड, गूजर हटटा आदि क्षेत्रों में झूलती हुयी विद्युत केबिलें हटवायी जायें, इनसे कई दुर्घटना हो चुकी हैं। यहां आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगवायी जायें। ब्रज यात्रा के पड़ाव स्थलों को संरक्षित कर हरियाली, पेयजल और लाइट की व्यवस्था हो। इन्हें अतिक्रमण से मुक्त कराया जाये। ज्ञापन में राष्ट्रीय महामंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, देवदत्त चतुर्वेदी, ब्रजमण्डल प्रभारी अजय चतुर्वेदी, बादामछाप पण्डा, आदि के हस्ताक्षर हैं।

Read More

मथुरा। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई की बैठक जिला संयोजक अजय गौतम एडवोकेट के सिविल लाइंस स्थित आवास पर हुई, जिसमें आगामी 19 जून को वाराणसी के लंका गेट पर होने वाली सद्बु(ि रैली की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रीगौतम ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार केन्द्रीय विश्वविद्यालय का भगवा करण करने में जुटी हुई है, विश्व विद्यालय के क्षेत्रों को सिर्फ इस बात के लिए निस्कासित कर दिया गया कि छात्र चैबीस घंटे साइबर पुस्तकालय व कैंटीन चलाने की मांग कर रहे थे। इन सभी मुददों के लेकर आम आदमी पार्टी 19 जून को वाराणासी में सद्बुद्धि रैली का आयोजन कर रही है। पूर्व संयोजक ललित मोहन शर्मा ने कहा कि जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों से काफी संख्या में कार्यकर्ता कूच करेंगें। बैठक में अखिलेश पालीवाल, देव मिश्रा, सुरेश सैनी, आदेश शर्मा, अभिजीत चैधरी, विजय कुलश्रेष्ठ, दीपक गौतम आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। बालश्रम निषेध दिवस पर चाइल्ड लाइन द्वारा जन जागरूकता रैली हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। बाल कल्याण समिति सतीश शर्मा व जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। तथा बाल श्रम के खिलाफ जन जागरूकता रैली गोपाल नगर से रेलवे जंक्शन तक निकाली गई। इस दौरान एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सतीश शर्मा ने कहा कि बालश्रम एक सामाजिक अभिशाप है, जिसे सरकार एवं समाज को मिलकर समाप्त करना होगा। समिति के जिला काॅओर्डिनेटर राजेश कुमार ने कहा कि भारत वर्ष में करोड़ों बच्चे बालश्रम की भट्टी में तप रहे है, सरकार को उन बच्चों के कल्याण के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन मथुरा के टीम सदस्यों में प्रवीन, विपिन, कृष्णा, अंजली, शशी, पंकज, गीता, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। बरसाना से महज चार किलोमीटर दूर पड़ने वाले गाँव हाथिया में आतंक का पर्याय बन चुके टटलू गैंग ने रविवार को एक बार फिर जस्ट डायल पर फोन करके आरओ लगवाने के बहाने इंजीनियरों को हाथिया बुला लिया।  वहीँ पुलिस की सक्रियता ने उन्हें बचा लिया। घटना के अनुसार उत्तम नगर दिल्ली निवासी मनोज शर्मा, अनिल कुमार के पास शनिवार की दोपहर हाथिया गाँव से किसी राहुल नाम के व्यक्ति का फोन पहुंचा और आरओ प्लांट लगवाने के लिए जगह देखकर कुटेशन देने की बात कही। रविवार की दोपहर मनोज की गाडी ने बरसाना पीली कोठी पर कमई चैराहे का पता पूछकर जैसे ही आगे चले। वहां ड्यूटी पर तैनात एसआई प्रदीप यादव व रघुराज भाटी को उनपर शक हुआ। उन्होंने जीप को गाडी के पीछे दौड़ा दिया। कमई चैक से आधा किलोमीटर दूर जरेला गाँव पर दो टटलूओं ने उन्हें रोक लिया।  तभी दूर से पुलिस की गाडी को आता देख वह दोनों मोटर साइकिल लेकर ऽााग खड़े हुए। पुलिस आरओ सेटअप इंजीनियर को वहां से लेकर बरसाना थाने आई। थानाध्यक्ष जितेंद्र दीखित ने जस्ट डायल के प्रदेश मैनेजर को घटना की जानकारी व हिदायत दीं।

Read More



Mediabharti