मथुरा

मथुरा। थाना व कस्बा चैमंुहा क्षेत्र में पल्सर सवार दो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगा कर फेरी लगा कर कपड़े बेचने वाले से नकदी तथा मोबाइल छीन लिए। जान से मारने की धमकी देकर बदमाश भाग गए।  चैमुंहा के गांव तरौली निवासी गिर्राज पुत्र दुर्जन आसपास के गांवों में मोपेड से फेरी लगा कर कपड़े बेचने का व्यापार करता है। वह बिड़ाबली में कपड़े बेचने जा रहा था। तरौली बिड़ाबली मार्ग पर पीछे आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचा दिखा कर उसकी मोपेड रुकवा ली। मोपेड रुकते ही उन्होंने तमंचा गिर्राज की कनपटी पर लगा दिया। उससे कपड़ों की बिक्री से आए चार हजार रुपए की नकदी और मोबाइल फोन छीन कर वे भाग गए। बताया जाता है कि इसी मार्ग पर तीन दिन पूर्व एक भेड़ चराते एक किसान की एक भेड़ को पल्सर सवार लाद ले गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि काली पल्सर सवार बदमाशों द्वारा पिछले 15 दिन में इस क्षेत्र में कई वारदात की हैं।

Read More

जयपुर । कांग्रेस पार्टी एक ओर जहां राहुल गांधी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की तैयारी में जुटी हुई है वहीं कुछ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को कमान देने की वकालत कर रहे हैं। यूपी के बाद अब राजस्थान कांग्रेस दफ्तर के सामने भी सोमवार सुबह प्रियंका गांधी के होर्डिग लगा दिए गए।    जयपुर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने सुबह पीसीसी के गेट पर प्रियंका का होर्डिग लगाया हालांकि बाद में मामले के तूल पकडने पर होर्डिग हटाकर फाड दिया गया। होर्डिग में प्रियंका के साथ इंदिरा गांधी की फोटो भी लगाई गई थी जिसमें इंदिरा गांधी से प्रियंका गांधी की तुलना करते हुए बाकायदा तुझमें इंदिरा दिखती है जैसा स्लोगन लिखा गया था। यह होर्डिग शहर अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष नवाब बख्श की ओर से लगाए गया था।  इस होर्डिग को हटाने के बाद पीसीसी के कर्मचारियों ने उसे फाडकर गोदाम में डाल दिया। होर्डिग फाडने की घटना को लेकर पीसीसी पदाधिकारियों में खलबली मच गई। मुख्यालय महासचिव गिरिराज गर्ग ने पूरे घटनाक्रम की जांच की बात कही है। गर्ग ने कहा कि प्रियंका के होर्डिग लगाना गलत नहीं है।     साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । इलाहाबाद में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सोमवार को दूसरा और अंतिम दिन था जिसमें बीजेपी का चुनावी रोडमैप तैयार हो रहा है। बैठक के दूसरे दिन खास बात ये रही कि ब्रेक के दौरान पीएम मोदी और जोशी में पुरानी गर्मजोशी ही दिखाई दी। जोशी और पीएम एक ही प्लेट से फ्रूट चाट खाते दिखाई दिए।    बता दें,बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी इलाहाबाद से ही हैं। जब वह बीजेपी अध्यक्ष थे तब उन्होंने श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराने के लिए एकता यात्रा निकाली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस यात्रा में सारथी की भूमिका अदा की थी। यही यात्रा जब इलाहाबाद आई थी तो मोदी और जोशी दोनों साथ दिखे थे।  याद रहे,बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने जोशी इलाहाबाद आए हैं। पार्टी में उनकी उपेक्षा के किस्से भी चल रहे हैं। नाराज होकर एक समर्थक ने तो होडिंüग तक लगा दिया जिसमें जोशी को उचित सम्मान देने की मांग की गई थी। बिहार चुनाव के बाद मार्गदर्शक मंडल के सदस्य पार्टी नेतृत्व पर बरसे थे मगर असम की जीत के बाद पीएम और अमित शाह को बधाई देने वालों में जोशी सबसे पहले थे।  वित्तमंत्री अरूण जेटली एयरपोर्ट से सीधे होटल लीजेंड पहुंचे और वहां पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का उन्हें फोन आया पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने के लिए। कार्यकारिणी की बैठक का एक सत्र समाप्त होने पर पीएम और जेटली की मंच पर ही अलग से करीब दस मिनट तक बातचीत होती रही। बातचीत का ये सिलसिला बाद में भी चलता रहा।  दोनों नेता मंच से उतरे तो भी काफी देर तक दोनों के बीच चर्चा चलती रही। सोमवार को भी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अरूण जेटली, नितिन गडकरी और वेंकैया नायडू को बैठक शुरू होने से पहले ही अलग से बातचीत के लिए आमंत्रित किया। मुलाकातों के इस सिलसिले पर अटकलों का दौर जारी है।  इलाहाबाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पहले बीजेपी ने संकेत दिए थे कि यूपी चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का चेहरा आगे बढ़ाया जाएगा। इलाहाबाद शहर में बडी संख्या में लगे होडिंग और पोस्टरों में राजनाथ का चेहरा है, लेकिन कार्यकारिणी की बैठक में मंच पर चार ही कुर्सियां लगाई गईं। पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी और वित्त मंत्री अरूण जेटली। राजनाथ सिंह सामने सबसे आगे की पंक्ति में वेंकैया नायडू और शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठे।       साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्पष्ट किया कि भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए उसे दुनियाभर से 57 आवेदन प्राप्त हुए हैं। भारतीय टीम का कोच पद 2015 आईसीसी विश्व कप के बाद से खाली पड़ा हुआ है। बीसीसीआई ने कोच पद के लिए आवेदन मांगे थे, जिसके लिए 10 जून अंतिम तारीख रखी गई थी। निर्धारित समय की समाप्ति के बाद बोर्ड ने रविवार को कहा कि उसे देश और दुनिया से कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बोर्ड ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद जो उम्मीदावार काबिल पाए जाएंगे, उनके नाम पर आगे विचार किया जाएगा। कोच पद के लिए आवेदन करने वालों में संदीप पाटिल, रवि शास्त्री और वेंकटेश प्रसाद प्रमुख हैं। इसके अलावा ऋषिकेष कानितकर, लालचंद राजपूत, रॉबिन सिंह, विक्रम राठौर और बलविंदर सिंह संधू ने भी कोच पद के लिए आवेदन किया है। आपको बता दें कि बीसीसीआई के ऐलान के कुछ दिन बाद शास्त्री ने अप्लाई किया था। वे पहले अप्लाई करने वालों में से एक हैं। विश्व कप की समाप्ति के बाद से शास्त्री को टीम निदेशक बनाया गया था जो इस साल मार्च-अप्रैल में भारत में आयोजित आईसीसी टी-20 विश्व कप तक टीम की देखरेख कर रहे थे।   सचिन, गांगुली, लक्ष्मण पर टिकी नजर -  पहले फेज में छंटाई के बाद सारे नाम सचिन तेंडुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण वाली एडवाइजरी कमेटी के पास जाएंगे। फिर इसी महीने होने वाली एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग में आखिरी फैसला ले लिया जाएगा।   ये है बीसीसीआई की शर्त   बोर्ड ने जो एडवर्टाइजमेंट जारी किया था, उसके छठे प्वाइंट में लिखा गया है, एक इंटरनेशनल टीम के कोच के लिए कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होना जरूरी है। इसके अलावा, मैसेज भी असरदार तरीके से कम्युनिकेट करने के लिए अंग्रेजी में प्रोफिशिएंसी होना जरूरी है। हिंदी और दूसरी रीजनल लैंग्वेज में अपनी बात रखना भी आना चाहिए।      साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई । देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को तेजी का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.31 बजे 14.68 अंकों की तेजी के साथ 26,411.45 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.85 अंकों की तेजी के साथ 8,115.45 पर कारोबार करते देखे गए।   बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 85.73 अंकों की तेजी के साथ 26,482.50 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.80 अंकों की तेजी के साथ 8,134.40 पर खुला।      साभार-khaskhabar.com

Read More

चेन्नई । दक्षिण भारतीय फिल्म बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस फिल्म को टक्कर देना कोई आसान काम नहीं है।  लेकिन दक्षिण भारत की एक और फिल्म ने विदेश में धूम मचाई हुई है। यह कोई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्म नहीं है बल्कि एक रोमांटिक फिल्म है। दक्षिण भारतीय अभिनेता नितिन रेड्डी अभिनीत रोमांटिक फिल्म अ..आ एस.एस. राजामौली की बाहुबली व सुपरस्टार महेश बाबू की श्रीमंतुडु के बाद अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू की तीसरी फिल्म बन गई है।  फिल्म व्यापार विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका में हाल में 20 लाख डॉलर क्लब में शामिल हुई अ..आ आधिकारिक रूप से देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू की तीसरी फिल्म बन गई है।  अब तक अमेरिका में केवल बाहुबली एवं श्रीमंतुडु ने 20 लाख डॉलर से अधिक की कमाई की है।  त्रिविकृम निर्देशित फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु व अनुपमा परमेश्वरम भी हैं। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में दुनियाभर में 50 करोड रुपये से अधिक की कमाई की।  फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन यह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही।  फिल्म के निर्माता रविवार को गुंटूर में फिल्म की इस सफलता का जश्न मनाएंगे।       साभार-khaskhabar.com

Read More



Mediabharti