मथुरा

मथुरा : प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जवाहर बाग को खाली कराने की कार्रवाई में चूक हुई है और इसकी जांच चल रही है और जो भी जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाएंगे उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा चैमुंहा क्षेत्र के गांव में पल्सर सवार दो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगा कर फेरी लगा कर कपड़े बेचने वाले से नकदी तथा मोबाइल छीन लिए। जान से मारने की धमकी देकर बदमाश भाग गए। चैमंुहा के गांव तरौली निवासी गिर्राज पुत्र दुर्जन आसपास के गांवों में मोपेड से फेरी लगा कर कपड़े बेचने का व्यापार करता है। वह बिड़ाबली में कपड़े बेचने जा रहा था। तरौली बिड़ाबली मार्ग पर पीछे आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचा का भय दिखा कर उसकी मोपेड रुकवा ली। मोपेड रुकते ही उन्होंने तमंचा गिर्राज की कनपटी पर लगा दिया। उससे कपड़ों की बिक्री से आए चार हजार रुपए की नकदी और मोबाइल फोन छीन कर वे भाग गए। बताया जाता है कि इसी मार्ग पर तीन दिन पूर्व एक भेड़ चराते एक किसान की एक भेड़ को पल्सर सवार लाद ले गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि काली पल्सर सवार बदमाशों द्वारा पिछले 15 दिन में इस क्षेत्र में कई वारदात की हैं। 

Read More

सपा की मासिक बैठक सम्पन्न मथुरा। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक किसान भवन डैम्पीयर नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मध्य बताया गया। बैठक में आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई। मथुरा में प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए ऐतिहासिक व जनहित के कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में जवाहर बाग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा किए जा रहे अनर्गल व भ्रामक व आधारहीन आरोपों को गलत बताया गया। बैठक के अंत में जवाहर बाग मिशन में शहीद हुए जाबांज व मृद्ध।भासी व मथुरा की जनता के हर दिल अजीज एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी व एसओ फरह संतोष यादव की शहादत को नमन करते हुए कहा कि ऐसे जाबांज अधिकारी सदैव-सदैव याद आते रहेंगे। दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा सपा प्रदेश के विकास के लिये सतत संलग्न है। अब तक कोई सरकार प्रदेश में इतना विकास नहीं करा पायी है। मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन इसके जीते-जागते उदाहरण हैं। उन्होनें संगठन की मजबूती पर बल देते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन जनपद में मजबूत हुआ है। जो लोग संगठन के पदों पर रहकर पार्टी के हित में कार्य नहीं कर रहे हैं ऐसे लोगों को उनके पदों से मुक्त किया जायेगा। उन्होंने सभी फ्रण्टल संगठनों, विधानसभा अध्यक्षों से कहा कि यदि संगठन को मजबूत करने की दिशा में उनको कोई परिवर्तन करना पड़े तो वे अपने हिसाब से संगठन में परिवर्तन कर सकते हैं लेकिन इसकी सूचना जिला संगठन को अवश्य दें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं उनको जिताने के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्य करें।  सपा की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पंहुचायें जिससे सपा के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में विजयी हों। बैठक में नगर अध्यक्ष डा अशोक अग्रवाल, तनवीर अहमद, सुनीता नौहवार, सौरभ चैधरी, विभोर गौतम, दौलतराम, प्रहलाद यादव, गुडडू खां, मुन्ना मलिक, भारत भूषण, राजेश यादव, महेश सोनी, गुरूमुखदास आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। छावनी मथुरा में एक माह के समर कैंम्प का आयोजन स्ट्राईक वन के जनरल अफसर कमांडिंग लेप्टिनेंट जनरल शौकिन चैहान की अगुवाई में किया गया।  कैम्प के दौरान सभी आयु के बच्चों ने आर्ट एण्ड क्राफ्ट कला नृत्य और कराटे क्लासिज में भाग लिया। इस दौरान बच्चों के लिये बहुत सी गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसका उदेदश्य बच्चों की अभिरूचि को बढावा देना था। कैम्प के समापन समारोह के दौैरान बच्चों ने अपने अभिभावकों और स्ट्राईक वन के उपस्थित उच्च अधिकारियों के समक्ष अपने हुनर का प्रर्दशन प्रस्तुत किया। बच्चों ने हिन्दी फिल्मों के गानों पर अदभुत नृत्य तथा कराटे के प्रर्दशन के दौरान दर्शकों की सांसे मानों थम सी गयी थी बच्चों की शेर सी दहाड और उनके आत्मविश्वास को देखकर सभी दंग रह गये।  कार्यक्रम के अंत में स्ट्राईक वन के जनरल अफसर कमांडिंग की तरफ से  स्टेशन कमांडर द्वारा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र भेंट स्वरूप दिये गये। अंत में बच्चों ने अपने विचारों को अपने अभिभावको और उपस्थित अधिकारियों के साथ साझा किये।

Read More

मेधावी विद्यार्थी का होगा सम्मान मथुरा। अंतिम अनुबद्ध केवली श्री1008 भगवान जम्बूस्वामी की मोक्ष स्थली श्रीजम्बूस्वामी दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र जैन मंदिर चैरासी कृष्णानगर में विश्व शांति हेतु श्रीजम्बूस्वामी विधान का भव्य आयोजन कल मंगलवार को सम्पन्न होगा। इस दौरान मंगलवार सुबह साढे सात बजे महाअभिषेक पूजन उसके उपरांत पूर्वान्ह 11 बजे से सायं सात बजे तक प्रीति भोज उसी दौरान वरिष्ठ नागरिक एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल बेला में आरती, भजन संध्या णमोकार मंत्र पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह जानकारी जैन मंदिर के अध्यक्ष सेठ विजय कुमार ने दी है।  

Read More

पुलिस की सतर्कता ने बचाया इंजीनियर मथुरा। बरसाना से महज चार किलोमीटर दूर पड़ने वाले गाँव हाथिया में आतंक का पर्याय बन चुके टटलू गैंग ने रविवार को एक बार फिर जस्ट डायल पर फोन करके आरओ लगवाने के बहाने इंजीनियरों को हाथिया बुला लिया। वहीँ पुलिस की सक्रियता ने उन्हें बचा लिया। घटना के अनुसार उत्तम नगर दिल्ली निवासी मनोज शर्मा, अनिल कुमार के पास शनिवार की दोपहर हाथिया गाँव से किसी राहुल नाम के व्यक्ति का फोन पहुंचा और आरओ प्लांट लगवाने के लिए जगह देखकर कुटेशन देने की बात कही। रविवार की दोपहर मनोज की गाडी ने बरसाना पीली कोठी पर कमई चैराहे का पता पूछकर जैसे ही आगे चले। वहां ड्यूटी पर तैनात एसआई प्रदीप यादव व रघुराज भाटी को उनपर शक हुआ। उन्होंने जीप को गाडी के पीछे दौड़ा दिया। कमई चैक से आधा किलोमीटर दूर जरेला गाँव पर दो टटलूओं ने उन्हें रोक लिया। तभी दूर से पुलिस की गाडी को आता देख वह दोनों मोटर साइकिल लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस आरओ सेटअप इंजीनियर को वहां से लेकर बरसाना थाने आई। थानाध्यक्ष जितेंद्र दीखित ने जस्ट डायल के प्रदेश मैनेजर को घटना की जानकारी व हिदायत दीं।

Read More



Mediabharti