मथुरा

मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभागार में पर्यटन की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के पर्यटन स्थलों के संरक्षण, संवर्धन तथा मथुरा को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए जिला पर्यटन प्रोत्साहन परिषद के गठन पर विचार किया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस परिषद के गठन का मुख्य उददेश्य जनपद में पर्यटन योजनाओं के क्रियान्वयन, जनपद के विभिन्न आर्कषकों-नैसर्गिक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण तथा संवर्धन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जुडे़ व्यक्तियों तथा स्थानीय समुदाय के आर्थिक विकास, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार के साधनों का सृजन और सांस्कृतिक धरोहरों एवं परम्पराओं को अक्षुण बनाये रखना है। उन्होंने बताया कि सामान्य जन समुदाय स्थानीय क्षेत्र के अन्य विभिन्न विशेषज्ञों को पर्यटन विकास कार्यक्रमों, गतिविधियों से जोड़ना, जागरूक करना एवं प्रचार व प्रोत्साहन करना तथा पर्यटन के विकास हेतु नये क्षेत्रों की पहचान करना और पर्यटन विकास में होने वाली गतिरोध/समस्याओं का चिन्हीकरण करते हुए उनका समाधान करना होगा। साथ ही बताया कि पर्यटन विभाग आम नागरिकों से भी इस सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त करेगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जनपद को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन प्रोत्साहन परिषद के गठन का शासन द्वारा निर्णय किया गया है जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, सम्भागीय वनाधिकारी/प्रदूषण अधिकारी, नगर आयुक्त, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक रोड़वेज, जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी/पुरातत्व अधिकारी, कोषाधिकारी सदस्य तथा पर्यटन अधिकारी अधिकारी सचिव होंगे। सांसद, विधायक, महापौर, अध्यक्ष नगर निकाय, अध्यक्ष जिला पंचायत विशेष आमंत्री होंगे। उन्होंने बताया कि पर्यटन से जुड़े व्यक्ति/संस्थाओं के सदस्य जिलाधिकारी द्वारा नामित किये जायेंगे। यह होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट के अध्यक्ष, व्यापार मण्डलों के अध्यक्ष, इण्डियन एसोसिएशन ऑफ टूअर आपरेटर्स का प्रतिनिधि, ट्रैवेल एजेण्ट्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया का प्रतिनिधि, सूचना एवं प्रौद्योगिकी उद्योग, साहित्य जगत(इतिहास, पर्यटन, कला, संरक्षण एवं संस्कृति विषय को वरीयता), इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिन्ट मीडिया, इन्टैक के प्रतिनिधि/संरक्षण से जुड़ी संस्था के प्रतिनिधि, गाइड एसोसिएशन का प्रतिनिधि, स्थानीय स्तर पर युवा संगठन का प्रतिनिधि तथा महापौर/नगर अध्यक्ष द्वारा नामित निगम के ऐसे 3 पार्षदों जो पर्यटल स्थलों के वार्ड से हों तथा समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधि करते हों, सदस्य होंगे। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, प्राधिकरण के मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, नगर पालिका सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, पर्यटन अधिकारी तथा सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संगठनों एवं होटल एसोसिएशन व व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा (रहीश कुरैशी ): जवाहर बाग़ प्रकरण , जवाहर बाग संघर्ष समिति ने बाग की तरफ किया कूच पुलिस लाइन के समीप पुलिस बल ने रस्सीयां डालकर आन्दोलनकारियों को रोका किसान नेता ओर पुलिस के बीच जमकर हो रही है जद्दोजहद.

Read More

जम्मू । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘शहंशाह’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इस पर बवाल खडा हो गया है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सोनिया पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मोदी अगले 15 सालों तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सोनिया गांधी ने कहा था, मोदी पीएम हैं, शहंशाह नहीं। एक तरफ देश में किसान सुसाइड कर रहे हैं तो प्रधानमंत्री जश्न मना रहे हैं।  कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार के दो साल के जश्न को लेकर तंज कसा था। इस पर पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बारे में इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करना उचित नहीं है, क्योंकि देश की जनता ने उनको जनादेश दिया है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । भारत को दुनिया के 10 सर्वाधिक अमीर देशों की सूची में शामिल किया गया है। इसके बावजूद भी भारतीय गरीब है। सूची में भारत के व्यक्तियों की कुल संपत्ति 5,200 अरब डालर बताई गई है। यह खुलासा न्यू वल्र्ड वेल्थ की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया में 10 धनवान देशों की सूची में शामिल है और सातवें पायदान पर है।  सूची में धनी व्यक्तियों की 48,700 अरब डालर की कुल संपत्ति के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है। भारत का दुनिया के अति धनाढय़ 10 देशों की सूची में शामिल होने का कारण बड़ी आबादी का होना है। प्रति व्यक्ति आधार पर औसत भारतीय काफी गरीब हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि पिछले 15 साल में देश की वद्धि मजबूत रही है।   न्यू वल्र्ड वेल्थ के अनुसार, अति धनाढय़ 10 देशों में चीन पिछले 15 साल (2000-15) में तीव्र गति से वद्धि हासिल करने वाला देश रहा। आस्ट्रेलिया तथा भारत की वद्धि भी मजबूत रही। इतना ही नहीं भारत ने पिछले साल इटली को पीछे छोड़ दिया। आस्ट्रेलिया और कनाडा अगले एक-दो साल में इटली से आगे निकल जाएंगे। शीर्ष पांच देशों की सूची में चीन कुल 17,300 अरब डालर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ दूसरे, जापान (15,200 अरब डालर) तीसरे, जर्मनी (9,400 अरब डालर) चौथे तथा ब्रिटेन (9,200 अरब डालर) पाचवें स्थान पर है।  सूची में शामिल अन्य देशों में फ्रांस (7,600 अरब डालर) छठे, इटली (5,000 अरब डालर) आठवें, कनाडा (4,800 अरब डालर) नौवें तथा आस्ट्रेलिया (4,500 अरब डालर) 10वें स्थान पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आस्ट्रेलिया की आबादी 2.2 करोड़ है, इस लिहाज से आस्ट्रेलिया की रैंकिंग प्रभावी है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी गई हैं। पेट्रोल की कीमत में 2.58 रुपये और डीजल की कीमत में 2.26 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। नई दरें मंगलवार रात 12 बजे के बाद से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 65.60 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 53.93 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यह जानकारी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन ने दी है। इससे पहले 16 मई को पेट्रोल 0.83 रुपये और डीजल 1.26 रुपये महंगा कर दिया गया था। 30 अप्रैल को पेट्रोल की कीमतों में 1.06 रुपये प्रति लीटर का बढ़ोतरी की गई थी, जबकि डीजल 2.94 रुपये महंगा हो गया था। 15 अप्रैल को जहां पेट्रोल 74 पैसे और डीजल 1.30 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ था, वहीं 04 अप्रैल को पेट्रोल की कीमत में 2.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 98 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।   नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर भी हुए महंगे   एलपीजी गैस के नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर के रेट भी बढ़ाए गए हैं। बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की प्राइस में 21 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 524.50 से बढक़र 548.50 रुपए हो गया है। बता दें कि एक महीनें में रसोई गैस की कीमतों में 39 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। जबकि सिलेंडर की कीमतें फरवरी में 82.50 रुपए, मार्च में 61.50 रुपए और अप्रैल में 4 रुपए कम की गई थीं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मथुरा में पत्रकारिता दिवस पर हुआ अनूठा आयोजन पेड न्यूज को गैर कानूनी घोषित करने की मांग मथुरा। हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर आज यहां प्रजातांत्रिक व्यवस्था के चारों स्तंभों ने मिलकर इस बात का संदेश देने की कोशिश की कि देश के विकास एवं प्रजातांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ करने के लिए चारों को मिलजुल कर काम करना चाहिए। होटल ब्रजवासी रायल में आयोजित कार्यक्रम में  बोलते हुए जहां उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने मे पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होने कहा कि देश को आजाद कराने एवं आजाद देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पत्रकारों ने समय-समय पर कुर्बानी दी है। उन्होने उम्मीद जताई कि पत्रकारों के संगठन इस पावन दिवस पर संगठन की कमियों की ओर भी ध्यान देंगे तथा सकारात्मक पत्रकारिता को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में मीडिया का महत्व बढ़ा है और 125 करोड़ जनता का विश्वास उसके प्रति बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस महत्व व विश्वसनीयता को कायम रखने के लिए मीडिया की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने तथा उसको मजबूती प्रदान करने के लिए मीडिया की अहम भूमिका होती है कि वह सही खबरों को ही छापें। उन्होंने कहा कि हकीकत से हटकर छपी खबर से विश्वसनीयता घटती है। मंत्री ने कहा कि दुनिया का सबसे मजबूत संविधान भारत का है। भारत का अपना एक पुराना इतिहास व मयादज़ है जिसको संजोकर रखने की जिम्मेदारी पत्रकारों व हम सबकी है। उन्होंने इस अवसर जापान की स्वस्थ पत्रकारिता का उदाहरण भी पेश किया।  इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश एसएस कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पत्रकार देश के महत्वपूर्ण चौथे स्तंभ हैं लेकिन इन्हें भी मर्यादा एवं सिद्धांत के साथ रहना चाहिए। गीता आश्रम वृंदावन के अधिष्ठाता डा. अवशेषानन्द महाराज ने कहा कि शासन की ओर से पत्रकारों को जो सुविधाएं दी जानी चाहिए वह नही दी जा रही है जबकि देश की छवि को बनाने मे पत्रकार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। उन्होने पत्रकारों पर बढते हुए हमलों की निंदा की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 राकेश सिंह ने कहा कि यदि नेता,  वकील, पत्रकार और पुलिस मिलकर चलें तो समाज में इसका अच्छा संदेश जाएगा और लोकतंत्र भी मजबूत होगा। उनका कहना था कि पत्रकारिता करना कोई आसान काम नही है तथा जिस प्रकार विपरीत परिस्थिति में भी अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं अभिनन्दनीय है।उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री श्यामसुन्दर शर्मा,विधायक राजकुमार रावत,पूर्व सांसद एवं भाजापा जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह,नगर पालिका मथुरा की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता आदि ने जहां पत्रकारिता जैसे पवित्र संगठन में आई कमियों पर खुलकर चर्चा की और कहा कि एक ओर पत्रकार की कलम और उसकी लेखनी को जनता गीता के श्लोक की तरह सच्चा मानते हुए महत्व देती है वहींं दूसरी ओर कुछ पत्रकारों द्वारा स्वस्थ पत्रकारिता के धर्म का पालन नही किया जाता। इस अवसर पर पेड न्यूज की चर्चा की गई जिसे समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया  गया। एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी ने कहा कि आजादी से पूर्व पत्रकारिता जहां मिशन थी वहीं आज यह व्यवसाय बनकर रह गई है। उनका कहना था कि आज धंधा करनेवाले लोग पत्रकारिता में घुसपैठ कर रहे हैं इनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने पेड न्यूज को गैर कानूनी घोषित  करते हुए पत्रकार सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने गलत काम करनेवाले पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी सुझाव दिया। उ0प्र0 पत्रकारर मान्यता समिति के अध्यक्ष एवं आईएफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि आज मीडिया पर सेठो एवं पैसेवालों का प्रभुत्व हो गया है तथा वे इसे व्यवसाय बना बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जहां पत्रकारिता में कुछ कमियां आई हैं वहीं समाज के हर वर्ग विशेषकर नेताओं ने गिरावट की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। उन्होंने उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु द्वारा हर साल इस अवसर पर शानदार संगोष्ठी रखने के लिए उन्हें साधुवाद दिया। बिहार के सीवान जनपद केपत्रकार  राजदेव रंजन की हत्या के बाद वहां की सरकार की इस मामले में बरती गई उदासीनता की उन्होंने आलोचना की। उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री व विधायक श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक राजकुमार रावत, पूर्व विधायक नबाव सिंह, पूर्व हुकम चन्द्र तिवारी, पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ.तेजवीर सिंह, एडीएम रविन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, एसपी देहात अरूण कुमार सिंह, एसपी ट्रेफिक आशुतोष द्विवेदी, बार के अध्यक्ष इन्द्रकुमार वशिष्ठ, सचिव राजेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ अधिवक्ता राधारमन उपाध्याय, पूर्व सचिव संतोष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसओ गोविंद नगर इन्द्रेश भदौरिया, एलआईयू इंस्पेक्टर एमएल गौड, स्वाट टीम प्रभारी सीबी सिंह राठौर, रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, समाजसेवी पवन चतुर्वेदी, सुरेश बंसल, राजीव ब्रजवासी, सपा नगराध्यक्ष डा.अशोक अग्रवाल, कांग्रेस शहराध्यक्ष आबिद हुसैन, बसपा नेता संघरतन सेठी, योगेश कुमार द्विवेदी, अतुल सिसौदिया, महेन्द्र चौधरी, गिर्राज प्रसाद गोला, भाजपा नेता डा.देवेन्द्र शर्मा, एसके शर्मा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, आप नेता अनुज गर्ग, अजय शर्मा एड., बाबा जयकृष्ण दास, मान मंदिर के सुनील सिंह, रालोद नेता भगत सिंह जादौन, रविन्द्र नरवार, पूरन कौशिक, संजय गोविल, मनोज फौजदार, राजवीर सिंह, सार्थक चतुर्वेदी, डा.कपिल प्रताप सिंह, अधिवक्ता श्रीमती ऊषा सोलंकी, बार उपाध्यक्ष मदनगोपाल सिंह, संयुक्त सचिव सुधीर रावत, कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, पूर्व सचिव भानुप्रताप सिंह, पूर्व सचिव राघवेन्द्र सिंह, पूर्व सचिव प्रदीप शर्मा, पूर्व सचिव सहाब सिंह देशवार, महेश शर्मा, अजय शर्मा, ओमवीर सारश्वत, ब्रजेश शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अनंत स्वरूप वाजपेयी देशभक्त, हिमांशु त्रिपाठी, संजीव मिश्रा, नितिन गौतम, अनूप शर्मा, राजकुमार गौतम, ठा.प्रकाश सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह सिकरवार, मोहनश्याम शर्मा, मुकुल गौतम, उपेन्द्र त्रिपाठी, महेश वार्ष्णेय, विनोद अग्रवाल, दीपक चतुर्वेदी बैंकर, आसिफ अली, दिनेश शर्मा, श्रवण शर्मा, परवेज अहमद, विनोद शर्मा, मोहनश्याम रावत, मधुसूदन शर्मा, भोलेश्वर उपमन्यु, गिरधारीलाल श्रोत्रिय, हेमंत शर्मा, गोविंद भारद्वाज, नागेन्द्र राठौर, रहीश कुरैशी, वकील खान, सुशील गोस्वामी, उमर कुरैशी, विवेक प्रिय आर्य, आकाश चतुर्वेदी बैंकर, विवेक गर्गाचार्य, रामगोपाल चौधरी, सोमेन्द्र भारद्वाज,  ऋषि भारद्वाज, सौरभ गौतम, मुकेश कुशवाह, निरंजन सिंह धुरंधर, अरूण चतुर्वेदी, आरती शर्मा, सीमा शर्मा, शिखा चतुर्वेदी, गजेन्द्र चौधरी, फैजल कुरैशी, खलिल अहमद, निरंजन सिंह धुरंधर, अनिल अग्रवाल, कासिम खान, गिरीश कुमार आदि उपस्थित रहे। 

Read More



Mediabharti