मथुरा। थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत राम नगर बिजौली के पास आज दोपहर हुये एक दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार पत्नी के ऊपर ट्रक का पहिया चढ गया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। गुस्साएं लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया तथा मार्ग पर स्पीडब्रेकर लगवाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार मांट के गांव जाबरा निवासी कुमरपाल अपनी पत्नी 45 वर्षीय गुलबीरी के साथ बाइक पर सवार होकर राम नगला से अपने गांव जाबरा जा रहा था। रास्ते में मांट के बिजौली के पास सड़क पर लगे ब्रेकर पर उसकी बाइक गिर गयी तभी पीछे से तेजगति से आ रहा ट्रक उनके ऊपर चढ गया। बताते हैं कि बाइक पर पीछे बैठी कुंमरपाल की पत्नी के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पंहुच गये और उन्होंने मार्ग जाम कर दिया तथा स्पीड ब्रेकर की मांग करने लगे। मौके पर पंहुची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
Read More




