मथुरा

मथुरा । मांट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जहांगीरपुर से उपनिरीक्षक गिरीश कुमार ने संदीप उर्फ सोनू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गला हरिया सुरीर के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और चोरी की बाइक, माइक्रोमैक्स मोबाइल बरामद किया है। वहीं सुरीर उपनिरीक्षक जाकिर अली ने सुरीर कोतवाली अंतर्गत ओहावा गांव से दीना पुत्र कमल सिंह निवासी भिदौनी सुरीर को 315 बोर के तमंचे और कारतूस सहित पकड़ा है।

Read More

मथुरा । राया थाने की चैकी बिचपुरी अंतर्गत गांव खलूआ से एक 15 वर्षीय किशोरी को नामजद सहित पांच लोग बहला फुसलाकर भगा ले गये। इस संबंध में लड़की के पिता लालाराम पुत्र बदनसिंह निवासी खलूआ ने हाकिम सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी नगला बलराम इगलास अलीगढ आदि पांच लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

Read More

मथुरा । थाना मगोर्रा अंतर्गत ऊंचागांव में एक लड़की से छेड़खानी और अपहरण करने के प्रयास का मामला अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुआ है। पीड़ित लड़की प्रीति पुत्री रामभरोसी जाटव निवासी रामनगर मगोर्रा ने मनोज पुत्र रामसिंह निवासी बहरावती थाना मगोर्रा व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

जयन्त चैधरी होगें रालोद के सीएम पद के उम्मीदवार- शरद यादव सपा की साईकिल के पहियों की हवा निकल गयी- जयंत चैधरी  मथुरा। बल्देव के अवैरनी चैराहा के पास राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित किसान अधिकार रैली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह, जनता दल (यू) के शरद यादव और रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी ने नोटबंदी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों को बर्बाद करने का कार्य कर रही है। सिर्फ चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने को यह कार्य किया गया। उन्होंने रालोद को मजबूत करने की बात कहते हुए कहा कि वह किसी के पास गठबंधन के लिए हाथ फैलाने नहीं गये। प्रत्याशी घोषित करने पर उन्होंने कहा कि इंतजार करिए जो भी होगा सामने आयेगा। रैली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह, जनता दल (यू) के शरद यादव और रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी व काफी संख्या में नेता उपस्थित थे।  रैली को संबोधित करते हुए चै. अजित सिंह ने कहा कि रालोद गठबंधन के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने नहीं गया। उन्होंने गठबंधन के नाम पर गोल मटोल जबाव देते हुए कहा कि समय पर सब कुछ सामने आ जायेगा। शरद यादव ने भी लोगों से कहा कि जो गलती वह लोकसभा में कर चुके हैं, उस गलती को न दोहराया जाये। उस समय जनता ने अजित सिंह व जयंत चैधरी सहित उनके सभी प्रत्याशियों को हरा दिया था। लेकिन अब वक्त है भाजपा सरकार को सबक सिखाने का। किसानों, मजदूरों को मजबूत करने के लिए रालोद को मजबूत करना होगा। और उनके प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा में भेजना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रदेश की बागडोर संभालने के लिए जयंत चैधरी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना बहुत जरूरी है। जयंत चैधरी ने सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा के दोनों पहिए पंचर हो गए हैं। चाचा-भतीजे दोनों विपरीत दिशा में चल रहे हैं। सारा तमाशा जनता देख रही है। 

Read More

मथुरा। जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त के दौरान तीन शराब तस्करों को अवैध शराब के पकडने में सफलता प्राप्त की। मिली जानकारी के अनुसार कोसीकलां थाना में तैनात उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बुधवार रात्रि कोटवन बैरियर से गश्त के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को पकडा। इसमें 10पेटी देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में पकडे गए युवक ने अपना नाम महेश पुत्र चिरंजी लाल निवासी बसगोई थाना सासनी हाथरस बताया। वहीं वृंदावन कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार ने बुधवार रात्रि दण्डी आश्रम के पास से किशन कुमार पुत्र बेनीराम निवासी लाजपतनगर थाना हाईवे को पकडा। इसके पास से 44 केन बीयर बरामद हुई। इसके अलावा छाता कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने शेरगढ चैराहा से लाला उर्फ  रहीसुद्दीन मल्लाह उर्फ  शौकत निवासी बहेली गेट कस्बा व थाना छाता को 24 क्वार्टर देशी शराब सहित पकडने में सफलता प्राप्त की। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Read More

मथुरा। अलीगढ-मथुरा के बीच बन रहे नवीन पुल से चिरंजी का नगला के ग्रामीणों को रास्ता न देने व मुआवजा की मांग को लेकर गुरूवार को सैकडों महिलाएं सडक पर बैठ गयीं। महिलाओं ने पुराना पुल पर घंटों जाम लगा दिया। जाम के चलते इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन मिलने के बाद ही प्रदर्शनकारी यहां से हटे। मथुरा-अलीगढ मार्ग पर पुराने पुल के समानांतर नवीन पुल बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि इस नवीन पुल से चिरंजी का नगला के ग्रामीणों को रास्ता नहीं दिया गया है, नगला के १२ फुट चैडे मार्ग को ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा गांव की कुछ जमीन भी पुल में चली गई है, जिसका मुआवजा उन्हें आज तक नहीं मिल सका है। इसी को लेकर गुरूवार को महिलाओं ने अपने आंदोलन को धार देते हुए पुराना पुल पर जाम लगा दिया। महिलाएं सडक पर बैठ गई। इससे पुल के दोनों ओर घंटों यातायात बाधित रहा। हंगामे की सूचना के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। बाबूलाल, भूरा, नत्थो, राजकुमार, बबलू, राजेश, श्याम, मोती आदि ने बताया कि चिरंजी का नगला में ३ सैकडा से अधिक परिवार रहते हैं, उनको अब दिक्कत हो रही है, उन्हें रास्ता नहीं दिया गया है। 

Read More



Mediabharti