नई दिल्ली। नजफगढ़ में एयर एम्बुलेंस की क्रैश लैंडिंग हुई है। यह पटना से आ रही थी। इसमें सात लोग सवार थे,जिनमें से पांच लोग सुरक्षित हैं और दो घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं। C90 विमान फार्मा कंपनी का है। इसमें बेतिया के रहने वाले विजेंद्र राय को इलाज के लिए लाया जा रहा था।। इसमें एक मरीज के अलावा दो डॉक्टर और बाकी मेडिकल स्टाफ सवार थे। अलकैमिस्ट एयरलाइंस की यह एयर एम्बुलेंस पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, लेकिन 2.45 मिनट पर खेत में इसकी इमजरेंसी लैंडिंग हुई। पायलट ने इसे बेहद सावधानी से लैंड करवाया, नहीं तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। गांव वालों ने इसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि प्लेन के दोनों पायलटों ने काफी सूझबूझ का परिचय दिया। 3जानकारी के मुताबिक एयर एंबुलेंस विमान पटना से दिल्ली आ रहा था। प्लेन में सात लोग सवार थे। प्लेन के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के बाद इसे खेत में उतारा गया। इस दौरान यह क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि प्लेन ने खुले खेत में क्रैश लैंडिंग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि प्लेन के पायलट में सूझबूझ दिखाते हुए खेत में प्लेन की क्रैश लैंडिंग करवाई। बताया ज रहा है कि जमीन के सपाट न होने से यह विमान उतरते हुए क्रैश हो गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि सभी 7 लोग सुरक्षित हैं। हालांकि दो लोग घायल हुए हैं। साभार-khaskhabar.com
Read More




