मथुरा

जिला सहकारी बैंक के चेयमैन जगदीश नौहवार के आवास पर केबिनेट मंत्री हुए पत्रकारों से मुखातिब मथुरा। प्रदेश के आरईएस मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय नेता पारसनाथ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मीडिया के द्वारा बनाये गये प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने दो वर्ष के कार्यकाल बीत जाने के बाद भी जनता के हित में कोई कार्य नहीं किया है। सपा ने चुनावों के समय जो वायदे किये थे वो पूरे किये जा रहे हैं। २०१६ तक गांवों व शहरों में २४ घण्टे बिजली दी जायेगी।  आरईएस मंत्री पारसनाथ यादव आज मथुरा में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व मांट विधानसभा से सपा प्रत्याशी जगदीश नौहवार के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार के निर्देश पर हर विभाग काम कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़कों को लेकर सरकार विशेष काम कर रही है। समाजवाद लोकतंत्र की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए पार्टी अभी से ऐसे प्रत्याशियों की घोषणा कर रही जो जनता से सीधा संवाद रखते हैं और समाजसेवी की भूमिका में हमेशा तत्पर रहते हैं। ऐसे ही हमारे जगदीश नौहवार सहाब हैं जिन्हें इस जिले की मांट विधानसभा से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इन्होंने बैंक का चेयरमैन रहते जनता के बीच अच्छा कार्य किया है। इसी का परिणाम है कि इनकी धर्मपत्नी सुनीता नौहवार हाल ही में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं।  श्री यादव ने कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि उप्र देश का सबसे बडा राज्य है, फिर भी सपा सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को सुधारने में पूरी तरह काम किया जा रहा है। उप्र की अन्य प्रांतों से तुलना की जाये तो उप्र की कानून व्यवस्था ठीक है। फिर भी कोई अधिकारी, कर्मचारी तथा अराजक तत्व कानून का उल्लंघन करेगे तो सरकार उनके खिलाफ कठोर कदम उठायेगी। उन्होंन ठा०अमर सिंह के सपा में शामिल होने पर कहा कि मुलायम सिंह यादव हमारे सर्वमान्य नेता हैं और उनका फैसला ही अंतिम फैसला है। इसे सभी स्वीकार करते हैं।  इस अवसर पर जिला जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व मांट विधानसभा से सपा प्रत्याशी जगदीश नौहवार, जिला पंचायत सदस्य सुनीता नौहवार, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष रामधन गुर्जर, जिला प्रवक्ता इं.वीरभान सिंह, नीटू चौधरी, योगेश चौधरी, सुभाष जरेलिया आदि अनेक नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मंत्री पारसनाथ का जोशीला स्वागत किया।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र के जतीपुरा गांव के परिक्रमा मार्ग स्थित शमशान घाट में लगे पड़े पर आज प्रातः एक युवक का फांसी से लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र स्थित जतीपुरा-आन्यौर परिक्रमा मार्ग के पास शनिवार आज कस्बे के लोग सुबह करीब साढ़े छह बजे शौंच को निकले तो उन्होंने वहां स्थित डूंगर के पेड़ पर लटके शव को देखा तो आश्चर्यचकित रह गये। घटना की सूचना लगते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। इलाका पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस क्षेत्र में अक्सर कई घटनायें हो चुकी हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। लोगों में चर्चा थी कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर थाने के निकट तिरछे खड़े कैंटर में दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे दूसरे कैंटर ने टक्कर मार दी जिससे कैंटर के ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय बनी सिंह उर्फ अखिलेश पुत्र पंहुची लाल यादव निवासी बरौली अहीर थाना ताजगंज आगरा दिल्ली से आगरा की ओर कैंटर लेकर आ रहा था तभी सुरीर थाने के पास तिरछे खड़े कैंटर से उसकी टक्कर हो गयी। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताते हैं कि हादसे से पहले तिरछा खड़ा कैंटर डिवाइडर से टकरा गया था जिसकी वजह से वह टेढा सड़क पर खड़ा था और उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Read More

मथुरा। प्रशासन के लाख वायदों के बाद भी जवाहरबाग खाली न होने से नाराज विभिन्न दलों के नेताओं ने आज जवाहरबाग संघर्ष समिति बनाने की घोषणा करते कहा कि पुलिस और प्रशासन केवल वायदे कर जनता और राजनैतिक दलों के लोगों को गुमराह कर रहा है। बार-बार समय दिये जाने के बाद भी जवाहरबाग का खाली न होना प्रशासन के लिये निंदनीय है। संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि प्रमुख सचिव गृह से अपेक्षित सुरक्षा बल स्वीकृत करने के बाद प्रभावी कार्यवाही न कर अतिचारियों को ताकत इकटठा करने का अवसर दिया जा रहा है लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया जायेगा। 23 मई को संघर्ष समिति की बैठक होगी जिसमें आरपार की लड़ाई का निर्णय लिया जायेगा और जवाहरबाग कूच करने का फैसला होगा। अवागढ हाउस पर हुयी इस बैठक में कुँ. नरेन्द्र सिंह, रामबाबू कटैलिया, जगदीश कौशिक, राजेन्द्र सिकरवार, ताराचंद गोस्वामी, हरेश ठेनुआ, राजेश चौधरी, पूर्व बार अध्यक्ष विजयपाल तोमर, राधाकांत शास्त्री आदि शामिल थे। संघर्ष समिति ने कहा कि अब प्रशासन को नाटक करने का समय नहीं दिया जायेगा।  72 घंटे के अंदर इसे कब्जे से मुक्त नहीं कराया तो 23 मई को बैठक कर विशाल प्रदर्शन और जवाहरबाग कूच का कार्यक्रम तय होगा। इस मौके पर जवाहरबाग में हुये नुकसान और कथित सत्याग्रहियों के कब्जे का जिक्र हुआ।   

Read More

जिला, शहर और सेवादल ने याद किया अपने नेता को मथुरा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 25वां बलिदान दिवस जिला और शहर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित किया गया। कांग्रेस सेवादल ने भी इस मौके पर राजीव गांधी को याद किया।  जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिंसौदिया की मौजूदगी में उनका भावपूर्ण स्वरण किया गया। जिला अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रकाश शर्मा, आशीष चतुर्वेदी, बांकेलाल, सुनील उपाध्याय, महेन्द्र यादव, देवकीनंदन, कौंशल तोमर, आरके मैसी, राजकुमार तिवारी, अंशू गौतम, राजकुमार, गणेश चतुर्वेदी, राजबहादुर, पूरन सिंह आदि मौजूद थे।  शहर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के विधायक प्रदीप माथुर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके द्वारा किये गये कार्यों से कांग्रेसजनों को अवगत कराया। उनके रास्ते पर चलने का आहवान किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, महेश रावत, कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ. देवेन्द्र यादव, अशोक शर्मा, राजू फारूखी, राहुल अरोड़ा, विनोद चतुर्वेदी, विनोद शर्मा, लियाकत कुरैशी, देवेन्द्र चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेद आदि मौजूद थे। वहीं कांग्रेस सेवादल ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते उन्हें संचार क्रान्ति का जनक बताया। श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर मनोज गौड़, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर ईरान की दो दिन की ऑफिशियल यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। दो दिवसीय सरकारी दौरे का मकसद दोनों देशों के परस्पर संबंधों को और मजबूत करना है। उम्मीद है कि मोदी कई आर्थिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेंगे। इनमें व्यापार समझौता भी शामिल है। संस्कृति एवं पर्यटन के समझौते के अलावा आपसी व्यापार में ज्यादा कर से परहेज और परस्पर निवेश को समर्थन देने को लेकर भी समझौता होना है। मोदी के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। नौरियन का मानना है कि इस दौरे का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहलू चाबाहर पोर्ट सिटी में निवेश एवं ईरान में पेट्रोकेमिकल एवं यूरिया खाद कारखाने का निर्माण है। वर्ष 2014 के मई में भारत और ईरान ने संयुक्त रूप से एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया था कि जब ईरान के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे तो दोनों संयुक्त रूप से चाबाहर बंदरगाह का निर्माण करेंगे। दोनों पक्ष बंदरगाह पर भारत को दो डॉक 10 साल के लिए लीज पर देने को राजी हुए थे। यह ऐसा कदम है जिससे भारत का कच्चे तेल और यूरिया आयात की परिवहन लागत 30 फीसदी कम हो जाएगी। चाबाहर ओमान की खाड़ी में स्थित है और पाकिस्तान की सीमा से लगा है। इस बंदरगाह को बनाने के भारत के कदम से भारत पाकिस्तान को चकमा देते हुए अफगानिस्तान के साथ-साथ मध्य एशिया से रणनीतिक संपर्क बहाल कर लेगा। मोदी के दौरे के समय अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घानी भी तेहरान में रहेंगे ताकि चाबाहर बंदरगाह के बारे में त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर कर सकें। अप्रैल में हुए करार के मुताबिक भारत को इस बंदरगाह के जरिए अफगानिस्तान तक पहुंचने की इजाजत होगी। इस मार्ग से भारतीय सामान को पाकिस्तानी सीमा से परहेज करते हुए अफगानिस्तान पहुंचाने की सुविधा मिल जाएगी। मोदी के इस एजेंडे का एक और महत्वपूर्ण पक्ष देश की एक प्रमुख फरजाद बी गैस परियोजना और उसका विकास का काम भारत को सौंपना है।  साभार-khaskhabar.com 

Read More



Mediabharti