मथुरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए एक नई छूट की पेशकश की है, जिसके तहत किराया 1,499 रुपये से शुरू हो रहा है। एयरलाइन के मुताबिक, ‘सुपर सेल’ योजना यात्रियों को आकर्षक कीमतों पर टिकटों की पेशकश करता है। इसके तहत घरेलू नेटवर्क पर किराया 1,499 रुपये से शुरू हो रहा है। एयर इंडिया ने ट्विटर पर कहा कि यह छूट 21 मई से 25 मई, 2016 तक मिलेगी। एयर एशिया इंडिया, स्पाइस जेट तथा इंडिगो की तर्ज पर एयर इंडिया ने भी छूट की ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि एयरलाइंस न केवल मांग बढ़ाने के लिए इस तरह की पेशकश करता है, बल्कि ऑफ सीजन में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए भी ऐसा करता है। जनवरी-मार्च तथा जुलाई-सितंबर के बीच का समय विमानन कंपनियों के लिए मंदी का समय होता है।   साभार-khaskhabar.com 

Read More

नई दिल्ली। भाजपा नेता व अभी बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने शनिवार को भारत के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली की मौजूदगी में आज बीसीसीआई अध्यक्ष पद का नामांकन भरा। उन्हें पूर्व क्षेत्र की सभी छह ईकाइयों का समर्थन हासिल है।    ठाकुर ने गांगुली, बीसीसीआई महाप्रबंधक (खेल विकास) रत्नाकर शेट्टी और संभावित सचिव अजय शिर्के की मौजूदगी में नामांकन भरा। उन्होंने बीसीसीआई सचिव पद से इस्तीफा भी दे दिया। बीसीसीआई की सनडे को होने वाली आमसभा की विशेष बैठक अब महज औपचारिकता रह गई है और ठाकुर का अध्यक्ष बनना तय है।    ठाकुर के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सभी छह ईकाइयों (कैब, असम क्रिकेट संघ, त्रिपुरा क्रिकेट संघ, एनसीसी और झारखंड क्रिकेट संघ) ने उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए। नियम से सिर्फ एक ईकाई को अध्यक्ष पद के दावेदार को नामित करना था।   साभार-khaskhabar.com 

Read More

लग्ज़री टू-व्हीलर्स निर्माता कंपनी बीएमड्ब्ल्यू मोटोरार्ड (BMW Motorrad) की भारत में एंट्री इसी साल अक्टूबर में होगी। यह जानकारी दी है कंपनी के प्रेसीडेंट व सीईओ स्टीफन स्कालर ने। फिलहाल भारत में बीएमड्ब्ल्यू मोटोरार्ड (BMW Motorrad) के 2 डिस्ट्रीब्यूटर यहां काम करते हैं। दिल्ली व एनसीआर में ड्यूश मोटरने और नवनीत मोटर्स यहां मौजूद हैं।   आपको बता दें कि बीएमड्ब्ल्यू मोटोरार्ड (BMW Motorrad) की ऑफिशियल एंट्री की घोषणा इसी साल फरवरी में हुए इंडियन ऑटो एक्सपो में होने की संभावना थी। लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा न हो पाया। अब जब यह साफ हो गया है कि बीएमड्ब्ल्यू मोटोरार्ड (BMW Motorrad) इसी साल अक्टूबर में भारत आने को तैयार है, तो देश के मुख्य मेट्रो सिटी में डीलरशिप खोले जाने की चर्चा भी काफी तेजी से शुरू हो गई है। दूसरी ओर, कंपनी की भारत में पहली इंडियन-मेड मोटरसाइकिल BMW G310R भी लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है। हालही में इसकी टेस्टिंग की फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी हुए थे। इस बाइक में 300cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड व फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है जो 34PS की पावर के साथ 28Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स लगा है। ब्रेकिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए इस मोटरसाइकिल में 300mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ABS स्टैण्डर्ड फीचर में शामिल है।   इस मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग TVS की तमिलनाडू स्थित प्लांट में होगी। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद BMW G310R का मुकाबला KTM Duke 390 और महिन्द्रा मोजो (Mahindra Mojo) से होगी।   साभार-khaskhabar.com 

Read More

अदृश्य शक्ति ने गोवर्धन में दिखाया चमत्कार परिक्रमा मार्ग में नहीं टूटी मानव श्रंृखला यमुना मिशन ने यमुना मिशन कुण्ड श्रद्धालुओं को समर्पित किया  मथुरा। ब्रज में सबसे अधिक श्रद्धालु यदि कहीं आता है तो वह है गोवर्धन। बुद्ध पूर्णिमा के दूसरे दिन भी गिरिराज परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ कमाया। अदृश्य शक्ति के चमत्कार से ही 500 वर्ष पुरानी अतरग्रही तलहटी परिक्रमा मार्ग का श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश किया। श्रद्धालुओं का हुजूम 500 वर्ष पुरानी अतरग्रही तलहटी परिक्रमा में घुस गया और परिक्रमा चालू कर दी।  श्रद्धालुओं की मानव श्रंृखला देखते ही बन रही थी। सारी रात मानव श्रंृखला नहीं टूटी। लोगों की आस्था देखते ही बन रही थी। अंतरग्रही परिक्रमा में श्रद्धालुओं को ऐसा लग रहा था कि अभी यहां उनका प्रभु से मिलाप होगाा। वातावरण ऐसा हो गया कि यदि सुई भी गिरे तो उसकी आवाज सभी को सुनाई दे। मानव श्रृंखला टूटने का नाम नहीं ले रही थी। भजन करती हुई कीर्तन मंडलिया गिर्राज महाराज की जय के नारे लगा रहे थे।  रात में लोगों ने परिवारीजनों के साथ परिक्रमा का लाभ उठाया। यमुना मिशन के अथक प्रयास के बाद ही परिक्रमा मार्ग को सुविधायुक्त बनाया जा सका है। यमुना मिशन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था भी की है। 21$21 किलोमीटर की परिधि में जनसैलाब परिक्रमा कर रहा था। जगह-जगह यमुना मिशन की प्याऊ और श्रद्धालुओं ने भंडारे आदि लगा रखे थे। हमारे श्री मुखिया बता रहे थे कि वो कुंभ में नहीं जा सके इसलिए वह खुद यमुना मिशन कुण्ड में स्नान कर अपने आपको धन्य मान रहे थे और कह रहे थे कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। परिक्रमार्थियों की जुबान पर एक ही नाम था और वो नाम था यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं को रह-रह कर धन्यवाद दे रहे थे। जो लोग कुंभ के शाही स्नान का आनन्द न ले सकें उन्होंने गिरिराज परिक्रमा में स्थित यमुना मिशन कुण्ड में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। आज से यमुना मिशन कुण्ड श्रद्धालुओं के लिए खोल यमुना मिशन द्वारा खोल दिया गया है। इसमें आचमन एवं स्नान कर श्रद्धालुओं महापुण्य कमायेंगे। परिक्रमा के दौरान परिक्रमार्थियों ने चरणामृत कुण्ड, कार्ष्णिकुण्ड और यमुना कुण्ड में स्नान कर यमुना मिशन को धन्यवाद दिया। 

Read More

मथुरा। थाना बलदेव के अवैरनी चौराहे पर आज दोपहर तेजगति से आती एक कार द्वारा बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार देने से दोनों की मौत हो गयी। बताया गया कि कार का चालक काफी तेजी से गाड़ी चला रहा था। उसने पीछे से आकर दोनों सवारों को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया तथा पुलिस के पहुंचने पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक उपनिरीक्षक के घायल होने की खबर है। सूचना पर पहुंचे एसडीएम महावन ने ग्रामीणों की लिखित तहरीर ले, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए जाने के आश्वासन के साथ ही ग्रामीणों ने जाम खोला तथा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बलदेव के दघैंटा नगरिया निवासी 20 वर्षीय रिंकू पुत्र मान सिंह आज शुक्रवार बाइक से अपने दोस्त 18 वर्षीय मनीष सिकरवार पुत्र महावीर सिकरवार निवासी हथकौली थाना बलदेव के साथ स्कूल से घर वापिस आ रहा था। यह दोनों ही दोस्त बलदेव पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। जैसे ही यह दोनों थाना बल्देव अंतर्गत अवैरनी के डाक बंगले के पास पहुंचे तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनें दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौका पाकर आरोपी वाहन चालक भागने में सफल रहा। हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। मृतकों के पास मिले आईडी कार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई, जिस पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, तो परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना के काफी देर बाद तक पुलिस के न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने हंगामा करते हुए अवैरनी चौराहे पर जाम लगा दिया। दोनों छात्रों की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना पर थाना बलदेव से एक उपनिरीक्षक मौके पर पहुंच गया। लेकिन भीड़ ने उसे अपने कोप का भाजन बना लिया। ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया। जिसमें वह जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची अन्य थाना की पुलिस ने घायल उपनिरीक्षक को अस्पताल उपचार के लिए भेजा है। सूचना पर पहुंच एसडीएम महावन ने ग्रामीणों को समझाया तथा लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन तथा आर्थिक सहायता दिए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया तथा बलदेव पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Read More

मथुरा। शहर में बढती चेन स्नेचिंग की घटनाओं के मददेनजर एसएसपी द्वारा चलाया गया अपराधी पकड़ अभियान में इंस्पैक्टर कोतवाली, स्वाट टीम प्रभारी और कृष्णानगर पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान चार चेन स्नेचरों को मय तमंचा, कारतूस व विभिन्न स्थानों से लूटी गयी दस सोने की चैन सहित गिरफ्तार किया है।  आज प्रेस वार्ता में खुलासे के दौरान एसएसपी ने बताया कि शहर में बढती चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर अब इससे अंकुश लग सकेगा। चैन स्नेचरों के विरूद्ध चले अभियान में पुलिस ने चांद उर् पिल्लू उर्फ गरूआ पुत्र रमजानी निवासी शाही मस्जिद डीगगेट व वीरू उर्फ वीरेन्द्र पुत्र भगवान सिंह सैनी निवासी नगला हेमराज राल थाना वृन्दावन व अकबर पुत्र रमेश निवासी माधुरी कुण्ड थाना गोवर्धन और श्रपि गोस्वामी पुत्र अवधेश निवासी बदीकुंज गोपेश्वर रोड वृन्दावन को 10 सोने की चेन के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने पांच हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। बताया गया कि चेन स्नेचर अंतर्राज्जीय स्तर के चेन स्नेचर हैं जिन्होंने विभिन्न स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया था।  

Read More



Mediabharti