मथुरा

मुंबई। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में पिछले सप्ताह आधी फीसदी से अधिक गिरावट रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.74 फीसदी यानी 187.67 अंकों की गिरावट के साथ शुक्रवार को 25,301.90 पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.83 फीसदी यानी 65.2 अंकों की गिरावट के साथ 7,749.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयरों में पिछले सप्ताह तेजी रही। डॉ. रेड्डीज लैब (4.36 फीसदी), ओएनजीसी (4.31 फीसदी), आईटीसी (3.34 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.66 फीसदी) और एशियन पेंट्स (1.43 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भारतीय स्टेट बैंक (7.32 फीसदी), अडाणी पोट्र्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (5.60 फीसदी), ल्युपिन (5.21 फीसदी), सिप्ला (4.52 फीसदी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (4.49 फीसदी)। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 1.19 फीसदी या 132.89 अंकों की गिरावट के साथ 11,023.18 पर और स्मॉलकैप 1.34 फीसदी या 149.04 अंकों की गिरावट के साथ 10,964.26 पर बंद हुआ।   सोमवार 16 मई को जारी आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक देश की थोक महंगाई दर लगातार 17 महीने तक नकारात्मक दायरे में रहने के बाद अप्रैल में सकारात्मक दायरे में आते हुए 0.34 फीसदी दर्ज की गई, जो मार्च में नकारात्मक 0.85 फीसदी और एक साल पहले समान अवधि में नकारात्मक 2.43 फीसदी थी।       साभार-khaskhabar.com 

Read More

मुंबई। एप्पल के सीईओ टिम कुक के लिए रात्रिभोज की मेजबानी के बाद, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने हॉलीवुड निर्देशक पॉल फीग, उनकी पत्नी लॉरी और उनके सभी दोस्तों को खुले तौर पर आमंत्रित किया है। लॉरी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा कि किसी दिन शाहरुख मुंबई में अपने घर मन्नत में पॉल का स्वागत करें। लॉरी ने ट्विटर पर लिखा, मुझे आशा है कि किसी दिन मन्नत में पॉल फीग का स्वागत किया जा सकता है।  इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख ने कहा वह स्पाई के निर्देशक के लिए फ्रेंच फ्राइज तैयार रखेंगे। डॉन स्टार ने शुक्रवार को लिखा, लॉरी फीग, पॉल फीग और आपके दोस्तों का भारत में कभी भी स्वागत है। मैं आपके लिए फ्रेंच फ्राइज तैयार रखूंगा।  ब्राइड्समैड्स के निर्देशक ने कहा कि 50 वर्षीय अभिनेता के साथ मुलाकात उनके लिए सम्मान की बात होगी।          साभार-khaskhabar.com 

Read More

अदृश्य ने दिखाया चमत्कार मथुरा। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गिरिराज परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ कमाया। अदृश्य शक्ति ने फिर दिखाया चमत्कार। चमत्कार देखने के लिए लोगों का हुजूम 500 वर्ष पुरानी अतरग्रही तलहटी परिक्रमा में घुस गया और परिक्रमा चालू कर दी।  श्रद्धालुओं की मानव श्रंृखला देखते ही बन रही थी। सारी रात मानव श्रंृखला नहीं टूटी। लोगों की आस्था देखते ही बन रही थी। रात में लोगों ने परिवारीजनों के परिक्रमा का लाभ उठाया। यमुना मिशन के अथक प्रयास के बाद ही परिक्रमा मार्ग को सुविधायुक्त बनाया जा सका है। यमुना मिशन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था भी की है। परिक्रमार्थियों की जुबान पर एक ही नाम था और वो नाम था यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल एवं संयोजक पं. अनिल शर्मा एवं कार्यकर्ताओं को रह-रह कर धन्यवाद दे रहे थे। जो लोग कुंभ के शाही स्नान का आनन्द न ले सकें उन्होंने गिरिराज परिक्रमा में स्थित यमुना मिशन कुण्ड में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। आज से यमुना मिशन कुण्ड श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इसमें आचमन एवं स्नान कर श्रद्धालुओं महापुण्य कमायेंगे। परिक्रमा के दौरान परिक्रमार्थियों ने चरणामृत कुण्ड, कार्ष्णिकुण्ड और यमुना कुण्ड में स्नान कर यमुना मिशन को धन्यवाद दिया। यमुना मिशन कुण्ड श्रद्धालुओं के लिए समर्पित किया यमुना मिशन ने।  नृसिंग भगवान का जन्मउत्सव धूम धाम से मनाया, यमुना मिशन                   मथुरा, यमुना मिशन कार्यकर्ताओ ने बडे हर्ष उल्लास से भगवान नृसिंह जी महाराज का 42 वां वार्षिकोत्सव मनाया, सरस्वती कुन्ड स्थित कार्यालय के समीप भगवान नृसिंह आश्रम पर भक्त वैष्णव एवं भक्तों ने मन्दिर मे हवन पूजन कर भगवान का अवषेक किया तथा भगवान कि शोभा या़़़़त्रा निकाली गई, शोभा या़़़़त्रा में यमुना मिशन के कार्यकर्ता तथा स्थानियो लोगो ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर प्रेमी जी महाराज, महेश पंडित, रामबहादुर शर्मा, सतीश बाबू आदि उपस्थित थे। 

Read More

कोसीकलां। शहर के भरत मिलाप चौक पर पत्रकार भूमेश रूहेला की धर्मपत्नी स्व0सुषमा रूहेला की द्वितीय पुण्यतिथि पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के साधु सन्तो सहित हजारों गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर उनको भावभीन श्रद्धा सुमन अर्पित किये।  इससे पूर्व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, कोसी नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला, छाता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन चौधरी, उपजा छाता के महासचिव दीपक चतुर्वेदी बैंकर, भूमेश रूहेला व आदर्श कन्या विद्यालय की डायरेक्टर मोनिका गुप्ता ने स्व0सुषमा रूहेला के चित्रपट के समक्ष पुष्पार्जन कर उनको भावभीनि श्रद्धान्जली अर्पित की। तत्पश्चात गोपाल बाग स्थित महर्षि दयानन्द स्नेह आश्रम के अनाथ बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपमन्यु ने कहा कि स्व0श्रीमती रूहेला को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके जो अधूरे कार्य हैं, परिवारीजन उन्हें पूरा करने का संकल्प लें।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मवीर अग्रवाल, बलराम चौधरी, देव शर्मा, विनोद अग्रवाल, सोनू गोयल, ललित शांडिल्य, अजय वार्ष्णेय, मनोज माथुर, विजय शांडिल्य, पवन अग्रवाल, दीपक अनन्त, पिन्टू उपाध्याय, सोनू सिंघल, राहुल सक्सैना, सौरभ वार्ष्णेय, नाजिम कुरैशी, हसीन रौनक, गोपाल सोनी, भाजपा जिला महामंत्री रघुवर सिह तौमर, आरएन भारद्वाज, डॉ0स्वतन्त्र सक्सैना, अनिल कुमार, कुवर चन्द रावत, राजकुमार रावत, डॉ0प्रदीप नागर, थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार यादव, कस्बा प्रभारी लोकेश भाटी, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई हरवेन्द्र मिश्रा, अजय यादव, संदीप यादव, अजय गोयन्का, तरूण सेठ, राजीव अग्रवाल, दिनेश बठैनिया, जयप्रकाश शर्मा, आषीष ठाकुर, हरीमोहन सैनी, डा0सुमित राजपूत, नीरज अग्रवाल, महेन्द्र आर्य, कपिल फौजदार, फत्ते सिंह नम्बरदार, शाहिद कुरैशी, हरीश चन्द जैन, छोटू वर्मा, मोहन श्याम सिरौलिया, मनोज अनन्त आदि उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। गोवर्धन में यमुना मिशन द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया, जिसमें तलहटी परिक्रमा मार्ग, कुण्डों का जीर्णोद्धार, आदि कार्य जोर-शोर से चल रहा है। सतीश प्रधान आन्यौर, सत्तो प्रधान जतीपुरा, ठा. मेघश्याम माधुरी कुण्ड के प्रधान सकीतरा के प्रधान मेघश्याम जी अवलोकन कर जो कमियां शेष रह गई हैं उनको शीघ्र दूर कर लिया जायेगा। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आज शुक्रवार शाम 5 बजे चरर्णामृत कुंड पर उपस्थित होने को कहा है, क्योंकि गुरू पूर्णिमा नजदीक आ रही है। इस कारण सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए शासन प्रशासन के सहयोग से सभी कार्यों को समय से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा। संस्थापक प्रदीप बंसल के आगमन से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे। अदृश्य शक्ति की सोच एवं मिशन के संस्थापक जी की सोच एक समान है। यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल की सोच समय से पूर्व ही साकार होने जा रही है। उन्होंने ब्रज की प्राचीन धरोहर एवं संस्कृति को बचाने का जो वीणा उठाया था उसे वह पूरा करके ही दम लेंगे।  5000 वर्ष पूर्व की अंतरग्रही तलहटी परिक्रमा का शुभारंभ परम पूज्य गुरू शरणानंद महाराज के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

Read More

महिला की मौत के बाद परिजनों ने काटा जिला अस्पताल में हंगामा  मथुरा। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही और अव्यवस्थाओं से अस्पताल में आने वाला हर मरीज परिचित है। आये दिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते कई घटनायें हो चुकी हैं।  ऐसा ही एक मामला आज शुक्रवार को प्रकाश में आया, जिसमें नसबंदी का ऑपरेशन कराने आयी एक महिला की इंजैक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गयी। इस घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित परिजनों को देखते हुये कार्यवाही सीएमएस डॉ. वीलाल ने फोन का पुलिस बुला ली। कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल मय पुलिसबल के जिला महिला चिकित्सालय पंहुच गये और परिजनों को समझाने का प्रयास करते देखे गये। परिजनों ने लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय राधा पत्नी अशोक निवासी सहजूआ थोक 2 सौंख आज शुक्रवार सुबह काजल का नगला में रहने वाली आशा कार्यकत्री के साथ नसबंदी का ऑपरेशन कराने के लिये जिला महिला चिकित्सालय आयी थी। जब दोपहर महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया तो वहां डॉक्टर ज्योत्सना सिंह ने जैसे ही उसके इंजैक्शन लगाया, तो महिला की हालत बिगड़ गयी और उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। परिजन लापरवाह डॉक्टरों और कार्यवाही सीएमएस के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। कोतवाल द्वारा समझा बुझाए जाने के बाद ही हंगामा शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Read More



Mediabharti