मथुरा

अनुराग कश्यप की साइकोलिजिकल थ्रिलर रमन राघव 2.0 का सोमवार को कांस फिल्म समारोह में प्रदर्शित की गई। सीरियल किलर रमन राघव की जिन्दगी पर आधारित इस फिल्म ने 69 कांस समारोह में सोमवार को हाउसफुल के बोर्ड के साथ आगाज किया।   43 वर्षीय निर्देशक अनुराग कश्यप जिनकी गैंग्स ऑफ वासेपुर और अग्ली का कांस फिल्म समारोह के निदेशक पखवाड़ा साइडबार में प्रदर्शन हो चुका है, अपनी फिल्म के प्रीमियर को लेकर बहुत उत्साहित थे। उन्होंने ट्विटर पर अपनी खुशी को व्यक्त किया है। ज्ञातव्य है कि कांस फिल्म समारोह 11 मई से 22 मई तक आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।   साभार-khaskhabar.com 

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख बना हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 170.66 अंकों की मजबूती के साथ 25,809.77 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 51.45 अंकों की मजबूती के साथ 7,912.20 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 102.91 अंकों की मजबूती के साथ 25,756.14 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.1 अंकों की बढ़त के साथ 7,896.85 पर खुला। साभार-khaskhabar.com 

Read More

अयोग्य व्यक्तियों द्वारा गलत रिपोर्ट से कई हो चुकी थी मौत  मथुरा। मसानी हाइवे स्थित माहेश्वरी हॉस्पीटल में संचालित पैथोलॉजी फर्जी पाए जाने पर सीएमओ की टीम ने ताला मार दिया तथा जांच के आदेश देकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोविन्द नगर क्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत मसानी हाइवे स्थित माहेश्वरी हास्पीटल में सॉउथ एंड के नाम से पैथोलॉजी काफी समय से संचालित चल रही थी, पैथोलॉजी एवं डाक्टरों की लापरवाही से विगत दिनों एक महिला का पांच महीने के गर्भस्त शिशु की मौत हो गई। महिला के पति रमेश द्वारा थाना गोविन्द नगर में तहरीर दी गई। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में बीतीरात सीएमओ डा. बृजेश खन्ना, डा. मुकेश लवानिया, मेडीसन ऑफीसर डा. भूदेव सिंह ने वहां पहुंचकर पैथोलॉजी के कागजात की जांच की, जिसमें साउथ एंड नाम से संचालित पैथोलॉजी पूरी तरह से अवैध गैर पंजीकृत पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी को सील कर दिया तथा माहेश्वरी हॉस्पीटल के संचालक एवं पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। इसी पैथोलॉजी के गलत रिपोर्ट की शिकार हुए रमेश ने अपना बच्चा खो दिया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग से कार्यवाही करने की मांग की है। 

Read More

महिला श्रद्धालु सहित दो की मौत एक महिला की हालत गंभीर, आधा दर्जन चुटैल मथुरा। बरसाना से गोवर्धन जा रहे तीथछयात्रियों से भरे एक टैम्पो में बस ने टक्कर मार दी जिससे ड्राइवर और एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गयी तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी वहीं कई लोगों को चोटें आयी हैं। हादसा इतना भयंकर था कि बस से टक्कर के बाद टैम्पो बुरी क्षतिग्रस्त हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार बरसाना-गोवर्धन रोड स्थित बंबे के निकट आज तेजगति से आती एक बस ने जयपुर से आये श्रद्धालुओं से भरे टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे टैम्पो पलट गया और उसमें बैठी सवारियां उसमें बुरी तरह दब गयीं। इस हादसे में टैम्पो चालक और महिला श्रद्धालु शकुंतला पत्नी सूर्यप्रकाश शर्मा निवासी वैशाली जयपुर की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की चीखपुकार सुनकर वहां आये लोगों ने घायलां को टैम्पो से निकाला और उपचार के लिये भेजा। इस हादसे में शशि भूषण पत्नी राजीव भूषण निवासी वैशली नगर जयपुर गंभीर रूप से घायल हुयी हैं जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुयी है। वहीं इस हादसे में कई और लोग घायल हुये हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिये भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक टैम्पो चालक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बताते हैं कि जयपुर से आये सभी श्रद्धालु यहां आयोजित किसी सत्संग में भाग लेने आ रहे थे।

Read More

मथुरा। कोसी पुलिस ने समीपवर्ती गांव मे पिछले दिनों गाव के ही कुछ युवकों द्वारा बनायी गयी बालिका की अश्लील क्लिपिंग मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। विदित हो कि करीब एक सप्ताह पूर्व समीपवर्ती गांव में एक बालिका की नहाते समय गाव के ही कुछ युवकों द्वारा बनायी गयी अश्लील क्लिपिंग का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद बालिका के परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ थाना कोसीकलां में नामजद रिर्पोट दर्ज करायी थी। जिसमें कार्यवाही करते हुए शनिवार को थाना पुलिस ने गावं के प्रदीप पुत्र रतन, नीरज पुत्र बाबू, कृष्ण पुत्र रतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के प्रसाद के रूप में जहरखुरानी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया गया कि ये बिहारीजी का प्रसाद बताकर नशीला पेड़ा खिलाकर परदेसियों को लूट लेती थीं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर ने जानकारी की दी ऐसी दो महिलायें बिहारीजी मंदिर क्षेत्र में घूम रही हैं। शिकायत पर रज्जो पत्नी लक्खा और सीमा उर्फ गुम्मा पुत्री कन्नेर सिंह निवासी गांव जिलान थाना सिंगूर को पुलिस ने हिरासत में लिया। जब पूछताछ की गयी तो इन्होंने बताया कि यह बिहारीजी का प्रसाद बताकर पेड़े में नशीला पाउडर मिला देती थीं।  

Read More



Mediabharti