मथुरा

पालिका के सभासदों ने चयन समिति पर लगाये गंभीर आरोप  मुख्यमंत्री से चयन समिति द्वारा भेजी गयी सूची को निरस्त करने की मांग वृन्दावन। नगर पालिका परिषद् वृन्दावन के सभासद सैयद मुस्तफा आलम, जमुना प्रसाद उपाध्याय, रेखा चैधरी आदि सभासदों द्वारा संविदा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर चयन समिति के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुये उनकी शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुख्य सचिव एवं सचिव नगर विकास से की है। गौरतलब है कि शासन से नगर पालिका परिषद् वृन्दावन में संविदा सफाई कर्मियों की 63 नियुक्ति होनी थी। विगत दो माह पूर्व साक्षात्कार के लिये नगर के अलावा आस पास के कई जिलों से लगभग 2400 आवेदकों का साक्षात्कार चयन समिति द्वारा कराया गया था। संविदा कर्मियों की नियुक्ति की सूची अधिकारियों द्वारा 22.12.2016 को शासन को भेजी गयी थीं। सभासदों ने अधिकारियों द्वारा शासन को भेजी गयी सूची पर मनमानी का आरोप लगाया है। साथ ही सभासद सैयद मुस्तफा आलम एवं जमुना प्रसाद उपाध्याय ने चयन समिति के अधिकारियों द्वारा अपात्र लोगों को सूची में चयनित कर शासन को भेजने की भी बात कही है। इसके अलावा सभासदों ने चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करते हुये कहा कि अधिकरियों ने उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप चयन प्रक्रिया में आरक्षण का भी ख्याल नहीं रखा। पत्र में लिखा है कि अधिकारियों को आरक्षण के हिसाब से सामान्य 32, ओबीसी 17 व एससी 13 एवं एसटी 1 की नियुक्ति होनी चाहिये थी। जबकि अधिकारियों द्वारा ऐसा नहीं किया गया। सभासदों द्वारा शासन से अधिकारियों द्वारा भेजी गयी सूची को निरस्त करने व दोषी अधिकरियों के खिलाफ जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा राया पुलिस ने नशीले पद्धार्थ सहित एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने नई दिल्ली मोहल्ला से आस मोहम्मद उर्फ बबलू पुत्र कमररूदिन्न को पकड़ लिया जिस के कब्जे से 210 ग्राम चरस बरामद हुयी है। पुलिस ने पकड़े आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Read More

मथुरा। गोवर्धन  थाना क्षेंत्र के गांव मडसेरस के दवंगो ने छीनी राजस्थान के लोगो से छ भैस व  एक मेंक्स पिकप गाडी तथा 25000 रूपये। फरियादी घंटो रहे थाने में तहरीर लेकर। थाना क्षेत्र के गांव मुडसेरस होकर भीलमका राजस्थान के लोग पशु पैठ गोवर्धन के लिए मेंक्स गाडी से भैस लेकर आ रहे थे। वही मुडसेरस गांव के दवंग लोगो ने मेंक्स गाडी व भैस और रूपये छीनकर उन्हें वहां से भगा दिया। जबकि पहले भी मुडसेरस गांव के कुछ लोगो द्वारा पहले भी भैस छीनी गयी बतायी जा रही है। ग्राम भीलमका निवासी इवरम पुत्र सुलेमान व हाकम पुत्र फजरू इसराइल की पिकप से छः भैस अलग अलग बाहनों से ले के आ रहे थे। मुडसेरस गांव के नामजद दवंग लोगो ने भैस , पैसा, गाडी व मोबाईल छीन लिए इवरम अपने करीव एक दर्जन साथियों के सहित थाने पहुचकर अपनी पीडा बताई उसके बाद थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस लूट की सूचना पाकर जांच में चुटी। वही प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी। पिडित इवरम ने बताया कि मुडसेरस के किसी व्यक्तिी की समरसेवल चोरी हो गयी थी। इसलिए वो लोग अपनी समरसेवल भीलमका में होना वता रहे है। इसी के चलते मुडसेरस के दवंग लोगो द्वारा दो वार भैस छीनी जा चुकी है। सुत्रों से पता चला है कि देर सांय तक पुलिस मुडसेरस गांव में जांच में जुडी हुई थी। थाना प्रभारी निरिक्षक को फोन लगाया गया तो फोन नही मिल पाया।     

Read More

देश को ओलम्पिक जैसे खेलों मे पदक दिलाने वाली बेटियों से भी नही ले रहे देश के लोग सबक नवजात के शव जंगली जानवर नोंच-नोंचकर खा गए, ग्रामीणों की आंखे हुई नम मथुरा। पूरी दुनियां मे माता-पिता का दर्जा वैसे तो भगवान से बढकर बताया गया है लेकिन आज के समय मे माता-पिता संतान होने के समय पुत्र होने की कामना करते हैं और बेटियों से परहेज करते है,जबकि बेटियां जो आज देश का नाम रोशन करने मे भी पीछे नही है,इसके बावजूद आज के बदलते हुए समाज मे बहुत कुरीतियों ने जन्म ले लिया है। इसके कारण या तो बेटियों को गर्भ मे मार दिया जाता है या फिर जन्म लेते ही आंखे खोलने से पहले ही उन्हें मार दिया जाता है। आज चैकी जैंत क्षेत्र मे मघेरा मार्ग पर झाडियों मे नवजात बच्ची के शव को देखकर वहां मौजूद सभी महिलाएं और पुरूष जन्म देने वाली मां और बाप को कोसते हुए नजर आए। चैकी प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि गांव जैंत निवासी शिव सिंह अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल की ओर जा रहा था। उसी दौरान मघेरा मार्ग पर झाडियों मे नवजात बच्ची के शव को कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। उसने कुत्तों को भगाने के बाद इसकी जानकारी अपने गांव मे दी। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जंगली जानवार नवजात के हाथ और पैरों को अपना निवाला बना चुके थे तो वहीं नवजात की गर्दन मे कपड़ा कसा होने से ग्रामीण इसका अनुमान भी लगा रहे है कि जन्म लेने के बाद कपड़े से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। चैकी प्रभारी ने बताया कि संभवत नवजात बच्ची ने पिछले 24 घंटे मे जन्म लिया होगा। एक तरफ हमारे देश मे बेटी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी ओर उन्ही बेटियों को गर्भ मे या फिर जन्म लेने के बाद मौत के घाट उतारा जा रहा है। यह भी तब जब इस देश की दो बेटियों ने कुश्ती और बैडमिंटन  मे देश को ओलम्पिक जैसे विश्व स्तरीय खेलों मे पदक दिलाए है,इससे भी इस देश के लोग सबक नही ले रहे हैं कि आज बेटियां-बेटों से किसी भी स्तर पर कम नही है।

Read More

विवादों से पुराना नाता रहा है सिपाही का मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर मे सिपाही के साथ मारपीट करने और गाड़ी तोडने के आरोप मे नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार महावन थाने मे तैनात सिपाही रोहित यादव उर्फ टुलुआ पिछले सोमवार की रात करीब 9 बजे स्कार्पियो गाड़ी से जा रहा था। आरोप है कि उसी दौरान उसके जानने वाला गब्बर निवासी शास्त्री नगर, कृष्णा नगर अपने दो साथियों के साथ मिला और उसे रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी मे तोडफोड़ करके फरार हो गए। बताया यह भी जाता है कि आरोपी युवक के साथ सिपाही का लेन देन था और इसी बात को लेकर बात कहासुनी से लेकर मारपीट तक पहुंच गई। सिपाही रोहित यादव इससे पहले एसओजी टीम मे तैनात रहा था और वहां भी उसने एक होटल मे हो रही पार्टी के दौरान जमकर हंगामा किया था। सिपाही सपा सरकार का काफी करीबी बताया जाता है। इस मामले मे पीडित सिपाही ने आरोपी गब्बर तीन अन्य तथा 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों मे शिक्षा विभाग मे कार्यरत क्लर्क समेत दो की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बस स्टैंड के पास थाना कोतवाली एटा निवासी 47 वर्षीय नीरज शर्मा पुत्र फलराम शर्मा वर्तमान मे टाउनशिप, रिफाइनरी स्थित डॉयट विभाग मे बतौर आशु लिपिक कार्यरत थे। वह फिलहाल वृंदावन स्थित सरस्वती बिहार कालोनी मे अपनी पत्नी के साथ रहते थे। आज सुबह वह डॉयट कार्यालय के लिए बाइक द्वारा जा रहे थे,उसी दौरान चतुर्वेदी पेट्रोल पंप के सामने तेजगति मे आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार आशु लिपिक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह और आरक्षी ताहिर इस्लाम ने पीछा करके ट्रक पकड़ लिया लेकिन उसका चालक भागने मे सफल रहा। उधर अलवर पुल के पास पिछले मंगलवार की शाम करीब 7 बजे किशोरी नगर थाना गोविंद नगर निवासी 37 वर्षीय रामश्री देवी पत्नी गोपाल हाइवे प्लाजा के पास स्थित सरताज सुपारी फैक्ट्री मे मजदूरी करके अपने पुत्र गौतम के साथ साइकिल द्वारा घर जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार मे आ रही टवेरा गाड़ी ने पीछे से साइकिल मे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मृतका का बेटा उछलकर साइड मे गिर गया लेकिन महिला गंभीर घायल हो गयी। हादसे मे गंभीर घायल हुई महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीछा कर टवेरा गाड़ी को पकड़ लिया लेकिन उसका चालक फरार होने मे कामयाब रहा। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More



Mediabharti