मथुरा

मुंबई । मौजूदा चैंपियन मुंबई ने तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के लिए बुधवार को टीम की घोषणा कर दी। मुंबई की टीम में पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है। पृथ्वी को पहली बार मुंबई की रणजी टीम में जगह मिली है। मुंबई और तमिलनाडु के बीच सेमीफाइनल मैच एक जनवरी से राजकोट में खेला जाएगा। 17 साल के पृथ्वी टीम में केविन एलमेडा की जगह चुने गए हैं।  हैदराबाद के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में खेलने वाली मुंबई टीम में इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं किया गया है। केविन हैदराबाद के खिलाफ टीम में चुने गए थे और यह उनका इस सत्र का पहला मैच था, लेकिन वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने दूसरी पारी के दौरान कुछ कैच भी छोड़े जो उनके विपरीत गया। पृथ्वी इसी महीने अंडर-19 एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने एशिया कप के पांच मैचों में 191 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रनों का था। पृथ्वी नवंबर 2013 में सुर्खियों में तब आए थे, जब उन्होंने हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में सेंट फ्रांसिस के खिलाफ रिजवी स्प्रिंगफील्ड की ओर से खेलते हुए 330 गेंदों में 546 रन बना डाले थे। उन्होंने इस पारी में 85 चौके तथा पांच छक्के लगाए थे। पृथ्वी को मुंबई के कई बड़े नामों के चोटिल होने का फायदा भी मिला है। उसके नियमित सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवाडकर से लेकर तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी और भारतीय टीम के सदस्य अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा चोटिल हैं। मुंबई टीम : आदित्य तारे (कप्तान/विकेटकीपर), प्रफुल्ल वाघेला, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शार्दुल ठाकुर, अभिषेक नायर, बलविंदर सिंह संधु, तुषार देशपांडे, रोस्टन डियास, सोफियान शेख, विजय गोहिल, अक्षय गिराप, एकनाथ केर्कर, पृथ्वी शॉ।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । मुलायम परिवार में थमा कलह का तूफान एकबार फिर से उठता हुआ दिख रहा है। अपने करीबीयों के टिकट कटने के बाद अब अखिलेश यादव आर-पार के मूड में दिख रहे हैं। गौरतलब है कि टिकट बंटवारे को लेकर अखिलेश को किनारे कर दिया। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने कल यूपी विधानसभा चुनावों के लिए 325 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इस सूची में अखिलेश यादव के विश्वस्त और करीबीयों के नाम काट दिए गए। ना ही टिकट बंटवारे में अखिलेश की सलाह ली गई। अरविंद गोप, पवन पांडे, अभिषेक मिश्र, रामगोविंद चौधरी, ये वो नाम हैं जो अखिलेश यादव के सबसे करीबी माने जाते हैं, लेकिन मुलायम सिंह ने इनके साथ-साथ अखिलेश खेमे के कई और नेताओं का टिकट काट दिया है।  अब इससे नाराज अखिलेश ने बुधवार रात आवास विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुरभि शुक्ला को हटा दिया। ज्ञातव्य है कि सुरभि के पति शिवपाल यादव के करीबी बताए जाते हैं। ज्ञातव्य है कि कल मुलायम सिंह ने जो लिस्ट जारी की उसमें सुरभि के पति को सुल्तानपुर के लंबूहा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं अखिलेश ने आज पार्टी विधायकों की बैठक भी बुलाई है। टिकट बंटवारे से नाराज अखिलेश ने कल कहा था कि वे नेताजी से फिर से विचार करने के लिए बात करेंगे। वहीं अखिलेश इस बात से भी नाराज हैं कि वह बुंदेलखंड की बबीना सीट से चुनाव लडना चाहते हैं लेकिन उस सीट पर भी मुलायम सिंह ने उम्मीदवार घोषित कर दिया। साथ ही मुलायम ने यह भी कहा कि सीएम का फैसला विधायक दल की बैठक में होगा।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

वॉशिंटन । न्यूक्लियर स्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) की सदस्यता के लिए एक नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। एनएसजी के इस प्रस्ताव में भारत को मेंबरशिप मिल सकती है लेकिन पाकिस्तान इसे बाहर रह सकता है। यह नया प्रस्ताव एनएसजी के पूर्व अध्यक्ष रफाल मारिआनो ग्रॉसी ने मौजूदा अध्यक्ष सोंग यंग-वान की रिक्वेस्ट पर तैयार किया है। अमेरिकी थिंक टैंक वाशिंगटन आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन (एसीए) ने एनएसजी में प्रवेश के लिए नियमों में ढील देने की कोशिशों पर वॉर्निंग दी है। थिंक टैंक भारत-अमेरिकी सिविल एटमी करार के भी खिलाफ था। एसीए के डेरिल जी. किम्बाल ने कहा कि नए प्रस्ताव को भारत के पक्ष में तैयार किया गया है क्योंकि इसमें रखी सभी नौ शर्तें भारत पूरी करता है। एनएसजी सदस्याता के लिए आवेदन करने वाले किसी दूसरे की सदस्यता पर सवाल नहीं उठा सकते। पाकिस्तान भारत की सदस्यता पर सवाल उठाता रहा है जबकि भारत ऐसा नहीं करता। एनएसजी से पहले से किसी देश को ढील मिली हुई है तो उसे सदस्यता में प्राथमिकता मिल सकती है। भारत को ढील मिली हुई है पाकिस्तान को नहीं। भारत ने इस साल अप्रैल में सदस्यता के लिए आवेदन किया था। हालांकि, जून में एनएसजी प्लेनरी की मीटिंग में भारत की एंट्री हो नहीं पाई। चीन सहित करीब 10 देशों ने भारत का विरोध किया था।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

यूरो 6 मानक का बीएस-6 डीजल बना भेजा चैन्नई टेस्टिंग को  मथुरा । रिफाइनरी मथुरा को एक बड़ी सफलता मिली है। जिसमें रिफाइनरी ने यूरो-6 मानक का बीएस 6 डीजल बनाया है। यह डीजल पर्यावरण के अनुकूल बताया जा रहा है। जिसका 20 हजार लीटर परीक्षण के लिए चेन्नई भेजा गया, इस डीजल को चैन्नई कंपनी भेजा गया है जहां इसका परीक्षण होगा रिफाइनरी अधिकारियों ने बताया कि जल्द रिफाइनरी विभाग पेट्रोल को भी बनायेगा जो मानकों के संतुलन में होगा। नूतन वर्ष 2017 में मथुरा रिफाइनरी यूरो 6 की सौगात देने जा रही है। वर्ष 2016 रिफाइनरी के लिए उपलब्धियों से भरा रहा, सभी क्षेत्रों मेें योगदान देते हुए रिफाइनरी ने अपनी उत्पादन क्षमता में 2 मिलिन मीट्रिक टन की वृद्धि की, पहले यह 6 मिलियन मीट्रिक टन थी जो अब 8 हो गई है। इस साल रिफाइनरी ने बीएस 6 का डीजल पैटेªाल बनाने में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।  आज मंगलवार को रिफाइनरी प्रशासन द्वारा आॅफीसर्स क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रभारी निदेशक एसएम वैद्य ने बताया कि मथुरा रिफाइनरी ने केंद्र सरकार की मंशा पर खरा उतरते हुए बीएस-6 डीजल का उत्पादन शुरू कर इसका परीक्षण शुरू करा दिया है। रिफाइनरी ने एक टैंकर बीएस-6 डीजल महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी को भेजा है। रिफाइनरी ने यूरो-6 पेट्रोल भी तैयार कर लिया है। शीघ्र ही ऑटोमोबाइल कंपनियों को इसे भी टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। वाहन उद्योग की चिंता को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़े वाहनों के लिए विजन 2020 के तहत देश की सभी रिफाइनरी को बीएस-6 स्टैंडर्ड का डीजल-पेट्रोल बनाने के निर्देश दिए थे। इस कड़ी में मथुरा रिफाइनरी ने अपने उत्पाद बीएस- 6 दस पीएम सल्फर मात्र वाला डीजल तैयार करने में सफलता प्राप्त की है। वर्तमान में बीएस-4 पेट्रोलियम पदार्थों का चलन वाहनों में है। वर्ष 2019 से बीएस-5 मानक वाले पेट्रोलियम पदार्थों का इस्तेमाल वाहनों में शुरू करने की योजना बनी थी, लेकिन अब केंद्र सरकार ने वर्ष 2020 से बीएस-6 को शुरू करने की योजना तैयार कर ली है। इससे प्रदूषण पर काफी हद तक अंकुश की बात कही जा रही है। इससे पहले रिफाइनरी बीएस-6 को टेस्ंिटग के लिए होंडा आटोमोबाइल्स को पेट्रोलियम पदार्थ भेजा गया था। विदित रहे कि रिफाइनरी के महाप्रबंधक (इंचार्ज) एसएम. वैद्य व महा प्रबंधक यूपी स्टेट ऑफिस एके बासु द्वारा 20 हजार लीटर परीक्षण के लिए चेन्नई भेजा गया। इस टेस्टिंग के पश्चात ओक्टामैक्स यूनिट द्वारा इन उत्पादों को बड़ी मात्रा में तैयार किया जा सकेगा। जनरल मैनेजर गौतम दास गुप्ता ने रिफाइनरी के अन्य क्षेत्रोें में दिए जा रहे योगदान बताते हुए कहा कि वर्ष 2016 में मथुरा-आगरा के मध्य लगभग दो लाख पेड़ पौधे लगाए गए है। इसमें इकाॅलोजिकल पार्क बड़ी उपलब्धि है, इस पार्क में 96 प्रकार के देशी-विदेशी पक्षी बसेरा करने आते हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में भी रिफाइनरी अहम योगदान दे रही है। स्वच्छता अभियान, स्किल डबलपमेंट, स्वच्छ जलापूर्ति समेत कई अहम बिंदुओं पर रिफाइनरी मथुरा प्रशासन का सहयोग दे रही है। सम्मेलन का संचालन रेनू पाठक व धन्यवाद ज्ञापन संजीव सिंह ने किया।  

Read More

रंग लाई ब्रज प्रेस क्लब व उप्र मान्यता संवाद समिति की पहल मथुरा । इलैक्ट्रनिक चैनल के पत्रकार हरीश माहौर के आकस्मिक निधन पर ब्रज प्रेस क्लब व उप्र मान्यता संवाद समिति द्वारा संयुक्त रूप से की गई मुआवजे की पहल रंग लाई है। मृत परिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहायतार्थ राशि के रूप में 20 लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है। बतादें कि ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिलकर मृतक के बच्चों व परिजनों को आर्थिक सहायता और आवास प्रदान किये जाने की मांग की थी। उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष की पहल पर डीएम नितिन बंसल ने मात्र दो घंट के भीतर तत्काल संस्तुति कर सहायता आवेदन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स द्वारा भेज दिया है। इसी पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को मुख्समंत्री ने मृत पत्रकार हरीश माहौर के परिजनों को 20 लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है। उप्र मान्यता संवाद समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Read More

मथुरा । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नए बस स्टैंड पर विगत 5 जून को पीएसी के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई करने के आदेश दिए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत सिर में लगी चोट के कारण होना बताया गया है। बताते चलें कि विगत 5 जून को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नए बस स्टैंड पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त आलोक कुमार पुत्र नत्थू सिंह निवासी सीतापुर 30 वर्ष के रूप में की आलोक पीएसी में तैनात था और उस वक्त उसकी ड्यूटी मथुरा में जवाहर बाग के अंदर चल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत सिर के अंदर लगी चोट के कारण होना बताया गया। इस संबंध में मृतक के पिता नत्थु सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता से सोमवार को मुलाकात कर बताया कि उनके बेटे की मौत जवाहर बाग के अंदर ड्यूटी के दौरान लगी चोट के कारण हुई है और उन्होंने उसकी मौत का जिम्मेदार जवाहर बाग के अंदर जमे कथित सत्याग्रहियों को बताया। उनके अनुसार 2 जून को जवाहर बाग में हुई पुलिस व कथित सत्याग्रहियों के बीच हुए संघर्ष में उनके बेटे के सर में गहरी अंदरूनी चोट लगी थी लेकिन ना तो पुलिस ने और न हीं उसके कंपनी वालों ने उसका कोई इलाज कराया इसीलिए वह 5 जून को छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था। वह सामान लेकर नए बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां वह गिर पड़ा उन्होंने बताया कि उनके पास बस स्टैंड से ही उनके बेटे के मोबाइल से फोन आया की जिसका यह फोन है उसे आप जानते हैं तो हमने बताया कि वह मेरा बेटा है तब उस व्यक्ति ने कहा कि यह बेहोश होकर गिर पड़ा है और हम इसे अस्पताल ले जा रहे कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली की डॉक्टर ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। वह अपने परिवार के साथ यहाँ पहुचे। पोस्टमार्टम करा शव को ले गए। बताया कि तब से वह पीएसी व पुलिस विभाग के चक्कर काट काट कर परेशान हो चुका है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। जबकि उसके बेटे के दो छोटे छोटे बच्चे हैं जिनमें एक बेटी 2 साल 9 महीने की व बेटा मात्र 9 महीने का है उसकी मौत से उसका सहारा छिन गया। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी रिपोर्ट हत्या में दर्ज की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उसकी तहरीर पर सदर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह जांच का विषय है कि युवक की मौत आखिर कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बस स्टैंड पर भी लोगों से पूछताछ की जाएगी और सभी पहलुओं की जांच बारीकी से की जाएगी पीड़ित को न्याय मिलेगा। 

Read More



Mediabharti