मथुरा

मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता को ससुरालीजनों ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय दीपा उर्फ तुलसी पत्नी लक्ष्मण सिंह की शादी करीब दस वर्ष पूर्व बलदेव में हुयी थी। तभी से ससुरालीजन दहेज की मांग करते आ रहे थे। मांग पूरी न होने पर कल ससुरालियो ंने विवाहिता को जहर दे दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में मृतका के पिता प्रहलाद शर्मा निवासी पिपाहरी भिण्ड मप्र ने पति लक्ष्मण, ससुर गिर्राज, सास किरन देवी और देवर श्याम एवम अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा। प्रदेश और जनपद के अब तक के विकास और सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पंहुचाने के लिये साइकिल संदेश यात्रा का श्रीगणेश आज मथुरा-वृन्दावन विधानसभा में शुरू हो गया। चिलचिलाती धूप के बावजूद लाल टोपी लगाये महिला और पुरूष कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। डाॅ. अग्रवाल, पार्टी जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, विधानसभा प्रभारी कन्हैयालाल अग्रवाल, अध्यक्ष मौहम्मद फारूख, महासचिव तनवीर अहमद के साथ कुछ देर साइकिल पर तो पूरी रैली मे खुली गाड़ी पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। साईकिल संदेश यात्रा में ‘अखिलेश-अशोक जिंदाबाद’, ‘अब की बार डाॅ. अशोक अग्रवाल’ के नारे गा रहे थे तथा साइकिलों पर सपा सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी पट्टिकायें लटकी थीं। रैली जिस-जिस क्षेत्र से गुजरी उस-उस क्षेत्र में दूर-दूर तक चमकतीं लाल टोपियों ने पूरे शहर को समाजवादी रंग में रंग दिया। साइकिल संदेश यात्रा चांदमारी चैकी, डैम्पीयर नगर, क्वालिटी तिराहा, रंगेश्वर मंदिर, होली गेट चैराहा, छत्ता बाजार, विश्राम बाजार, डोरी बाजार, चैक बाजार, लाल दरवाजा, बैरागपुरा, मसानी, सरस्वती कुण्ड, महाविद्या कालोनी, मण्डी रामदास, भरतपुर गेट, सौंख अडडा होती हुयी चैकी बागबहादुर स्थित कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुयी। संदेश यात्रा का मार्ग में स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा व शीतलपेय वितरित कर स्वागत किया गया। साइकिल यात्रा में प्रमुख रूप से रंजन वाला अग्रवाल, मुन्नी देवी यादव, प्रेमलता चैरसिया, अंशुल खण्डेलवाल, भूरा शेख, भगवती चतुर्वेदी, राकेश गौड़, धर्मवीर अग्रवाल, बच्चू सिंह यादव, राजेश कण्डेरे, जाकिर कुरैशी, शैलेन्द्र शर्मा शैलू, शाकिर कुरैशी, बल्लभ भाई कुशवाह, अभिषेक गुप्ता पिंटू, डाॅ. सीएल शर्मा, अरूण दीक्षित, गुरूमुखदास, सभासद प्रदीप यादव, कुंजबिहारी भारद्वाज, रवि यादव, राजेश यादव, नारायण दास यादव, कुसुम मिश्रा, जितेन्द्र सेंगर, छैलबिहारी त्रिपाठी, बंटी अग्रवाल, नीटू शर्मा, चन्द्रमणि अग्रवाल आदि मौजूद थे। बाॅक्स  साइकिल संदेश यात्रा आज का कार्यक्रम मथुरा। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचाने के उददेश्य से प्रदेशव्यापी आहवान पर सपा महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली जा रही साइकिल संदेश यात्रा दूसरे दिन कल 2 मई सोमवार को मछली मण्डी, दरेसी रोड, गोविंदपुर, आजमपुर क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। सपा मथुरा-वृन्दावन विधानसभा क्षेत्र के कैम्प कार्यालय चैकी बागबहादुर से सुबह दस बजे डाॅ. अग्रवाल की अगुवाई में साइकिल संदेश यात्रा सौंख अडडा, केआर कालेज, मछली मण्डी, दरेसी रोड, डीगगेट, मसानी चैराहा, जयसिंहपुरा, गोविंदपुर, आजमपुर, विकास नगर, राधेश्याम कालोनी में भ्रमण करेगी।  

Read More

मथुरा। रात्रि मे ंचोरों ने शहर की चार दुकानों पर धावा बोलकर लाखों रूपये के माल की चोरी कर ली। कृष्णानगर स्थित एलजी शाॅपी के शोरूम में बीती रात छत काटकर चोर लाखों रूपये मूल्य के इलैक्ट्राॅनिक सामान चोरी कर ले गये। चोरी की इस घटना से व्यापारियों में रोष है। शोरूम से कुछ दूरी पर ही कृष्णानगर पुलिस चैकी है। ऐसे स्थल पर चोरी से आमजन पुलिस भूमिका पर सवाल खड़े कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णानगर पुलिस चैकी के पास मुकेश सिंघल की एलजी शाॅपी के नाम से दुकान है। इसमें एलईडी, डीवीडी, होम थिएटर व अन्य इलैक्ट्राॅनिक सामानों की बिक्री होती है। कल वे अपनी दुकान को बंद कर घर गये थे। आज पता चला कि पीछे से छत काटकर चोरों ने दुकान में प्रवेश किया और लाखों रूपये मूल्य के एलईडी, होम थिएटर और डीवीडी प्लेयर व दुकान में मौजूद कुछ नगदी और अन्य सामान चुराकर ले गये। दुकान स्वामी ने बताया कि उनके शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं लेकिन घटना की रिकाॅर्डिंग उनमें नहीं हो पायी। कुछ टाॅर्च की रोशनी जरूर सामने आयी है जिससे पता लगता है कि रात्रि के करीब एक-डेढ बजे के करीब चोरों ने शोरूम में प्रवेश किया। चोरी की घटना के बाद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, इलाका पुलिस और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मलिक अरोड़ा घटनास्थल पर पंहुचे और चोरी की घटना का खुलासा करने का आग्रह पुलिस अधिकारियों से किया। चोरी गये माल की कीमत 8 से 10 लाख रूपये बतायी गयी है। वहीं भरतपुर क्षेत्र में अनिल कुमार और बुलाखीदास की गोपालदास बुलाखीदास के नाम से मार्बल, टाइल्स की दो दुकानें हैं। बताते हैं कल रात्रि दुकानें बंद कर दोनो व्यापारी गये थे जिसके बाद देर रात्रि चोरों ने दोनों दुकानों पर धावा बोल दिया। बताते हैं कि चोर दुकान में रखे सामान को तो नहीं ले गये लेकिन दोनों दुकानों के गल्ले से नगदी चुराकर ले गये। अनिल कुमार की दुकान से चोरों ने 51 हजार रूपये की नगदी और बुलाखीदास की दुकान से 1 लाख 10 हजार रूपये नगदी चोरी कर ली और फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर दोनों दुकानदार दुकान पंहुचे तब घटना की जानकारी हो सकी। एक अन्य घटना मे शहर के जनरलगंज क्षेत्र स्थित गली भगत सिंह में मुकेश सैनी की मोबाइल की दुकान है। कल रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर हजारों रूपये कीमत के मोबाइल और करीब पांच-छह हजार रूपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

Read More

लंदन। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम वोजेस को इंग्लैंड में एक काउंटी मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए सिर पर चोट लगने से अस्पताल ले जाना पड़ गया। मिडिलसेक्स के कप्तान वोगेस के साथ यह दुर्घटना साउथम्पटन के रोज बाउल में हैम्पशायर के खिलाफ मैच के दौरान घटी।  सबस्टीट्यूट फील्डर ने स्टंप्स की ओर थ्रो फेंका, जो विकेटकीपर जॉन सिंपसन के पास से निकलकर वोजेस के सिर के पीछे जा लगा। मिडिलसेक्स की ओर से जारी बयान के मुताबिक वोजेस को मैदान पर फीजियो की टीम ने संभाला और वे अचेत हो गए।    मिडिलसेक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज एंगस फ्रेजर ने कहा कि यह वोजेस के लिए काफी दुखदायी है और हमारे लिए निराशाजनक क्योंकि अब हमें इस मैच में उनकी सेवाएं नहीं मिलेंगी। वोजेस ड्रेसिंग रूम में ठीक महसूस नहीं कर रहे थे इसलिए हमने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने का निर्णय किया और वहां उनका चेकअप कराया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी स्थिति पर नजर रखी हुई है। 36 वर्षीय वोजेस ने 15 टेस्ट में 95.50 के औसत से 1337 और 31 वनडे में 45.78 के औसत से 870 रन बनाए हैं। उन्हें सात टी20 मैच का अनुभव भी है।    उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट वर्ष 2014 में उस समय सदमे में डूब गया था जब टेस्ट बल्लेबाज फिलिप ह्यूज एक घरेलू मैच के दौरान सिर में चोट लगने के बाद 25 साल की उम्र में ही दुनिया छोडक़र चले गए थे। साभार-khaskhabar.com

Read More

नोएडा। बॉलीवुड के कई कलाकारों को विभिन्न ब्रांड्स के विज्ञापनों के सिलसिले में आलोचना का सामना करना पड़ा है, लेकिन अभिनेत्री मलायका अरोड़ा का कहना है कि वह हमेशा सही विज्ञापन ही चुनती हैं। उनका साथ ही कहना है कि वह कभी भी शराब, सिगरेट या रंग गोरा करने वाले उत्पादों का विज्ञापन नहीं करेंगी क्योंकि वह इन उत्पादों को सही नहीं मानतीं। लॉन्जरी ब्रांड ‘अमांते’ के विशिष्ट स्टोर के उद्घाटन के सिलसिले में यहां आईं मलायका ने ये बातें कहीं। वह विज्ञापन के लिए किसी ब्रांड को किस आधार पर चुनती हैं? आईएएनएस के इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ब्रांड को समझना बेहद जरूरी है। अगर मुझे शराब या सिगरेट का विज्ञापन करने को कहा गया तो मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी।  ये मेरी जिंदगी का हिस्सा नहीं हैं।’’ अभिनेत्री ने कहा, ‘‘रंग गोरा करने वाली क्रीम के मामले में भी यही बात लागू होती है। अगर मुझे किसी ब्रांड का विज्ञापन करना सही नहीं लगता तो मैं वह नहीं करती।’’  साभार-khaskhabar.com    

Read More

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया का सनकी सुल्तान किम जोंग उन अपनी गैरजिम्मेदाराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार किम जोंग ने ऐसा फरमान सुनाया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाओगे। यहां इस हफ्ते होनी वाली सभी शादियां और फ्यूनरल कैंसिल कर दिए गए हैं। ये फरमान तानाशाह किम जोंग उन की ऑफिशियल ताजपोशी के सेलिब्रेशन के चलते सुनाया गया है। इस मौके पर पार्टी ने एक बड़ी समिट रखी है। पिछले चार साल में किम जोंग उन ने नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर के तौर पर अपना दबदबा कायम कर लिया है। अब 6 मई से होने वाली समिट में उनकी ऑफिशियल ताजपोशी की जाएगी।  साथ ही नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर आर्म्ड नेशन होने का एलान किया जाएगा। ताजपोशी के सेलिब्रेशन के लिए करीब 36 साल बाद इतनी बड़ी समिट हो रही है। हजारों डेलिगेट्स इसमें शामिल होने के लिए प्योंगयांग पहुंचेंगे। इसके लिए राजधानी प्योंगयांग में काफी टाइट सिक्युरिटी की गई है। इस सेलिब्रेशन में किसी भी तरह के खलल से बचने के लिए शादियों और फ्यूनरल के प्रोग्राम कैंसिल किए गए हैं।   हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब किम विवादों में आए है। वे लगातार विवादों में बने रहे है।    उत्तर कोरियाई के सनकी सुल्तान ने शुक्रवार को अमेरिकी सैनिकों को धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर अमेरिकी सैनिकों ने कोरिया की सीमा पर बसे पनमुनजोम गांव के आसपास अपनी गुंडागर्दी बंद नहीं की तो उन्हें किसी भी वक्त और किसी भी समय कुत्ते की मौत मारा जा सकता है। उत्तर कोरिया ने अमेरिकी सैनिकों पर दक्षिण कोरिया के सैनिकों को भडक़ाकर उनपर हमला करवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।    साभार-khaskhabar.com      

Read More



Mediabharti