मथुरा

फोटो नं. 30एमटीआर 01 कैप्शनः जागरूकता रैली निकालते बच्चे एवं शिक्षक मथुरा। सरकार द्वारा चलाये जा रहे सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान को लेकर राया विकास खंड के ग्राम लोहवन में स्थित प्राथमिक पाठशाला लोहवन प्रथम, व द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, व राजकीय माध्यमिक विद्यालय लोहवन के छात्रा-छात्राओं द्वारा प्रधानाचार्यो व शिक्षकों के नेतृत्व में स्कूल चलो रैली निकाली गई जिसमें छात्रा-छात्राए व प्रधााचार्य व शिक्षक आम जनमा मानस से अपने अपने बच्चों को शिक्षा हेतु विद्यालय में नामांकन कराने की अपील करते चल रहें थे। रैली के माघ्यम से प्रधनाचार्या व शिक्षकों ने आम जनमानस से अपने बच्चों के नामांकन कराने पर उनके शिक्षित होने के लाभ जानकारी दी गई। इससे शिक्षित होने के बाद बच्चों अपना भविष्य किस प्रकार उज्जवल बना सकते हैं। अगर बच्चे अशिक्षित रहेंगे तो उससें बच्चो के भविष्य पर कितना दुष्प्रभाव पढ़ता हैं। इस अवसर पर लोहवन द्वितीय की प्रधानाचार्या कुसुम अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर पुरी तरह सजंग है और इसी के तहत केन्द्र व  राज्य सरकार इच्छा के अनुरूप प्रदेश भर में शिक्षक व शिक्षिकाए अपने अपने क्षेत्रों में स्कूल चलों अभियान रैली निकाल कर अविभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजनें के लिए उत्साहित कर रहें हैं। इस अवसर पर लोहवन प्रथम के प्रधनाघ्यापक प्रवीण कुमार, लोहवन द्वितीय की प्रधनाघ्यपिका कुसम अग्रवाल, राजकीय माघ्यमिक किी प्रधनाचार्या, न्याया पंचायत लोहवन के एनपीआरसी कुलदीप सारस्वत, अर्चना शर्मा, गायत्राी शर्मा, शोभा शर्मा, नीतू सिंह, नीतू शर्मा, मंजला शर्मा, सुनीता, रेनुवाला गुप्ता, लता, बबली, उषा सहित चारों स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 

Read More

फोटो नं. 30एमटीआर 02 कैप्शनः फीता काटकर शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा एवं अन्य  माथुरा। बल्देव नगर पंचायत की परिधि में लगे विघुत पोलों पर खराब लाईटों को सही कराने के लिये उच्च तकनीकी को ध्यान में रखते हुये नगर पंचायत बल्देव द्वारा स्काई लिफट खरीदी गयी। जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा अर्चना कर फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर चैयरमैन ने कहा कि स्काई लिफ्ट द्वारा बिना किसी परेशानी के  विद्युत पोलों पर समय से खराब लाईटें सही हो सकेंगी। उन्होने कहा कि बल्देव के विकास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जायेगी। सम्पूर्ण कस्बा में विना किसी भेदभाव के समानता के साथ विकास कार्य कराये जा रहे हैं। विकास कायों के क्रम में बल्देव में कई ऐतिहासिक कार्य कराये गये है। जिसमें दाऊजी महाराज परिक्रमा मार्ग में सोलर स्ट्रीट प्लांट द्वारा परिक्रमा मार्ग को सुसज्जित किया जायेगा जिससे कि रात के समय बिना बिजली के भी जगमगायेगा परिक्रमा मार्ग जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परिक्रमा में अन्धेरा नही मिलेगा। इस अवसर पर सुजीत वर्मा, गोकुलेश पाण्डेय, सभासद दाताराम, सुरेन्द्र सिंह, सुनील पाण्डेय, भगवान पाण्डेय, श्यामसुन्दर पाण्डेय, खौना भगत, मनीष शर्मा, दाऊदयाल शर्मा, विजेन्द्र सिंह, मोहनवीर सिंह, बाबा पाठक आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Read More

 किसान जागरूकता सम्मेलन के दौरान सांसद हेमामालिनी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए  मथुरा, 30 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के विषय में बहुत संवेदनशील हैं और कृषकों को समृद्ध बनाने हेतु उन्होंने अनेकों लाभकारी योजनायें संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि इनमें नई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना देश का भाग्य बदलने वाली सिद्ध होगी। यह बात सांसद एवं सिनेस्टार हेमामालिनीआज शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एंव गौ अनुसंधान संस्थान परिसर में आयोजित किसान जागरूकता सम्मेलन का उद्घाटन अवसर पर कही।  श्रीमती हेमा मालिनी शनिवार को यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ-अनुसंधान संस्थान परिसर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना विषय पर आयोजित किसान जागरूकता सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करने के उपरान्त ‘‘बृज में कृषि एवं पशु पालन‘‘ पुस्तिका का विमोचन और प्रदर्शनी मंडपों का भ्रमण करते हुए किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किये। श्रीमालिनी ने कहा कि किसानों की आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, बाढ़, सूखा आदि देवी आपदाओं से बर्बादी की आम समस्याओं पर पूरे मंथन के उपरान्त हमारे प्रधानमंत्री ने जो नई किसान फसल बीमा लागू की है उसमें पूर्व की बीमा योजनाओं की कमियों के निवारण को भी शामिल करते हुए देय प्रीमियम राशि बहुम कम रखी है। उन्होंने कहा कि इस योजना में क्षति पर किसान को उसकी लागत के अनुसार बीमा राशि देने का प्राविधान है। साथ ही कहा कि इसमें अब तक 23 प्रतिशत ही किसानों के बीमा हैं और आव्हान किया कि योजना के लाभ हेतु सभी कृषक पंजीकरण कराके लाभ उठायें। सांसद ने किसानों की लाभकारी प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, विद्युत सम्बन्धी दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित यूरिया के दुरूपयोग रोकने हेतु नीम कोटेड यूरिया की आपूर्ति और बृज की गायों के संरक्षण हेतु राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना सम्बन्धी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भगवान कृष्ण की नगरी से सांसद बनने को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि ऋषि मुनियों एवं किसानों की इस धरा की समस्याओं के निवारण हेतु वे सदैव तत्पर रहेंगी अैर अन्नदाता किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिस स्तर पर भी प्रयास किये जाने हैं उसमें वे किसी प्रकार की कोताई नहीं बरतेंगी। उन्होंने इस अवसर पर किसानों की समस्यायंे भी सुनी और उनके शीघ्र निराकरण कराने की कार्यवाही का आस्वासन दिया। विधायक पूरन प्रकाश ने ओलावृष्टि एवं सूखा प्रभावित अनेकों कृषकों को अब तक भी फसल मुआबजा एवं फसल बीमा की राशि न मिलने की समस्यायें रखी और सड़क, बिजली, पानी जैसे बिन्दुओं पर सकारात्मक प्रयास किये जाने के साथ विश्वविद्यालय की ओर से किसानों के पशुओं को भी सुविधाओं का लाभ दिलाने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके लाभ हेतु अब पारदर्शिता के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्राविधान है। उन्होंने कहा कि पंजीयन के आधार पर सुविधाओं में प्रथम आगत-प्रथम पावत पद्धति पर कृषकों को सुविधाओं का लाभ प्राविधानित है। उन्होंने जनपद के लगभग 1.75 लाख किसानों मंे केवल 55 हजार के ही पंजीयन और 2/3 के अब भी बाकी रहने पर आव्हान किया कि सभी किसान कुछ दिन बाद आयोजित होने वाले शिविरों में खतौनी-खाते का नम्बर देकर सुविधाओं का लाभ पाने के लिए पंजीयन अवश्य करायें। उन्होंने आॅर्गेनिक खेती सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय परम्परागत योजना में मथुरा को भी शामिल कराया गया है जिसमें लगभग 50 एकड़ भूमि पर सामूहिक किसान ऐसी खेती कर सकेंगे। योजना में किसानों अनुदान के अलावा मार्केटिंग की भी सुविधा सुलभ होगी। उन्होंने किसानों से क्लस्टर में आवेदन करने का आव्हान किया ताकि मुख्यालय भेजकर योजना को स्वीकृति दिलायी जा सके। उप महानिदेशक (कृषि प्रसार) भाकृअनुप डा. एके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय फसल बीमा योजना में अब लागत के अनुसार भरपायी के अलावा फसल काटने के 15 दिन बाद भी नुकसान पर किसानों की भरपायी का प्राविधान है। उन्होंने प्रधानमंत्री के 2022 तक दुगुनी फसल के मिशन को साकार करने हेतु मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संस्तुति अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करने पर बल देते हुए कहा कि लागत वृद्धि के रहते बीमा भी आवश्यक है। ऐसे में सभी किसान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बीमा योजना में पंजीयन करायें। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केएमएल पाठक ने आंगन्तुकों का स्वागत करते हुए कहा कि किसान हित में ऐसे कार्यक्रम निरंतर कराये जायेंगे। कार्यक्रम समन्वय डा. एसके मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी आंगन्तुकों का स्वागत किया। पूर्व में विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने विश्वविद्यालय गीत प्रस्तुत किया। भारी संख्या में प्रगतिशील कृषकगण इस अवसर पर उपस्थित रहे। 

Read More

जीएलए के पाॅलीटेक्निक संस्थान में हुआ अत्याधुनिक आॅटोमोबाइल लैब का उद्घाटन मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के पाॅलीटेक्निक संस्थान में डिप्लोमा मैकेनिकल के छात्रों के लिए अत्याधुनिक आॅटोमोबाइल लैब का उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक लेब का एकमात्र उद्देश्य छात्रों को नई तकनीकी के साथ तालमेल बैठाने एवं आॅटोमोबाइल इंडस्ट्रीज में अपना बेहतर योदान दे सकें। लैब में एडवांस व्हील बैलेसिंग मशीन, व्हील एलाइनमेंट मशीन, कम्प्रेशर, हैडबीम एलाइनमेंट, हाइड्रोलिक लिफ्ट, क्यूल इंजेक्टर क्लीनर, स्पार्क प्लग टैस्टर आदि मशीनें लगायी गयीं है, जिसमें छात्रों को रिपेयर एवं इंजन के बारे में महत्वपूर्ण ज्ञान दिया जा रहा है। पाॅलीटेक्निक संस्थान के प्रधानाचार्य दिवाकर भारद्वाज ने बताया कि छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस लैब की स्थापना की गयी है। उन्होंने बताया कि लैब में फोर व्हीलर वाहनों की बैलेंसिंग, सर्विस, मेंटीनेंस और रिपेयर के गुर छात्रों को सिखाये जा रहे हैं जिससे छात्रों में तकनीकी व प्रैक्टिकल ज्ञान की वृद्धि होगी। इस तकनीकी ज्ञान को पाकर छात्र खुद का आॅटोमोबाइल वर्कशाॅप खोलने में सक्षम साबित होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान की भाग-दौड़ वाली जिंदगी में मोटर वाहन प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य आवश्यकता बन गए हैं। ऐसे में वाहनों का रख-रखाव, उनका स्वरूप, रंग आदि विषेश रूप से महत्व रखते हैं। यहीं से आवश्यकता होती है ऐसे व्यक्ति की जो इन कार्यों को कराने का सही दिशा-निर्देश दे सके। यह व्यक्ति मैकेनिक नहीं होता है, मगर उच्च शिक्षा के लिए उन सभी बातों की जानकारी रखता है। यही आॅटोमोबाइल इंजीनियर कहलाता है। इससे पूर्व उद्घाटन के अवसर पर सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि पाॅलीटेक्निक संस्थान के छात्रों के विकास हेतु समय-समय पर नवीन आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य विकास कुमार शर्मा ने बताया कि पाॅलीटेक्निक के छात्रों को इस प्रकार तकनीकी ज्ञान दिया जा रहा है कि प्रत्येक छात्र खुद रोजगार लेने की बजाय दूसरों को रोजगार देने के लायक बन सके। 

Read More

मथुरा। कस्बा व थाना कोसीकलां क्षेत्र में एटीएम से पैसे निकालने आये एक ग्रामीण के एटीएम कार्ड का कोड पूछकर उसे झांसे में लेकर घोखाधड़ी कर पास खडे एक युवक 10 हजार रूपये निकाल लिए लेकिन ग्रामीण द्वारा शोर मचाने पर एटीएम के गार्ड की सूझवूझ से उक्त युवक को पकड लिया और थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि गांव बठैन कला निवासी राजू पुत्र वासदेव शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 1500 रूपये निकालने के लिए आया। जहां एक युवक पहले से ही खडा था। राजू ने बताया कि जैसे ही वह एटीएम में अन्दर जा रहा था तो पास खडे युवक ने कहा कि लाओ में आपके पैसे निकाल देता हूं। भोले भाले ग्रामीण राजू ने उसे अपना एटीएम कार्ड दे दिया और उसका कोड भी उसे बता दिया। बताया कि उक्त युवक ने राजू को एटीएम से 1500 रूपये निकालकर दे दिये तत्पश्चात वह एटीएम में कुछ करने लगा तो राजू को शक हुआ और उसने उक्त युवक से पूछा कि अब क्या कर रहे हो? इसी दौरान उक्त युवक ने राजू के खाते से 10 हजार रूपये और निकाल लिए तो राजू ने शोर मचा दिया तो उक्त युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन एटीएम पर मौजूद गार्ड की सूझवूझ से उक्त युवक को पकड लिया गया और थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पकडे गये युवक ने पूछताछ में अपना नाम समीपवर्ती गांव फालैन निवासी मौनू पुत्र देवीप्रसाद बताया है। 

Read More

नई दिल्ली। बैंकों के कर्ज में दबे शराब उद्यमी विजय माल्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किंगफिशर एयरलाइन्स के ब्रांड और ट्रेडमार्कों की नीलामी शनिवार को खाली गईं, इनके लिए एक भी खरीददार नहीं आया। 366.70 करोड़ रुपए से शुरू होनी थी बोली कंपनी को कर्ज देने वाले बैंकों ने अपने बकाये की वसूली के सिलसिले में इसकी गिरवी रखी गयी इन संपत्तियों को बोली पर चढ़ाया था और बोली 366.70 करोड़ रुपए से शुरू होनी थी, लेकिन दिलचस्प है कि इसके लिए कोई खरीदार सामने नहीं आया। दूसरी बार मिली बैंको को विफलता माल्या से कर्ज की वसूली के मामले में एसबीआई के नेतृत्व में 17 बैंकों के समूह को दूसरी बार इस तरह की विफलता हाथ लगी है। इससे पहले इस बंद हो चुकी एयरलाइन्स के मुख्यालय किंगफिशर हाउस की नीलामी में भी कोई बोली नहीं मिली थी।   साभार-khaskhabar.com

Read More



Mediabharti