मथुरा

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र अंतर्गत जेनरेटर की एक कंपनी में काम करने वाले एक चैकीदार को कोसी से आते एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर गांव का रहने वाला 20 वर्षीय विष्णु पुत्र रमेश सैमरी के पास स्थित गांव बिलौठी में स्थित एक जेनरेटर कंपनी में चैकीदारी का कार्य करता था। प्रतिदिन की भांति शनिवार वह चैकीदारी करने के लिये वह कंपनी गया था। बताते हैं कि चैकीदारी के समय बीतीरात्रि में सड़क के सहारे खड़ा हुआ था तभी कोसी की ओर से आते ट्रक संख्या एचआर 47 सी 5559 ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक अफगानी युवक ने अपने अफगानी दोस्त की चाकू से ताबडतोड हमला कर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसका पासपोर्ट और वीजा नहीं दे रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवक पर चाकू से आठ बार हमला किया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।    घटना 31 मार्च की देर रात की है। इस मामले में पुलिस ने एक अफगानी युवक जिसका नाम मुमताज है को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मोहम्मद हफिजुल्ला घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय सय्यद अजमराई के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक अफगानिस्तान से बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली आए थे। यहां रहते हुए हफिजुल्ला ने सय्यद अजमराई से जरूरत पडने पर यह कहकर हजारों रूपये लिए थे कि वह जल्द ही पैसे वापस कर देगा। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी जब हफिजुल्ला ने पैसे नहीं लौटाए तो अजमराई ने पैसे वापस मांगे। लेकिन हफिजुल्ला पैसे देने के नाम पर अजमराई को टालता रहा।    आखिरकार गुस्से में आकर अजमराई ने अपने पैसे वापस लेने के लिए हफिजुल्ला का पासपोर्ट, वीजा और कई अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिया और कहा कि वह इसे तभी वापस करेगा जब उसे उसके पैसे मिल जाएंगे। इस दौरान हफिजुल्ला के वीजा की समयसीमा खत्म होने वाली थी, लिहाजा हफिजुल्ला ने पासपोर्ट और वीजा वापस करने को कहा। लेकिन सैय्यद ने ऎसा करने से मना कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच में कई बार हाथापाई भी हुई।        31 मार्च की रात जब अजमराई अपने किसी दोस्त से मिलकर मालवीय नगर स्थिति अपने फ्लैट पर वापस आ रहा था तभी हफिजुल्ला ने अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसपर चाकुओं से हमला कर दिया।        साभार-khaskhabar.com

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कडी सुरक्षा के बीच चौथे चरण की वोटिंग सोमवार सुबह शुरू हो गई। इस दौर में टीएमसी के कई मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। तीसरे चरण में हुईं हिंसक घटनाओं को देखते हुए सिक्युरिटी कड़ी कर दी गई है। सेंट्रल फोर्सेज समेत राज्य में 90 हजार सिक्युरिटी मैन तैनात किए गए हैं। सिक्युरिटी के लिए कई दिनों से रात में भी पेट्रोलिंग की गई। पहली बार चुनाव के दौरान नदी में भी पेट्रोलिंग हो रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से डटे हुए हैं। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। उत्तर 24 परगना, बिधाननगर और हावड़ा जिलों की 49 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें 1 करोड़ 8 लाख वोटर 12 हजार 500 पोलिंग बूथ पर वोट डालेंगे। इस फेज में 345 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें सिर्फ 40 महिलाएं हैं।        साभार-khaskhabar.com

Read More

पुणे। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भारत में सामाजिक क्रांति की बात कही है। उन्होंने रविवार को कहा कि जब जाति, मत और धर्म पर विचार किए बिना भूख और अभाव का कष्ट झेल रहे लोग एकजुट हो जाएंगे, तो सामाजिक क्रांति हो जाएगी। कन्हैया ने दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे के दौरान लगातार दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्य मुद्दों का समाधान किए बगैर देश को जाति और संप्रदाय के आधार पर बांटना चाहती है।  कन्हैया ने पुणे में एक रैली में कहा, ‘‘भूख सबको लगती है। लोगों के लिए नौकरी, भोजन और पानी का जो वादा किया गया था, उसका क्या हुआ? यह भूख ही लोगों को एक दिन एकजुट करेगी और वे सडक़ों पर उतर आएंगे।’’    कन्हैया ने मोदी सरकार द्वारा मीडिया में बड़े-बड़े विज्ञापन देने, रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ और टेलीविजन प्रचार पर ‘जनता का पैसा बर्बाद करने पर’ भी सवाल उठाया। कन्हैया ने कहा, ‘‘सबसे पहले उनकी अपनी मां थीं, उसके बाद गौ माता आ गईं और अब भारत माता हैं। वे यह तय करना चाहते हैं कि लोग क्या खाएं, कौन सा त्यौहार मनाएं और कौन से कपड़े पहनें? आपको यह अधिकार किसने दिया?’’  उन्होंने कहा, जनता को ‘जुमले’ (झूठे वादे) देना बंद करें। लोग नौकरी या बेरोजगारी भत्ता और सामाजिक सुरक्षा चाहते हैं। जैसा कि बी. आर. अंबेडकर ने सपना देखा था, देश से जाति प्रथा को पूरी तरह समाप्त करें। कन्हैया ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में, नेशनल बुक ट्रस्ट जैसी कई संस्थाओं में उच्च पदों पर फेरबदल करने के बाद भाजपा-आरएसएस देश के संविधान को बदलने और तिरंगे को भगवा ध्वज से बदलने की कोशिश करेंगे। उनका इरादा देश में एक धर्म का शासन स्थापित करना है।        कन्हैया ने कहा, ‘‘लेकिन, यह मंसूबा सफल नहीं होगा। हम उनके कुटिल इरादों को पूरा नहीं होने देंगे। बजाए संविधान के, हम देश से मनुवाद को उखाड़ फेकेंगे। हमारा संघर्ष हमारे अधिकार, समानता और प्रगतिशील जातिविहीन समाज के लिए है।’’कन्हैया ने दावा किया था कि रविवार की सुबह जेट एयरवेज के विमान में उनकी जान लेने की कोशिश की गई थी। कन्हैया ने वामपंथियों, युवकों एवं दलितों की बड़ी भीड़ को संबोधित किया। उन्हें सुनने के लिए बाल गंधर्व हॉल खचाखच भरा हुआ था। हाल के अंदर जितनी भीड़ थी, उतनी ही हाल के बाहर और आस-पास की सडक़ों पर भी थी। आयोजनस्थल और उसके आस-पास सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध किए गए थे। कन्हैया को सुनने कई हस्तियां भी पहुंचीं। इनमें अभिनेता अमोल पालेकर, संध्या गोखले, प्रकाश अंबेडकर, स्मिता गोविंद पंसारे, मुक्ता मनोहर, किरण मोघे, भालचंद्र कांगो, जितेंद्र अवहद शामिल थे।    साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कुछ दिनों पहले अमेरिकी कारोबारी गुड जीन इनफ से शादी रचाई थी। इस अभिनेत्री की शादी की एक भी फोटो सार्वजनिक नहीं हुए। प्रीति जिंटा ने महाराष्ट्र के सूखा पीडित किसानों की मदद की बात कही है। प्रीति ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं शादी की तस्वीरों को बेचूंगी। अभी ऐसा नहीं हुआ है। अगर मैं ऐसा करुंगी तो तस्वीरों से मिलने वाले पैसों को महाराष्ट्र के किसानों को दान कर दूंगी।   प्रीति जिंटा ने आईपीएल को लेकर हो रहे विवाद पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, आईपीएल लोगों के लिए आसान निशाना बन गया है। टीम मालिक पानी की सप्लाई करने और दान देने के लिए राजी है। मैच शिफ्ट करने से समस्या का हल नहीं होगा। जब वह आईपीएल में अपनी टीम के साथ रहती है तो कहा जाता है कि उनके पास फिल्में नहीं है। अब मेरे पास दो फिल्में भी है। आईपीएल मेरे बिना भी चल सकता है।   प्रीति ने बताया कि वे सन्नी देओल के साथ भैय्याजी सुपरहिट फिल्म कर रही है। इसमें वे पटाखा लडक़ी का किरदार निभा रही है। ये यूपी की लडक़ी का किरदार है। प्रीति ने से जब शादी को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, मेरी शादी पानी के अंदर हुई। जीन ने शादी में जल अंडर सिंह का रोल निभाया।       साभार-khaskhabar.com

Read More

 आईएलएम टैक्रो सोल्यूशन्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन पर छात्रों को प्रमाण पत्र देते उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट तथा एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी। साथ हैं बार कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, फैसल कुरैशी आदि। साइबर क्राइम के प्रति लोग रहें जागरूक: उपमन्यु  -पुलिस सेमीनार आयोजित कर करेगी जागरूक -आईएलएम टैक्रो सोल्यूशन्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन मथुरा। मथुरा पुलिस सामजिक संस्थाओं एवं साइबर विशेषज्ञों के साथ मिलकर जगह-जगह सेमीनार आयोजित कर इस दिशा में महिला, छात्र, युवा, युवतियों को जाग्रत करेगी, जिसमें साइबर क्राइम होने पर तथा पडौस में अपराधिक वारदात होने पर किन-किन नम्बरों से हम तत्काल मदद ले सकते हैं तथा फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्यूटर, ई-मेल आदि इस्तेमाल करते समय किन-किन चीजों से हमें सतर्क रहना चाहिए यह जानकारी एसपी सिटी ने एक सेमीनार में दी।  आई०एल०एम० टैक्रो सोल्यूशन्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। कार्यशाला में छात्रों को डिजीटल जानकारी सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के  समापन समारोह का शुभारंभ उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट तथा एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी द्वारा किया गया।  इस अवसर पर श्री उपमन्यु ने कहा कि यदि साइबर क्राइम के बारे में लोग जागरूक रहते हैं तो बहुत जल्द डिजीटल इंडिया एवं मेक इन इंडिया को देखा जा सकता है। यह हमारे देश को आगे बढ़ाने में सहयोगी होगा। एसपी सिटी श्री द्विवेदी ने कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल करने के साथ-साथ साइबर क्राइम का भी ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि १०९० वूमन पावर लाइन जोकि महिलाओं के लिए उप्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसमें महिलाओं से सम्बंधित शिकायतें दर्ज की जाती है। नोयडा से आये प्रशिक्षक समीर बेग, मोहिसिन कुरैशी एवं गुर करन सिंह द्वारा छात्रों को टैक्रोलॉली से अवगत कराया। इस मौके पर छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यशाला में प्रमुख रूप से बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, मुनब्बर बेग, फैसल कुरैशी, मोहिसिन बेग, रिंकी सिंह, शिजा बैग, मेहराज अली, कपिल यादव, मयंक ठाकुर, राजा आदि उपस्थित रहे।  

Read More



Mediabharti