मथुरा

मथुरा। छाता के सिहाना गांव में आज सुबह एक खेत में खड़ी दो बुर्जियों के ऊपर बिजली का तार गिर गया जिससे लगी चिंगारी ने दोनों बुर्जियों को अपनी चपेट में ले लिया। तार गिरने के बाद भड़की चिंगारी से बुर्जियों में भीषण आग लग गयी जिससे उसमें रखा भूसा जल गया। इस दौरान खेत में बंधी हुयी दो भैंसे भी इस अग्निकांड की चपेट में आ गयी और बुरी तरह जल गयीं।  मिली जानकारी के अनुसार छाता के सिहाना गांव निवासी 5 वर्षीय पप्पन सिंह पुत्र कन्हैया के खेत के ऊपर से बिजली की लाइन जा रही है। बताते हैं कि आज सुबह करीब ग्यारह बजे अचानक बिजली का तार टूट कर खेत में खड़ी दो बुर्जियों पर गिर गया। इस दौरान उठी चिंगारी से बुर्जी में रखे भूसे ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते दोनों बुर्जियों में भयंकर लग गयी। बताते हैं कि बुर्जियों के पास खेत मालिक पप्पन सिंह की दो भैंस बंधी हुयी थीं जिन्हें बचाने के लिये वह बुर्जियों की तरफ दौड़ा, तभी वह भी आग की चपेट में आ गया और बुरी तरह से जल गया। इस दौरान दोनों भैंसे भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह जल गयीं। बताते हैं कि पप्पन के खेत में खड़ी दोनों बुर्जियां गांव की ही विमला देवी पत्नी वेदो की थी। बताते हैं कि अग्निकांड के दौरान विमला भी खेत पर मौजूद थी। वह भी पप्पन के पीछे दौड़ी जिससे वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गयी। घटना की सूचना लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग खेत की ओर दौड़ पडे़े। जैसे तैसे लोगों ने ग्रामीण व महिला को आग की चपेट से बचाया और आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आग की चपेट में आयी भैंसों की हालत गंभीर बतायी गयी है।  

Read More

मथुरा। गोवर्धन चैराहे पर आज तेजगति से आती बाइक ने एक महिला में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय शान्ती देवी पत्नी फतेह सिंह निवासी सासनी हाथरस अपने गोवर्धन चैराहा स्थित मायके में आयी हुयी थी। बताते हंै आज सुबह जब महिला गोवर्धन चैराहे पर सड़क पार कर रही थी तभी तेज गति से आती एक बाइक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया है। बताते हैं कि घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

Read More

रामकिशन मिशन अस्पताल में मशीनों का उदघाटन मथुरा। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय आज शनिवार वृन्दावन पंहुचे। यहां उन्होंने रामकिशन मिशन अस्पताल में आधुनिक मशीनों का उदघाटन किया जिससे मरीजों को उत्तम इलाज अस्पताल द्वारा दिया जा सके। इसके पश्चात उन्होंने मां कात्यायनी मंदिर में दर्शन किये। शाम को उन्होंने ठाकुर बांके बिहारीजी के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से कहा कि वृन्दावन में आने के बाद मुझे बहुत खुशी मिल रही है और मेरा प्रयास होगा कि मैं वृन्दावन आता रहूं। वृन्दावन साधु संतों और महापुरूषों की भूमि है। 

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजार में अगले सप्ताह वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) सौदों की परिपक्वता के कारण उतार-चढ़ाव देखे जाने की संभावना है। अप्रैल महीने का डेरीवेटिव सौदा गुरुवार 28 अप्रैल को परिपक्व होगा। इस दौरान शेयर बाजारों में निवेशकों की नजर चौथी तिमाही के लिए कंपनी के परिणामों, वैश्विक बाजारों के रुझानों, प्रमुख आंकड़े, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेश (डीआईआई) के आंकड़ों तथा डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल व तेल कीमतों पर भी बनी रहेगी। वित्तवर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के लिए कंपनियों का परिणाम जारी करने का दौर शुरू हो चुका है, जो अगले महीने के दूसरे सप्ताह तक जारी रहेगा। सोमवार को इंडियाबुल्स हाउसिंग फायनेंस, मंगलवार को एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक, बुधवार को यस बैंक, गुरुवार को एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आइडिया सेल्युलर, डाबर इंडिया, एसीसी और शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक और आईडीएफसी लिमिटेड अपने परिणाम घोषित करेगी।   संसद के बजट सत्र का दूसरा सत्र एक महीने के अवकाश के बाद सोमवार 25 अप्रैल को शुरू होगा और 13 मई तक चलेगा। इस दौरान निवेशकों को ध्यान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक तथा अन्य प्रमुख आर्थिक महत्व के विधेयकों को पारित करने से संबंधित गतिविधियों पर लगा रहेगा। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की नीति निर्माता समिति फेड ओपेन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) मंगलवार 26 अप्रैल और बुधवार 27 अप्रैल को दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक करेगी। निवेशकों को इस बैठक में ब्याज दर को यथावत रखे जाने की उम्मीद है। बैंक ऑफ जापान की बुधवार और गुरुवार को दो दिवसीय मौद्रिक समीक्षा बैठक होगी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि देश में जल्द ही उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए नया कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट लागू होगा जिसके तहत कानूनी प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा।   पासवान शनिवार को जयपुर में खासाकोठी होटल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। नए कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत उपभोक्ता नकली चीज मिलने पर कहीं से भी शिकायत कर सकेंगे,हर हाल में 21 दिन में उपभोक्ताओं की एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान होगा।    पासवान ने बताया, जिला उपभोक्ता मंच अब 1 करोड रूपए तक,राज्य उपभोक्ता फोरम 10 करोड तक और राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम 10 करोड रूपए से अधिक की राशि से जुडे मामलों की सुनवाई कर सकेंगे। पासवान ने कहा कि सिनेमा घरों और होटलों में बोतलबंद पानी की एमआरपी से ज्यादा रेट वसूलना अपराध है, और नए कंज्यूमर प्रोटक्शन एक्ट के तहत ऎसे मामलों की प्राथमिकता से सुनवाई होगी।       खुले बाजार में गेहूं की ज्यादा कीमत...   पासवान ने कहा कि इस बार राजस्थान में एमएसपी पर गेहूं की खरीद लक्ष्य से कम होगी क्योंकि गेहूं के समर्थन मूल्य 1525 रूपए प्रति कि्वंटल से खुले बाजार में ज्यादा कीमत मिल रही है। इसलिए किसान खुले बाजार में गेहूं बेच रहा है। राजस्थान में अब तक समर्थन मूल्य-एमएसपी- पर करीब 2 लाख 62 हजार टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इस बार 18 लाख टन गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद का लक्ष्य रखा गया, इसके लिए करीब 300 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं, अप्रैल से शुरू हुई खरीद प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी।        एफसीआई में करोडों का गेहूं घोटाला...    राजस्थान में एफसीआई अधिकारियों द्वारा करोडों रूपए के गेहूं घोटाला मामले में पांच डिपो मैनेजरों का तबादला कर दिया गया है। वहीं दस अधिकारियों को चार्जशीट दे दी गई है। पासवान ने खुद माना कि अधिकारियों ने गडबड की है। पासवान ने दावा किया कि मामले में जांच कमेटी का गठन हो चुका है और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर देंगे। पासवान ने कहा कि अलवर और भरतपुर के खाद्य निगम के अधिकारियों ने यह करतूत की। इन अधिकारियों ने करीब 4 लाख टन गेहूं को बिना एफसीआई के गोदाम और रिकॉर्ड में दर्ज किए बिना सीधे डीएसओ को सप्लाई कर दिया। वहीं रसद अधिकारी ने वितरण के लिए पीडीएस को भेज दिया।  साभार-khaskhabar.com      

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि योग की पहचान किसी धर्म के साथ जोडकर नहीं की जा सकती और जो लोग इस तरह की सोच रखते हैं, उनमें सत्यनिष्ठा, समन्वय और संतुलन की कमी है। योग की वैश्विक अपील का समर्थन मुस्लिम देशों ने भी किया मंत्री ने कहा कि योग की एक वैश्विक अपील है और 66 मुस्लिम देशों सहित 170 से अधिक देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। सिंह ने कहा,कभी-कभी लोग योग के बारे में चर्चा करते समय कहते हैं कि यह एक धर्म से जुडा है। यह कैसे हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईसाई, यहूदी और पारसी देशों के अलावा 66 मुस्लिम देशों ने इसका समर्थन किया। द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव के समापन समारोह में गृह मंत्री ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण की बदौलत है। उन्होंने कहा कि योग सभी धमों से परे है। इसकी केवल सांस्कृतिक पहचान है न कि धार्मिक।  इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को चंडीगढ में किया जाएगा। सरकार की योजना पिछले साल के मुकाबले और बडा कार्यक्रम करने की है।  साभार-khaskhabar.com        

Read More



Mediabharti