मथुरा

मथुरा। वृन्दावन नगर के रंगजी मंदिर के निकट एक खोखे पर अवैध रूप से शराब की बिक्री होती थी। बीती रात साढे ग्यारह बजे शराब खरीदने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुयी जिससे पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गयी। घटना की सूचना लोगों ने मथुरा में एसएसपी को भी दी। बाद में एसएसपी डा. राकेश सिंह ने वृन्दावन कोतवाली पुलिस को निर्देश दिये कि वे वृन्दावन जैसे शराब निषेध क्षेत्र में चल रहे इस प्रकार के अवैध दारू के अडडों को तत्काल प्रभाव से बंद कराकर इन्हें ध्वस्त कराये। समझ में नहीं आता कि आबकारी विभाग सारे काम पुलिस से क्यों कराता है जबकि लोगों ने बताया कि आबकारी विभाग की मिलीभगत से इन अवैध शराब ठेकों का संचालन हो रहा है जिसमें आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी शामिल हैं। आज से इसको लेकर एसएसपी ने अभियान चलाने के निर्देश भी दिये हैं। वृन्दावन जैसी धर्म की नगरी में रात को शराबियों के आतंक से महिला तीर्थयात्रियों में भारी भय बना रहता है।

Read More

मथुरा। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों के विरूद्व एक साथ अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिये। इन्हीं निर्देशों के पालन में जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को विभिन्न आरोप में गिरफ्तार कर उनके कब्जें से असलाह, सट्टा पर्चा व अन्य अवैध सामिग्री बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी डा. राकेश सिंह के निर्देश पर जनपद के थाना प्रभारियों ने एक साथ जनपद में अपराधियों के वियद्व चैकिग अभियान चलाया जिसमें प्फथ्ल्स् क्ज्ञै 15 अपराधी पुलिस की गिरफ्रत में आये हैं। जिसमें थाना माट पुलिस ने राजू पुत्र रघुनाथ निवासी सूरजा थाना इगलास अलीगढ़ को  राधारानी मन्दिर के पास से  50 अवैध क्वाटर देशी शराब के साथ बन्दी बनाया हैं। थाना बलदेव पुलिस ने ग्राम सराय सालवान से थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने चैकिग के दौरान राजेश पुत्र सत्यवीर सिंह उपर्फ सत्तों निवासी गढ़ी कोर खार थाना राया मथुरा को चार अन्य साथियों के साथ एक चोरी की बाइकों के साथ बन्दी बनाया हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने घाटी वहालराय से उपनिरीक्षक एमएस चाहर ने चैकिग के दौरान गोबिन्द प्रसाद पुत्र बंगाली मल निवासी घाटी वहालरााय कोतवाली मथुरा को अवैध रूप से सट्टे के कारोवार करते सूमय सट्टा पर्चा व 31233 रूपयें की नगदी के साथ बन्दी बनाया हैं।  इसी थाना में तैनात उपनिरीक्षक अनुराग सिंह ने हनुमान मन्दिर के पास से अर्जुन शर्मा पुत्र मेवाराम निवासी बंगालीघाट मथुरा को 20 पाउआ देशी शराब के साथ बन्दी बनाया हैं। वृन्दावन में तैनात कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने अलग अलग स्थान से गिरोह बनाकर अपराधिक वारदात करने वाले मौनी पुत्र यादराम निवासी रतन छत्री वृन्दावन  सहित दो अन्य को गुन्डा एक्ट में निरूद्व किया हैं।  इसी थाना पुलिस ने पुष्पेन्द्र पुत्र विजय निवासी राजपुर निवासी वृ-न्दावचन को 23 अन्य लोगों के साथ गिरोही बनाकर अपराधिक बारदाताओं को अन्जाम देने के आरोप में गुन्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं।  थाना सदर बाजार पुलिस ने नहर कालौनी के पास से उपनिरीक्ष्ज्ञक हरभजन सिंह ने विष्णु पुत्र वक्कों निवासी कमहार पाड़ा सदर बाजार सहित पाॅच अन्य को 20-20 क्वार्टर देशी शराब के साथ बन्दी बनाया हैं। बलदेव पुलिस ने ग्राम सराय सालवान से राजेश पुत्र सत्यवीर निवासी गढ़ी कोर राया को एक अवैध तंमचा व जिन्दा कारतूस के साथ बन्दी बनाया हैं। इसी थाना पुलिस ने वनवारी पुत्र ताराचन्द्र निवासी इटौली राया व दानवीर पुत्र देवी सिंह निवासी मरौठ कमलापुर इगलास अलीगढ़ को एक एक तंमचा व कारतूस के साथ बन्दी बनाया हैं। थाना हाईवें पुलिस ने शत्रुधन पुत्र किशन पाल निवासी रामकिशन कालौनी थाना हाईवें सहित 10 अन्य को गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं। थाना गोबिन्द नगर में तैनात उपनिरीक्षक केपी सिंह ने कलुआ पुत्र निनुआ निवासी गली पातीराम थाना गोबिन्द नगर मथुरा को अवैध सट्टा पर्चा व 1210 रूपयें की नगदी के साथ बन्दी बनाया हैं। थाना गोवर्धन पुलिस ने क्षेत्र के एकता तिराहा से बनवारी पुत्र कलुआ निवासी भवनपुरा गोवर्धन को अवैध चाकू के साथ बन्दी बनाया।  शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के डा. गोपाल नेत्र चिकित्सालय के पास से अरविन्द पुत्र राम नारायण शर्मा निवासी जयसिंह पुरा थाना गोबिन्द नगर मथुरा सहित दो अन्य को गिरफ्रतार कर उनके कब्जें से 35 पाउआ देशी शराब के बरामद किये हैं।

Read More

मथुरा : तीन लोक से न्यारी बृज भूमि को 'छलिया' की नगरी कहा जाता है। आनंदकंद भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली और उसकी बृजरज में जन्मे बृजवासी जिनकी भाषा शैली भले ही अक्खड़ हो लेकिन हृदय से वे आज भी उतने ही भोलेभाले हैं और इसी के चलते वे बार-बार छले जाते रहे हैं। 

Read More

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे और उसके आसपास के इलाकों में वाहन लूट और चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है जिनके पास से लगभग डेढ़ दर्जन दुपहिया वाहन बरामद हुये हैं। इन लुटेरों को पकड़े जाने से राहत की सांस ली है। बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर आये दिन हो रही लूटपाट की घटनाओं को लेकर एसओ बलदेव को उस समय बड़ी सफलता मिली जब इस गैंग के चार सदस्यों को लूटी व चोरी की गयी बाइक, अवैध असलाह सहित यमुना एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 140 के सर्विस रोड के पास बने बंजर भूमि में कमरे व बेसमेण्ट से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये चारों बदमाशों ने आसपास के जनपदों में की गयी चोरी व लूट की घटनाआंे का इकबाल किया है। आज इसकी जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने बताया कि ये लोग वाहन लूट और चोरी करते थे। पूरा गैंग इसमें सक्रिय था। पुलिस ने राजेश पुत्र सत्यवीर उर्फ सत्तो निवासी गढी कोर खारा थाना राया, बनवारी उर्फ भोलू पुत्र ताराचंद निवासी इटौली राया, दानवीर पुत्र देवी सिंह निवासी मरौठा कमालपुर इगलास, सुनील उर्फ सुल्लन पुत्र राधाचरन निवासी मुसमना नौहझील को पकड़ा है। इनके पास से दो तमंचे 315 बोर, कारतूस, 32 बोर की रिवाॅल्वर और लूटे गयी दो टीवीएस अपाचे बाइक, जिनमें से एक टप्पल से लूटी है, तीन हीरो होण्डा पैशन जिनमें से एक फरह से लूटी, सात हीरो होण्डा स्पलैण्डर प्लस जिनमें दो बलदेव से लूटी और एक टप्पल से चोरी, एक फरह से लूटी और एक मंाट से चोरी की है। दो हीरो होण्डा सीडी डीलक्स, एक टीवीएस स्टार सिटी, एक चैसिस व लाल रंग की बाइक की टंकी बरामद हुयी है। पकड़े गये लुटेरों पर डेढ दर्जन विभिन्न अपराधों के मुकदमे हैं।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ बलदेव प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक पवन अग्निहोत्री, अनुराग यादव, हैड कांस्टेबिल मुनेश बाबू, कांस्टेबिल सुखवीर सिंह, विवेक कुमार, देशदीपक, विनोद कुमार हैं। एसएसपी ने टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु पांच हजार का इनाम दिया है।

Read More

दो घंटे बाधित रहा आवागमन, मौके पर पहुंचे एसएसपी एवं एसपी सिटी  मथुरा। आज दोपहर करीब साढे ग्यारह बजे रिफाइनरी के गेट नंबर नौ के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। इसमें रखे सौ से ज्यादा गैस सिलेंडर जल गए। गनीमत थी कि यह सिलेंडर इस्तेमाल किए हुए थे और इसमें बेहद कम मात्रा में एलपीजी मौजूद था। आग की वजह से ट्रक के पास तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। दो घंटे बाद पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसकी वजह से दो घंटे तक नेशनल हाइवे नंबर-2 पर आवाजाही बाधित रही। मिली जानकारी के अनुसार मथुरा रिफाइनरी के 9 नंबर गेट के पास आगरा से खाली सिलेंडर लेकर ट्रक पहुंचा था इसी दौरान ट्रक की बैटरी से चिंगारी निकली और इसी से आग लग गई। ट्रक में मौजूद सिलेंडर इस्तेमाल किए हुए थे, लेकिन इससे बची हुई गैस लीक हो रही थी। यह ट्रक कोयला अलीपुर के केएल शर्मा का है। आग को देख अफरातफरी मच गई। गेट नं.9 के आसपास दुकानदार भागने लगे।इसी ट्रक के पास दो एलपीजी कैप्सूल टैंकर भी मौजूद थे। इसे तुरंत हटाया गया। हालांकि ट्रक के पास मौजूद तीन दुकानें आग की चपेट में आ गईं। इस अग्निकांड में कोई घायल नहीं हुआ। आग के बाद आगरा-दिल्ली नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया। रिफाइनरी सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। करीब 2 घंटे बाद आग बुझ सकी। इस दौरान नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली के महोली पौर चैबियापाड़ा निवासी एक महिला जो घर से सामान लेने की कहकर निकली थी, उसका कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था और उसके पति को लगातार धमका रहे थे। शहर कोतवाल संजय जायसवाल और पुलिस टीम ने इन अपराधियों की तलाश के लिये सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां जुटायी और महिला व उसका अपहरण कर ले जाने वाले को गिरफ्तार कर लिया। महिला का पति पुलिस की कार्यवाही से खुश है। जानकारी के अनुसार गत 17 अप्रैल को सोनी गुप्ता पत्नी अजय उर्फ कल्लू निवासी महोली पौर चैबिया पाड़ा अपने घर से सामान लेने की कहकर निकली थी, तभी से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। गत 17 अप्रैल को महिला के पति ने शहर कोतवाली में पत्नी की गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करायी। बताते हैं कि अगले दिन से ही पति के मोबाइल पर फोन आने लगे कि पुलिस को कोई सूचना नहीं देना। नहीं तो तुम्हारी पत्नी की हत्या कर दी जायेगी। इस घटना की जानकारी जब महिला के पति ने पुलिस को दी तो हरकत में आयी कोतवाली पुलिस ने अपने विभिन्न सूत्रों के माध्मय और सर्विलांस के जरिये इसकी जांच पड़ताल शुरू की। धमकी देने वाले और महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। अब धमकी देने वाले रोहित पुत्र कलूआ सिंह निवासी शेखपुर गंडवा थाना सिहाना बुलंदशहर को पुलिस ने राया से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्यवाही से महिला के परिवार में खुशी है। पुलिस ने पकड़े गये युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Read More