मथुरा

 मथुरा में इग्नू के बीएसए कालेज समेत दो केन्द्र संचालित है, बीएसए कालेज में इंडक्सन मीटिंग के दौरान उपस्थित पदाधिकारी  मथुरा। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) आज दुनिया का ऐसा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय बन चुका है जिसके जरिए तीस लाख छात्र व छात्राएं अध्ययनरत हैं। मथुरा में इग्नू के बीएसए कालेज समेत दो केंद्र संचालित हैं जहां शिक्षा से वंचित किसी भी उम्र में कोई भी अपने को पंजीकृत करा कर डिग्री, डिप्लोमा व सटीर्फिकेट कोर्स कर कैरियर बना सकता है। ये जानकारी बीएसए कालेज के श्यामाचरण सभागार में हुई इंडक्सन मीटिंग में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय के अलीगढ़ रीजनल सेंटर के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. मलिक रासिद फैजल ने इग्नू के पंजीकृत नए फ्रेशर छात्र छात्राओं को दी। उन्होंने बताया कि ये दुनिया की आज सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी बन चुकी है। इसमें पढ़ाने के लिए टीचर्स नहीं होते बल्कि एकेडेमिक काउंसलर होते हैं जो दूरस्थ पढ़ाई के तौर तरीके बताते हैं और कैरियर के लिए अनवरत दिशा निर्देश देते हैं। फ्रेशर छात्र व छात्राएं अन्य वंचितों को इग्नू के जरिए प्रवेश लेकर पढ़ाई को प्रोत्साहित करें। बीएसए कालेज के प्राचार्य डा. अशोक अग्रवाल ने फ्रेशर छात्र व छात्राओं को दूरस्थ शिक्षा के सतत मूल्याकंन प्रणाली के बारे में जानकारी दी। बीएसए कालेज केंद्र की समन्वयक डा. बबीता अग्रवाल ने कहा कि इग्नू से कोई कोर्स करने की कोई आयु सीमा तय नहीं है। हर कोई प्रवेश ले सकता है। सह समन्वयक डा. एस के कटारिया ने धन्यवाद ज्ञापन में बताया कि इंग्नू के इस समय देश में 67 रीजनल सेंटर चल रहे हैं, 2667 ट्रेनर सपोर्ट सेंटर हैं। कुल 228 डिग्री, डिप्लोमा व सर्टीफिकेट कोर्स चल रहे हैं। 810 फैकल्टी, 574 एकेडेमिक स्टाफ और 33212 एकेडेमिक काउंसलर हैं। प्रारंभ में समन्वयक डा. बबीता अग्रवाल, विभागाध्यक्ष गणित डा. के के कनोडि़या व डा. एस के कटारिया आदि ने सहायक क्षेत्रीय निदेशक  डा. मलिक रासिद फैजल का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।इंडक्शन मीटिंग में जिले भर के और बाहर के तमाम फ्रेशर छात्र छात्राएं मौजूद रहे।  

Read More

समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी राजेश कुमार  मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 50 लाख से ऊपर की राशि के और मुख्यमंत्री की घोषणा के विकास कार्यो की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्यो को गुणवत्ता एवं तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये।  जिलाधिकारी यहां कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय एवं निर्माण एजेन्सियों के अधिकारियों की बैठक में कार्यो की प्रगति का जायजा ले  रहे थे। उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाले कार्यो को इसी माह पूर्ण करने के निर्देश दिये और जोर देकर कहा कि जिन कार्यो में कहीं कोई अड़चन है उसे तत्परता से दूर कराया जाय। उन्होंने मुर्गा फाटक के कार्य सहित टैंक चैराहा पर सेतु निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यों को पूरी गति से पूर्ण कराने के आदेश देते हुए सेतु निगम अधिकारियों को अन्य कार्याे को भी गुणवत्ता एवं तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही केबिल विद्युत कनेक्शन के चक्र में एक माह विलम्ब के कारण आईटीआई गोवर्धन का कार्य रूके होने पर विद्युत अधिशासी अभियंता गोवर्धन का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के आदेश दिये।  डीएम ने तहसील सदर व महावन तहसील आवसीय भवन के निर्माण में विभिन्न कमियों पर जाॅच कमेटी गठित करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिये। साथ ही कालीदह, केशीघाट आदि स्थानों पर एसटीपी के हुए कार्यो को अन्य अधिकारियों के साथ स्वयं परखने का कार्यक्रम तय करते हुए स्पष्ट हिदायत दी की इसके पश्चात किसी नाले का पानी सीधे यमुना में जाना बर्दास्त नहीं होगा।  जिलाधिकारी वृन्दावन सहित गोवर्धन एवं पूरे परिक्रमा मार्ग में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सम्बन्धी शासन की ओर से जारी आदेशों का पूरी तरह से अनुपालन करने विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिये इसके अलावा गोवर्धन व परिक्रमा मार्ग के जन निकासी आदि कार्यो में अब तक मुख्य अभियंता के यहां ही एस्टीमेट पहुॅचने सम्बन्धी जल निगम की शिथिल कार्यवाही पर प्रतिकूल रूख अपनाया।  उन्होंने विभिन्न कार्यो हेतु बैठक के दौरान ही भूमि चयन कराते हुए तेजी से कार्य करने के आदेश दिये। इसी क्रम में विद्युत विभाग को पल्सौं में उपलब्ध भूमि पर तत्काल कब्जा प्राप्त कर तत्काल कार्य प्रारम्भ कराने के आदेश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विभिन्न कार्याे की रिपोर्ट प्रस्तुत की, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार अन्य विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने नगर के जर्जर जगन्नाथ पुरी प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण हेतु सांसद प्रतिनिधि द्वारा रखे गये प्रस्ताव पर अपनी सहमति देते हुए कार्य प्रारम्भ कराने की स्वीकृति प्रदान की।  डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद निधि से कराये जाने वाले कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उनके प्रस्ताव पर सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा ने नौहझील व नन्दगाॅव कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालयों हेतु 25 लाख रू0 सांसद निधि से दिलाने हेतु अपनी सहमति दी।  सांसद प्रतिनिधि श्रीशर्मा के मांग पर डीएम ने सांसद निधि से कराये जाने वाले कार्यो के बोर्ड लगवाने पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जनपद में 5 वर्ष से ऊपर एवं 3 से 5 वर्ष तक अवधि वाले लम्बित राजस्व वादों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दायरा से निस्तारण की संख्या हरहाल में अधिक रहे। डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व दिवस के अवसर पर अपने उद्धगार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने 5 वर्ष से अधिक वाले 74 एवं 3 से 5 वर्ष की अवधि के 150 लम्बित वादों की बड़ी संख्या पर इन्हें जल्दी-जल्दी तिथि लगाकर प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने आदेश दिये कि आधार कार्ड बनवाने हेतु प्रत्येक ब्लाॅक स्तर पर 5 दिवसीय शिविरों के आयोजन कर सभी वंचितों के कार्ड बनवाये जायें और खण्ड विकास अधिकारी सहित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार इसके लिए अपनी विभागीय कर्मियों की टीम को सक्रिय रूप से लगायें। डीएम ने आम आदमी बीमा योजना की खराब प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिये और जोर दिया कि इसकी दैनिक प्रगति रिपोर्ट की जाय। उन्होंने किसी भी शिथिलता पर तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने की हिदायत दी।  मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रसाद सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा। स्थानीय कृष्णाचन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र अर्पित जैन को उत्कृष्ट स्काउट के लिए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्वारा पुरूस्कृत होने पर होनहार छात्र को प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल, प्रबंधक अनिरुद्ध अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कीर्ति मोहन अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य डा. रामसेवक और समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।  विद्यालय के मीडिया प्रभारी राजीव पाठक ने बताया कि कक्षा द्वादश विज्ञान वर्ग में शिक्षाग्रहण कर रहे अर्पित जैन को बसंतोत्सव एवं विदाई समारोह में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।   

Read More

मथुरा। मथुरा के लिए यह गौरव की बात है कि उत्तरप्रदेश ग्रामीण क्रिकेट एसोसिएशन मथुरा को मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाओं को खेलने का मौका मिलेगा। आल इंडिया ग्रामीण क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा उत्तरप्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष भगवानदास पचैरी, महासचिव ज्ञानेन्द्र सिंह, संयुक्त रवि शर्मा, कोषाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, सदस्य संजय गंधार, सदस्य ललिता शर्मा, जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र मिश्रा को गठित किया गया। संघ के सचिव ने बताया कि ग्रामीण क्रिकेट खिलाड़ी भी बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले पायेंगे। 

Read More



Mediabharti