ब्रजजन अभियान समिति के प्रतिनिधिमंडल सांसद हेमामालिनी से बातचीत करते हुए मथुरा। बृज जन अभियान समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात की और मथुरा से लखनऊ के लिये इण्टरसिटी एक्सप्रेस चैयर कार रेलगाड़ी चलवाने के लिये सात सूत्रीय ज्ञापन प्रस्ताव दिया। पत्र में कहा गया है कि मथुरा-लखनऊ के बीच एक दिन में धार्मिक, व्यवसायिक और सामान्य यात्रा सम्पन्न होने और धार्मिक श्रद्धालु एवं आम जनता इस सुविधा से लाभान्वित होगी। इस पर सांसद ने रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र वीरेन्द्र अग्रवाल, विनेश सनवाल, संजय शर्मा, महेन्द्र प्रताप गौतम, सैय्यद साबिर, आशीष चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, कौशल तौमर, तैय्यब कुरैशी मौजूद थे। पत्र में रेलगाडि़यों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, लंबी दूरी की रेलों में जनरल डिब्बो की बोगियां बढाने, मथुरा से अलीगढ के लिये पैसंजर रेलगाड़ी शुरू करने, हर रेल प्लेटफार्म पर यात्रियो ंके लिये आरओ वाटर प्लांट लगाने, ब्रज के सभी तीर्थस्थलों को रल बस के माध्यम से जोड़ने और रेल टिकटों के पीछे सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर डलवाने की मंाग की है।
Read More




