मथुरा

मथुरा। शहर के कठौती कुंआ मौहल्ले में मस्जिद के सामने आज दोपहर एक किशोरी की स्टोव फट जाने के कारण लगी आग में मौत हो गई। घटना को लेकर मौहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। आसपास के लोगों ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से स्वर्ण जयंती अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर केातवाली क्षेत्र अंतर्गत कठौती कुंआ मौहल्ले में मस्जिद के सामने आज दोपहर लगभग तीन बजे फशी उद्दीन टेलर के मकान से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। जिससे मौके पर मौजूद लोग उसके घर की ओर दौड़ पड़े। मौके पर फशीउद्दीन की 16 वर्षीय बेटी हुमा आग की लपटों के बीच चीख-चिल्ला रही थी। आसपास के लोगों ने बामुश्किल किशोरी को आग से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 99 फीसदी जली किशोरी को स्वर्ण जयंती अस्पताल रैफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। 

Read More

कस्बे के बाजार रहे बंद विधायक ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस  मथुरा। राया-मथुरा रोड स्थित गौसना के निकट बीतीरात दर्दनाक हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर लौट रहे थे कि आगे चल रहे ट्रक में बाइक जा घुसी। परिणाम स्वरूप दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक ने आज आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक तीनों युवक अपने 12 अन्य दोस्तों के साथ बर्थ-डे पार्टी सेलीब्रेट कर वापस कस्बा राया जा रहे थ्ेा। तीन दोस्तों की मौत के बाद आज राया के बाजार भी बंद रहे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा राया के रेतिया बाजार निवासी गौरव पुत्र दिनेश का गत दिवस जन्मदिवस था, गौरव ने अपने दोस्तों के साथ यह दिन अपने दोस्तों के साथ मनाने का निर्णय लिया। गौरव मंगलवार अपने 14 अन्य साथियों के साथ जमुनापार क्षेत्र में बने नीलकंठ ढाबा आए, यहां सभी ने खाना-पीना खाया और रात्रि में वापस चले गए। बताते है कि यह युवक केवल पांच बाइकों पर सवार थे। जैसे ही यह सभी बाइक सवार थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत मथुरा-राया रोड स्थित प्रियंका होटल गौसना के निकट पहुंचे तभी एक बाइक असंतुलित हो गई और वह सीधे आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस बाइक पर तीन युवक सवार थे, हादसे के बाद साथ चल रहे युवक उनके पास आए और देखा तो राजा पुत्र शकील निवासी रेतिया बाजार राया व गौरव पुत्र राजू निवासी राइन गली की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कन्हैया पुत्र अटल बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य दोस्तों ने इस हृदयाविरादक घटना की सूचना मृतक दोस्तों के परिजनों को दी। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कन्हैया को उपचार के लिए आगरा भिजवा दिया। जबकि शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह गंभीर घायल हुए कन्हैया ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में हुई युवकों की मौत से कस्बे में सन्नाटा छा गया। इसी को लेकर आज राया कस्बे के बाजार भी बंद रहे। हादसे की सूचना पाकर स्थानीय विधायक पूरन प्रकाश ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने मौके पर पहुंचे। 

Read More

मथुरा। आज बैंगलोर से सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार होकर आये एक युवक की मथुरा जंक्शन पर उतरते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय हैदर  पुत्र अनवर निवासी फरीदपुर बरेली का रहने वाला था। वह बैंगलोर में नाई की दुकान करता था। मंगलवार वह मथुरा आने के लिये बैंगलोर से ट्रेन में सवार हुआ था। आज बुधवार सुबह वह मथुरा जंक्शन पर ट्रेन से रौंग साइड में उतर गया तभी दिल्ली की ओर से आती ट्रेन की चपेट में वह आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पंहुची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।  

Read More

मथुरा। आगरा मथुरा रोड स्थित वेटेरिनरी विश्वविद्यालय परिसर में आज बुधवार दोपहर एसडीएम सदर के बाबू के बेटे को युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोलीकांड के पीछे मामूली विवाद बताया जा रहा है। घायल युवक को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा परिसर में रहने वाले देवीसरन उप जिलाधिकारी सदर के पेशगार हैं। यह वह अपने परिवार सहित रहते है। आज बुधवार उनका 20 वर्षीय पुत्र  बिट्टू का पड़ौसी कन्हैया चैधरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि कन्हैया चैधरी ने क्रोध में आकर बिट्टू के पीछे से गोली मार दी। यह घटना विवि कैंपस की है, गोलीकांड की खबर से वेटेरिनरी परिसर में हड़कंच मच गया। घायल अवस्था में बिट्टू को राहगीरों ने उपचार के लिए भिजवाया। गोलीकांड की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसओ सदर बाजार प्रदीप कुमार ने घटना का जायजा लिया तथा जिला अस्पताल में पहुुंचे बिट्टू की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कन्हैया घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस युवक की तलाश तेजी से कर रही है।   

Read More

मथुरा। तहसील दिवस में गोवर्धन के डीग अडडा स्थित भगवती काॅलोनी के निवासियों ने काॅलोनी में हो रहे जलभराव की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत गोवर्धन के अधिशासी अधिकारी टीएन चैबे को काॅलोनीवासियों की पानी की समस्या से निदान दिलाने की बात कही। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देनेवालों में काॅलोनी निवासी बृजबिहारी शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेश पंडित, नंदकिशोर, गजेन्द्र, अनिल आदि मौजूद थे। तहसील दिवस में एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार, सीडीओ मनीष वर्मा, गोवर्धन एसडीएम राजेश कुमार, बीडीओ राजपाल सिंह और सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। वहीं थाना गोवर्धन क्षेत्र के गाँव मुखराइ के ग्रामीणों ने आज जिलाधिकारी को तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि दबंगों ने गरीब परिवार को घर में घुसकर पीटा। पुलिस नही गरीब परिवार की रिपोर्ट नहीं लिख रही है। पीडि़त महावीर पुत्र गुलाव सिंह ने आरोपी राम पुत्र लीला व लीला पुत्र तारचन्द के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

Read More

मथुरा। चैकी कृष्णानगर की अंबेडकर कालोनी में दो लोगों ने एक युवक पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। घायल देवेन्द्र पुत्र सुरेश निवासी अंबेडकर काॅलोनी ने इस संबंध में इसी काॅलोनी निवासी गोपाली पुत्र प्यारेलाल आदि दो के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More



Mediabharti