पुलिस दबाब में नही होती तो घटना उग्र रूप न लेती मृतक परिवार को आश्रित नौकरी व 20 लाख का मुआवजा दे जिला प्रशासन मथुरा। महावन कस्बा में पिछड़े वर्ग के युवक की मृत्यु पर रोष प्रकट करते भारतीय जनता पार्टी ने थाना महावन पुलिस की घोर लापरवाही व निष्क्रियता को युवक की मृत्यु व तदोपरांत आक्रोश भड़कने के लिए जिम्मेदार ठहराया। भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल व विधानसभा प्रभारी अजय कुमार पोइया के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल महावन में प्रजापति समाज के मृतक युवक जीतू प्रजापति पुत्र बच्चू प्रजापति के घर पहुँचा व मृतक के परिजनों को ढाढस बधाया। इसके बाद भाजपा प्रतिनिधिमण्डल क्षेत्राधिकारी से मिला और प्रथम दृष्टया घटना के लिये पुलिस को जिम्मेदार बताया जिस पर भाजपा नेताओं की क्षत्राधिकारी से नोंक झोंक भी हुयी। जिला अध्यक्ष डीपी गोयल ने घटना के लिये पूर्ण रूप से महावन पुलिस को जिम्मेदार ठहराते कहा कि एसओ ने समुदाय विशेष के दबाब में घायल की रिपोर्ट नही लिखी न ही कोई मुआवजा दिलाया जिसके कारण युवक मर गया। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही होनी चाहिए तथा मृतक के परिजनों को आकस्मिक दुर्घटना बीमा व सरकारी मदद के रूप में आश्रित नौकरी व 20 लाख रूपये का मुआवजा तत्काल दिया जाये। पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया ने कहा कि जब स्वभाविक जनाक्रोश भड़कता है तो पुलिस कानून व्यवस्था की दुहाई देती है और निर्दोषो के खिलाफ मुकदमा लिखती है उनके घरों पर रातभर दबिश देती है ये कैसा कानून का राज है? भाजपा जिला महामन्त्री पूर्व पालिका अध्यक्ष रविन्द्र पाण्डेय ने मथुरा में बढ़ते अपराधो पर चिंता व्यक्त करते कहा कि मथुरा पुलिस अमन चैन बिगाड़ने पर अमादा है। प्रतिनिधिमण्डल में ब्रजेंद्र नागर, नितिन दिवाकर, सतपाल सिंह, मनोज उपाध्याय, सुनीत दीक्षित, जितेंद्र मिश्र, नितेश अग्रवाल, संजय गोला, पिंटू प्रजापति, मनोज प्रजापति, हरिमोहन, प्रेमचन्द्र गोला, तिरलोकी गोला, सोनू वर्मा आदि शामिल थे।
Read More




