मथुरा

मथुरा। पुलिस और अबाकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में चालीस लाख रूपये की शराब पकड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह एवं फरह थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। आबकारी एवं पुलिस टीम ने ट्रक में भरकर जा रही 600 पेटी अवैध विदेशी शराब पकड़ने के साथ ही एक शराब तस्कर को भी दबोचा है। शातिर तस्कर ने पुलिस टीम को चकमा देने का प्रयास किया लेकिन आबकारी तथा पुलिस टीम की मुस्तैदी के चलते तस्कर के मंसूबे विफल हो गये। आबकारी विभाग के अनुसार पकडी गई शराब की कीमत बताई है 40 लाख रूपये है।

Read More

 पत्रकार वार्ता में मौजूद वेटरनरी कालेज कुलपति प्रो. एसी वाष्र्णेय एवं अन्य  -बेटरनरी विश्वविद्यालय में हुई पत्रकार वार्ता  मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के कुलपति प्रो.एसी वाष्र्णेय ने कहा कि विलुप्त होती जा रहा देशी गौ वंश चिंता का विषय है। इस दिशा में शुष्क क्षेत्रों में देशी गो वंशीय पशुओं के संरक्षण एवं सम्बर्द्धन की आवश्यक हैं। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।  प्रो.वाष्र्णेय विवि परिसर स्थित गोष्ठी कक्ष में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि गो वंश के गिरते दुग्धोत्पादन के चलते किसान के लिए बोझ बन जाती है। वैज्ञानिक विधि एवं सलाह से इसके दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। गाय सर्वगुणीं है, इसीलिए उसे कामधेनु भी कहा जाता है। वैदिक काल से ही इस ब्रज में गो वंश का विशेष महत्व है। इसी दृष्टिगत देशी नस्ल की गायों के संरक्षण एवं सम्बर्द्धन नितांत जरूरी है। गो सेवक एवं वैज्ञानिक मिलकर इस दिशा में योजना तैयार करें। कुलपति विश्वविद्यालय में सोमवार से आयोजित नेशनल सेमिनार की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि पशुधन आबादी के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन में यूपी देश का अग्रणी राज्य है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि देश के प्रतिव्यक्ति दुग्ध की औसत उपलब्धता 290 ग्राम प्रति दिन की तुलना में उत्तर-प्रदेश में प्रति व्यक्ति यह आंकड़ा 310 ग्राम है।  विदित हो कि उप्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा तथा सेवा एवं शिक्षण संस्थान, सोलन हिमाचल प्रदेश संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय परिसर में शुष्क क्षेत्रों में देशी गोवंशीय पशुओं के दुग्ध उत्पादन वृद्धि, संरक्षण एवं संवधर्न हेतु कार्ययोजनाओं का निर्धारण विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन कल सोमवार को हो रहा है। उद्घाटन सत्र में भारतीय पशुचिकित्सा परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष डा. उमेश चन्द्र शर्मा अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं।  सेमिनार में जनपद एवं आस-पास के गोसेवकों, गोशाला प्रबंधकों एवं जैव कृषि में कार्य करने वाले अग्रणी कार्य-कर्ताओं को देशी नस्ल के गोसंवर्धन एवं संरक्षण तथा पंचगव्य से सम्बन्धित सूचनाएं एवं नये नये अनुसंधानों के विषय में तकनीकी ज्ञान साझा करते हुए लाभान्वित करने हेतु इस संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस गोष्ठी में लगभग 100 प्रबंधक, 35 जैवकृषि करने वाले कार्य-कर्ता, 20 पशुचिकित्सा अधिकारी एवं 42 वैज्ञानिक सम्मिलित होंगे। इस सेमिनार में विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से महत्वपूर्ण विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी व्याख्यान दिया जाएगा, जिससे जनपद ही नहीं वरन् आस-पास के जनपदों एवं प्रान्तों से आए पशुपालक, व्यवसायी तथा युवावर्ग लाभान्वित् होंगे। पत्रकार वार्ता में निदेशक गो अनुसंधान संस्थान डा.शरद यादव, वेटरिनरी काॅलेज के अधिष्ठाता डा.एसके गर्ग, निदेशक प्रसार डा.सर्वजीत यादव, बायोटेक्नोलाॅजी के अधिष्ठाता डा.राजेश निगम, पीआरओ डा.मुकुल आनंद एवं कुलपति के तकनीकी सचिव एचएम रावत मौजूद थे।  

Read More

 गांधी प्रतिमा के नीचे श्रद्धांसुमन अर्पित करते लोग  मथुरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 68वीं पुण्यतिथि के मौके पर आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता गांधी ने स्वतंत्रता दिलाने में पूूरे देश को एक सूत्र में पिरोया।  शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कीर्ति कुमार कौशिक की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रीय एकता और अखण्डता बनाए रखने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महेश प्रधान बाल्मीकि, ब्रजकिशोर गोस्वामी गुड्डू, राहुल अरोड़ा, डा. रमा चतुर्वेदी, जितेन्द्र मणि, कृष्णा माहौर, इन्द्रजीत गौतम, अभिषेक गर्ग, छुट्टन कुरैशी, मुकेश धनगर, बबलू धाकरे, अखिलेश प्रताप, शैलेन्द्र चैरसिया, पप्पू गोला, प्रवीण गौड़, आदि प्रमुख थे। संचालन हाजी नसीम ने किया। वहीं अखिल भारतीय सम्प्रदायिकता विरोधी समिति द्वारा विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन बाबू रमेश चंद गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें शिवदत्त चतुर्वेदी, सईद आजमी, सरदार उपकार सिंह, का. गफ्फार अब्बास, ईश्वरचन्द्र दास चैहान, रामनारायण मिश्र, रूप किशोर शर्मा, प्रेम सिंह कर्दम, सरल कुमार शर्मा, मनोज गौड़, उत्तम सहजना, दिनेश तिवारी, डा. राणा प्रताप, सभासद निजाम उद्दीन, ने कहा कि जब तक विश्व और देश में असमानता, अन्याय, हिंसा, साम्प्रदायिकता, जाति-भेद और शोषण कायम है, तब तक महात्मा गांधी की प्रासंगिकता बरकरार रहेंगी। संचालन मनोज गौड़ ने किया।  वहीं आम आदमी पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता गांधी पुण्यतिथि के मौके पर विकास बाजार गांधी प्रतिमा पर एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ललित मोहन शर्मा, डा. भगत सिंह, संतोष सक्सैना, प्रदीप चतुर्वेदी, विजय कुलश्रेष्ठ, दीपक गौतम, सुरेशचंद सैनी, आदेश शर्मा, ब्रिजेश कुमार अग्रवाल, सुरेश चंद सैनी, देवेन्द्र पाल सिंह, सुखवीर सिंह आदि ने राष्ट्रपिता बाबू को कर्म का धनी बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन, की अध्यक्षता एवं भरतपुर गेट व्यवसायी समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बजाज के मुख्य आतिथ्यि में मनाई गईं। कार्यक्रम में अशोक कुमार वर्मा, डा. ब्रज भूषण चैहान, डा. मनवीर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, कृष्ण मुरारी, प्रेमसरोज मौर्य, पवन कुमार, धर्मवीर सिंह, आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। अल्वी समाज विकास सोसाइटी द्वारा भूतेश्वर स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में दो सौ गरीब निराश्रित महिला-पुरूषों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर श्री अल्वी ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है, इस मौके पर आमीर अहमद अल्वी को अल्वी समाज विकास सोसाइटी का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर शाकीर शाह, हाजी सलीम शाह, जमील मास्टर, बंगाली शाह, मुन्ना शाह, सद्दीक ठेकेदार, इकबाल सय्यैद आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। एसपी सिटी शैलेष पांडेय के संत कबीरनगर के पुलिस अधीक्षक बनने पर आज पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों ने निवर्तमान एसपी श्री पांडेय को विदाई दी।  ज्ञात रहे कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेष कुमार पांडेय के संत कबीर नगर पुलिस अधीक्षक बनने पर आज उन्हें भावभीनी विदाई दी गई और उनके कार्यकाल की प्रशंसा पुलिस अधिकारियों ने करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार विभाग के कर्तव्यों के प्रति संकल्पित रहें। इस मौके पर एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी क्राइम राममोहन सिंह, एसपी ग्रामीण अजय कुमार, एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी, एसपी सुरक्षा हृदेश कुमार, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आम नागरिकों ने भी उनके इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। 

Read More

मथुरा। बलदेव कस्बे के बस स्टैण्ड के निकट स्थित खादी ग्रामोद्योग के सामने रहने वाले एक किशोर ने बीतीरात पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  मिली जानकारी के अनुसार सोनू उर्फ सीपी 17 वर्ष पुत्र केशव पांडे का शव आज उसके घर के कमरे में छत के पंखे से धोती के सहारे झूलता मिला। सुबह जब सोनू के परिजन जागे और उन्होंने उसे जगाने का प्रयास किया। लेकिन सोनू के कमरे से कोई आवाज वापस न आने पर जब परिजनों ने जंगले से झांककर देखा तो वह अवाक रहे गए। सोनू का शव छत के पंखे से झूल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे तोड़कर मृतक का शव उतरवाया और पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिजन और आसपास के लोग कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं, जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है। 

Read More



Mediabharti