आज दिनांक 31 जनवरी को मारूती नगर, कैलाश नगर रोड स्थित सी.एल. शिशु शिक्षा निकेतन, वृन्दावन में अघोर शक्ति पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर बालयोगेश्वर गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में यमुना रक्षक दल की बैठक हुई। जिसका आयोजन ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष चन्द्र लाल शर्मा जी ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में दल के पदाधिकारी, संत-महापुरूष तथा युवा उपस्थित थे। जिसमे बताया गया कि कल दिनांक 1 फरवरी को यमुना में सीधे गिर रहे नालों को लेकर चीरघाट, वृन्दावन में सत्याग्रह एवं यमुना रक्षक दल द्वारा चीरघाट स्थित नाला टेप किया जायेगा। इस अवसर पर ब्राह्मण सेवा संघ, अघोर शक्ति पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर बालयोगेश्वर गिरि जी महाराज तथा सभी सन्तों एवं महापुरूषों ने यमुना रक्षक दल द्वारा होने वाले सभी आन्दोलन के लिए अपना पूर्ण रूपेण समर्थन दिया एवं कहा कि हम सभी हर तरह से यमुना रक्षक दल के साथ रहेंगे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि दिल्ली यमुनोत्री का पानी पी रही है और ब्रज के लिए यमुना में मल-मूत्र छोड़ रही है, यह असहनीय है। उन्होने सभी से कल भारी संख्या में जुटने की अपील की। यमुना रक्षक दल की राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ0 लक्ष्मी गौतम ने कहा कि यमुना में केवल फैक्ट्रियों का विषेला जल, एवं नालों का गन्दा पानी बह रहा हैै। माँ यमुना को प्रदूषण से मुक्त कर स्वच्छ व अविरल बनाना ही भगवान श्रीकृष्ण की सच्ची पूजा है, क्यों कि यमुना भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी हैं। युवा प्रदेश अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा कि माँ यमुना के लिए सभी युवाओं को एकसाथ आना होगा। हमें अपनी माँ यमुना को गन्दे नालों से मुक्त कर शु़द्ध बनाना है। उन्होने सभी से अपील की वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में कल दिनांक 1 फरवरी को 12 बजे दिन में चीरघाट, वृन्दावन में उपस्थित हों। इस अवसर पर महन्त शेषानन्द जी, महन्त अमरदास, महन्त प्रियाशरण, दामोदर शास्त्री, जगदीश शास्त्री, जानकी शरण, ब्रजभूषण मिश्रा, महेश बाबा, गोपी शर्मा, सौरभ द्विवेदी, आचार्य सुरेश उपाध्याय, महन्त हरिदास, वेदप्रकाश मिश्रा, आचार्य विश्वनाथ तिवारी, पं0 गौरव शास्त्री, प्रधान मुकेश सारस्वत, अनूप अग्रवाल, कुलदीप दीक्षित, मुन्नालाल निषाद, श्रीदास प्रजापति, राधाबल्लभ शर्मा, रिचा शर्मा, राजेश तिवारी, कृष्णदेव चैधरी, चै0 नन्दलाल सिंह,रूपकिशोर बघेल, डाॅ0 चन्द्रपाणि पाण्डेय, आदि उपस्थित थे।
Read More




