मथुरा

चंडीगढ़/नई दिल्ली । 8 नवंबर को पीएम मोदी की काले धन की धरपकड़ को लेकर शुरू की गई मुहिम का ही हिस्सा है कि काले धन का पता लगने के बाद व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इनकम टैक्स विभाग ने कहा है कि छापेमारी के बाद यदि बेहिसाबी धन रखने वाले लोग इसका स्रोत नहीं बता पाएंगे तो उन पर 137 प्रतिशत टैक्स और जुर्माना लगेगा। आयकर विभाग के मुताबिक, यदि छापेमारी के दौरान यह स्वीकार किया जाता है कि बरामद रकम या सामान अघोषित आय का हिस्सा है और आमदनी का स्रोत बताया जाता है तो यह कर और जुर्माना 107.25 प्रतिशत होगा। विभाग ने कहा कि कर चोरी करने वाले नोटबंदी के बाद बैंक जमा पर 50 प्रतिशत का भुगतान कर पाक साफ होकर निकल सकते हैं। मगर कोई व्यक्ति छापेमारी के दौरान अपनी अघोषित आय को स्वीकार नहीं करता है, और कर नहीं दिया गया है और वह आमदनी का स्रोत नहीं बता पाता है तो ऐसे में कर जुर्माना 137.25 प्रतिशत लगेगा। मुख्य आयुक्त आयकर (एनडब्ल्यूआर) राजेंद्र कुमार ने इस बारे में कहा कि हम लोगों से अपनी बैंकों और डाकघरों में जमा अघोषित नकदी का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, 2016 के तहत खुलासा करने को कह रहे हैं। क्या है काला धन ? ता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 17 दिसंबर को पेश की गई है और 31 मार्च, 2017 तक खुली रहेगी। काला धन, सरकार की नजर में, वह पैसा है जिस पर टैक्स नहीं चुकाया गया है। साथ ही यदि आपके नाम बेनामी संपत्ति है तो भी आप इसके खिलाफ भविष्य में होने वाली कार्रवाई से बच सकते हैं। इसके लिए आपको इस संपत्ति का खुलासा करना होगा और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 50 फीसदी जुर्माना देना होगा। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने बताया था कि अगर आपकी जानकारी में किसी के पास काला धन है तो उसकी शिकायत इस ईमेल पते पर करें- blackmoneyinfo@incometa&.gov.in         साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस शुरू से सरकार को घेर रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी अपनी हर रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नोटबंदी को लेकर हमला बोल रहे हैं। अब कांग्रेस सरकार को नोटबंदी पर घेरने को लेकर रणनीति तैयार करने में लगी है। इसके लिए कांग्रेस ने आज सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। लेकिन कांग्रेस नोटबंदी पर सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में नाकाम हो गई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार आज होने वाली विपक्ष की बैठक में कांग्रेस का साथ देने सिर्फ ममता बनर्जी और लालू यादव पहुंचने वाले हैं। गौरतलब है कि इससे पहले नोटबंदी को लेकर सभी विपक्षी दल एकजुट थे। सभी विपक्षी दलों ने नोटबंदी पर संसद से लेकर सडक तक कांग्रेस का साथ दिया है लेकिन अब विपक्षी दल कन्नी काट रहे हैं। नोटबंदी को लेकर आज होने वाली बैठक में में अन्य विपक्षी दलों ने कांग्रेस के निमंत्रण को अस्विकार कर दिया है। माना जा रहा है कि अन्य विपक्षी दल यह संदेश नही देना चाहते कि उन्हें कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार है।  दूसरा विपक्ष के कई दलों के बीच सत्ता संघर्ष चल रहा है, जैसे पश्चिम बंगाल में लेफ्ट और ममता बनर्जी के बीच, यूपी में एसपी और बीएसपी के बीच, पंजाब में कांग्रेस और केजरीवाल के बीच। वहीं जेडीयू भी इस बात पर नाराज है कि ममता बनर्जी ने नोटबंदी को लेकर नीतिश कुमार को गद्दार कह दिया था। वहीं लेफ्ट इस बात से नाराज है कि संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अकेले ही पीएम मोदी से मिलने चले गए थे। अब नोटबंदी को लेकर विपक्षी दलों में पडी यह फूट कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब बनी सकती है।  इस फूट के बाद कांग्रेस इस कोशिश में लगी है कि अगर अन्य विपक्षी दलों से कोई बडा नेता इस बैठक में ना आए तो कम से कम अपने प्रतिनिधि के तौर पर किसी नेता को बैठक में भेज दें, ताकि नोटबंदी पर विपक्ष की एकता का दावा किया जा सके।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

सौंख। रविवार को सरकार की नया सवेरा योजना के तहत नगर पंचायत की ओर से सड़क को निर्माण कार्य कुम्हेर अड्डा मार्ग को चेयरमैन प्रतिनिधि गोरीशंकर वर्मा और सभासद छीतो सिंह पिप्पल ने सयुंक्त रूप से नारियल फोडकर सडक निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। रविवार की सुबह मंत्रोच्चरण के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोरीशंकर वर्मा और सभासद छीतो सिंह पिप्पल ने सयुंक्त रूप से 20 लाख की लगात से बनने वाले लगभग 150 मीटर लम्बाई के इस सड़क मार्ग के निमार्ण की मांग काफी समय से की जा रही थी। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि गोरीशंकर वर्मा ने कहा कि कस्बा में विकास कार्य जारी रहेगें। इस मौके पर डा. गजेन्द्र सिंह, आनन्दप्रकाश चतुर्वेदी, डिगम्बर सिंह, लच्छो सिंह, गम्भीर सिंह, अजीत सिंह, पूर्व सभासद धनेश पिप्पल, योगेश कुमार, राधेश्याम कुशवाह, गिरधरी लाल, मनोज कुशवाह,  आदि उपस्थित थे।     

Read More

सौंख। बाबा क-कढ़ेरासिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में ईसा मसीह का जन्म क्रिसमस डे उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंग्रेजी के शुद्ध शब्द, अंग्रेजी काल और अंग्रेजी बोलने आदि प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसमें नीलगिरी सदन ने 180 अंक प्राप्त कर प्रथम, बिन्दाचंल सदन ने 160 अंक प्राप्त कर द्वितीय, हिमालय सदन ने 120 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहें। प्रातिभागियों को पुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन सुरेश सिंह व प्रधानाचार्य एमएल कौशिक ने सभी छात्रों को क्रिसमस डे की बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-ंछात्राओं ने जिगल वैन सुनाकर ईसा मसीह के चरित्र पर प्रकाश डाला। करीब छः छात्रों ने सान्टा क्लोज बनकर उपहार बांटे गये। इस मौके पर प्रबन्ध निदेशक हरीचंद, एसबी सिंह, शगुनसिंह, रामबाबू, सुग्रीवसिंह, वीरपालसिंह, प्रहलादसिंह, रूकमेश सिंह, गुलाबसिंह, जय प्रकाश कुन्तल, नीलम चैधरी, रवि कुमार, महेश, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे। ------------------------- पूर्व प्रधानमंत्री अटल का जन्मदिन मनाया -मिष्ठान वितरित कर दीर्घ आयु की कामना की सौंख। भाजपा के कार्यकार्ताओं ने नगला अक्खा में पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92 वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन कर उनके क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। मिष्ठान वितरित कर उनके दीर्घ जीवन का कामना की।   इस अवसर पर भाजपा नेता प्रहलाद सिंह चैधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जीवन अनुकरणीय है। उनके शासन काल में देश ने विकास की नई दिशा तय की। सहकारी संघ सौंख के चेयरमैन जगदीश सिंह कुन्तल ने कहा कि उनका शासन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम रहा। उन्होने सदैव भारतमाता की सेवा का जज्बा दिखाया। इस मौके पर नगर पंचायत सभासद विजय सिंह, चन्दगीराम, हरीओम सिंह, केदार सिंह, शेर सिंह, कुमरपाल, अशोक सिंह, चन्दन सिंह, यादराम सिंह, नरेन्द्र सिंह, संन्तोष सिंह, बनवारीलाल आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की कैलाश नगर कालोनी में बीमारी और आर्थिक तंगी से मजबूर एक विवाहित बंग महिला ने बीती सांय खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। क्षेत्रवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल का मूल निवासी 45 वर्षीय तापोस वृंदावन में अपने गुरू की आज्ञा से 21 वर्ष का संकल्प लेकर आया था। मथुरा में रहने के बाद 7 वर्ष पहले ही उसने कैलाश नगर में रहना शुरू किया। उसने बताया कि पत्नी छवि 42 वर्षीय पिछले तीन वर्षों से मधुमेह, रक्तचाप, थाईराईड आदि कई बीमारियों से से पीड़ित थी। लगातार मंहगे इलाज के चलते उसके घर के आर्थिक हालात बहुत तंग थे। तीन दिन पूर्व ही डाक्टर ने उसकी पत्नी छवि के ऑपरेशन के लिए 30 हजार रूपये का खर्चा बताया। जबकि मथुरा की साड़ी फैक्ट्री में मजदूरी कर अपना और पत्नी का पेट भरने वाला तापोश छवि की बीमारी का खर्च नहं उठा पा रहा था। लगातार बीमारी से घिर रही तापोश की पत्नी छवि टेंशन में थी और सभी से बोलना चालना भी बंद कर दिया। शनिवार दोपहर 1 बजे तक क्षेत्रवासियों ने छवि को घर के बाहर घूमते हुए देखा। शाम लगभग 7 बजे क्षेत्रवासियों ने तपोश को फोन पर बताया कि छवि ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली है। इसके बाद मथुरा से घर पहुंचे तापोश भी घर पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

वृंदावन। वृन्दावन नगर केअखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में महासभा के संस्थापक भारत रत्न महामना पं. मदनमोहन मालवीय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। महासभा अध्यक्ष आचार्य अतुलकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि मालवीयजी सनातन हिंदू धर्म के स्तंभ थे। वह उच्च्कोटि के अधिवक्ता भी थे। पं. बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि मालवीयजी सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पं. भगवत शरण गौतम, अनिल शर्मा, एनपी शर्मा, बालकृष्ण गौतम, प्रदीप गोस्वामी आदि उपस्थित थे। वहीं मथुरा मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम के समविद् गुरूकुलम सीनियर सैकेंडरी स्कूल में भी मालवीय जयंती के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया। बच्चों ने सेंटा क्लाज बनकर दूसरों को खुश करने के साथ मालवीयजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर निदेशक शिशुपाल सिंह, प्रीति मेहरा, पूनम क्षोत्रिय, श्वेता सिंह, गीता शर्मा, माधवी अग्रवाल, सुषमा गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti