मथुरा

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करेंगे रथयात्रा का शुभारंभ मथुरा । मथुरा-वृंदावन विधान सभा प्रत्याशी एवं महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह आव्हान पर मुलायम संदेश अखिलेश विजय रथ यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि इस रथयात्रा का शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य किरणमय नंदा, सपा युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव लोहियावाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव द्वारा किया जाएगा। रथयात्रा डैम्पीयर नगर  में किसान भवन से प्रारंभ होकर सौंख अड्डा, भरतपुर गेट, होलीगेट, जनरल गंज, सदर, टैंक चैराहा, सिविल लाइंस, औरंगाबाद टाउनशिप तिराहा होकर हाईवे होते हुए प्रस्थान करेंगी।  बैठक में प्रमुख रूप से अरूण दीक्षित, सौरभ चैधरी, मोनू ठाकुर, गुड्डू खांन, सुमित ठाकुर, रविन्द्र यादव, विभोर गौतम, कुंजबिहारी भारद्वाज आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More

जमुना एक्सप्रेस वे के पास नहर के नजदीक हुई घटना राया । थाना व कस्बा राया क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे के पास स्थित नहर के नजदीक दो अज्ञात लुटेरों ने बाइक सवार एलआईसी एजेंट महिला का रूपयों से भरा बैग लूटकर ले गए। लुटे पिटे एलआईसी एजेंट एवं उसके पुत्र ने थाना राया में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार एलआईसी एजेंट श्रीमती मंजू अग्रवाल पत्नी ओमप्रकाश मंगलवार देर सायं लगभग साढ़े सात बजे करीब मथुरा से एलआईसी की रिकवरी के लगभग 70 हजार रूपए लेकर अपने बेटे यतेन्द्र अग्रवाल की बाइक पर सवार होकर अपने घर राया लौट रहे थे कि राया के नजदीक यमुना एक्सप्रेस-वे कट के पास बनी नहर के पास दो अज्ञात पल्सर सवार लुटेरों ने उन पर झपट्टा मारते हुए नगदी से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। काफी शोर मचाने के बाद एकत्र हुए ग्रामीणों में से लुटेरों की ओर भागने का प्रयास भी किया लेकिन हाथ नहीं लग सके। लुटे पिटे महिला एजेंट एवं उनके पुत्र ने थाना राया पहुंच अपनी आपबीती बताई तथा अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन इन दिनों अपनी आने वाली दो की शूटिंग में व्यस्त है। आपको बता दें कि कृति ने 2014 में आई फिल्म हिरोपंती से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरू की थी। टाइगर श्रॉफ ने की भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में अभिनय की शुरूआत की थी। अभिनेत्री कृति का कहना है कि प्रशंसको की प्रशंसा ही उन्हें काम के लिए प्रेरित करती है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के प्रशंसकों की संख्या 50 लाख हो गई है। यह उनके लिए इसलिए बहुत खास है, क्योंकि वह फिल्मी परिवार से नहीं हैं। उन्होंने कहा, यह अद्भुत है। लोगों के प्यार से हमेशा कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित हुई हूं। इन सबके साथ मैंने अपने जीवन के खास पलों का आनंद लिया है। दिल्ली की कृति (27) ने वर्ष 2014 में फिल्म हीरोपंती के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह शाहरुख खान और काजोल अभिनीत रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में नजर आईं। अभिनेत्री वर्तमान में राब्ता और बरेली की बर्फी की शूटिंग में व्यस्त हैं। राब्ता में कृति के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। जिसके डायरेक्टर दिनेश विजन हैं।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । एयरटेल के विरोध के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो की निर्धारित 90 दिन के बाद भी फ्री कॉलिंग और डाटा सेवाओं पर तलवार लटकने लगी है। मुफ्त सेवाएं जारी रखने पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जियो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ट्राई ने पूछा है कि कंपनी यह बताए कि फ्री सेवाओं को आगे बढ़ाने को नियमों का उल्लंघन क्यों न माना जाए, क्योंकि प्रमोशन ऑफर्स की समय सीमा 90 दिन होती है। एक अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्राई ने कंपनी से पूछा है कि दोनों योजनाएं अलग कैसे हैं? इसके बारे में एक सप्ताह पहले ही पत्र भेजा जा चुका है। उनसे किसी भी समय जवाब आने की उम्मीद है। हम लोग इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। जियो को 20 दिसंबर को नोटिस भेजा गया था, उसे पांच दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। साथ ही कंपनी से पूछा गया है कि वह स्पष्ट करें कि उनके प्रमोशनल स्कीम को दूसरी कंपनियों के लिए हानि पहुंचाने वाला क्यों नहीं माना जाना चाहिए? रिलायंस जियो ने 1 दिसंबर को ‘हैपी न्यू ईयर ऑफर’ के तहत वर्तमान और नए ग्राहकों के लिए फ्री डाटा और कॉलिंग ऑफर पेश किया था। इससे पहले कंपनी ने सितंबर में ‘वेलकम’ ऑफर के तहत फ्री डाटा और कॉलिंग ऑफर दिया था, जो संभवत: 3 दिसंबर को खत्म होने वाला था। अधिकारी कहना है कि प्रारंभिक जांच को देखते हुए प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि डाटा ऑफर में मामूली बदलाव करके पुराने प्रमोशनल ऑफर को फिर से पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने 7 दिसंबर को ट्राई को सूचित किया था कि दूसरा प्रमोशनल ऑफर नए ग्राहकों के लिए 4 दिसंबर से तीन महीने के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही पुराने ग्राहकों को भी नए ऑफर का लाभ मिलेगा। भारती एयरटेल ने शुक्रवार को रिलायंस जियो को निर्धारित 90 दिन के बाद भी मुफ्त सेवाओं की पेशकश जारी रखने की अनुमति देने के ट्राई के निर्णय के खिलाफ दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) का दरवाजा खटखटाया था। कंपनी ने अपनी याचिका में ट्राई पर आरोप लगाया था कि नियामक उल्लंघन को लेकर ‘मूकदर्शक’ बना हुआ है। टीडीसैट के समक्ष 25 पन्नों की अपनी याचिका में एयरटेल ने ट्राई को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था कि जियो 31 दिसंबर के बाद मुफ्त वॉयस और डाटा योजना उपलब्ध नहीं करा सके। एयरटेल ने आरोप लगाया कि ट्राई के शुल्क आदेश का मार्च 2016 से लगातार उल्लंघन हो रहा है और इससे उसे नुकसान हो रहा है। उसके नेटवर्क पर असर पड़ रहा है, क्योंकि जियो के मुफ्त कॉल के कारण कॉल की संख्या काफी बढ़ गयी है। इस पर ट्राई ने कहा था कि उसे निर्णय के लिए 10 दिन का समय चाहिए। टीडीसैट ने ट्राई को अगली सुनवाई के दिन इस बारे में अपना निर्णय लेकर आने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी 2017 को होगी।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

बीकानेर । पुणे में हुए 60वें राष्ट्रीय निशानेबाजी खेलों के समापन के अंतिम दिन बीकानेर के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हेमेन्द्र सिंह कुशवाह ने वर्ष के अंत से पूर्व कांस्य पदक पर निशाना साधा।  कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी बीकानेर के तृतीय वर्ष के छात्र हेमेंद्र सिंह ने कठिन मुकाबले में कांस्य पदक जीता। राजस्थान टीम के मैनेजर अखिलेश प्रताप सिंह ने पुणे से बताया कि हेमेन्द्र सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर वर्ग के क्लासिफिकेशन राउंड में अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में सेना, हरियाणा और पंजाब के निशानेबाजों के कड़े मुकाबले के बीच 173 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। पदक जीतते ही राजस्थान के अन्य निशानेबाजों में हर्ष की लहर दौड़ गई। पदक जीतने के बाद अपनी उपलब्धि पर हेमेन्द्र सिंह ने कहा के वे थोड़े दबाव में थे और स्वर्ण पदक के इतना करीब आकर चूक गए। हेमेन्द्र सिंह फरवरी में दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता के लिए 11 जनवरी को पूना में ट्रायल देंगे। हेमेन्द्र सिंह की इस उपलब्धि पर जिला राइफल संघ बीकानेर के अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, कोषाध्यक्ष वीरेंदर देवड़ा, अनिल शुक्ला, संजय गुप्ता, राजेंद्र भाटी, अभय पारीक आदि ने खुशी जताई है।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी का आज 50वां दिन है और लोग अभी भी कैश की किल्लत से जूझ रहे हैं। अभी भी लोगों को बैंकों से आरबीआई द्वारा तय की गई नगदी निकासी की सीमा तक भी कैश नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब है कि आरबीआई ने नगदी निकासी की सीमा तय कर रखी है। बैंक से एक हफ्ते में 24 हजार रुपए निकाल सकते हैं, लेकिन लोगों को अभी भी बैंक से कैश निकालने को तरस रहे हैं। वहीं एटीएम के बाहर भी लाइनें लगी हुई हैं। ज्ञातव्य है कि एटीएम से 2500 रुपए प्रतिदिन निकालने की छूट है लेकिन 500 के नए नोटों की किल्लत के चलते लोग एटीएम से भी सिर्फ 2000 रुपए ही निकाल पा रहे हैं। लोग कैश निकालने के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कैश की किल्लत के चलते उन्हें तय सीमा तक भी पैसा बैंक से नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जनता से नोटबंदी पर 50 दिन मांगे हैं। वहीं आज 50 दिन हो गए हैं लेकिन लोगों की समस्या अभी कम नहीं हुई हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि 50 दिन के बाद नोटबंदी को लेकर लोगों की समस्याएं कम हो जाएंगी। अब इस बात को लेकर विपक्षी दल पीएम मोदी को घेर रहे हैं।           साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti