मथुरा

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से केन्द्र सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाना के लिये और जिले के कार्यकर्ताओं को अपडेट रखने के लिये अब इंनफार्मेशन टैक्नोलौजी का इस्तेमाल किया जायेगा। इसके लिये भाजपा के जिला कार्यालय पर अटल आईटी, मीडिया सेंटर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष चै. तेजवीर सिंह व मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के अटल आईटी सेंटर का उद्घाटन प्रदेश कार्यालय से वीडियो कान्फ्र ेंसिग के जरिये प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आईटी योद्धाओं को पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यों को जनता तक सीधे संवाद के जरिये पहुंचाने पर जोर दिया। प्रदेश आईटी संयोजक संजय राय ने कहा कि सोशल मीडिया पर मौजूद हर कार्यकर्ता प्रचार करे तो भाजपा 265 की जगह अब 315 का लक्ष्य हांसिल करेगी। जिलाध्यक्ष चै.तेजवीर सिंह ने सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिये और जनता से संवाद के लिये आईटी कार्यालय को उपयोगी बताया। जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने इसे पार्टी का अच्छा कदम बताते हूए कहा कि इस से पार्टी को चुनावों के दौरान बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को अपडेट रखा जा सकेगा। जिला संयोजक दीपांकर भाटिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हूए कहा कि मोदी जी की सरकार अभी सात साल केन्द्र में रहेगी इसलिये जनता से हम सिर्फ पाँच साल के लिये उत्तर प्रदेश माँगेगे, मथुरा से पाँचों विधानसभा जीतना लक्ष्य है ताकि उपेक्षा का शिकार रही श्री कृष्ण की नगरी का संपूर्ण विकास हो सके। इस मौके पर माघव गुप्ता, संजीव रावत, मृदुल अग्रवाल, अनुराग बंसल, सुमित पाराशर, पवन मिश्रा, कपिल गर्ग, ओमप्रकाश सिंह, सत्येन्द्र वर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, राजू माहौर, दीपक मुदगल, मनोज चैधरी, अरुण चैहान, हितेन्द्र चैधरी आदि मौजूद रहे।

Read More

बाइक मालिक को शातिर ने टक्कर मारकर किया घायल  मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र स्थित ग्राम लालपुर से बाइक चुराकर भाग रहे चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार ग्राम लालपुर निवासी प्रकाश पुत्र किशन सिंह की बाइक गांव मे ही खड़ी हुई थी, उसी दौरान वहां आए एक चोर ने बाइक का लॉक खोलने के बाद वह बाइक लेकर भागने लगा। पीडित ने अपनी बाइक को ले जाते देखकर शोर मचाते हुए चोर को पकडने का प्रयास किया तो शातिर चोर ने बाइक मालिक को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया लेकिन अन्य ग्रामीणों के आने पर उसे पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए शातिर चोर हसीन पुत्र खुर्शीद निवासी बिछोर थाना पुन्हाना जिला नूंह, हरियाणा को पुलिस के हवाले कर दिया। पीडित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा महावन क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में आज दोपहर खरंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हमलावरों ने कानूनगो लेखपाल की मौजूदगी में जमकर पथराव हुआ। कई राउंड फायरिंग भी हुई है। जिसमें पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। घटना की सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल को आगरा उपचार के लिए भेजा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार महावन थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में खरंजा निर्माण कराया जा रहा था, उसकी को लेकर रविवार दोपहर दो पक्षों में भीषण टकराव हो गया। बताया जायता है कि पहले विवाद हुआ और फिर संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों ओर से जमकर पत्थर चले, बाद में गोलियां की भी चलाई गई। पूरा गांव दहल उठा। कुछ लोगों ने बताया कि हमलावरों ने कानूनगो लेखपाल की मौजूदगी में पत्थर फेंके व गोलियां चलाई। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई वहीं एक गोली लगने से गांव का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीरावस्था देखते हुए उसे आगरा रैफर कर दिया। 

Read More

आज गिरिराज महाराज की तलहटी रमण रेती आश्रम में छप्पन भोग  गोवर्धन। गिरिराज महाराज की तलहटी में 26 दिसंबर सोमवार को होने वाले छप्पन भोग महोत्सव की आभा बिखरने लगी है। छप्पन भोग महोत्सव श्रीगिर्राज जी सेवा मंडल आगरा द्वारा लगाया जा रहा है। तीन दिवसीय महोत्सव में रविवार को गिरिराज जी के दुग्धाभिषेक के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सप्त दूध की धारा के साथ परिक्रमा लगाई। परिक्रमा में हरिनाम संकीर्तन व डोले की सवारी ने भक्ति रस प्रवाहित कर दिया। आयोजक मंडल के अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने बताया कि आज सोमवार को तलहटी में हजारों साधु-संतों की सेवा की जाएगी। द्वापर युगीन तर्ज पर कलियुग के प्रथम देवता गिरिराज महाराज की झांकी के बीच छप्पन भोग लगाये जाएंगे। प्रभु के छप्पन भोग को सभी भक्तों द्वारा छबरियों में परोसा जाएगा। छप्पन भोग महोत्सव में मुख्य आरती महामंडलेश्वर काष्र्णि गुरू शरणानंद जी महाराज करेंगे। कार्यक्रम स्थल को अभिनव देने के लिए काष्र्णि आश्रम रमणरेती आन्यौर परिक्रमा मार्ग में रंग-बिरंगें फूलों से सजावट की गई है। सांयकालीन बेला में रंग-बिरंगी रोशनी की लाइटें और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर  मयंक अग्रवाल, महंत हरिओम बाबा, नितिन अग्रवाल, अजय गोयल, मनोज भाई, चन्द्र मोहन, विशाल, विकास, अंकुर आदि थे। 

Read More

काव्य केमाध्यम सेयाद किया अटल जी को  गोवर्धन। भाजपा  कार्यकार्ताओं ने कस्बा गोवर्धन में देवकी नन्दन कुम्हेरिया व रमेश चन्द शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92 वां जन्मदिन सोख बाई पास स्थित महादेव पांडे के बाडे में मनाया गया। इस मौके पर काव्य गोष्ठी का आयोजन कर अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। वही काव्य गोष्ठी में नोटवंदी की विशेषताओं व कालेधनके कुबेरों पर काव्य के माध्यम से तंज कसे वही बयोबृध प्रसिद्व कवी देवकीनन्द कुम्हेरिया जी ने अटल विहारी बाजपेयी के साथ गुजारे पलो को सभी के साथ साझा किया व उन्होने बताया कि उनसे ब्रज क्षेत्र के लोगो से कुम्हेरिया जी के बारे में आज भी कुशल खेम के बारे में जानकारी लेते रहते है। वही उन्होने हास्य व्यंग के माध्यम से नहरू परिवार व विश्व सुन्दरीयों पर हास्य कविता के माध्यम से तंज कसे  वही कवी गोपाल कृष्ण गोप ने कविता के माध्यम अटल व मोदे की तारीफै की वही एक कवी ने हनुमान चालीस के माध्यम से अटल व मोदी की तारीफ की इसके बाद एकजुट हो सभी कार्यकताओ ने अटल जी की दीर्घ जीवन का कामना की। इस अवसर पर भाजपा कारिन्दा सिंह ,ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जीवन अनुकरणीय है। उनके शासन काल में देश ने विकास की नई दिशा तय की। मंडल प्रभारी मोहन लाल शर्मा, ठा. मेघश्याम, हीरालाल, मनोज बघेल, महादेव पांन्डे, सुभाष सकीतरा प्रधान, मोहन श्याम जानू प्रधान, होतीलाल, युदिष्ठर सिंह, महामंत्री श्याम सुन्दर शर्मा, आदि अनेको महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंख बाईपास मार्ग स्थित महादेव पांडेय आवास पर मनाया गया। कार्यक्रम में वाजपेयी जी की दीर्घायु की कामना करते चित्रपट पर दुपट्टा पहनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दौहराया। उनके राजनैतिक स्वच्छ जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर रमेश चंद काका, मंडल अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, ठा. मेघश्याम सिंह, ठा. कारिन्दा सिंह, देवकी नंदन कुम्हेरिया, महादेव पांडेय, हीरा सिंह चैधरी, श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रहलाद सिंह, भरत सिंह, कान्हा शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि रामधन शर्मा, सियाराम शर्मा, सुशील अग्रवाल, नरेन्द्र मुखिया, हेमंत शर्मा आदि थे।   

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार को गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.21 बजे 122.69 अंकों की गिरावट के साथ 25,918.01 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 37.35 अंकों की कमजोरी बढ़त के साथ 7,948.40 पर कारोबार करते देखे गए।  बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 48.29 अंकों की गिरावट के साथ 25,992.41 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.65 अंकों की कमजोरी के साथ 7,965.10 पर खुला।     साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti