मथुरा

 साइकिल यात्री भाईचारे का संदेश देते हुए  मथुरा। अमरावती महाराष्ट्र संघ से जम्मू कश्मीर कटरा तक साइकिल यात्री दो रोज पूर्व मथुरा आये, यहां पर इनका स्वागत किया गया। ये लोग देश की उन्नति और भाईचारे के लिये साईकिल यात्रा पर निकले हैं। नौ सदस्यीय टीम साइकिल से वैष्णो देवी कटरा यात्रा पंहुचेगी। मथुरा में इनका कृष्ण यादव पंचायती धर्मशाला संचालकों ने स्वागत किया। साइकिल यात्रियों में किशोर मारडकर, किरण मण्डल, अतुल ढेरे, निलेश पारे, शैलिक सनके, विनोद इंगले, सुभाष मसोदकर, गोलू कुरिल, प्रवीण मालवे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजू यादव, बंटा यादव, लालबाबू, अरूण कुमार आर्य, संतोश यादव, छीतरमल यादव, गौरीशंकर यादव, भगवान सिंह यादव, सेठी यादव, यमुना यादव, नरेन्द्र यादव, किशन शर्मा, रवि शर्मा, दयाल यादव, अमित दत्ता, योगेश यादव ने इनका सम्मान किया और सहयोग दिया।

Read More

बल्देव। बृज के राजा ठा श्री दाऊजी महाराज का 435 वाॅ पाटोत्सव मन्दिर प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया इसके साथ ही बल्देव का अगहन पूर्णिमा मेंला भी शुरू हो गया। इस अवसर पर  मन्दिर प्रांगण में प्रातः वैदिक मंत्रांेच्चारण के साथ श्रीदाऊजी महाराज एवं माता रैवती जी का विषेश अभिषेक हुआ। इसके पश्चात विशेष श्रृगंार धारण कराया गया।  इसके साथ ही दाऊजी महाराज को सर्दी से बचाव को गर्म वस्त्र, रजाई आदि धारण कराये गये। इसी कारण पूर्णिमा को गद्दल पूर्णिमा कहा जाता है। पाटोत्सव के उपलक्ष्य में मन्दिर प्रांगण को आर्कषक ढंग से सजाया गया था। नफीरी की स्वर लहरियाॅ भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर रही थी। मन्दिर में 51 ब्राह्मणों द्वारा बलभद्र सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। मन्दिर प्रांगण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ दाऊजी महाराज व रैवती मईया के जयकारों से वातावरण को गुजायमान कर रहे थे। भक्त गण अपने ईष्ट देव को माखन मिश्री का भोग लगा कर मनौतियां माग रहे थे। देर रात्रि तक दर्शनों को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।    

Read More

गोवर्धन। श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय में भगवान ईशू के जन्म उपलक्ष्य के अवसर पर क्रिसमस डे मनाया गया।इसका शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक नन्दकिशोर शर्मा एवं प्रबन्धिका मधु शर्मा ने गणेश जी की प्रतिमा के सामने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं अध्यापको द्वारा भगवान ईशू के बारे में विचार रखे गये। महाविद्यालय के प्रबंधक नन्दकिशोर शर्मा ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो सभी धर्मो को सत्य रूप से स्वीकार करता है। इसी उपलक्ष्य में भारत में जगह-जगह बड़े उत्साह के साथ ईसा मसीह का जन्म दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रो. पूनम वर्मा, प्रो. बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, लाइब्रेरियन संजीव चैहान, उपेन्द्र शर्मा, प्रो. अनिल भाटी, प्रो. अनिल अग्रवाल, प्रो. उमाशंकर, प्रो. लोकेन्द्र लवानिया, प्रो. विशाल शर्मा, प्रो. नेहा मिश्रा, प्रो. श्रीराम शर्मा, डा. प्रवीन कुमार, प्रो. कैलाश चन्द, प्रो. विजय कुमार शर्मा, प्रो. विपिन कुमार मित्तल, प्रो. सुविधा, प्रो. बंटी, प्रो. रोहन सिंह, प्रो. कुमरपाल, दीपा चतुर्वेदी, कृष्ण अवतार सिंह, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, कलपेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। माउण्ट लिट्रा जी स्कूल में ईसामसीह व मुस्लिम धर्म के संस्थापक मोहम्मद साहब का जन्मदिवस क्रिसमस एवं बराबफात के रूप में धूमधाम से मनाये गये। विद्यालय प्रांगण को रंग बिरंगी आकर्षक झांकियों संग विद्युत की झिलमिलाती झालरों से सजाया गया। दाविंसी हाउस के छात्र-छात्राओं ने ईसामसीह व मोहम्मद साहब के जीवन पर आधारित लघु नाटिकाओं का प्रदर्शन कर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन हेतु खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के भी आयोजन किये गये एवं क्रिसमस पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने सान्ता क्लाॅज के रूप में धारण कर सभी बच्चों को आकर्षक उपहार प्रदान किये।    

Read More

मथुरा। आज गोवर्धन कस्बे में गद्दल पूनौ के मौके पर गिरि गोवर्धन धाम में परिक्रमार्थियों का मेला लगा रहा। 25 दिसंबर क्रिसमस डे और अवकाश के चलते श्रद्धालुओं को यह बढि़या मौका था। पूर्णमासी और छुटिटयों के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पंहुचे और गिरिराज महाराज को दूध, फूल अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। परिक्रमा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के दूर-दूर से आने के कारण गोवर्धन में जाम की स्थिति पैदा हो गयी। देर समय तक जाम के चलते आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी मुश्किल में धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया। इन दिनों सर्दी और छुटिटयों के चलते गोवर्धन में काफी संख्या में परिक्रमार्थी पंहुच रहे हैं। आज जाम के चलते गोवर्धन के सौंख अडडा से लेकर डीग अडडा तक वाहनों की लंबी लाइनंे देखी गयीं। इस दौरान बाहर से आये तीर्थयात्री जाम मंे कई घंटों तक फंसे रहे। जाम का झाम होने के कार अधिकतर श्रद्धालु अपनी अपनी गाडि़यों से उतरकर पैदल दर्शन करने पंहुचे।  

Read More

मथुरा। भाई ने ही पैसे के लालच में अपने भाई का अपहरण करवा दिया। वृन्दावन पुलिस ने अपहरण करवाने वाले भाई और अपहृत को मय गाड़ी बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी शैलेष पांडेय के अनुसार गत 17 दिसंबर को कोटा छरौरा निवासी टीकम पुत्र भीकम को किसी व्यक्ति ने भाड़े पर अपनी कार लेकर बुलाया था। इस खबर पर टीकम अपनी मारूति अर्टिगा कार संख्या यूपी 85 1666 के साथ छटीकरा पंहुच गया।  तभी से ये लोग इसका गाड़ी सहित अपहरण कर ले गये। बीतीरात वृन्दावन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इसे बरामद कर लिया। घटना का मुख्य आरोपी टीकम का भाई हीरा निकला। पुलिस ने बताया कि अपहृत टीकम और हीरा के घर पर प्रीतम निवासी टेढी बगिया आगरा जो अपराधी किस्म का था, वह किराये पर आकर रहता था। घटना से बीस दिन पूर्व हीरा और टीकम ने सौंख चैराहे मथुरा में शराब पी थी तभी अपहृत के भाई हीरा ने प्रीतम को बताया कि वह टीकम का अपहरण कर ले तो उसे एक करोड़ रूपये मिल जायेंगे। क्योंकि हमारा बाप जमीन का कारोबारी है और उसे तत्काल यह रूपये मिल जायेंगे। इसी बात पर प्रीतम और हीरा ने अपने साथी ब्रजेन्द्र, अजय, प्रीतम व पप्पू के साथ मिलकर टीकम का अपहरण करा दिया। वह भाड़े पर गाड़ी चलाता था इसीलिये उसे भाड़े के बहाने बुलाकर अपहृत करा दिया। वृन्दावन के खादरों से बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान टीकम को बरामद कर लिया। उसका भाई और घटना का सूत्रधार हीरा भी पुलिस की पकड़ में है। अब वृन्दावन पुलिस अन्य चार आरोपियों की तलाश में है। अपहृत युवक को बरामद करने में वृन्दावन कोतवाल उदय प्रताप ंिसह और उनकी पुलिस टीम शामिल थी।

Read More



Mediabharti