मथुरा

कलेक्ट्रेट के सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत डीएम अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते हुए  -जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के तिथियां निर्धारित की मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में आने वाली बाधाओं को अभियान चलाकर दूर किया जाय तथा इस परियोजना को तत्काल पूरा किया जाय। श्रीकुमार आज यहॉ कलक्ट्रेट के सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत जनपद मथुरा में आ रही समस्याओं लेकर बुलायी गयी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  श्रीकुमार ने कहा कि इस परियोजना में जहॉ पर काम की गति धीमी है वहॉ की बाधाओं को दूर कर काम में तेजी लायी जाय। जिलाधिकारी ने मार्ग के अतिक्रमण को हटाने की तिथियां निर्धारित करते हुए पुलिस विभाग को पर्याप्त पुलिस बल लगाये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा चैमुहां व छटीकरा तथा उसके आस पास का अतिक्रमण हटाने के लिए 29 व 30 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की। मथुरा तथा रांची बांगर का अतिक्रमण 02 जनवरी को हटाये जाने की तिथि निर्धारित की। बरारी, महुवन तथा बाद का अतिक्रमण हटाने के लिए तीन व चार जनवरी की तिथि जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि मकदुम व फरह की जमीनों का अवार्ड हो गया है। जिलाधिकारी ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को 10 जनवरी तक भुगतान की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिये तथा 16 जनवरी को अतिक्रमण हटाने की तिथि निर्धारित की। रिफाइनरी के बारें में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि दोनों मंत्रालयों के बीच इस प्रकरण पर वार्ता चल रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्णय के बाद प्राप्त आदेशानुसार कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर तथा छाता को निर्देश दिये कि नोटिफिकेशन में जो गाटे छूट गये हैं उन्हें चिन्हित कर उनकी सूची परियोजना निदेशक को उपलब्घ करा दी जाय ताकि जमीनों को क्रय करने की कार्यवाही तेजी से की जा सके। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में पड़ने वाले पेडों को काटने की अनुमति प्राप्त कर ली गयी है और उन पेड़ों को काटने की कार्यवाही डीएफओ द्वारा की जानी है। जिलाधिकारी ने पेड़ों को तुरन्त काटने के लिए डीएफओ को निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, पुलिस अधीक्षक अपराध राममोहन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर व छाता राजेश कुमार व रामअरज, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी रामसेवक द्विवेदी, परियोजना निदेशक व परियोजना प्रबन्धक मोहम्मद सफी व जेके सिंह, प्रबन्धक एलएण्डटी सत्येन्द्र सिंह, लाइजनिंग अधिकारी ओमप्रकाश सारस्वत तथा प्रबन्धक रिलायन्स दिनेश कुमार पटेल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

03 मां दुर्गा मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाते मंदिर के महंत रामकृष्ण शास्त्री एवं अन्य अतिथि  मथुरा। बैंक काॅलोनी दुर्गा मंदिर पर पौष माह के प्रांरभ होने पर धर्नु एवं खिचड़ी महोत्सव कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम आदिगणेश का अभिषेक आरएसएस के वरिष्ठ विचारक चन्द्रभान गुप्त, वृन्दावन चेयरमैन मुकेश गौतम द्वारा किया गया।  कार्यक्रम का प्रारंभ सर्व प्रथम आदि गणेश का अभिषेक गंगाजल व जल में फैशर के साथ श्रीवृंदावन से पधारे पूज्य ज्योतिषा चार्य विष्णुकांत जी शास्त्री एवं राष्ट्रीय सेवक संघ के वरिष्ठ विचारक डा. चन्द्रभान गुप्त तथा वृंदावन नगर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक श्री चन्द्रभान ने कहा कि राष्ट्र से ही सब कुछ प्राप्त हुआ है तो हमें भी इसे समर्पण करना चाहिए। जैसे ईश्वर की अर्चना सेवा में खिले हुए पुष्प ही अर्पित किए जाते है। ठीक उसी प्रकार से भारत माता के चरणों में खिले हुए पुष्प समर्पित होते हैं। जो प्रतिक्षण भारत माता के चरणों में संघ समर्पित है। मंदिर के महंत रामकृष्ण शास्त्री द्वारा माता को केशर युक्त दूध का भोग एवं खिचड़ी का भोग लगाया गया। एवं माता बहिनों द्वारा भजन कीर्तन आदि किए गए। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम संपूर्ण माह में रहेगा। कार्यक्रम में मां भक्तों द्वारा कमल पुष्पों से कमल गटठा एवं लाल गुड़हैल के पुष्पों से पूजन किया जो अत्यन्त ही आकर्षक मनोहारी रहा। मंदिर के महंत द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प माला एवं शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।   इस अवसर पर मंदिर के महंत रामकृष्ण शास्त्री, नंदकिशोर उपमन्यु, जगत बहादुर अग्रवाल, दिनेश वाष्र्णेय, आशा शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

दो अलग-अलग जगह भी दहेज उत्पीड़न के मामले दर्ज मथुरा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दहेज उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हुये हैं। मिर्जापुर फरह निवासी प्रीति चैहान पुत्री ब्रजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि दहेज में वैगनार गाड़ी न देने पर ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस संबंध में छोटू उर्फ आशू पुत्र गोविंद सिंह निवासी सुनरख वृन्दावन आदि सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं सुरीर के गांव बेर निवासी पुष्पा पुत्री ठाकुरदास को ससुरालीजन दहेज में छह लाख रूपये की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट, गला दबाने और फायरिंग कर धमकाने जैसी हरकत कर रहे हैं। इस संबंध में त्रिलोक पुत्र हुकम चंद निवासी अमरतपुर थाना चंडौस अलीगढ आदि पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं रूनकता आगरा निवासी बैजनाथ ने रिपोर्ट लिखाई कि उसकी पुत्री राधा को दहेज मंे एक लाख रूपये और सोने की चेन लाने हेतु ससुरालीजनों ने प्रताडि़त किया और न देने पर मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। घटना 21 दिसंबर की है। इस संबंध में मृतका राधा उम्र 20 वर्ष के पति महीपाल पुत्र धारा सिंह निवासी अवैरनी बल्देव आदि चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

राया थाने में व्यापारीगण एवं पुलिस के मध्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श करते थाना प्रभारी  मथुरा। व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये आज एक बैठक का आयोजन राया थाने में किया गया जिसमें व्यापारियों एवं पुलिस के मध्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया। थाना राया में आयोजित व्यापारियो की शांति सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा को लेकर व्यापारियों से विचार विमर्श  किया गया और कमेटियो का गठन किया गया। बैठक थानाध्यक्ष संजीव तोमर की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कान्त अग्रवाल ने श्रीहरिदास संस्था के तहत राया व्यापारियों के लिये पांच सुरक्षा गार्ड तैनात करने की बात बैठक में की। बैठक में व्यापर मण्डल को व्यापारियों से चंदा कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था करने की जिम्म्ेदारी दी गयी।  व्यापारियों से कहा गया कि वे अपनी-अपनी दुकानों परलाइट टीक करा लें जिससे रात में होनेवाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। व्यापारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढेगी और कोहरे का फायदाउठाकर चोर सक्रिय हो जाते हैं इसके लिये बैठक में स्थानों के आधार पर व्यापारियों को जिम्मेदारियां दी गयीं। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कान्त अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुभाष बाबू अग्रवाल, राकेश शर्मा, कन्हैया लाल, पूरन सिंह, हामिद फारुकी, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, मोहन नारायण अग्रवाल, दिनेश वर्मा, हरिमोहन अग्रवाल, ओम गुरु, अरविंद अग्रवाल, योगेश वाष्र्णेय, नरेश भट्ट, निरोत्तम प्रसाद, प्रह्लाद मेंबर, ज्ञानेन्द्र सभासद, संजय गुप्ता, सुभाष सैनी, कोमल चित्तोरिया, कृष्ण अग्रवाल, गुलाब सिंह, उमेश चंद्र, मुरारी लाल अग्रवाल, श्याम मोहन वर्मा, राजकुमार अग्रवाल,रुक्मणी देवी आदि मौजूद थे।

Read More

होलीगेट पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी का जन्मदिन केक काटकर मनाते रालोद कार्यकर्ता   अनाथालय में बच्चों के साथ जयंत का जन्मदिन मनाते कुं. नरेन्द्र सिंह एवं अन्य रालोद कार्यकर्ता  मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद जयंत चैधरी का जन्मदिन आज युवा लोकदल कार्यकर्ताओं द्वारा होलीगेट चैराहे पर केक काटकर मनाया और पूर्व सांसद की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर युवा रालोद के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी ने कहा कि जयंती चैधरी के निर्देशन में युवा लोकदल दिनों दिन जनपद में अपने संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है। चतुर्भुज निषाद, पवनचतुर्वेदी ने कहा कि 2017 के चुनावों में रालोद जनपद में सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ठा. शैलेन्द्र सिंह ने केक काटा। कार्यक्रम में बबलू चैधरी, पवन चतुर्वेदी, मुजाहिद कुरैशी, धर्मेन्द्र बघेल, बिटटू रावत, कुलदीप चैधरी, पवन सोलंकी, विश्वेन्द्र चैधरी, आशीष पंडित, आवाम मुहम्मद, शिवा चैधरी, मुकेश चैधरी, जयप्रकाश चैधरी, रजत चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में मथुरा के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी का जन्मदिन कलक्टेªट स्थित अनाथलय में अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर सभी बच्चों को खिलाया एवं अनाथ बच्चों को चाॅकलेट, बिस्कुट, टाॅफी आदि उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर कुं. नरेन्द्र सिंह श्याम चतुर्वेदी, रविन्द्र सिंह नरवार, विश्वेन्द्र चैधरी, राजवीर भगत, कुलदीप चैधरी, राजवीर सिंह उमेश, आदि उपस्थित रहे।  वहीं रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. मौ. युनूस कुरैशी के आवास दरेसी रोड पर नगर इकाई मथुरा के तत्वावधान में नगर अध्यक्ष मौ. तौफीक आढ़ती की अध्यक्षता में मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष मौ. शरीफ कुरैशी, महासचिव मौ. कदीर खांन, जिला महासचिव हबीब आलू वाले, इरशाद पहलवान, जफरूद्दीन अब्बासी, मुईन फारूखी, आबिद कुरैशी, बल्लू कुरैशी, बाबू अब्बल, इब्बो नेता, ध्रुव कुमार बाल्मीकि, छोटेलाल महावर, महेश फौजदार आदि मौजूद रहे।   

Read More

  मथुरा। आज अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन लोग घायल हो गये जबकि एक बच्ची की मौत हो गयी। टैम्पो पलटने से हुयी दुर्घटना में टैम्पो सवार यात्री एक मृत्युभोज में जा रहे थे। वहीं यमुना एक्सप्रेस वे और जैंत में दो सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हुये हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना रिफाइनरी के करनावल क्षेत्र में मृत्युभोज में शामिल होने के लिये आधा दर्जन लोगों से भरा टैम्पो टाउनशिप स्थित स्वर्ण जयंती अस्पताल के निकट पलट गया जिससे उसमें सवार पायल नामक बच्ची की मौत हुयी है जबकि चार-पांच लोग घायल हुये हैं। बताया गया कि ये लोग आगरा के प्रेम नगर से करनावल आ रहे थे। दूसरी दुर्घटना जैंत क्षेत्र अंतर्गत चैमुहा के पास निर्फाद हाॅस्पीटल के निकट हुयी जहां एक ट्रक ने तीनबाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी जिससे तीनों बाइक सवार घायल हुये हैं। तीनों को उपचार के लिये निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मुकेश पुत्र सुघड़ सिंह, सुघड़ सिंह पुत्र गोपाल सिंह, किशन सिंह पुत्र नवल सिंह हैं। घटना के बाद ट्रक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं आज दोपहर यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव क्षेत्र में तेजगति से आती एक ईको स्पोर्ट गाड़ी संख्या आरजे 07 सीवी 4012 पलट गयी जिससे उसमें सवार दो महिलायें गंभीर रूप से घायल हुयी हैं जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।

Read More



Mediabharti