भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पं. अटल बिहारी वाजपेयी की 91वीं वर्षगांठ पर यमुना में दुग्धाभिषेक करते हुए
भारतीय जनता पार्टी के जुबली पार्क स्थित कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी की 91वीं वर्षगांठ विश्रामघाट पर यमुना में दुग्धाभिषेक एवं वैदिक विधि विधान पूजन के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के ब्रज प्रान्त संयोजक योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं जिनका लोहा संपूर्ण विश्व मानता है। जिला संयोजक ब्रजेन्द्र नागर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दुग्धाभिषेक के उपरान्त मिष्ठान वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि उनके प्रधानमंत्री काल में राष्ट्र का जो विकास हुआ है अब उनके अधूरे कार्यों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा करने का संकल्प लिये हुये हंै। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया, पं. सोहन लाल शर्मा, योगेश आबा, दिनेश उपाध्याय, गोविन्द बंसल, सचिन चतुर्वेदी, मुकुटमणि शर्मा, संतोष भारद्वाज, राजेन्द्र सिंह होरा, बालकिशन चतुर्वेदी, डा. ओमप्रकाश तिवारी, अभिषेक चतुर्वेदी, रामकिशन चतुर्वेदी, संतोष चतुर्वेदी, पारस, बाली, लक्ष्मण, विष्णुकांत आदि मौजूद थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जुबली पार्क स्थित कार्यालय पर भी भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
Read More